livehindustan - HT Smartcast
Love you Zindagi
हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Sep 30, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
S2E1 | अर्ली प्यूबर्टी, पीरियड हाइजीन और हार्मोनल चेंजेस के कारण और सलाह 27.10.2022 16:11
समय के साथ ह्यूमन बॉडी में अलग-अलग तरह के चेंजेस आते है. अर्ली प्यूबर्टी, पीरियड हाइजीन, सेक्सुअल अवेयरनेस जैसे कई मुद्दें हॉर्मोन्स और सेहत पर असर डालते है। कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब को तलाशने के लिए हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन ने गयनेकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना धवन बजाज से चर्चा की है। इस एपिसोड में सुनिए की कैसे बदलती टेक्नोलॉजी और खान-पान के बदलाव से ह्यूमन बॉडी पर क्या असर पड़ रहा ह...
कविता देवगन के साथ पोषण 12.10.2021 11:35
अच्छा खाओगे तभी अच्छा सोचोगे! अपनी व्यस्तता भरी दिनचर्या में लोग सबसे ज्यादा अनदेखी खाने की करते हैं। जल्दी-जल्दी में बिना इस बात की परवाह किए खा लेते हैं कि उन्हें उस आहार से भरपूर पोषण मिल रहा है या नहीं। परिणाम यह होता है कि एक समय बाद ऐसे लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की गिरफ्त में आने लगते हैं। आज के इस एपिसोड मे आपकी चहीती होस्ट नूट्रिशन एक्सपर्ट कविता देवगन से पोषण के बारे मे बात चीत करत...
सामान्य मानसून रोग और बचाव के उपाय 07.09.2021 12:45
मानसून यानि बरसात का मौसम आते ही बीमारियों का फैलना शुरू हो जाता हैं। लेकिन लोगो को बरसात का मौसम बहुत पसंद होता है, क्योंकि बरसात होने से तपती गर्मी से राहत मिलती है। इसके अलावा लोग बरसात में नहाना और बौछारे में खेलना पसंद करते है, किंतु ठंडी बारिश में भीगने पर व्यक्ति बीमार हो जाता हैं। लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में सुने मानसून से सम्बंधित कौन कौन सी बीमारिया होती है और उनसे कैसे बचा जा सकता है...
मधुमेह: इस बढ़ती बीमारी का समाधान 11.08.2021 19:40
डायबिटीज, जिसे सामान्यतः मधुमेह कहा जाता है, चयापचय संबंधी बीमारियों का एक समूह है जिसमें लंबे समय तक खून में शर्करा का स्तर उच्चा होता है। यह बीमारी आपका साथ ज़िन्दगी भर दे सकती है | कोरोना की महामारी के दौरान, इससे झूंझते मरीज़ो की तादाद और भी बढ़ गई है | इसके अलावा युवाओं में भी यह एक सामान्य तोर पर पाया जाने लगा है | लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन के साथ जानिए कि कैसे...
मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां 29.07.2021 12:44
मानसून सुनकर ही हमारे दिमाग में आने वाला सबसे पहला शब्द होता है- "पकोड़े" | बेशक जीभ को बहुत लुभाता है लेकिन हमारी सेहत के लिए ऐसे मौसम में ज़्यादा तला हुआ खाना खतरनाक साबित हो सकता है | मानसून कहने को तो बस एक मौसम है लकिन बीमारियों को भी अपने साथ लाता है | इस समय, हमे अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखना चाहिए | लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन के साथ जानिए कि कैसे मानसून से अपना...
पहले से ही बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए कोविड के बाद के उपाय 22.07.2021 14:52
बीमारियाँ हमारे शरीर को और इम्युनिटी को काफी प्रभावित करती हैं | और इन बीमारियों के साथ कोरोना से झूझना कोई आसान बात नहीं | लकिन अगर आप ये सुन रहे हैं तो आपने उससे पार कर लिए और हम आपके हिम्मत की दाद देते हैं | हम भी इस सफर में आपका साथ देना चाहते हैं | लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन के साथ जानिऍ की कैसे पोस्ट कोरोना के समय में आप अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं | Learn...
50: Covid19 के दौरान तनाव और चिंता से कैसे निपटें? 09.07.2021 28:55
स्ट्रेस यानी तनाव किस तरह आपके मन को ही नहीं तन को भी प्रभावित करता है। विशेषकर कोरोनाकाल में तो यह स्ट्रेस हर दूसरे व्यक्ति में कहीं डर के रूप में या किसी बीमारी के रूप नज़र आ रहा है। लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन साथ जानिऍ कि इस स्ट्रेस को आप किस तरह दूर कर सकते हैं और किस तरह आप स्वयं को पॉजिटिव रख सकते हैं? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoi...
49: कैंसर: अवलोकन, कारण, उपचार और प्रकार 03.02.2021 17:11
विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को इसलिए मनाया जाता है ताकि समय रहते कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। डब्ल्यूएचओ की मानें तो दुनिया में हर साल होने वाली छह मौतों में एक की वजह कैंसर है। ब्रेस्ट, सर्वाइकल, प्रोस्टेट, मुंह और बड़ी आंत के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। कैसे आप इस गंभीर बीमारी के लक्षणों को पहचानकर इसे मात दे सकते हैं, लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर...
48: मधुमेह - गुर्दे की बीमारी के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक 27.01.2021 15:22
डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि अगर किसी को डायबिटीज है तो बहुत संभावना है कि उसे किडनी की समस्या भी हो जाए। खासतौर पर सर्दियों में शुगर पेशेंट्स को अपनी किडनी का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस बारे में बात कर रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
47: क्या आपके जोड़ों में दर्द होता है? 20.01.2021 15:15
सर्दियों में अकसर लोग जोड़ों में दर्द की शिकायत करते हैं। कुछ लोगों की बरसों पुरानी चोट फिर से टीसने लगती है। बुजुर्गों को खासतौर पर ऐसी समस्याएं होती हैं। हालांकि आजकल कम उम्र में भी युवा घुटनों, पीठ या कंधे के दर्द से परेशान नजर आते हैं। कोरोना के इस दौर में जब अस्पतालों या फिजियोथेरेपी सेंटरों में लोग जल्दी नहीं जाना चाहते, यह जानना जरूरी है कि घर पर रहते हुए इस दर्द से कैसे निजात पाएं। इस एपिसो...
46: फोलिक एसिड: लाभ, खाद्य पदार्थ, कमी 13.01.2021 16:10
हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसा ही एक तत्व है फोलिक एसिड, जो शरीर को कई रोगों से दूर रखता है। खासतौर पर गर्भावस्था में तो यह बहुत जरूरी होता है। हर साल जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह को फोलिक एसिड सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। जानते हैं, इसके महत्व और स्रोतों के बारे में। बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adcho...
45: इस सर्दी में निमोनिया से रहें सावधान! 06.01.2021 13:16
सर्दी के मौसम में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। निमोनिया को लोग आमतौर पर साधारण स्वास्थ्य समस्या मानते हैं, लेकिन यह समस्या इतनी भी साधारण नहीं है। अगर इसका समय रहते सही तरह से इलाज ना किया जाए तो यह आपकी जान तक ले सकती है। इस एपिसोड में नेहा सेमवाल इसी पर चर्चा करने वाली हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
44: नए साल की पूर्व संध्या के बाद आप खुद को कैसे डिटॉक्स कर सकते हैं? 30.12.2020 12:33
शादी पार्टीज में यमी फूड्स को एंजॉय करते समय अक्सर हम अपनी फिटनेस को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि थोड़ा बहुत ऑयली या स्पाइसी फूड्स खाने में कोई परेशानी नहीं है। बस यह ध्यान रखें कि पार्टी के अगले दिन आप अपने शरीर को सही तरह से डिटॉक्स कर लें, जिससे हानिकारक तत्व बाहर निकल जाएं और एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न हो जाएं। नए साल के जश्न के मौके पर उल्टा-सीधा खाने के बाद हम अपने शरीर को पहुंचे नुकसान की भरपा...
43: सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना क्यों अधिक होती है? 23.12.2020 16:22
ठंड में बहुत सी बीमारियां बढ़ जाती हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है हृदय रोग। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, उनकी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अपने दिल का खयाल रखना क्यों जरूरी है, जानें इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल ले। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
42: अस्थमा जोखिम कारक, कारण और रोकथाम 16.12.2020 15:28
सर्द हवा और ठंड की वजह से श्वास नली में बलगम जमा हो जाता है और उसे अवरुद्ध कर देता है। इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। सांस फूलने से सर्दी के दिनों में अस्थमा का अटैक बढ़ जाता है। कुछ लोगों में यह बीमारी ठंड से एलर्जी होने की वजह से भी होती है। सर्द मौसम में इससे बचने के उपाय बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
41: गुर्दा रोग जोखिम कारक, कारण, और रोकथाम 09.12.2020 16:26
किडनी यानी गुर्दे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो रक्त और अन्य तरल उत्सर्जन के लिए फिल्टर का काम करते हैं। खराब लाइफस्टाइल की वजह से किडनी(गुर्दा) की सेहत खराब हो रही है। जब किडनी में इंफेक्शन हो जाता है तो हमारा शरीर कैसे संकेत देता है...आज के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इसी पर चर्चा करने वाले हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
40: चेहरे का पक्षाघात या बेल्स पाल्सी: यह क्या है? इसे कौन प्राप्त करता है? देखने के लिए जोखिम कारक और लक्षण 02.12.2020 11:45
सर्दियों में होने वाले रोगों में से एक बेल्स पाल्सी या फेशियल पैरालिसिस भी है। बेल्स पाल्सी एक ऐसी स्थिति है, जो चेहरे में मांसपेशियों को कमजोर कर देती है। यह वायरल इंफेक्शन या उसके बाद भी हो सकती है। मरीज में इस तरह का कोई लक्षण या हिस्ट्री नहीं होने के बावजूद भी यह समस्या पैदा हो सकती है। इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इसी गंभीर बीमारी पर चर्चा करने वाले हैं, जिसका समय रहते अगर इलाज न...
39: अगर आप अकेले रहते हैं तो कोरोनावायरस से निपटने के टिप्स 25.11.2020 16:25
इन दिनों हर किसी का मन घबराया हुआ है। ऐसे में जो लोग घर में अकेले रहते हैं, उनकी समस्याएं थोड़ी अधिक होती हैं। खाली बैठे कई बार कोरोना वायरस को लेकर ख्याल आते रहते हैं और मन की बेचैनी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण हो जाए तो उनकी परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे लोग किन-किन बातों का रखें ध्यान, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/a...
37: 14 नवंबर- विश्व मधुमेह दिवस 11.11.2020 12:09
डायबिटीज को अगर नियंत्रित रखा जाए, तो कई समस्याओं से मुक्त रहा जा सकता है। ऐसा करना बहुत मुश्किल भी नहीं है। दवा के साथ, संतुलित व सेहतमंद खानपान अपनाकर और जीवनशैली में बदलाव लाकर आप डायबिटीज को अपनी मुट्ठी में रख सकते हैं। इस बारे में बता रही हैं इंदिरा राठौर Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
36: COVID 19: दूसरी लहर भारत से टकरा सकती है 04.11.2020 12:32
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कोविड-19 की दूसरी लहर ने यूरोपीय देशों और अमेरिका को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। हमारे यहां भी विशेषज्ञ सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा बचाव कैसे सुनिश्चित हो सकता है बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
35: रीढ़ की हड्डी में चोट 28.10.2020 11:55
सबसे मुश्किल चोटों में मानी जाती है स्पाइन कॉर्ड इंजरी। खेल के दौरान, सड़क दुर्घटना या किसी भी कारण से कई बार रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है। कुछ विशेष शारीरिक स्थितियां या बीमारियां भी चोट की स्थिति को प्रभावित करती हैं। क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
34: ऑस्टियोपोरोसिस: वह सब कुछ जो आपको जानना आवश्यक है 21.10.2020 14:24
इस लॉकडाउन में हर रोगी की तरह ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त लोगों की परेशानियां भी बढ़ीं। बाहर न निकलने से धूप नहीं मिल पाती, जो विटामिन डी का अहम स्रोत है। दूसरी ओर घर में रहने से सक्रियता कम होती है, जिससे हड्डियां भुरभुरी होने लगती हैं। खासतौर पर उम्रदराज लोगों के लिए यह स्थिति बुरी होती है। 20 अक्तूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस था। ऐसे में हड्डियों की सेहत को कैसे रखें दुरुस्त, इस एपिसोड में इंदिर...
32: कोविड -19 और गर्भावस्था 08.10.2020 15:42
कोरोना दौर में बुजुर्गों और पहले से बीमार लोग बहुत चिंतित हैं। इनके अलावा वे महिलाएं भी चिंतित हैं, जो प्रेग्नेंट हैं या प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। उनकी चिंता के कई आयाम हैं। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बताएंगी कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले और प्रेग्नेंसी के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
31: क्या कोरोनावायरस महामारी के दौरान जिम जाना सुरक्षित है? 01.10.2020 11:35
लंबे लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में फिटनेस फ्रीक लोग जिम जाने की शुरुआत भी कर चुके हैं लेकिन क्या अभी के समय में, जबकि कोरोना संक्रमण भयावह स्थिति में है, जिम जाना सुरक्षित है? अगर जिम जाएं तो किन बातों का ध्यान रखें, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
30: विश्व हृदय दिवस 23.09.2020 14:15
दिल को दुश्मन नहीं-दोस्त बनाएं। आज की लाइफस्टाइल ने लोगों को जो प्रमुख समस्याएं दी हैं, उनमें दिल से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। पिछळे कुछ वर्षों में युवाओं में हार्ट प्रॉब्लम्स बहुत देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञों से बातचीत करके इस बारे में जानकारी दे रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.