livehindustan - HT Smartcast
Love you Zindagi
हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Sep 30, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
29: "कोविडसोमनिया" : रातों की नींद हराम 16.09.2020 11:48
पिछले छह महीनों में कोविड संक्रमण से उपजे भय और एंग्जायटी के कारण लोगों की नींद का पैटर्न बहुत बिगड़ गया है। बहुत से लोग कह रहे कि उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती। इसके अलावा संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों को भी ये समस्या हो रही है। इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बात करेंगी नींद की इसी समस्या पर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
28: इच्छाशक्ति और सकारात्मकता कोरोना वायरस को मात देने की कुंजी 09.09.2020 13:43
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि विश्व में किसी महामारी ने इतनी तबाही मचाई है। इससे पहले भी कई महामारियां आईं और चली गईं। इंसानी एकजुटता, वैज्ञानिक और सकारात्मक नजरिये, शोधों और वैक्सीनेशन ने इन बड़े-बड़े बैक्टीरिया और वायरसों का काम तमाम किया है। इस बारे में बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
27: पोषण सप्ताह 02.09.2020 13:30
सितंबर के पहले हफ्ते को पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। और कोरोना के इस दौर में तो इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए भी खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। बाजार में तमाम तरह के खाद्य पदार्थ हैं, कई तरह के लेबल्स मन को भरमाते हैं लेकिन सच्चाई है कि ताजे और घर के बने सादे भोजन का कोई विकल्प नहीं है। हमारी थाली को कैसा होना चाहिए, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल Learn more about your ad choices...
26: रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम 26.08.2020 11:23
क्या आपको किसी ने बताया है कि सोते समय आप अपने पैरों को हिलाते-डुलाते रहते हैं या पैरों में ऐसी बेचैनी होती है कि ठीक से नींद आना भी मुश्किल होता है? पैरों को हिलाने या थोड़ा चलने से स्थिति कुछ ठीक होती है। क्या पैरों को हिलाने से रोकना आपके बस में नहीं है? अगर इन सारे सवालों के जवाब हां में हैं तो संभव है कि आपको रेस्टलेस लेग सिंड्रोम हो। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इ...
25: कार्ब तथ्य 19.08.2020 12:51
अकसर कार्बोहाइड्रेट्स को सेहत के लिए विलेन की तरह पेश किया जाता है लेकिन क्या वाकई ऐसा है? सच्चाई यह है कि कार्ब्स शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्ब्स के बारे में बहुत सी बातें कही जाती हैं, लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इन्हीं के बारे में बात करेंगी । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
24: स्वस्थ मांसपेशियां मायने रखती हैं 12.08.2020 13:18
हम जितनी भी भागदौड़ करते हैं, वह सब मसल्स की ताकत से ही संभव है। चोट लगने, गलत खानपान या जीवनशैली के अलावा उम्र बढ़ने के कारण मसल्स की सेहत प्रभावित होती है। इनकी ताकत को बनाए रखने के लिए क्या-क्या करें, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल I Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
23: कोविड-19 के दुष्प्रभाव | पुनर्प्राप्ति तकनीक 05.08.2020 12:28
कोविड 19 का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा लेकिन अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ठीक होने के बाद भी मरीजों में कुछ समय तक इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। खासतौर पर फेफड़ों, किडनी, नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों और मानसिक सेहत पर संक्रमण का असर सबसे अधिक नजर आ रहा है। इससे उबरने के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर अलग-अलग टेकनीक्स की...
22: मेमोरी बूस्टर 29.07.2020 12:05
बहुत सी बातें जमा होती हैं हमारे दिमाग के स्टोर में, कुछ याद रहती हैं-कुछ भूल जाते हैं। कई बार तो बहुत सामान्य सी घटनाएं भी हम भूल जाते हैं, कभी दिमाग पर बहुत जोर डालने के बाद भी किसी का नाम, कोई घटना या जगह याद ही नहीं आती। क्यों होता है ऐसा और क्या इनसे बचा जा सकता है? इसी पर बात करेंगी इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
21: ईएनटी स्वास्थ्य मुद्दे 22.07.2020 12:47
मौसम बदलने के साथ ही ईएनटी से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को परेशान करने लगती हैं। लेकिन ऐसे समय में जबकि कोविड-19 से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हों, सामान्य फ्लू के लक्षणों और ईएनटी की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे कौन से लक्षण हैं, जिनके दिखते ही तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए, इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इसी पर चर्चा करेंगे। Learn more about your ad choices. Visit megap...
20: प्लाज्मा थेरेपी 15.07.2020 11:15
कोविड-19 से त्रस्त है दुनिया, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन अच्छी खबर यह है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। चूंकि अभी इसकी कोई दवा या वैक्सीन नहीं है, ऐसे में कई तरह के विकल्प खोजे जा रहे हैं। इनमें एक विकल्प है प्लाज्मा थेरेपी। इसकी सफलता को देखते हुए दिल्ली में तो प्लाज्मा बैंक ही बना दिया गया है। यह क्या है और कितनी कारगर है, इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इस...
18: डॉक्टर्स डे | कोविड-19 | विशेषज्ञ वार्ता 01.07.2020 11:06
डॉक्टर्स डे पर एक सलाम उन सभी डॉक्टर्स के नाम, जो कोविड-19 ड्यूटी में दिन-रात एक करके मरीजों की सेवा कर रहे हैं। बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों की ही तरह हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं ये डॉक्टर्स। इन दिनों कैसी है दिनचर्या एक डॉक्टर की, उनके अनुभव क्या हैं और वे इस महामारी के बारे में क्या सोचते हैं, जानने की एक कोशिश इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल की। सुनें यह दिलचस्प...
17: मानसिक स्वास्थ्य | अवसाद | लक्षण | समाधान 24.06.2020 12:45
इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल मन की सेहत पर चर्चा करेंगी । शरीर में दर्द होता है या तकलीफ होती है तो हम डॉक्टर के पास जाते है मगर दिल बीमार होता है तो किसी को नहीं बताते क्योंकि हमारे समाज में मन की सेहत पर बात करना भी ठीक नहीं समझा जाता। मन को ठीक रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना शरीर का खयाल रखना। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
16: रक्तदान | जीवन बचाओ | अनुभवी सलाह 17.06.2020 12:08
इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल ब्लड डोनेशन पर चर्चा करेंगी। साथ ही एक्सपर्ट रक्तदान से जुड़ीं कई अहम जानकारियां देंगे। किसे ब्लड डोनेट करना चाहिए, किसे नहीं करना चाहिए या फिर क्या कोई बीमारी से पीड़ित व्यक्ति भी रक्त दे सकता है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब आपको इस एपिसोड में मिलेंगे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
15: पुरुषों के स्वास्थ्य का महत्व | पुरुषों का स्वास्थ्य सप्ताह | प्रोस्टेट कैंसर | मधुमेह | तनाव 10.06.2020 11:47
जब हम पुरुषों की सेहत की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सिक्स पैक्स एब्स या माचो मैन टाइप इमेज आती है। पुरुषों को लेकर यह भी धारणा है कि वे ज्यादा स्ट्रॉन्ग होते हैं। हकीकत में ऐसा है नहीं। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में पुरुषों की सेहत को लेकर इंदिरा और नेहा बात करेंगी | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
14: डॉ रोहिल्ला के साथ स्वच्छता का महत्व | विश्व पर्यावरण दिवस 03.06.2020 13:24
5 जून को वर्ल्ड एन्वायरन्मेंट डे है। एन्वायर्नमेंट को सुरक्षित रखने के लिए वाटर वेस्ट मैनेजमेंट और सैनिटाइजेशन का भी बड़ा महत्व है। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में नेहा सेमवाल ने इसी विषय पर सवाल उठाएंगी और उनकी सहयोगी इंदिरा राठौर इस सन्दर्भ में बात करेंगी डॉ. सुरेश कुमार रोहिल्ला से, जो सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायर्नमेंट, दिल्ली में वाटर प्रोग्राम में सीनियर डायरेक्टर हैं। Learn more about your ad c...
13: पीसीओडी युवा महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है? | मासिक धर्म | यौन स्वास्थ्य | जीवन शैली 27.05.2020 11:13
महिलाओं की बहुत आम समस्या है पीसीओडी, जो हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। अभी के समय में ये टीनएज लड़कियों में भी बहुत देखी जाने लगी है? क्या है इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं इस से बचाव, इसी पर है ये एपिसोड Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
12: मास्क का महत्व | कोरोनावायरस | संरक्षण | स्वास्थ्य 20.05.2020 10:34
लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात करेंगी मास्क्स के मेहत्व और सही इस्तमाल के बारे में। Mask meaning in Hindi - Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
10: मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता | आपके मासिक धर्म चक्र के दौरान आहार और व्यायाम विवरण 07.05.2020 11:25
लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बता रही हैं कि पीरियड के दौरान साफ सफ़ाई कैसे रखें, अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें व व्यायाम करें. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
9: कोरोनावायरस के खिलाफ अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | स्वास्थ्य खाद्य पदार्थ | व्यायाम 29.04.2020 9:58
लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बता रही हैं कि कोरोना से बचने के लिए हम अपने खान-पान में कौन सी घरेलू चीजें जोड़ सकते हैं,जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं ,ताकि मजबूती से हम इस वायरस से लड़ पाएं । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
8: घर पर फिट हो जाओ | लॉकडाउन | व्यायाम | मानसिक फिटनेस 22.04.2020 11:55
लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात करेंगे कि कैसे इस लॉक डाउन के बुरे दौर में भी अपने मन, शरीर और दिमाग को संतुलित रखा जाए, आइये सुनते हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
7: एंटीबायोटिक दवाओं के खतरे | चिकित्सा सहायता | डॉक्टर की सलाह | दुष्प्रभाव 15.04.2020 11:20
मानते है कि आप बहुत समझदार है पर डॉक्टर नहीं। घर में अपने हिसाब से ही दवा लेना बहुत हानिकारक साबित हो सकता है? क्या है एंटीबायोटिक दवाओं का खतरा? आइये सुनते हैं इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा के साथ। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
6: सकारात्मक रहें | कोरोनावायरस | सकारात्मक सोच | सही तरह का रवैया 08.04.2020 12:09
कोरोना का आतंक जैसे जैसे बढ़ रहा है, हमारी सोच भी उतनी ही नकारात्मक होती चली जा रही है। घरों में मानो तन ही नहीं मन भी क़ैद सा हो गया है। तो अब इस सोच को सकारात्मक कैसे बनाया जाये? आइये सुनते हैं इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा के साथ। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
5: पैनिक शॉपिंग | कोरोनावायरस | लॉकडाउन | बाज़ार 02.04.2020 14:38
आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं 'पैनिक शॉपिंग' के बारे में। क्यों हमे पैनिक शॉपिंग से बचना चाहिए, क्यों ये इतना हानिकारक है और एक्सपर्ट्स का क्या कहना है इस बारे में, सुनिए इस एपिसोड में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
4: असुरक्षित गर्भपात | गर्भावस्था | दुष्प्रभाव | डॉक्टर की सलाह 25.03.2020 10:46
आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं 'अनसेफ अबॉर्शन' के बारे में। क्या है इसके साइड इफेक्ट्स, क्यों ये इतना हानिकारक है और औरतों को कैसे अपना ध्यान रखना चाहिए, सुनिए इस एपिसोड में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2: कोरोनावायरस | महामारी | डब्ल्यूएचओ | व्हाट्सएप फॉरवर्ड 11.03.2020 12:31
आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं आजकल की दहशत 'कोरोना वायरस' के बारे में। सोशल मीडिया और Whatsapp पे चल रहे अफ़वाहों से बचें, और WHO के निर्देश मानें | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.