The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
जब Sharmila Tagore की शादी में अचानक पहुंची Sam Manekshaw की गाड़ी, सन्न रह गए थे घराती बाराती 25.06.2022 2:42
शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की शादी साल 1969 हुई. उन दिनों देश में सांप्रदायिकता चरम पर थी, खासकर पश्चिम बंगाल में हालात तनावपूर्ण हो गए थे. इन हालातों में शर्मिला टैगोर ने अंतरधर्मीय विवाह किया था.
जब Hema Malini ने पहले राष्ट्रपति Dr. Rajendra Prasad और एलिज़ाबेथ के सामने किया Dance 25.06.2022 4:28
हेमा मालिनी के पिता दिल्ली में नौकरी करते थे. माँ जया चक्रवर्ती ने हेमा को भरतनाट्यम की ट्रेनिंग दिलवाई. एक बार दिल्ली में हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद के सामने नाट्य प्रस्तुति दी.
Rajesh Khanna की बावर्ची करने के बाद Jaya Bachchan ने फिर कभी साथ काम नहीं किया| Amitabh Bachchan 25.06.2022 3:22
साल 1972 में आई राजेश खन्ना की फिल्म बावर्ची काका की रोमांटिक छवि से बिल्कुल अलग थी. इसमें उनका किरदार कॉमेडियन का था. पहली बार राजेश खन्ना कॉमेडी कर रहे थे. फिल्म में जया बच्चन भी थीं. इस फिल्म के बाद जया ने कभी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं किया.
Hema Malini के जन्म का किस्सा, मां जया चक्रवर्ती की कहानी 24.06.2022 5:53
हेमा मालिनी का जन्म नवरात्रि में दशहरे के दिन हुआ था. मां को सपने में देवी नज़र आती थीं और वैसे ही चित्र वो दीवारों पर बनाती थीं.
Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की फिल्म अमर प्रेम की कहानी, तीन अजनबियों की प्रेम कहानी है फिल्म 23.06.2022 4:35
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की साल 1972 में आई फिल्म अमर प्रेम कोई परंपरागत रोमांटिक फिल्म नहीं है. ये बंगाली परिवेश में बनी एक ऐसी फिल्म थी जिसमें राजेश खन्ना एक अलग अंदाज़ में नज़र आए. जिसमें उनका देवदास अवतार देखने को मिला. इस फिल्म को पहले शक्ति सामंत कलकत्ता में शूट करना चाहते थे लेकिन कोलकाता में मौजूद राजेश खन्ना के चाहने वालों की ऐसी भीड़ जुटी कि शक्ति सा...
Rajesh Khanna की फिल्म अमर प्रेम, जिसके लिए बंगाली फिल्म निशिपद्मा को काका ने 16 बार देखा 23.06.2022 2:52
Old is gold: Rajesh Khanna की साल 1972 की शुरुआत फिल्म दुश्मन से हुई. इसके बाद आई शक्ति सामंत की अमर प्रेम ने राजेश खन्ना को बिल्कुल अलग तरह से पर्दे पर उतारा. प्रेग्नेंसी के एक साल बाद शर्मिला टैगोर ने भी इस फिल्म के लिए हां कर दी.
जब Rajesh Khanna ने बंद करवा दी Anju Mahendru की फिल्में, दोगुने दाम पर खरीद लिए सभी फिल्मों के राइट 22.06.2022 3:43
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता आखिरी सांसें ले रहा था. अंजू महेंद्रू फिल्में करना चाहती थीं और काका इसके सख्त खिलाफ थे. नतीजा ये हुआ कि राजेश खन्ना की जिद के आगे अंजू महेंद्रू का करियर तबाह हो गया और ऐसा करने वाले खुद राजेश खन्ना थे.
Rajesh Khanna और Anju Mahendru के टूटते रिश्ते का किस्सा, फिल्म पत्रिकाओं में होती थी झगड़े की चर्चा 21.06.2022 4:14
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का परिचय उस दौर से था जब राजेश खन्ना ने बंबई में अपना स्ट्रगल शुरू किया था. तभी अंजू की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी. वक्त के साथ राजेश खन्ना तो रुपहले पर्दे पर चमक उठे लेकिन अंजू महेंद्रू का करियर नहीं चला. दोनों का रिश्ता काका की कामयाबी के साथ नाजुक होता जा रहा था.
जब Sharmila Tagore और Mumtaz के साथ उड़े Rajesh Khanna के अफेयर के किस्से, Anju Mahendru ने दी धमकी 21.06.2022 3:41
उन दिनों राजेश खन्ना की जोड़ी मुमताज के साथ स्क्रीन पर खूब पसंद की जा रही थी. शर्मिला टैगोर के साथ भी काका कुछ हिट फिल्में दे चुके थे. उस दौर की फिल्मी पत्रिकाओं ने राजेश खन्ना के अफेयर के किस्से छापने शुरू कर दिए. जिससे नाराज अंजू महेंद्रू ने काका को धमकी दी.
Rajesh Khanna को जब घमंड कहा गया, दिनभर चमचों से घिरे रहते थे काका, Salim Khan ने किया खुलासा 21.06.2022 4:01
उन दिनों राजेश खन्ना का नाम इंडस्ट्री पर राज करता था. चमचों से घिरे राजेश खन्ना को अपनी तारीफ से प्यार था वो आलोचना सुनना नहीं चाहते थे. सलीम खान ने काका के उन दिनों का किस्सा विस्तार से बताया है.
Rajesh Khanna की महफ़िल में लगता था सितारों का जमघट, Sharmila Tagore और Salim Khan जैसे लोग आते थे 20.06.2022 3:50
राजेश खन्ना शुरुआत में जब उभरे तब उनके घर आशीर्वाद पर हर शाम सितारों का जलसा लगता था. बड़े बड़े नामचीन सितारे इस महफ़िल का हिस्सा बनते थे. लेकिन बाद के दिनों में बड़े सितारे इन महफिलों से दूर होते गए और छोटे छोटे कलाकारों और प्रोड्यूसर्स का जमावड़ा लगने लगा. जो सिर्फ चमचे की भूमिका में थे.
Rajesh Khanna जब Salim Khan से नाराज हो गए, 6 महीने तक नहीं की बात, Sanjeev Kumar थे वजह 19.06.2022 3:15
लेखक सलीम खान राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं. एक मैगज़ीन जोकि संजीव कुमार पर कवर स्टोरी कर रही थी. उस मैगज़ीन में सलीम खान ने संजीव कुमार की तारीफ की. ये बात राजेश खन्ना को बहुत बुरी लगी.
Naveen Nishchal ने सुनाया Rajesh Khanna को लेकर लोगों की दीवानगी का किस्सा, होटल में दिखा था मंजर 19.06.2022 5:06
राजेश खन्ना को लेकर लोगों की दीवानगी पागलपन की सारी हदें पार कर चुकी थी. खून से लिखे खत इस बात की गवाही दे रहे थे. एक्टर नवीन निश्चल राजेश खन्ना का एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं.
The Kapil Sharma Show के सेट पर Ranjeet ने सुनाया Raj Kumar और Moushumi Chatterjee का दिलचस्प किस्सा 19.06.2022 4:08
साल 1980 में आई राज कुमार, मौसमी चटर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा अभिनीत फिल्म चंबल की कसम डाकुओं की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक्टर रंजीत ने The Kapil Sharma show के सेट पर सुनाया.
Javed Akhtar ने सुनाया Rajesh Khanna के सुपर स्टारडम का किस्सा, Bengluru के लॉटरी फंक्शन में रो पड़े 18.06.2022 3:17
साल 1971, जब कर्नाटक सरकार के एक लॉटरी फंक्शन में पहुंचे राजेश खन्ना से मिलने विधानसभा के सामने जमा हो गए पचास हजार लोग. इतना प्यार और भीड़ देखकर राजेश खन्ना रो पड़े.
जब Indira Gandhi से होने लगी थी Rajesh Khanna की तुलना, क्वेस्ट मैगज़ीन में छपे लेख ने मचाया तहलका 17.06.2022 3:19
राजेश खन्ना जिस दौर में तेजी से उभरे उसी दौर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सिक्का चल रहा था. बांग्लादेश को आजाद कराने के साथ ही पूरी दुनिया का मीडिया इंदिरा गांधी की ओर देख रहा था. भारत में तभी इंदिरा गांधी और राजेश खन्ना की लोकप्रियता को आंकता एक लेख छपा जो बाद में सिलेबस का हिस्सा बना.
जब Rajesh Khanna के फैंस ने फाड़ दिए काका के कपड़े, Mumtaz ने की मदद, फिल्म Dushman का किस्सा 17.06.2022 6:36
राजेश खन्ना सत्तर के दशक में भगवान से कम नहीं थे. उनकी दीवानगी का आलम ये था कि अब बंबई में भिखारी भगवान के नाम पर नहीं बल्कि राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगने लगे थे.
जब Rajesh Khanna से Devyani Chaubal ने Amitabh Bachchan के लिए कहा - उस लंबू से बचकर रहना 16.06.2022 3:46
राजेश खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन ने फिल्म आनंद में पहली बार साथ में काम किया था. फिल्म पूरी तरह से राजेश खन्ना के नाम थी, लेकिन अमिताभ अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो चुके थे. फिल्म पत्रकार और राजेश खन्ना की करीबी दोस्त ने फिल्म देखने के बाद कहा - उस लंबू के साथ दोबारा काम मत करना.
Rajesh Khanna के साथ फिल्म आनंद के क्लाइमेक्स सीन में डर गए थे Amitabh Bachchan| Mehmood| 15.06.2022 3:38
Rajesh Khanna की फिल्म आनंद के क्लाइमेक्स सीन की चर्चा आज तक होती है, सीन में इतना कुछ है कि लगता है यही जीवन का सार है. अचानक से सुनाई देती आवाज.. बाबू मोशाय, अमिताभ बच्चन का रोना. सबकुछ रुला देता है.
जब Shaheed Bhagat singh की मां और Batukeshwar Dutt से मिले Manoj Kumar, गोद में सिर रखकर रो पड़े 14.06.2022 4:08
शहीद भगत सिंह की कुर्बानी देश युगों युगों तक याद रखेगा. भगत सिंह पर बहुत फिल्में बनीं लेकिन मनोज कुमार की शहीद सबसे खास है. फिल्म के सिलसिले में मनोज कुमार तब चंडीगढ़ में थे. मनोज साहब ने शहीद भगत की मां से मिलने की इच्छा जताई और अस्पताल पहुंच गये. जहां वो भर्ती थीं. यहीं इनकी मुलाकत शहीद भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त से भी हुई. मनोज कुमार के लिए उस मुलाकत के दौरान दो बार ऐसा अवसर आया जिसे वह आज...
Rajesh Khanna की फिल्म आनंद जिसके आखिरी सीन ने सबको रुला दिया, रिलीज़ पर खाली हो गए थे स्कूल कॉलेज 14.06.2022 5:27
वो जनवरी 1971 का साल था जब ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद सिनेमाघरों में लगी. फिल्म राजेश खन्ना के इर्दगिर्द बुनी गई थी, अमिताभ बच्चन भी एक अहम किरदार में थे. फिल्म के क्लाइमेक्स ने सबको रुला दिया.
Rajesh Khanna और Dimple Kapadia का किस्सा, जब काका के घर के आगे खड़ी डिंपल ने कहा - काका से मिला दो 13.06.2022 2:09
बंबई में उस रोज़ खूब बारिश हुई थी. सेंट जोजेफ स्कूल में पढ़ने वाली एक 11 साल की लड़की ने क्लास बंक कर राजेश खन्ना की एक ही फिल्म को तीसरी बार देखा और फिर काका के बंगले आशीर्वाद के बाहर पहुँच कर गेटकीपर से बोली - मुझे राजेश खन्ना से मिलने है. ये लड़की डिंपल कपाड़िया थी.
Rajesh Khanna चमचों से घिरे रहते और अपनी तारीफ सुनते, Anju Mahendru पर करने लगे थे शक 13.06.2022 4:46
राजेश खन्ना की कामयाबी जैसे जैसे बढ़ रही थी वैसे वैसे उनके पास चमचों की फौज बढ़ती जा रही थी. अब राजेश खन्ना की शामें शराब और चमचों से सजा करती थी. अब राजेश खन्ना के पास अंजू महेंद्रू के लिए भी वक्त नहीं था.
जब Anju Mahendru का हाथ पकड़ कर बच्चे की तरह रोने लगे Rajesh Khanna, काका को लग गई थी शक की बीमारी 12.06.2022 3:38
राजेश खन्ना से नाराज होकर अंजू महेंद्रू ने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स से सगाई कर ली. ये बात सुनकर राजेश खन्ना बहुत नाराज हुए. हालांकि बाद में अंजू ने सगाई तोड़ दी मगर राजेश खन्ना को अब शक की बीमारी लग गई.
Rajesh Khanna और Anju Mahendru में खटपट के बीच जब अंजू ने पहन ली सगाई की अंगूठी, जानिए कौन था वो? 12.06.2022 4:28
उन दिनों राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद में अंजू महेंद्रू का हुक्म चलता था. हर किसी को यही लगता था कि काका अंजू महेंद्रू से ही शादी करेंगे लेकिन एक रोज़ एक ख़बर कलकत्ता से बंबई पहुंची कि अंजू महेंद्रू ने सगाई कर ली है.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.