The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

उस रात का किस्सा जिसके अगले दिन टैलेंट हंट के लिए चुने गए थे Rahesh Khanna, साल 1965 का किस्सा 14.05.2022

तब राजेश खन्ना को सब जतिन खन्ना कहते थे. बंबई पहुंचे जतिन फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. तभी एक टैलेंट हंट के लिए राजेश खन्ना को शॉर्ट लिस्ट किया गया. ये उस कॉम्पटीशन से एक रात पहले का किस्सा है.

जब Mohamad Rafi पर भड़के B. R. Chopra ने कहा- मैं दूसरा रफी पैदा कर दूंगा 13.05.2022

शुरुआती दिनों में रफ़ी साहब बी आर चोपड़ा की फिल्मों में आवाज़  दिया करते थे. उदाहरण के लिए ‘नया दौर’ को ही लें ले. पर बाद के दिनों में कुछ ऐसा हुआ कि रफ़ी को यश चोपड़ा से अलग होना पड़ा. कहते हैं चोपड़ा ने एक बार रफ़ी साहब से कहा: अब आप सिर्फ़ बी आर फिल्म्स के लिए ही गाने गाएंगे. रफ़ी ने साफ़ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा: आप मुझे बांध नहीं सकते. यह आवाज़ ऊपर वाले की देन है. जो बुलाएगा उसकी फ़िल्म में गाऊंगा. चोप...

जब Geeta Bali ने Rajesh Khanna को दिया फिल्म का ऑफर, लेकिन हीरो बन गए Dharmendra 12.05.2022

तब राजेश खन्ना को उनके जानने वाले जतिन खन्ना के नाम से ही जानते थे..बंबई में जतिन फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल की शुरुआत कर चुके थे, इधर-उधर भटकने का सिलसिला भी चल रहा था. तभी एक रोज़ राजेश खन्ना की मुलाकात गीता बाली से होती है. गीता बाली तब फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम थीं. गीता बाली ने राजेश खन्ना को एक ऑफर देते हुए कहा कि एक फिल्म में पंजाबी लड़के की ज़रूरत है, काम करोगे...राजेश खन्ना की खुशी का ठिका...

Super Hit फिल्मों के बीच क्यों नहीं चली थी Rajesh Khanna की फिल्म खामोशी, गंभीर किरदार में थे काका 10.05.2022

तब तक राजेश खन्ना कई हिट फिल्में दे चुके थे, तब राजेश खन्ना की फिल्म खामोशी रिलीज़ हुई थी. वहीदा रहमान ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था- ‘खामोशी के वक्त राजेश खन्ना न्यूकमर थे, बहुत अच्छे एक्टर थे। वो गाने के बोल कभी पकड़ नहीं पाते थे।’ फिल्म खामोशी की शूटिंग के वक्त का एक किस्सा बयां कर एक्ट्रेस ने बताया था- ‘कलकत्ता में बोट में शूटिंग हो रही थी तो सीन ऐसा था कि हम बोट में होते हैं। अब गाना जैस...

Rajesh Khanna जब फ्लॉप हीरो थे तब हुई थी फिल्म दो रास्ते की शूटिंग, रिलीज़ से पहले ही बन गए स्टार 09.05.2022

तब तक आराधना फिल्म को रिलीज़ हुए एक महीना बीत चुका था. लोगों के सिर पर राजेश खन्ना का जादू छाया हुआ था. तभी फिल्म दो रास्ते रिलीज़ हुई. इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना की दीवानगी पूरे देश पर छा चुकी थी. सभी को 'राजेश खन्ना फीवर' हो चुका था.

Rajesh Khanna और पत्रकार Devyani Chubal का किस्सा, जिनकी दोस्ती के खूब चर्चे हुए 08.05.2022

तब तक राजेश खन्ना की आराधना सुपरहिट हो चुकी थी, देश के युवाओं में राजेश खन्ना के नाम की धूम थी. उन्हीं दिनों फिल्म पत्रकार देवयानी चौबल अपने एक कॉलम के लिए मशहूर थीं, लेकिन मजेदार बात ये थी कि अब इस कॉलम में नियमित रूप से राजेश खन्ना को जगह मिल रही थी. फिल्म इंडस्ट्री में देवयानी चौबल को लोग देवी और उनकी पत्रकारिता को ज़हरीली कलम.

Nargis की बेटी Namrata Dutt ने किया खुलासा- महीनों बाद खुद को शीशे में देख बुरी तरह टूट गई थीं मां 07.05.2022

नम्रता दत्त ने उस समय को याद किया जब उनका परिवार कुछ समय के लिए ही नरगिस के इलाज के लिए US चला गया था। वह बताती हैं, 'सुबह से लेकर रात तक पापा हर दिन, हर वक्त मां के साथ ही रहते थे। वह उन्हें खिलाते थे। उनको साफ करते थे। हम बहने ने भी बारी-बारी से उनकी देखभाल किया करते थे। मुझे पक्का पता है कि पापा चुपके से रोते थे लेकिन कभी भी उन्होंने इस बात का एहसास हम लोगों को नहीं होने दिया कि उन पर क्या बीत...

Shakti Samant की फिल्म आराधना में लोगों ने Sharmila Tagore से ज्यादा Rajesh Khanna को पसंद किया 05.05.2022

1969 तक राजेश खन्ना के पास कोई सुपरहिट फिल्म नहीं थी. आराधना बन कर तैयार हो गई लेकिन फिल्म को बेचने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन वालों ने उत्साह नहीं दिखाया. शुरुआत में लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया लेकिन बाद में इस फिल्म को देखने की वजह राजेश खन्ना बन गए. Aradhana (transl. "Devotion") is a 1969 Indian Hindi romantic drama film directed by Shakti Samanta, starring Sharmila Tagore and Rajesh Khanna. It...

Rajesh Khanna की पहली फिल्म 'आखिरी खत' का किस्सा, जिसका हीरो 15 महीने का एक बच्चा था 04.05.2022

राजेश खन्ना ने 1969 से 1971 के बीच लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिसके बाद वे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाए। उनका ये रिकॉर्ड आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। राजेश खन्ना ने अपने दौर में ऐसा स्टारडम देखा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। चेतन आनंद की फिल्म ‘आखिरी खत’ (1966) से साथ अपना डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना को कभी बॉक्स ऑफिस का सबसे भरोसेमंद कलाकार माना जाता था। Aakhri Khat (Englis...

Rajesh Khanna Marriage Part -3 | राजेश खन्ना की शादी का किस्सा पार्ट - 3 | Dimple Kapadia 02.05.2022

Rajesh Khanna की सगाई और शादी इतनी जल्दी तय हुई थी कि जिसको भी ख़बर मिली वो हैरान रह गया. इस शादी में फिल्मी दुनिया की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं. दिलीप कुमार, लता मंगेशकर, राज कपूर, ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारे पहुंचे.

Rajesh Khanna Marriage Story Part - 2 | राजेश खन्ना की शादी का किस्सा पार्ट-2 | Anju Mahendru | 01.05.2022

27 मार्च 1973 को जब राजेश खन्ना की बारात बंबई के कार्टर रोड से गुजर रही थी तभी अचानक से काका ने पहले से तयशुदा रूट को बदल दिया और बारात का रुख मोड़ दिया, अब जिस रास्ते से बारात जाने वाली थी इस रास्ते में राजेश खन्ना की पूर्व प्रेमिका अंजू महेंद्रू का घर था.

Rajesh Khanna Marriage Story Part -1 | राजेश खन्ना की शादी का किस्सा पार्ट -1 | Dimple Kapadia 01.05.2022

बंबई की वो शाम जब सुपर स्टार राजेश खन्ना दूल्हा बने थे. बंबई का कार्टर रोड खचाखच भरा हुआ था. लोग अपने चहेते सितारे को एक नज़र देखने पहुंचे थे. देश विदेश से पत्रकार इस शादी को कवर करने आए थे.

जब गुस्से में Raveena Tandon के लिए बोले Ajay Devgan, 'मैं उसका मुंह तोड़ दूंगा' 30.04.2022

1994 के आसपास रवीना-अजय का अफेयर हॉट टॉक का मुद्दा हुआ करता था. यह सब खिचड़ी ‘दिलवाले’ के शूट के दौरान ही पक रही थी. फिर बीच में करिश्मा कपूर की एंट्री हो गई और मामला गड़बड़ा गया. दरअसल अजय दो अलग-अलग फिल्में – ‘दिलवाले’ और ‘जिगर’ – रवीना और करिश्मा के साथ एक समय पर शूट कर रहे थे. कहते हैं रवीना और अजय के बीच सब सही चल रहा था फिर करिश्मा ने भांजी मार दी. टंडन ने उस समय अजय पर आरोप लगाए थे कि उन्हें क...

जब Rajendra Kumar के भूत बंगले को खरीदने के लिए Rajesh Khanna ने सबकुछ दांव पर लगा दिया 28.04.2022

उन दिनों राजेश खन्ना समंदर के किनारे एक आलीशान बंगले की चाहत पाले हुए थे. तभी राजेन्द्र कुमार ने अपने बंगले को बेचने का मन बनाया. इस बंगले को पहले भूत बंगला कहा जाता था. कहते हैं इस भूत बंगले को खरीदने के लिए राजेश खन्ना ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था.

Rajendra Kumar का वो भूत बंगला जिसने उन्हें जुबली कुमार बना दिया, बाद में Rajesh Khanna ने खरीदा 27.04.2022

साठ के दशक में राजेन्द्र कुमार से बांद्रा में समंदर के किनारे एक भूत बंगला खरीदा. इस बंगले को तब राजेन्द्र कुमार ने साठ हजार रुपये में खरीदा था. ये बंगला उस दौर में भूत बंगले के नाम से जाना जाता था, लेकिन इस बंगले ने राजेन्द्र कुमार को जुबली कुमार बना दिया.

जब Asha Parekh की मां ने Rajesh Khanna के लिए कहा - तुम ऐसे मुहांसे वाले के साथ काम कैसे कर लेती हो? 26.04.2022

साल 1967, तब राजेश खन्ना अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. दुबले पतले राजेश खन्ना के चेहरे पर काफी मुंहासे भी थे. तब राजेश खन्ना के फैन फॉलोवर्स नहीं थे, लोग काका के चेहरे का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन किसे मालूम था कि ये शख्स आने वाले समय का सुपर स्टार है.

Shammi Kapoor की दूसरी शादी का पर बेटे Aditya Raj Kapoor का खुलासा, नीला देवी से की थी शम्मी ने शादी 26.04.2022

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे थे। सभी लोग उनकी और अभिनेत्री गीता बाली की प्रेम कहानी से वाकिफ हैं। लेकिन शादी के कुछ ही वर्षों बाद गीता बाली का निधन हो गया था, जिसके बाद दिग्गज अभिनेता ने नीला देवी से दूसरी शादी की थी। इस दूसरी शादी का बड़ा कारण बच्चों की परवरिश थी। यह सब कुछ सभी लोग जानते हैं लेकिन इन सबके बारे में शम्मी कपूर के...

जब Rajesh Khanna की एक के बाद एक फिल्में होने लगीं फ्लॉप, 'मालिक' ने भी तोड़ दिया दम 24.04.2022

साल 1972 आते आते राजेश खन्ना की चमक फीकी पड़ने लगी थी. हर फिल्म फ्लॉप हो रही थी. लेकिन राजेश खन्ना एक के बाद एक फिल्में साइन किए जा रहे थे. उस साल के आखिर में आई मालिक भी बुरी तरह फ्लॉप हुई.

Rajesh Khanna की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह, देश और सिनेमा में चल रही थी परिवर्तन की बयार 23.04.2022

राजेश खन्ना ने जब सिनेमा में कदम रखा तब तक राज कपूर, देवानन्द, दिलीप कुमार और शम्मी कपूर जैसे सितारों की चमक फीकी पड़ रही थी. देश में एक नए परिवर्तन की बयार चल रही थी. राजेश खन्ना आए और हिट हो गए.

Rekha को अपने पिता जेमिनी गणेशन से क्या मिला, मां पुष्पावल्ली ने जबरन फिल्मों में धकेला 22.04.2022

रेखा का बचपन गरीबी और तानों के बीच गुजरा. बचपन में ही पढ़ाई छुड़वा दी गई. पिता जेमिनी गणेशन ने अपना नाम तक नहीं दिया. हालात बद से बदतर हो गए.

शोमैन Raj Kapoor जो बाद के दिनों में खेती करना चाहते थे, Pune में खरीदी थी 100 एकड़ जमीन 22.04.2022

राज कपूर अपने रिटायरमेंट के बाद खेती करने की चाहत रखते थे. उनका मानना था कि फिल्में और खेती में बहुत समानता है. इसके लिए राज कपूर ने पुणे में 100 एकड़ जमीन भी खरीदी थी.

Rajesh Khanna का पहली फिल्म में ही प्रोडक्शन यूनिट से हुआ झगड़ा, कह दिया - बंबई आकर हिसाब कर लो 21.04.2022

तब राजेश खन्ना अपनी पहली ही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. सुबह जल्दी उठने में और जल्दी की शिफ्ट में राजेश खन्ना को हमेशा दिक्कत रही. एक रोज़ सुबह जल्दी शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन रात में ही काका ने शराब की महफ़िल लगा ली. इस बात पर प्रोडक्शन यूनिट के हेड से खूब झगड़ा हुआ.

Rishi Kapoor की फिल्म कर्ज, जिसकी शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को पीलिया हो गया 17.04.2022

साल 1980 में फिल्म कर्ज और कुर्बानी दोनों रिलीज़ हुई, लेकिन कुर्बानी के आगे कर्ज ज्यादा नहीं चल पाई. शूटिंग की शुरुआत में ही ऋषि कपूर को पीलिया हो गया.

Rajesh Khanna का पहला स्क्रीन टेस्ट, शूटिंग के पहले ही दिन तीन घंटे की देरी से पहुंचे 15.04.2022

तब लोग राजेश खन्ना को जतिन खन्ना के नाम से ही जानते थे, टैलेंट हंट की जीत के बाद किसी ऑफर के इंतज़ार में थे. तभी रमेश सिप्पी के पिता के दफ्तर से फिल्म ऑफर हुई. चेहरे पर चेचक आंखों में गढ्ढे लिए जतिन खन्ना की आंखों में बड़े सपने थे.

जब Rekha को Shashi Kapoor ने देखते ही कहा - काली, मोटी और फूहड़, पत्नी जेनिफर ने की थी भविष्यवाणी 13.04.2022

सितंबर, 1973 का वो दौर था जब रेखा और नवीन निश्चल की फिल्म सावन भादों का प्रीमियर शो रखा गया था. उस प्रीमियर शो में तब की बड़ी बड़ी हस्तियां बुलाई गई थीं. इसी शो में शशि कपूर ने रेखा को काली, मोटी और फूहड़ कहा था.

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.