स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

Sports HI ↓ 332 episodes

ये स्पेशल है

Author

स्पोर्ट्स टीम

Category

Sports

Podcast website

audioboom.com

Latest episode

Dec 4, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

182: Sports Podcast: रणजी ट्रॉफी में 41 बार की चैंपियन मुंबई को हरा मध्‍य प्रदेश ने रचा स्वर्णिम इतिहास 28.06.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव.... शुरूआत करते है रणजी ट्रॉफी 2021-22 में पहली बार चैंपियन बनी मध्यप्रदेश टीम के स्वर्णिम व ऐतिहासिक प्रदर्शन पर. मध्य प्रदेश ने इतिहास रचते हुए 41 बार की चैंपियन मुंबई को रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया. मैच के पांचवें और अंतिम...

181: Podcast: गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या बने भारतीय टीम के आधिकारिक ‘कप्तान’! 24.06.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ स्वीकार कीजिए संजय बैनर्जी का नमस्कार. सुनो दिल से. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज बराबरी पर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड में है. भारत की ही एक दूसरी टीम संक्षिप्त दौरे पर आयरलैंड में भी है. जाहिर है एक साथ दो टीमों के विदेशी धरती पर खेलना न सिर्फ टीम इंडिया की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि कई उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए भी...

180: Sports Podcast: बारिश की भेंट चढ़ा अंतिम IND Vs SA टी-20 मैच, न हम हारे-न तुम जीते की तर्ज पर खत्‍म हुई सिरीज 21.06.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव... न तुम जीते न हम हारे... इस कथन को चरितार्थ साबित करते हुए 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की रोमांचक सीरीज़.

179: Sports Podcast: घरेलू मैदान पर लगातार 13 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने के मंसूबों पर दक्षिण अफ्रीका ने फेरा पानी! 13.06.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव.... सबसे पहले चर्चा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 आई सीरीज़ की. फिर चर्चा मुंबई ने खेले गए  रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की. चर्चा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज की. आखिर में, चर्चा भारत - बेल्चियम हॉकी मैच और राष्ट्रमंडल खेलों के सेलेक्शन ट्रायल्स क...

178: Sports Podcast: टीम इंडिया की हार की 2 वजह- ऋषभ पंत की अनुभवहीन कप्तानी और लचर गेंदबाजी 10.06.2022

IND Vs SA T-20 सिरीज में दक्षिण अफ्रीका ने यह साबित कर दिया है कि टी-20 में कितना भी स्कोर करके निश्चिंत होना क्रिकेट की भाषा में अपराध है. भारत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका से लगातार छटवें मुकाबले में हारा  है. उधर, मिताली राज के संन्यास की घोषणा के चलते महिला क्रिकेट भी अब सुर्खियों में है. वहीं, रणजी ट्रॉफी के चार में से तीन क्वार्टर फाइनल्स का नतीजा सामने आ चुका है, क्वार्टर फाइनल...

177: Sports Podcast: रोहित शर्मा व विराट कोहली को मिला आराम, लोकेश राहुल करेंगे T-20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्‍व 07.06.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव... बुलेटिन की शुरूआत फ्रेंच ओपन के साथ. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में लोकेश राहुल करेंगे टीम का नेतृत्‍व. शुरू हुई रणजी ट्रॉफी के 2021-22 सत्र की हुई शुरूआत. दक्षिण कोरिया ने जीता हॉकी एशिया कप 2022 का खिताब...

176: Podcast: आईपीएल के 15वें संस्करण के नए चैंपियन ने भारतीय क्रिकेट टीम को दिया कप्‍तानी का नया दावेदार! 03.06.2022

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर आईपीएल को भी पैमाने पर कसा जाता रहा है. धोनी के सन्यास के बाद विराट, रोहित, रहाणे और लोकेश राहुल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई, जिसमें आईपीएल में दिखाये गये प्रदर्शन की भी भूमिका रही है. अब हार्दिक ने भी इन सब के साथ  अपना नाम जोड़ लिया है. टीम इंडिया के कप्तान के दावेदार के तौर पर उन्हें देखना शायद अभी जल्दी होगी, लेकिन आने वाले वक्त मे इसे इनकार...

175: Sports Podcast: पांच साल बाद आईपीएल को मिला नया चैंपियन, हार्दिक पांड्या बने तीसरे करिश्‍माई कप्‍तान 31.05.2022

हार्दिक पांड्या का आईपीएल में यह पांचवां खिताब है. इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के साथ खिलाड़ी  के तौर पर चार बार यह ट्रॉफी जीत चुके हैं. वहीं अपने हरफनमौला  प्रदर्शन के दम पर टीम को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक अब आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले एमएस धोनी, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा बतौर भारतीय कप्तान आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुके हैं. पांड्या ने इस आईपीएल में 483 रन बन...

174: PODCAST: एलिमिनेटर से एलिमिनेट हुई लखनऊ जाएंट्स, अब इन 3 टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला 27.05.2022

 आज के क्रिकेट पॉडकास्‍ट की शुरूआत  आईपीएल 2022 के रोमांचक मुकाबलों और आज होने वाले क्‍वालिफायर मैच और खिताबी मुकाबले की दावेदार टीमों के प्रदर्शन से. आगे बात होगी महिलाओं के टी-20 चैलेंज की और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की. और अंत में बात होगी रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई और उत्तराखंड की टीमों की घोषणा को लेकर ... 

173: Sports Podcast: अब प्‍लेऑफ में पहुंची किन 4 टीमों के बीच होगा क्वालीफायर मुकाबला? 24.05.2022

गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही हैं. अब गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर मंगलवार को कोलकाता के  ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा क्वालीफायर 25 मई को कोलकाता में होगा. क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

172: IPL Podcast: 67 मैचों के बाद भी नहीं सुलझी प्‍लेऑफ की पहेली, ये तीन मुकाबले तय करेंगे आखिरी तस्‍वीर 20.05.2022

दिलचस्प यह भी है कि दिग्गजों को पहले ही रुखसती का टिकट मिल चुका है. आईपीएल की तीन सबसे सफल टीमों-मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद एवं पंजाब किंग्स भी  इस रेस से बाहर हो चुकी हैं. गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी हैं. वहीं, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स या फिर दिल्ली कैपिटल्स में प्‍लेऑफ का टिकट किसे मिलता है यह अ...

171: Podcast: पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंच भारतीय टीम ने रचा इतिहास, IPL प्‍लेऑफ में इस टीम की जगह हुई पक्‍की 17.05.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. खेलों की दुनिया में बीता सप्ताह भारत के लिए ऐतिहासिक व स्वर्णिम उपलब्धि से भरा रहा. थॉमस कप में भारत ने रचा इतिहास, 73 साल में पहली बार बनीं चैंपियन, आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की दौड़ को लेकर रोमांच का पारा चरम पर और कुछ अन्य खेल समाचार. सबसे पहले बात प्रतिष्ठित टीम इवेंट थॉमस कप...

170: Podcast: आईपीएल प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हुईं 2 टीमें, इन 7 टीमों के बीच अभी जारी है कश्‍मकश 13.05.2022

आईपीएल के निर्णायक दौर का शायद यह दबाव ही है कि बीता सप्ताह कप्तानों के लिए निराश करने वाला रहा. कोई भी कप्तान बल्ले या गेंद से कुछ खास नहीं कर पाया. उधर, केकेआर के पूर्व कप्तान अब आरसीबी के दिनेश कार्तिक ‘फिनिशर’ माने जाने लगे हैं. पिछले दो मैचों में भी उन्होंने इस काम को बखूबी अंजाम दिया है. आक्रामक 26 और 30 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम की जीत सुनिश्चित की. यहां दिलचस्प है कि प्‍लेऑफ में पहुँचन...

169: Podcast: आईपीएल में रोचक होते प्‍लेऑफ के समीकरण को बिगाड़ने में जुटीं ये टीमें 10.05.2022

लखनऊ और गुजरात की टीमें 8-8 जीत के साथ प्लेऑफ में लगभग क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं, राजस्थान और बेंगलुरु की टीमें भी प्लेऑफ की दौड़ में आगे चल रही हैं. आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर ज़रूर है, लेकिन आने वाले मैचों में अगर वह दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ दे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं.

168: IPL Podcast: शुरू हुआ प्लेआफ के लिए आईपीएल का निर्णायक दौर, मुहाने पर खड़ी गुजरात को मुंबई ने दिया बड़ा झटका 07.05.2022

आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम भले ही अब औपचारिक तौर पर प्‍लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी अब आधिकारिक तौर पर चेन्नई के बॉस हो गए हैं. धोनी ने रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम की कमान फिर से संभाल ली है और सीजन के पहले ही मैच में उन्होंने बतौर कप्तान टीम को जीत भी दिला दी.

167: Podcast: आईपीएल में धोनी ने तोड़ा द्रविड़ का अनोखा रिकॉर्ड, प्‍लेऑफ की दहलीज तक पहुंचे में सफल रहीं ये 2 टीमें 04.05.2022

नमस्कार... न्यूज़ 18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के इस वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन, संतोष ट्रॉफी पर केरल क़ब्जा़,  आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में स्थान बनाने को लेकर टीमों के बीच रोमांचक मैचों का दौर जारी और कुछ संक्षिप्त खेल समाचार... पहले बात खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की. 

166: IPL Podcast: प्लेऑफ की तस्वीर होने लगी साफ, गुजरात टाइटंस रेस में सबसे आगे 29.04.2022

IPL Podcast Suno Dil Se: आधे से ज्यादा मैचों के बाद आईपीएल के प्लेऑफ (IPL playoffs) में जाने वाली संभावित टीमों की तस्वीर सामने आने लगी हैं. यह तय लग रहा है कि गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे जबकि बाकी दो स्थानों के लिए छह अन्य टीमों के बीच संघर्ष है. 

165: Podcast: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T-20 मैचों का शेड्यूल जारी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भी हुआ शुभारंभ 27.04.2022

बीसीसीआई ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से खेले जाने वाली आगामी 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए स्थलों की घोषणा कर दी है. सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा, वहीं आखिरी मुकाबला 19 जून को बंगलुरु में होगा. इसके अलावा कटक में 12 जून को, विशाखापत्तनम में 14 जून को और राजकोट में 17 जून को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

164: IPL Podcast: कोरोना की लुका छिपी के बीच अपना खाता खोलने में नाकाम रहे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी! 22.04.2022

अंक तालिका में शीर्ष की कवायद में राजस्थान रॉयल्स भी है. उनके लिए जोस बटलर लगातार रन बटोर रहे हैं. वह 375 रन बनाकर आरेंज कप के दावेदारों में कायम हैं. वहीं, नई टीम लखनऊ सुजरजाइंट्स का प्रदर्शन उम्मीद से कही बेहतर है. ऐसे में  उनके कप्तान लोकेश राहुल को दाद तो देनी ही पड़ेगी. लोकेश ने भी मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. हालाकी अब तक सात में से दो पारियों में वो अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं. हार्द...

163: Sports Podcast: आईपीएल में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सनराइजर्स हैदराबाद का विपक्षियों को करारा जवाब! 19.04.2022

आईपीएल के इतिहास में 25 साल से कम उम्र तक सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत केt नाम दर्ज हो गया है. ऋषभ पंत ने  आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है. 25 साल की उम्र होने से पहले संजू सैमसन ने 2584 आईपीएल रन बनाए थे, वहीं विराट कोहली के खाते में 2632 रन हैं. ऋषभ पंत ने शनिवार को आरसीबी के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली और इस दौरान विराट क...

162: PODCAST: आईपीएल में जीत की हैट्रिक से चूके केकेआर, रन रेट बिगाड़ सकता है कई टीमों का खेल 16.04.2022

अब तक के प्रदर्शन से कुछ खिलाड़ी तेजी से भारतीय क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ते दिखाई दे रहे हैं. इनमें से अधिकतर की उम्र 22 साल या उससे नीचे है, यानी उनकी क्रिकेट की अभी शुरुआत ही हुई है, और इन्हे लंबा सफर तय करना है. मुंबई इंडियंस भले ही अपने पांचों मैचों में हार गई हो, लेकिन इस टीम के तिलक वर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है.

161: PODCAST: बल्लेबाजी छोड़कर पैवेलियन क्‍यों लौट गए अश्विन, कौन है आईपीएल में रिटायर आउट होने वाला पहला खिलाड़ी 12.04.2022

लखनऊ सुपर जाइंट्स पर रोमांचक जीत दर्ज कर राजस्थान रॉयल्‍स ने अंकतालिका में हासिल किया शीर्ष स्थान. डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस आईपीएल में अभी भी है पहली जीत का इंतज़ार. आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे कुलदीप सेन अपनी तेज़ी व विविधतापूर्ण  गेंदबाज़ी से हर किसी को प्रभावित किया. बल्लेबाजी के दौरान अचानक मैदान छोड़कर क्‍यों पैवेलियन लौट गए आर अश्विन. क...

160: PODCAST: आईपीएल में ‘कारनामों’ के बीच हाथ मलते ‘दिग्‍गज’ 08.04.2022

आईपीएल में मुंबई और चेन्‍नई का अब तक नहीं खुला खाता. कप्तानी संभालने के बाद टीम इंडिया को लगातार जीत दिलाने वाले रोहित का मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने का इंतजार बढ़ता जा रहा है. वहीं, सबके चहेते, एमएस धोनी इस बार कप्तानी छोड़ने के बाद बल्लेबाजी का भरपूर मज़ा ले रहे हैं. पहले मैच में अर्धशतक, दूसरे मे सिर्फ 6 गेंदों पर 16 और तीसरे मे 23 रन की पारी धोनी ने अब तक खेली है. भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में सीक...

159: PODCAST: ICC महिला वर्ल्‍ड कप पर आस्‍ट्रेलिया का हुआ कब्‍जा, चेन्नई सुपर किंग्स को क्‍यों रास नहीं आ रहा IPL 05.04.2022

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त. वहीं, आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्‍नई को एक बार फिर करना पड़ा हार का सामना. हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला गया सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे इंटरनेशनल रोस टेलर का आखिरी इंटरनेशनल मैच. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्र...

158: PODCAST: परवान चढ़ते क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल में किसके हाथ लगी बाजी और कौन हुआ निराश 01.04.2022

... इस बार धोनी ने पहले ही मैच मे उस समय अर्धशतक जमाया, जब सीएसके की टीम कम स्कोर पर कीमती विकेट खो चुकी थी. आखिरी गेंद पर अर्धशतक पूरा कर धोनी ने पुराने दिनों की याद ताजा करा दी. कल रात दूसरे मैच में भी सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर धोनी ने इस बार बल्ले से बेहतर करने का संकेत दिया है.

Listen to the स्पोर्ट्स बुलेटिन podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.