स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

Sports HI ↓ 332 episodes

ये स्पेशल है

Author

स्पोर्ट्स टीम

Category

Sports

Podcast website

audioboom.com

Latest episode

Dec 4, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

132: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका रवाना होने को तैयार, 26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज 13.12.2021

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक जोहांसबर्ग और तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 11 से 15 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा.  वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को, दूसरा 21 और तीसरा व अंतिम  वनडे  23 जनवरी को होगा.  वहीं, एशेज सीरीज के तहत ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त...

131: Podcast: भारतीय क्रिकेट में आया भूचाल, कोई इधर गिरा-कोई उधर गिरा 10.12.2021

Podcast Suno Dil Se: भारतीय क्रिकेट के वक्त का पहिया जोर से घूम रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में खराब खेल के बाद टीम का हेड कोच बदला और फिर व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान भी. खिलाड़ियों के बदलने का दौर भी जारी है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket Team) में भूचाल सा है, जिसमे कोई इधर गिरा-कोई उधर गिरा. टीम इंडिया (Team India) में जितना कुछ हाल में बदला है, उतना पिछले कुछ वर्षों मे...

130: Podcast: क्रिकेट में खुशियां अपार, पर हॉकी-बैडमिंटन में मिली हार, अर्जेंटीना विश्व चैंपियन 07.12.2021

न्‍यूजीलैंड को 372 रनों से करारी शिकस्‍त देने के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत के 42 अंक हो गए हैं. वहीं, 24 अंकों के साथ श्रीलंका अभी भी नवंबर वन की पोजीशन में बना हुआ है. वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में सबसे बड़ा करिश्मा किया मुंबई में ही जन्में कीवी स्पिनर एजाज़ पटेल ने. एजाज़ ने भारत के खिलाफ पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ ही...

129: IND vs NZ: कोहली का जोश और विलियम्सन का जुझारूपन, आज से मुंबई में दिखेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच 03.12.2021

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से मुंबई में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. कानपुर टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन हुआ उसने टेस्ट क्रिकेट को निसंदेह लोकप्रियता की नई परवाज़ दी है. इससे दूसरे टेस्ट में कांटे के मुकाबले की उम्मीद है. विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. इससे मेजब...

128: अश्विन और श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, हॉकी टीम वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 30.11.2021

India vs New Zealand Test Series: टीम इंडिया (Team India) नजदीकी मुकाबले में पहले टेस्ट नहीं जीत सकी. लेकिन मैच में आर अश्विन और श्रेयस अय्यर ने व्यक्तिगत रिकॉर्ड जरूर बनाए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन किया.

127: भारत को घर में हराना आसान नहीं, हर फॉर्मेट के लिए अलग खिलाड़ी चुनने से बनेंगे और ताकतवर 26.11.2021

India vs New Zealand Series: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर साबित कर दिया है कि उसे घर में हराना आसान नहीं है. टीम ने टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब दोनों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. भारत ने साबित किया है कि उसे घर में हराना आसान नहीं है. पॉडकास्ट सुनो दिल से (Suno Dil Se) में सुनिए कि कैसे भारतीय टीम (Team India) हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग खिलाड़ी चुनकर और...

126: भारत के पास नंबर-1 बनने का मौका, ग्रीन पार्क में रिकॉर्ड भी शानदार 22.11.2021

India vs New Zealand Series: टीम इंडिया (Team India) अब 25 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले टीम ने टी20 सीरीज पर 3-0 से जीत हासिल की है.

125: IND vs NZ: रोहित-राहुल ने किया न्यूजीलैंड का काम तमाम, अब क्लीन स्वीप टारगेट 20.11.2021

टी20 वर्ल्ड कप मे नाक आउट दौर तक नहीं पहुंच पाने की कुंठा से अब धीरे धीरे टीम इंडिया उबरती दिखाई दे रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कल रात रांची मे दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, अब न्यूजीलैंड अगर तीसरे मैच मे कोलकाता मे जीतता भी है तो सिर्फ हार के फासले को कम कर सकेगा. राहुल द्रविड और रोहित शर्मा की जोड़ी की यह शानदार शुरुआत मानी जा सकती है. न्यू...

124: T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड - अतीत, वर्तमान और भविष्य... 12.11.2021

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जिस तरह निर्णायक दौर तक पहुंची, वह उनके जज्बे को दर्शाता है. क्रिकेट का यह सबसे छोटा फार्मेट लोकप्रियता के शिखर पर क्यों है, यह दोनों सेमीफाइनल को देखकर समझा जा सकता है. लीग दौर में दबदबा कायम रखने वाली इंग्लैंड के मुंह से किवीस ने जीत का निवाला खींच लिया. तकरीबन हारी हुई बाजी को नीशम और डेरेल मिचेल जीत में बदल गए. उसी तरह स्टॉयनिस और मैथयू वेड ने पाकिस्तान के फाइनल में प...

123: T20 World Cup 2021: क्‍या स्कॉटलैंड और नामीबिया पर जीत भारत को दिला पाएगी सेमीफाइलन में इंट्री? 05.11.2021

 आज शाम भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से होना और इसके बाद आठ नवंबर को नामीबिया से यह टीम भिड़ेगी. इसे मान भी लिया जाए कि ये दोनों मैच भारत जीत जाएगा तो एक पेंच और बाकी रह जाएगा. यह मानते हुए कि आज का मैच न्यूजीलैंड की टीम नामीबिया से जीत जाएगी, लेकिन उसे अगले मैच में अफगानिस्तान से हारना होगा. यानि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की सूरत यही बची है कि भारत दोनों मैच जीते और न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान हरा...

122: टी-20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में कामय रहा न्‍यूजीलैंड का रिकार्ड, भारत के हाथ सिर्फ निराशा 01.11.2021

नमस्कार....न्यूज़ 18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. मैं हूं नवीन श्रीवास्तव. इस ऐपिसोड में चर्चा ख़ासतौर से आईसीसी टी-20 विश्वकप पर. टी-20 विश्वकप में लगातार दूसरी हार के बाद अब भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की डगर बहुत मुश्किल हो गई है. रविवार को न्यूज़ीलैंड के खि़लाफ खेले गए करो या मरो के मुकाबले में अगर भारत नया रिकार्ड बनाता, यानि न्यूज़ीलैंड से पहली बार विश्वकप म...

121: Podcast: T20 World Cup में कौन सी होगी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम, भारत-न्यूज़ीलैंड या फिर कोई और? 29.10.2021

सप्ताह भर की क्रिकेट सरगर्मियों के साथ इस पॉडकास्ट में  स्वीकार कीजिए, संजय बैनर्जी का नमस्कार, “सुनो दिल से”   भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए शायद रोमांच इस कदर न बढ़ता, अगर भारत टी 20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान से मुंह की न खाता. जिस टीम को शुरू में फिसड्डी माना जा रहा था, विडंबना देखिए उसने पहले दो मैचों में सबसे कद्दावर मानी जाने वाली अपने ग्रुप की...

120: T20 World Cup: भारत वाले ग्रुप में नई टीम की इंट्री, आज का मैच तय करेगा सुपर-12 का फाइनल शेड्यूल 22.10.2021

Suno Dil Se: आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और स्कॉटलैंड अब एक ही ग्रुप में होंगे. वहीं, अपना पहला विश्व कप खेल खेलने वाली पापुआ न्यू गिनी प्रतिस्‍पर्धा से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बन गई है. इस बीच, आयरलैंड के क्रिस कैंफर की गेंदबाजी भी कमाल की रही, जिसने हैट्रिक समेत चार विकेट लिए थे. उम्‍मीद है कि सुपर 12 का दूसरा दिन शायद इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दिन होगा, क्योंकि उस दिन दो चिरपरिचित प्रति...

119: Podcast: बांग्लादेश की हार तो ट्रेलर है, T20 World Cup की असली पिक्चर तो अभी बाकी है... 18.10.2021

T20 World Cup 2021: 17 अक्टूबर से टी-20 विश्वकप का महाकुंभ यूएई और ओमान में शुरू हो चुका है. पहले ही दिन जिस तरह  से उलटफेर देखने को मिला, उसे देखकर सहज ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस टी-20 विश्वकप में रोमांच किस कदर सर चढ़कर बोलने वाला है.

118: CSK का कलेजा मुंह को आया, पर धोनी ने नहीं खोया आपा, जीत की दहलीज पर बिखरा KKR 16.10.2021

Podcast Suno Dil Se: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जिस तरह आईपीएल 2021 (IPL 2021) का चैंपियन बनाया उससे साफ हो जाता है कि आईपीएल का मतलब है एमएस धोनी (MS Dhoni) और धोनी का मतलब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) है. यह अलग बात है कि कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 193 रन चेज के लिए जैसी शुरुआत कि उससे एक समय सीएसके का कलेजा भी मुंह को आ गया था.

117: Podcast: चेन्‍नई सुपरक‍िंग्‍स के पास चौथा आईपीएल खिताब जीतने का मौका, क्‍या धोनी लगाएंगे 'व‍िन‍िंग शॉट' 12.10.2021

Podcast: आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में तीन बार की चैंपियन टीम सीएसके (CSK) ने शानदार खेल दिखाया. टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया. मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने अर्धशतक लगाया. अंत में कप्तान धोनी ने आक्रामक पारी खेली.

116: IPL Podcast: ईशान किशन, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या की फॉर्म चिंता का सबब, बढ़ सकती है भारत की परेशानी 08.10.2021

Podcast Suno Dil Se: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हाे चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का टॉप पर रहना तय है. दूसरी ओर 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस का नॉकआउट राउंड में पहुंचना लगभग असंंभव है.

115: Podcast: IPL 2021में पंजाब और मुंबई की राह मुश्किल, T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस कोराहत 05.10.2021

Podcast: आईपीएल 2021 के लीग राउंड के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की राह मुश्किल हो गई है. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप में 70 फीसदी फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल गई है.

114: IPL 2021: मुंबई इंडियंस की जान हलक में, प्लेऑफ में पहुंचने के लाले पड़े, CSK नंबर-1 01.10.2021

Podcast Suno DiL SE: आईपीएल (IPL 2021) मे पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जान हलक मे अटकी हुई है. इस बार खिताब तो दूर, प्लेऑफ (IPL 2021 playoffs) मे पहुंचने के लाले पड़े हुए हैं. अगले दौर में अपनी सीट पक्की करने के लिए मुंबई को बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे, कल दिल्ली से और फिर राजस्थान रॉयल्स से और अंत मे हैदराबाद से खेलना होगा.

113: कोहली ने दी रोहित शर्मा को 'विराट' चोट, धोनी ने लगाई 'हैट्रिक' 27.09.2021
112: IPL 2021: कहीं पर निगाहें-कहीं पर निशाना, सितारा क्रिकेटरों को लीग खेलकर टी20 वर्ल्ड कप में है जाना 24.09.2021

Podcast Suno Dil Se: क्रिकेट में इस समय सबसे बड़ा आकर्षण आईपीएल 2021 है. यह लीग यूएई में खेली रही है, लेकिन लोगों की निगाहें उन सितारों पर लगी हुई हैं जो टी20 वर्ल्ड कप ( T20 World Cup ) में भारत के लिए जोर आजमाइश करने वाले हैं. 

111: आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत के बीच इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने दिया पाकिस्तान को झटका 21.09.2021

कोरोनावायरस के कारण लगे लंबे ब्रेक के बाद यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत हुई. इससे जहां दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को राहत मिली. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट को इसी दौरान बड़ा झटका लगा. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों ने पाकिस्तान का दौरा रद कर दिया. 

110: सुनो दिल से: विराट कोहली ने किया टी20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान, सज गया है IPL 2021 का मैदान 17.09.2021
109: Podcast, स्पोर्ट्स बुलेटिन- भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दुखद अंत, अब IPL 2021 का रोमांच 13.09.2021
108: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का 'दुखद अंत', लेकिन टीम इंडिया ने जीता दिल 10.09.2021

Listen to the स्पोर्ट्स बुलेटिन podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.