aks
Kavita Path
Poems from well known Hindi poets recited for your listening pleasure. Support this podcast: https://podcasters.spotify.com/pod/show/kavita-path/support
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Aao Phir Se Diya Jalaye - Atal Bihari Vajpayee 05.11.2021 2:23
Listen in to a recitation of the famous poem “Aao Phir Se Diya Jalaye” by Atal Bihari Vajpayee. Lyrics in Hindi: आओ फिर से दिया जलाएँ भरी दुपहरी में अँधियारा सूरज परछाई से हारा अंतरतम का नेह निचोड़ें- बुझी हुई बाती सुलगाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ हम पड़ाव को समझे मंज़िल लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल वर्त्तमान के मोहजाल में- आने वाला कल न भुलाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ। आहुति बाकी यज्ञ अधूरा अपनों के विघ्नों...
Jagmag Jagmag - Sohan Lal Dwivedi 04.11.2021 2:16
Listen in to a recitation of the famous poem “Jagmag Jagmag” by Sohan Lal Dwivedi. Lyrics in Hindi: हर घर, हर दर, बाहर, भीतर, नीचे ऊपर, हर जगह सुघर, कैसी उजियाली है पग-पग? जगमग जगमग जगमग जगमग! छज्जों में, छत में, आले में, तुलसी के नन्हें थाले में, यह कौन रहा है दृग को ठग? जगमग जगमग जगमग जगमग! पर्वत में, नदियों, नहरों में, प्यारी प्यारी सी लहरों में, तैरते दीप कैसे भग-भग! जगमग जगमग जगमग जगमग! राजा...
Bansuri Chali Aao - Kumar Vishwas 03.11.2021 2:33
Listen in to a recitation of the famous poem “Bansuri Chali Aao” by Kumar Vishwas. Lyrics in Hindi: तुम अगर नहीं आई गीत गा न पाऊँगा साँस साथ छोडेगी, सुर सजा न पाऊँगा तान भावना की है शब्द-शब्द दर्पण है बाँसुरी चली आओ, होंठ का निमंत्रण है तुम बिना हथेली की हर लकीर प्यासी है तीर पार कान्हा से दूर राधिका-सी है रात की उदासी को याद संग खेला है कुछ गलत ना कर बैठें मन बहुत अकेला है औषधि चली आओ चोट का निमं...
Yun Hi Kuch Muskakar Tumne - Trilochan 03.11.2021 2:18
Listen in to a recitation of the famous poem “Yun Hi Kuch Muskakar Tumne” by Trilochan. Lyrics in Hindi: यूँ ही कुछ मुस्काकर तुमने परिचय की वो गाँठ लगा दी ! था पथ पर मैं भूला-भूला फूल उपेक्षित कोई फूला जाने कौन लहर थी उस दिन तुमने अपनी याद जगा दी । कभी कभी यूँ हो जाता है गीत कहीं कोई गाता है गूँज किसी उर में उठती है तुमने वही धार उमगा दी । जड़ता है जीवन की पीड़ा निस्-तरँग पाषाणी क्रीड़ा तुमने...
Adhikaar - Mahadevi Verma 01.11.2021 2:12
Listen in to a recitation of the famous poem “Adhikaar” by Mahadevi Verma. Lyrics in Hindi: वे मुस्काते फूल, नहीं जिनको आता है मुर्झाना, वे तारों के दीप, नहीं जिनको भाता है बुझ जाना; वे नीलम के मेघ, नहीं जिनको है घुल जाने की चाह वह अनन्त रितुराज,नहीं जिसने देखी जाने की राह| वे सूने से नयन,नहीं जिनमें बनते आँसू मोती, वह प्राणों की सेज,नही जिसमें बेसुध पीड़ा सोती; ऐसा तेरा लोक, वेदना नहीं,नहीं जिसमे...
Agneepath - Harivansh Rai Bachchan 29.10.2021 2:01
Listen in to a recitation of the famous poem “Agneepath” by Harivansh Rai Bachchan. Lyrics in Hindi: वृक्ष हों भले खड़े, हों घने हों बड़े, एक पत्र छाँह भी, माँग मत, माँग मत, माँग मत, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ। तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ। यह महान दृश्य है, चल रहा मनुष्य है, अश्रु श्वेद रक्त से, लथपथ लथपथ लथपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्...
Teri Yaad Aati Hai - Kumar Vishwas 26.10.2021 3:04
Listen in to a recitation of the famous poem “Teri Yaad Aati Hai” by Kumar Vishwas. Lyrics in Hindi: हर एक खोने हर एक पाने में तेरी याद आती है नमक आँखों में घुल जाने में तेरी याद आती है तेरी अमृत भरी लहरों को क्या मालूम गंगा माँ समंदर पार वीराने में तेरी याद आती है हर एक खाली पड़े आलिन्द तेरी याद आती है सुबह के ख्वाब के मानिंद तेरी याद आती है हेलो, हे, हाय! सुन के तो नहीं आती मगर हमसे कोई कहता है ज...
Chand Ka Kurta - Ramdhari Singh Dinkar 25.10.2021 2:41
Listen in to a recitation of the famous poem “Chand Ka Kurta” by Ramdhari Singh Dinkar. Lyrics in Hindi: हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला सिलवा दो मां मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला सन सन चलती हवा रात भर जाड़े में मरता हूं ठिठुर ठिठुर कर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूं आसमान का सफर और यह मौसम है जाड़े का न हो अगर तो ला दो मुझको कुर्ता ही भाड़े का बच्चे की सुन बात कहा माता ने अरे सलोने कुशल करे भगवान...
Main Bhav Suchi Un Bhavo Ki - Kumar Vishwas 22.10.2021 3:04
Listen in to a recitation of the famous poem “Main Bhav Suchi Un Bhavo Ki” by Kumar Vishwas. Lyrics in Hindi: में भाव सूची उन भावों की, जो बिके सदा ही बिन तोले तन्हाई हूं हर उस खत की, जो पढा गया है बिन खोले हर आंसू को हर पत्थर तक पहुंचाने की लाचार हूक, में सहज अर्थ उन शब्दों का जो सुने गये हैं बिन बोले जो कभी नहीं बरसा खुलकर हर उस बादल का पानी हूं लव कुश की पीर बिना गाई सीता की रामकहानी हूं जिन...
Shakti Aur Kshama - Ramdhari Singh Dinkar 20.10.2021 2:51
Listen in to a recitation of the famous poem “Shakti Aur Kshama” by Ramdhari Singh Dinkar. Lyrics in Hindi: क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल सबका लिया सहारा पर नर व्याघ्र सुयोधन तुमसे कहो, कहाँ, कब हारा? क्षमाशील हो रिपु-समक्ष तुम हुये विनत जितना ही दुष्ट कौरवों ने तुमको कायर समझा उतना ही। अत्याचार सहन करने का कुफल यही होता है पौरुष का आतंक मनुज कोमल होकर खोता है। क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल...
Main Tumhe Dhundhne - Kumar Vishwas 19.10.2021 3:38
Listen in to a recitation of the famous poem “Main Tumhe Dhundhne” by Kumar Vishwas. Lyrics in Hindi: मैं तुम्हें ढूँढने स्वर्ग के द्वार तक रोज आता रहा, रोज जाता रहा तुम ग़ज़ल बन गई, गीत में ढल गई मंच से में तुम्हें गुनगुनाता रहा जिन्दगी के सभी रास्ते एक थे सबकी मंजिल तुम्हारे चयन तक गई अप्रकाशित रहे पीर के उपनिषद् मन की गोपन कथाएँ नयन तक रहीं प्राण के पृष्ठ पर गीत की अल्पना तुम मिटाती रही मैं बना...
Jo Tum Aa Jaate Ek Baar - Mahadevi Verma 18.10.2021 2:03
Listen in to a recitation of the famous poem “Jo Tum Aa Jaate Ek Baar” by Mahadevi Verma. Lyrics in Hindi: जो तुम आ जाते एक बार कितनी करुणा कितने सँदेश, पथ में बिछ जाते बन पराग, गाता प्राणों का तार-तार अनुराग-भरा उन्माद-राग; आँसू लेते वे पद पखार ! जो तुम आ जाते एक बार ! हँस उठते पल में आर्द्र नयन घुल जाता ओठों से विषाद, छा जाता जीवन में वसंत लुट जाता चिर-संचित विराग; आँखें देतीं सर्वस्व वार | जो त...
Veer Tum Badhe Chalo - Dwarika Prasad Maheshwari 16.10.2021 2:32
Listen in to a recitation of the famous poem “Veer Tum Badhe Chalo” by Dwarika Prasad Maheshwari. Lyrics in Hindi: वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो...
Aaj Sadko Par Likhe Hain Saikdo Naare Na Dekh - Dushyant Kumar 15.10.2021 2:18
Listen in to a recitation of the famous poem “Aaj Sadko Par Likhe Hain Saikdo Naare Na Dekh” by Dushyant Kumar. Lyrics in Hindi: आज सड़कों पर लिखे हैं सैकड़ों नारे न देख, पर अन्धेरा देख तू आकाश के तारे न देख। एक दरिया है यहां पर दूर तक फैला हुआ, आज अपने बाज़ुओं को देख पतवारें न देख। अब यकीनन ठोस है धरती हक़ीक़त की तरह, यह हक़ीक़त देख लेकिन ख़ौफ़ के मारे न देख। वे सहारे भी नहीं अब जंग लड़नी है...
Itni Rang Birangi Duniya - Kumar Vishwas 14.10.2021 3:13
Listen in to a recitation of the famous poem “Itni Rang Birangi Duniya” by Kumar Vishwas. Lyrics in Hindi: इतनी रंग बिरंगी दुनिया, दो आँखों में कैसे आये, हमसे पूछो इतने अनुभव, एक कंठ से कैसे गाये. ऐसे उजले लोग मिले जो, अंदर से बेहद काले थे, ऐसे चतुर मिले जो मन से सहज सरल भोले-भाले थे. ऐसे धनी मिले जो, कंगालो से भी ज्यादा रीते थे, ऐसे मिले फकीर, जो, सोने के घट में पानी पीते थे. मिले परायेपन से अपने...
Kaun? - Balswaroop Raahi 13.10.2021 2:09
Listen in to a recitation of the famous poem “Kaun?” by Balswaroop Raahi. Lyrics in Hindi: अगर ना होता चाँद रात में, हमको दिशा दिखलाता कौन? अगर ना होता सूरज दिन को, सोने सा चमकाता कौन? अगर ना होती निर्मल नदियाँ, जग की प्यास बुझाता कौन? अगर ना होते पर्वत मीठे, झरने भला बहाता कौन? अगर ना होते पेड़ भला फिर, हरियाली फैलता कौन? अगर ना होते फूल बताओ, खिल खिल कर मुस्काता कौन? अगर ना होते बादल नभ में, इंद्...
Geet Naya Gata Hun - Atal Bihari Vajpayee 12.10.2021 3:05
Listen in to a recitation of the famous poem “Jo Beet Gayi So Baat Gayi” by Atal Bihari Vajpayee. Lyrics in Hindi: दो अनुभूतियां - पहली अनुभूति बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूं गीत नहीं गाता हूं लगी कुछ ऐसी नज़र बिखरा शीशे सा शहर अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूं गीत नहीं गाता हूं पीठ मे छुरी सा चांद, राहू गया रेखा फांद मुक्ति के क्षणों में बार बार बंध...
Jo Beet Gayi So Baat Gayi - Harivansh Rai Bachchan 11.10.2021 3:14
Listen in to a recitation of the famous poem “Jo Beet Gayi So Baat Gayi” by Harivansh Rai Bachchan. Lyrics in Hindi: जो बीत गई सो बात गई जीवन में एक सितारा था माना वह बेहद प्यारा था वह डूब गया तो डूब गया अम्बर के आनन को देखो कितने इसके तारे टूटे कितने इसके प्यारे छूटे जो छूट गए फिर कहाँ मिले पर बोलो टूटे तारों पर कब अम्बर शोक मनाता है जो बीत गई सो बात गई जीवन में वह था एक कुसुम थे उसपर नित्य निछाव...
Ho Gayi Hai Peer Parvat Si - Dushyant Kumar 10.10.2021 2:08
Listen in to a recitation of the famous poem “Ho Gayi Hai Peer Parvat Si” by Dushyant Kumar. Lyrics in Hindi: हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी, शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए। हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में, हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत...
Koi Deewana Kehta Hai - Kumar Vishwas 09.10.2021 3:27
Listen in to a recitation of the famous poem “Koi Deewana Kehta Hai” by Kumar Vishwas. Lyrics in Hindi: कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है ! मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !! मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है ! ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !! मोहब्बत एक अहसासों की पावन सी कहानी है ! कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है !! यहाँ सब लोग कहते हैं, मेरी आंखों में आ...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.