स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

Sports HI ↓ 332 episodes

ये स्पेशल है

Author

स्पोर्ट्स टीम

Category

Sports

Podcast website

audioboom.com

Latest episode

Dec 4, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

157: SPORTS PODCAST: आईपीएल ने जमाया रंग, केकेआर-दिल्ली ने दिखाया दम, मुंबई-चेन्नई दिखीं बेरंग 28.03.2022

महिला विश्व कप 2022 में जहां सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाली टीमों का हुआ निर्धारण. सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज बनीं छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर. भारत में फिर बिखरे आईपीएल के कई रंग, केकेआर-दिल्ली ने दिखाया दम, मुंबई-चेन्नई दिखीं बेरंग और सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस से की...

156: PODCAST: बांग्‍लादेश पर जीत के बावजूद ICC महिला विश्‍वकप में क्‍या जारी रहेगा भारतीय टीम का सफर? 23.03.2022

 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारतीय संभावनाएं बांग्लादेश के खिलाफ़ बड़ी जीत के बाद थोड़ा मजबूत हुई हैं. अब तक, भारत ने अब तक पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की है, लेकिन न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेली है. 27 मार्च को लीग राउंड के आखिरी दिन भारत का मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से होगा. वहीं, लगभग दो महीने तक आराम करने के बाद भारतीय पुरुष क्र...

155: Podcast: ICC महिला विश्‍वकप के सेमीफाइनल में आस्‍ट्रेलिया, झूलन बनी 200 वनडे खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर 23.03.2022

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 200 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. वहीं दूसरी तरफ, ब्रायन लारा के बाद एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड अब ब्रेथवेट के नाम हो गया है. न्‍यूजीलैंड में चल रहे महिला विश्‍वकप में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से शिकस्‍त देकर आस्‍ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं, इंग्लैंड ने मेजबान न्यूज़ील...

154: रोहित शर्मा किस्मत के धनी, पर उनसे श्रीलंका पर जीत का श्रेय नहीं छीन सकते... 18.03.2022

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 और टेस्ट सीरीज में भारत ने मेहमान टीम को हर डिपार्टमेंट में पछाड़ा. श्रेयस अय्ययर, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सहित आर अश्विन व जसप्रीत बुमराह ने अपना काम बखूबी किया. अब सभी की निगाहें आईपीएल के 15वें सीजन पर है, जिसकी शुुरआत 26 मार्च से होगी. मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय महिला...

153: जब 1008 रन भी पड़ गए कम, बना सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, मैच में लगे 19 'शतक' 11.03.2022

Sports Podcast: क्या यह संभव है कि कोई टीम किसी मैच में 1008 रन बनाए और हार भी जाय? इसका जवाब क्रिकेट इतिहास में दर्ज है. ऐसा एक मैच आज ही के दिन यानी 11 मार्च को शुरू हुआ था, जिसमें 19 'शतक' लगे थे और एक टीम हजार रन बनाकर भी बड़े अंतर से हार गई थी.

152: SPORTS PODCAST: रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने धरासाई हुई श्रीलंका की टीम, भारत ने ली 1-0 से बढ़त 08.03.2022

सबसे पहले बात मोहाली में खेले जा रहे भारत Vs श्रीलंका क्रिकेट टेस्‍ट सिरीज की. हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी और घातक गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 1-0 की बढ़त. श्रीलंका की हार के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में भारत की स्थिति हुई मजबूत. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को दी शिकस्‍त. अंत में रणजी ट्राफी 2021-22 के ग्रुप लीग मैचों का समापन से जु...

151: PODCAST: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्‍ट, मैच के लिए BCCI ने दी एक खास छूट 04.03.2022

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं और 35वें टेस्‍ट कप्‍तान के रूप में रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट में नियमित कप्तानी करेंगे. इस बीच, नई खबर भारतीय टीम के आयरलैंड का दौरे की है. जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारत में वेन्‍यू चुन लिया गया है. अंत में बात रणजी ट्रॉफी में 2021-22 सत्र के लीग चरण के तीसरे और अंतिम चरण की...

150: SPORTS PODCAST: टी-20 सीरीज में श्रेयस के नए रिकॉर्ड के बाद नया इतिहास रचने को तैयार रोहित शर्मा! 01.03.2022

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार चौथी सीरीज जीत है, जिसमें भारत ने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है. वहीं, श्रेयस ने तीन मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. चार मार्च को मोहाली में विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट मैच. आखिर में, रणजी ट्रॉफी 2021-22 के ग्रुप लीग मैचों का हाल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी...

149: Podcast: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हरा T20I मुकाबलों में दर्ज की लगातार 10वीं जीत 25.02.2022

भारत ने लखनऊ में कल रात जिस तरह से श्रीलंका को बड़े फासले से शिकस्त दी, उससे साफ है की वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका के व्हाइट वॉश में भी शायद उसे परेशानी न हो. टी20 मुकाबलों में भारत की यह लगातार दसवीं जीत है. संजय बैनर्जी पॉडकास्ट 'सुनो दिल से' में लेकर आए हैं सप्ताह भर की खेल गतिविधियां. 

148: PODCAST: T20I वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर नंबर-1 बनी भारतीय टीम, अब श्रीलंका से सामना 22.02.2022

न्‍यूज 18 हिंदी पॉडकास्‍ट के वीकली स्‍पोर्ट्स बुलेटिन में सबसे पहले बात भारत बनाम वेस्‍टइंडीज टी-20 सिरीज और आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम की पोजीशन की. इसके बाद, बात करेंगे 24 फरवरी में शुरू होने जा रही भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सिरीज और रणजी ट्रॉफी 2021-22 सत्र के तहत खेले गए पहले राउंड के रोमांचक ग्रुप लीग मैचों की. अंत में बात होगी प्रो कबड्डी लीग अब अपने अंतिम चरण की... 

147: Suno Dil Se: भारत के दबदबे में खो गई 'पोलार्ड ब्रिगेड' की कैरेबियन झलक, अगले हफ्ते होगा श्रीलंका का टेस्ट 18.02.2022

Podcast Suno Dil Se: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) की जीत का रिदम कायम है. वनडे सीरीज जीतने वाले भारत ने वेस्टइंडीज (India vs West Indies) को पहले टी20 मैच में जिस अंदाज में हराया उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आज होने वाला दूसरा मैच भी भारत के पक्ष में आ सकता है. हालांकि वेस्टइंडीज (West Indies) को क्रिकेट के इस सबसे छोटे फोर्मेट का माहिर माना जाता है लेकिन दौरे पर अब तक कैर...

146: वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम की निगाहें अब T20 सीरीज पर 15.02.2022

पहले दिन के साथ अंत तक ईशान किशन आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. वे पिछले सीजन में भी मुंबई का ही हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया था. इशान के बाद दीपक चाहर की 14 करोड़ और श्रेयस अय्यर की 12.25 करोड़ की कीमत लगी. इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन 11.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े. वह दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.

145: Podcast: रंग में लौटी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को दिखाए दिन में तारे 08.02.2022

नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. मैं हूं नवीन श्रीवास्तव. बीता सप्ताह क्रिकेट में भारत के लिए स्वर्णिम उपलब्धियों वाला रहा. जहां भारतीय टीम एक हज़ार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने  वाली दुनिया की पहली टीम बनी और इस ऐतिहासिक मुकाबले में कैरेबियन टीम को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई तो वहीं भारत की युवा टीम ने पांचवीं बार अंडर-19 व...

144: Podcast: टीम इंडिया 1000वां वनडे खेलने को तैयार, पर मिडिल ऑर्डर का गड़बड़झाला कर रहा परेशान 04.02.2022

संडे का पहला मैच भारत का 1000वां वनडे होगा और जाहिर है इतिहास बनाने और आगे का रास्ता सुगम करने के लिए इससे बेहतर मौका और कोई नहीं हो सकता. इस सीरीज के साथ ही विराट कोहली की टीम इंडिया अब रोहित शर्मा की टीम इंडिया कहलाने लगेगी. कप्तानी छोड़ने का असर कोहली के खेल पर कैसा पड़ता है इस पर भी निगाहें रहेंगी. वैसे भारतीय ख़ेमे में थोड़ी परेशानी है, क्योंकि शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड और नवदीप सैनी कोरोना पॉजिटि...

143: Sports Podcast: रोहित शर्मा की वापसी के साथ भारतीय टीम से हुई किसकी छुट्टी 31.01.2022

नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में - राफेल नडाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी, वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की घोषणा, दोनों फार्मेटों में बतौर कप्तान करेंगे रोहित शर्मा वापसी, भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में, बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी को लेकर लिया बड़ा फैसला, दो चरणों में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन और कुछ...

142: Team India: क्‍या कोच-कप्‍तान में बदलाव से बदली भारतीय टीम की चाल? 28.01.2022

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह से भारत का सूपडा साफ हुआ है, उसके बाद स्पिनर्स की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और जयंत यादव कुल मिलाकर 59 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाए थे. कोच राहुल द्रविड़ ने भी माना कि मध्य के ओवरों में टीम पीछे रह गई. लेकिन अब चूंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज घरेलू मैदान पर होगी, वहीं स्पिनर्स साउथ अफ्रीका...

141: Podcast: भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में बदलाव, रणजी ट्रॉफी के मुकाबले जल्द होंगे शुरू 25.01.2022

भारत और वेस्टइंडीज के बीच (India vs Wst Indies) लिमिटेड ओवर सीरीज के मुकाबले अगले महीने शुरू हो रहे हैं. सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 के मुकाबले होने हैं. कोरोना के कारण वेन्यू में बदलाव किया गया है. न्यूज18 के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन की शुरुआत साउथ अफ्रीका में भारत को मिली बड़ी हार (India vs South Africa) के साथ.

140: टीम इंडिया ने 2022 में बनाई हार की हैट्रिक, आज होगा करो या मरो का मुकाबला 21.01.2022

भारतीय क्रिकेट अब नये दौर में है जहां कप्तान और कोच बदले हुए हैं. विराट ने पहले ही टी-20 में कप्तानी छोड़ दी थी अब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है. सेलेक्टर्स ने पहले ही उनसे वनडे की कप्तानी वापस ले ली थी. ऐसे में विराट के स्थान पर आने वाले नये कप्तान को वह सब कुछ हासिल करना चुनौती होगा जिसे विराट अपने नाम लिख चुके हैं. विराट के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा इस पद को संभालेंगे, य...

139: टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका से बदला लेने का मौका, पहला वनडे 19 को 17.01.2022

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. ऐसे में 19 जनवरी से शुरू हो रही है वनडे सीरीज (India vs South Africa) में मेजबान टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. हालांकि टीम इंडिया ने पिछली बार यहां वनडे सीरीज पर कब्जा किया था. वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में शुरुआत इसी सीरीज के साथ.

138: 'क्लास इस परमानेंट...' की कहावत ने न जाने कितने क्रिकेटरों की अकर्मण्यता छिपाई है 15.01.2022

सूरमाओं से सजी टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) में नया इतिहास बनाने की नीयत से उतरी थी. बहुत कुछ साबित करना था इस टीम को. कप्तान कोहली अब भी दुनिया के सबसे कामयाब कप्तान हैं, राहुल द्रविड़ के आने के बाद टीम इंडिया (Team India) में अलग ही निखार है, और फिर प्रोटीस युवा टीम को लेकर क्या जीतेंगे? लेकिन कहानी मे बड़ा ट्विस्ट आया और पहले टेस्ट मे जीत के बाद संजोये सपने रेत के महल की तरह...

137: भारत और कोहली के पास इतिहास रचने का मौका 10.01.2022

Podcast: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज अभी बराबर है. टीम इंडिया तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इसके बाद दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज भी होनी है. न्यूज 18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन की शुरुआत आज इसी मैच से...

136: Suno Dil Se: ऋषभ पंत ने उपहार में दिया विकेट और टीम इंडिया ने भुगता खामियाजा 07.01.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट सरगर्मियों पर आधारित पॉडकास्ट 'सुनो दिल (Suno Dil Se)' में आपका स्वागत है. पिछले साल का अंत भले ही टीम इंडिया (Team India) के लिए सुकून से भरा हो, लेकिन नए साल का आगाज कतई याद रखने वाला नहीं है. दूसरा टेस्ट हारकर दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) में भारत ने बढ़त गंवा दी है, भारतीय टीम मे छोटे फॉर्मैट की कप्तानी का मुद्दा अभी भी हरा है और इन सबके बीच कोरोना ने जिस तेजी से...

135: Podcast: सेंचुरियन टेस्ट में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत 04.01.2022

भारत ने सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट मैच जीता है. सेंचुरियन टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का उप कप्तान बनाया है. भारत की युवा टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मेलबर्न...

134: दक्षिण अफ्रीका को पटखनी दे सेंचुरियन टेस्‍ट में पूरी हुई भारत की वर्षों पुरानी ख्वाहिश 31.12.2021

भारत ने 113 रन से मेजबान को पटखनी देकर सेंचुरियन में वर्षों पुरानी ख्‍वाहिश पूरी कर ली. सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत के लिए लोकेश राहुल का शतक बेहद यादगार रहा. भारत के लिए सीनियर क्रिकेटरों की तरह अलावा जूनियर खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरते हुए यूएई में चल रहे अंडर- 19 एशिया कप में शानदार जीत दर्ज की. वहीं,  भारत ने नेत्रबाधितों की टी-20 और वनडे सीरीज में बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 3-0 के समान अंत...

133: IND vs SA: विराट कोहली बदले हालात में निश्चिंत होकर नहीं खेल पाएंगे, टीम इंडिया पर भी रहेगा दबाव 24.12.2021

India vs South Africa: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर (India tour of South Africa) सिर्फ दो दिन बाद टेस्ट सीरीज की शुरुआत करनी है. भारत के पास पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है. इसी कारण सारा प्रेशर टीम इंडिया (Team India) पर होगा. कॉमेंटेटर संजय बैनर्जी से पॉडकास्ट ‘सुनो दिल से’ (Podcast Suno Dil Se)  में सुनिए भारतीय टीम की संभावनाओं के बारे में.

Listen to the स्पोर्ट्स बुलेटिन podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.