The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Rajesh Khanna के पते पर रोज आते थे खून से लिखे खत, जानिए काका ने उन खतों के क्या जवाब दिए 11.06.2022 4:24
उन दिनों अपने बंगले आशीर्वाद की छत से राजेश खन्ना घंटों तक समंदर की उठती लहरों को देखा करते थे. ये वो दौर था जब सैकड़ों मिलने वालों का डेरा हमेशा काका के घर में लगा रहता था. उन्हीं दिनों काका के चाहने वाले उन्हें ढेरों खत भेजा करते थे, जिसमें रोज़ कुछ खत खून से लिखे होते थे. जिसका बराबर जवाब राजेश खन्ना देते थे.
Rajesh Khanna के सवाल पर जब Devyani Chaubal ने कहा - मैं उसकी पत्नी या प्रेमिका नहीं, मां हूं 11.06.2022 4:01
किस्सा उन दिनों का है जब राजेश खन्ना ने राजेन्द्र कुमार का बंगला खरीद लिया था. नाम रखा था- आशीर्वाद. इस बंगले में बिना किसी रोक टोक के सिर्फ एक पत्रकार देवयानी चौबल को आने की इजाज़त थी. देवयानी चौबल और राजेश खन्ना को लेकर उन दिनों बहुत बातें होती थीं जिसपर देवयानी ने खुद एक बार सफाई दी.
Rajesh Khanna की फिल्म हाथी मेरे साथी का किस्सा, जिसमें हाथी छोड़ कर सब बदला गया | PODCAST 10.06.2022 4:15
राजेश खन्ना की फिल्म हाथी मेरे साथी साउथ की हिंदी रिमेक थी. इस फिल्म के डायरेक्टर एम. एम. देवर ने उस जमाने में राजेश खन्ना को उनकी मार्किट प्राइज़ से पांच लाख ज्यादा में ये फिल्म साइन करवाई थी. लेकिन फिल्म की कहानी ने राजेश खन्ना को परेशान कर दिया फिर सलीम जावेद की जोड़ी ने फिल्म की कहानी को बदला.
Rajesh Khanna ने अपने सपने को पूरा करने के लिए खरीदा Rajendra Kumar का बंगला 10.06.2022 5:42
समंदर किनारे बंगला खरीदने की चाहत हमेशा से राजेश खन्ना की रही मगर कामयाबी के बाद भी इतने रुपए नहीं जमा हो सके थे कि आलीशान बंगला खरीद सकें. तभी राजेन्द्र कुमार ने अपना भूत बंगला राजेश खन्ना को बेच दिया.
Rajesh Khanna को लेकर Salim Khan ने कही थी बड़ी बात, Shahrukh Khan और Salman Khan से की थी तुलना 09.06.2022 3:23
राजेश खन्ना का सितारा चमक उठा था. उस दौर को याद करते हुए Salim Khan ने कहा था कि 1969 से 1972 तक राजेश खन्ना के अलावा कोई नहीं था. वो इकलौते चमकते सितारे थे. बाद में भी बहुत से सितारे आए लेकिन आज तक राजेश खन्ना के कद को कोई छू नहीं सका.
Rajesh Khanna ने आनंद के लिए तोड़ दिए थे अपने सारे नियम, ऋषिकेश मुखर्जी ने कहा था - सारे गुनाह माफ 08.06.2022 4:57
ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद के लिए राजेश खन्ना ने अपने साथ काफी समझौता किया था. फीस तो कम ली ही थी साथ ही सेट पर देरी से आने के लिए मशहूर राजेश खन्ना आनंद के सेट पर समय से आने लगे थे. लेकिन कभी कभी देरी हो ही जाती थी.
Rajesh Khanna की मेज़बानी का किस्सा, जब तनाव को दूर करने के लिए शुरू हुआ देर रात पार्टियों सिलसिला 08.06.2022 4:31
1970 का साल खत्म होते होते राजेश खन्ना की किस्मत का सितारा फिल्मी दुनिया के आकाश में सबसे तेज चमक रहा था. एक बाद एक सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब राजेश खन्ना के पास फिल्म किलो के भाव थीं मगर उन्हें करने के लिए उनके पास डेट्स नहीं थी. इसकी बड़ी वजह ये थी कि राजेश खन्ना को न कहना नहीं आत था.
जब Rajesh Khanna की फिल्मों में Death Scene से परेशान मां ने रखवाई पूजा | PODCAST| Film Safar| 08.06.2022 3:47
राजेश खन्ना और दिलीप कुमार की फिल्मों में कामयाबी के मूल मंत्र के तौर पर डेथ सीन लिखने का ट्रेंड चला. पहले इससे दिलीप कुमार को कामयाबी मिली फिर यही फार्मूला राजेश खन्ना ने भी अपनाया. लेकिन इससे सबसे ज्यादा दिक्कत काका की माँ को हुई.
Rekha और Mukesh Agrwal की पहली मुलाकात का किस्सा, दिल्ली में Beena Ramani ने कराई थी मीटिंग 07.06.2022 4:03
रेखा और मुकेश अग्रवाल दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे. दोनों की सोच और जरूरत बेमेल थी. मुकेश अग्रवाल को रेखा का स्टारडम पसंद था और रेखा को मुकेश की दीवानगी. पहली बार दोनों दिल्ली में मिले थे.
Rajesh Khanna की फिल्म सच्चा झूठा, जिसमें पहली बार राजेश खन्ना ने किया एक्शन रोल 07.06.2022 3:22
राजेश खन्ना की बहुत सी सुपरहिट फिल्मों के बाद एक फिल्म आई सच्चा झूठा. इस फिल्म में राजेश खन्ना का डबल रोल था. एक गाँव का भोला भाला लड़का जो बहन की शादी के लिए शहर कमाने आता है. दूसरा है शहर का क्रिमिनल रंजीत, जो दिखने में बिल्कुल राजेश खन्ना जैसा है.
Rajesh Khanna और Anju Mahendru का किस्सा, काका की कामयाबी के बाद भी क्यों टूट गई पांच साल की रिलेशनश 07.06.2022 5:53
राजेश खन्ना ने जब कामयाबी की सीढ़ी चढ़नी शुरू की तब तक अंजू महेंद्रू के साथ उनके रिश्ते को तकरीबन पांच साल बीत चुके थे. ये वो दौर था जब काका के पास न दोस्तों के लिए समय था, न अंजू महेंद्रू के लिए और न खुद के लिए.
Rekha के पति Mukesh Agrwal का किस्सा, जो घोड़े पर बैठकर मेहमानों का स्वागत करते थे | PODCAST| 06.06.2022 4:59
Rekha के पति Mukesh Agrwal दिल्ली के बड़े बर्तन कारोबारी थे. नब्बे के दशक में दिल्ली की कारोबारी दुनिया में मुकेश ने अच्छा नाम कमा लिया था. दक्षिण दिल्ली में अपने फॉर्म हाउस पर मुकेश ने आलीशान पार्टी का आयोजन शुरू कर दिया था. जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां होती थीं.
Rajesh Khanna के आने से फीके पड़ गए थे बड़े सितारे, Raj Kapoor, Dev Anand, Dileep Kumar का दौर खत्म 06.06.2022 4:59
राजेश खन्ना एक ताजा हवा के झोंके की तरह आए. उस दौर में जब राज कपूर, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, देवानन्द जैसे सितारों का असर फीका पड़ रहा था तब राजेश खन्ना निर्देशकों के लिए पारसमणि साबित हुए.
Rajesh Khanna के लिए जब एक मैगज़ीन ने लिखा - 'A Superstar is Born', Devyani Chaubal ने सुनाया किस्सा 05.06.2022 4:33
1 जनवरी 1970 को एक फिल्म मैगज़ीन ने लिखा - A Superstar is Born. बैक टू बैक दो हिट फिल्में देकर राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे. उन दिनों की मशहूर फिल्म पत्रकार देवयानी चौबल राजेश खन्ना की करीबी हुआ करती थीं.
Rajesh Khanna की जादूगरी का किस्सा, आराधना की रिलीज़ के एक महीने बाद फिल्म दो रास्ते ने धूम मचा दी 05.06.2022 4:34
राजेश खन्ना की फिल्म दो रास्ते जब बन रही थी तब काका की पहचान एक नाकामयाब हीरो की थी, लेकिन फिल्म जब रिलीज़ हुई तब तक आराधना को रिलीज़ हुए एक महीना हो चुका था. शक्ति सामंत की आराधना से लोगों पर चढ़ा काका का जादू फिल्म दो रास्ते पर भी छा गया.
Rajesh Khanna की फिल्म आराधना ने रिलीज़ के बाद एक जादू कर दिया, राजेश खन्ना की दीवानगी छाने लगी थी 04.06.2022 7:18
शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी फिल्म आराधना ने लोगों पर जैसे जादू कर दिया था. फिल्म शर्मिला टैगोर को ध्यान में रख कर बनी थी मगर उसका सारा क्रेडिट राजेश खन्ना को मिला.
Rajesh Khanna की फिल्म आराधना जो Sharmila Tagore के नाम पर बेची गई मगर राजेश खन्ना के नाम पर बिकी 04.06.2022 3:48
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की आराधना नवंबर, 1969 में रिलीज़ हुई थी. शुरुआत में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. लेकिन बाद में ये फिल्म राजेश खन्ना की एक झलक के लिए हाउस फुल हो गई.
जब Rajesh Khanna की फिल्म आराधना के ट्रायल शो में पहुंचे Dev Anand, राजेश खन्ना से कही थी ये बात 03.06.2022 4:03
नवंबर, 1969 में शक्ति सामंत की फिल्म आराधना का ट्रायल शो रखा गया था. फिल्म जगत की तमाम हस्तियों के बीच देवानंद भी पहुंचे. गेट पर खड़े राजेश खन्ना सभी का स्वागत कर रहे थे.
फिल्म आराधना में Rajesh Khanna का छोटा सा रोल डबल रोल में कैसे बदला? Gulshan Nanda ने दिया था आइडिया 03.06.2022 4:30
राजेश खन्ना की फिल्म आराधना अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में पहले शक्ति सामंत ने राजेश खन्ना के लिए छोटा सा रोल सोचा था, बाद में जब फिल्म एक श्रीमान एक श्रीमती का प्रीमियर देखा तो फैसला बदल दिया.
Sharmila Tagore का नाम सुनकर खुश थे Rajesh Khanna, शूटिंग से ठीक पहले हीरोइन ने छोड़ दी थी फिल्म 02.06.2022 3:51
राजेश खन्ना की आराधना उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म के लिए डायरेक्टर शक्ति सामंत ने पहले अपर्णा सेन को लिया था. लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अपर्णा ने फिल्म छोड़ दी और ये फिल्म शर्मिला टैगोर को मिली.
Rajesh Khanna की पहली सुपरहिट फिल्म आराधना कैसे बनी? Shammi Kapoor का क्या है कनेक्शन? 02.06.2022 2:56
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आराधना बनाने का ख्याल शक्ति सामंत को यूहीं आया था. फिल्म तो वो शम्मी कपूर के साथ बनाना चाहते थे लेकिन शम्मी कपूर का वजन बढ़ गया इस बीच आराधना की जमीन तैयार हो गई.
Rajesh Khanna ने जब फुर्सत में साइन की Yash Chopra की फिल्म इत्तेफाक, 40 दिन में पूरी की थी शूटिंग 01.06.2022 7:25
1969 इस साल तक राजेश खन्ना की तकरीबन चार फिल्में रिलीज़ हुई थी मगर एक भी फिल्म से काका ने कामयाबी का स्वाद नहीं चखा था. इसके बाद बी.आर. चोपड़ा की कंपनी बी.आर. फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म इत्तेफाक, राजेश खन्ना के लिए एक बड़ा मौका साबित हुई.
Rajesh Khanna के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं Anita Advani, Dimple Kapadia को लेकर कही थी बड़ी बात 01.06.2022 3:34
राजेश खन्ना का रिश्ता कई लड़कियों के साथ रहा. अनीता अडवाणी के साथ जिंदगी के आखिरी दिनों में राजेश खन्ना अकेले रहे. अनीता अडवाणी उन दिनों राजेश खन्ना के आशीर्वाद बंगले में ही रहती थीं. लेकिन राजेश खन्ना की मौत के बाद अनीता अडवाणी ने काका को लेकर बहुत से खुलासे किए.
Rajesh Khanna के निधन की ख़बर सुनते ही Anju Mahendru के घर पहुंचे थे Mahesh Bhatt| PODCAST| 31.05.2022 3:16
Rajesh Khanna के निधन की ख़बर जैसे ही डायरेक्टर महेश भट्ट को लगी वो फौरन सबसे पहले अंजू महेंद्रू के घर पहुंचे. रोती हुई अंजू ने जो बताया वो सुनकर महेश भट्ट हैरान रह गए.
Rajesh Khanna पर बात करने से Dimple Kapadia ने कर दिया था, लेखक यासिर उस्मान ने किया खुलासा 31.05.2022 5:30
राजेश खन्ना की जिंदगी पर लिखी किताब 'कुछ तो लोग कहेंगे' के लेखक ने उस दिन का जिक्र किया है जब काका की अंतिम यात्रा निकल रही थी. लेखक ने उन तमाम लोगों से बात की. जो सुना, वही लिखा.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.