Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
बढ़ती चिंता- Increasing Danger Of Monkeypox (02 August 2022) 02.08.2022 3:03
भारत में मंकीपाक्स से हुई पहली मौत के बाद चिंता बढ़ना लाजिमी है। यह मामला भले केरल का हो, लेकिन जिस तरह अब दूसरे राज्यों से भी इसके संदिग्ध मामले सामने आने की खबरें आ रही हैं, उससे तो इस बात का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है कि कहीं न कहीं दबे पांव यह बीमारी विकराल रूप धारण न कर ले।
बिसरती परंपराओं का सूर्योदय - Traditions And Culture (Duniya Mere Aage, 1 August 2022) 01.08.2022 4:48
लोक जीवन की विरासतीय परंपराओं में कभी पूरा सामाजिक आचार-विचार रसा बसा हुआ करता था। कालांतर में कालचक्र के पहिए ने भले उसकी दशा-दिशा बदल दी, लेकिन मानव मन के अंत:स्थल में जमी वह परत आज भी करवट ले ही लेती है। जिंदगी की भाग-दौड़ और आपाधापी में कभी-कभी हमने इतनी तेजी से कदम बढ़ाया, मानो अतीत से हमारा तादात्म्य कभी था ही नहीं। चूंकि किसी वृक्ष की अंतिम ऊंचाई पर जाकर हम वहां अधिक देर रुक नहीं सकते या कूद...
संवेदनहीनता की हद- Bihar's Begusarai Witnesses Insensitivity Of Police Officials Towards Corpse (1 August 2022) 01.08.2022 3:24
वहां पुलिस की मौजूदगी में सफाईकर्मियों के जरिए शव को पैर में रस्सी बांध कर घसीटते हुए पहले ट्रैक्टर तक, फिर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस तक भी उसी तरह पहुंचाया गया। किसी अनजान व्यक्ति का भी शव इस तरह देखने पर आमतौर पर कोई इंसान करुणा से भर जा सकता है। पराए कहे जाने वाले लोग भी किसी शव को लेकर अपनी ओर से पर्याप्त संवेदनशीलता बरतते हैं। लेकिन वहां पुलिस का जैसा रवैया रहा, उससे एक बार फिर कई सवाल उठे...
माथे पर रिसता घाव लिए अश्वत्थामा - Corruption in Country (Duniya Mere Aage, 29 July 2022) 29.07.2022 4:53
युग बदलता है, जिंदगी का महाभारत नहीं बदलता। अब न अर्जुन है, न जूझता हुआ अभिमन्यु। बस बेकारी की इन लंबी-चौड़ी अंधेरी बस्तियों में अश्वत्थामा भटकते हैं। नई शिक्षा नीति की बैसाखियों को तलाशते हैं, लेकिन इनके ऊपर डिस्को युग का शोर-शराबा तारी हो जाता है और इसमें से पुस्तक संस्कृति से छूटा हुआ अश्वत्थामा अपने माथे का रिसता घाव लेकर द्वार-द्वार भटकता और बाद में अपने आप को किसी राहत संस्कृति के हवाले कर दे...
अंकों के पैमाने में ज्ञान कहां - Indian Education System (Duniya Mere Aage, 28 July 2022) 28.07.2022 5:10
वर्तमान समय में हमारी शिक्षा व्यवस्था ही अंकों पर प्रतिभा का मानक तैयार करने वाली प्रणाली बन गई है। अगर कोई विद्यार्थी नब्बे, निन्यानबे या फिर सौ में सौ फीसद अंक लाता है तो समाज उसे सिर-आंखों पर रखता है। वहीं अंकों की दौड़ में अगर कोई पिछड़ जाता है तो समाज और खुद उस बच्चे का परिवार भी बच्चे के आत्मविश्वास की हत्या कर देता है।
बढ़ता गतिरोध - Parliament Monsoon Session Both Houses Being Adjourned, MPs Being Suspended (28 July 2022) 28.07.2022 3:40
इस बार जब से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है, कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा जब लोकसभा और राज्यसभा हंगामे की भेंट न चढ़ी हो। हफ्ते भर से ज्यादा हो चुका है लेकिन संसद के दोनों सदनों में शायद ही कोई सार्थक काम हुआ हो। जैसा कि देखने-पढ़ने को मिल रहा है, सुबह कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव शुरू हो जाता है और सदन में अप्रिय स्थिति बन जाती है।
तारीफ सिर्फ खुशामद नहीं - The Importance of Praise (Duniya Mere Aage, 27 July 2022) 27.07.2022 5:02
संसार भर के सारे चिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों और दार्शनिकों का यही मानना है कि एक ऐसा वाक्य, जिसमें सच्ची तारीफ हो, वह अवसाद भरे दिल को फिर से उत्साहित और तरंगित बना देता है। मनोवैज्ञानिक दावे से कहते हैं कि एक छोटे-से वाक्य ‘आपने यह अच्छा किया’ में एक अनिर्दिष्ट शक्ति होती है जो किसी टानिक की तरह असर करती है।
ठगी का जाल - Fraud Gang Promising Making People Governor and Rajya Sabha Member (27 July 2022) 27.07.2022 3:35
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाल में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो बड़े लोगों को राज्यपाल और राज्यसभा बनवाने का झांसा देता था और इसके एवज में उनसे करोड़ों रुपए की मांग करता था। जाहिर है, इस गिरोह के लोग मामूली नहीं हैं। इसके लिए वे सारे हथकंडे अपनाते रहे होंगे जो सत्ता के गलियारों तक पहुंचने के लिए जरूरी होते हैं।
प्रतिभा छिप नहीं सकती - The Hidden Talent (Duniya Mere Aage, 26 July 2022) 26.07.2022 4:46
प्रतिभावान व्यक्ति हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। कुछ व्यक्तियों में प्रतिभा जन्मजात होती है और कुछ व्यक्ति सतत अभ्यास और परिश्रम से किसी विषय में महारत हासिल कर लेते हैं। प्रतिभावान व्यक्ति हर क्षेत्र में प्रशंसनीय होते ही हैं। मगर कुछ दशकों पहले कलाकारों को सम्मान तो दिया जाता था, पर उन्हें अच्छी-खासी धन-दौलत देकर सम्मानित करने पर जोर नहीं दिया जाता था। पुराने जमाने के कई फिल्मी कलाकार आज भी यह कह...
मंकीपाक्स का खतरा- Increasing Danger Of Monkeypox In India (26 July 2022) 26.07.2022 3:33
भारत में मंकीपाक्स संक्रमण के अभी भले ही चार मामले मिले हों, लेकिन इसे लेकर एक चिंता और डर पैदा होना लाजिमी है। तीन मामले केरल और एक दिल्ली में मिला है। उत्तर प्रदेश के औरैया में भी एक महिला में इसके लक्षण पाए जाने की खबरें हैं। इसका मतलब है कि अब इसके मामले सामने आने लगे हैं।
अपेक्षा और उपेक्षा के झूले - Expectations and Negligence (Duniya Mere Aage, 25 July 2022) 25.07.2022 4:53
अनुभवों के आधार पर अगर यह कहा जाए कि जो सुख हमें आनंद देता है और जो दुख हमें अंतहीन नजर आता है, उनके मूल में अपेक्षा और उपेक्षा के वे झूले हैं, जिन पर हम हर क्षण झूलते रहते हैं। परिस्थितिजन्य अपनी स्थिति से कई बार खुश होते या स्थिति से गमगीन होते हमें नजर ही नहीं आता कि इसके पीछे वह अपेक्षा है, जो हम दूसरों से पाले हुए हैं या फिर उनके द्वारा की जा रही उपेक्षा हमें आहत किए दे रही है। मनुष्य की अपेक...
भ्रष्टाचार का दलदल- Fake Claims of Corruption Free Government By Mamta Banerjee (25 July 2022) 25.07.2022 3:32
पश्चिम बंगाल में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी बता रही है कि ममता बनर्जी भ्रष्टाचार मुक्त शासन के कितने ही दावे क्यों न करें, लेकिन उनके वरिष्ठ मंत्री भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चटर्जी और शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के यहां छापे मारे थे।
आत्मिक अवनति की दिशा में - Spiritual Degradation (Duniya Mere Aage, 22 July 2022) 22.07.2022 4:53
पहले जब बुजुर्ग लोग किसी को आशीर्वाद देते, तो वे उसकी शारीरिक, मानसिक और भौतिक उन्नति के साथ-साथ उसकी आत्मिक उन्नति की भी कामना करते थे। पर, पिछले कुछ समय से युवकों की आत्मिक उन्नति की यह अवधारणा हमारे समाज की आम चेतना का आवश्यक अंग नहीं रह गई है। भौतिक सफलता की होड़ आज के समय में कुछ इतनी तीव्र हो गई है कि बच्चों के लिए माता-पिता भी निरंतर उनके अधिक धनवान या अधिक सामर्थ्यवान होने की कामना तो करते...
नाराजगी के बावजूद- The Unsatisfied Ministers In The Yogi Cabinet (22 July 2022) 22.07.2022 3:26
उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने भ्रष्टाचार और अपने अफसरों के रवैए को लेकर सवाल उठाए, तो स्वाभाविक रूप से सनसनी फैल गई। जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक तो अपने मातहत अधिकारियों के व्यवहार से इतने आहत थे कि उन्होंने अपना इस्तीफा तक मुख्यमंत्री को सौंपने के बजाय केंद्रीय गृहमंत्री को भेज दिया और उसमें अपनी व्यथा दर्ज की।
भरोसे का ज्ञान - Knowledge Of Trust (Duniya Mere Aage, 21 July 2022) 21.07.2022 5:00
सूचना का प्रभाव गहरा पड़ता है। खासकर तब जब सूचनाएं किसी मीडिया संस्थान द्वारा दी जा रही हों। वर्तमान समय में सोशल मीडिया का विस्तार होने से कोई भी व्यक्ति समाज में अपने को सूचना का प्रसार करने वाला व्यक्ति मानने लगता है, जबकि लोग भूल जाते हैं कि समाज में सही जानकारी पहुंचाना चुनौतियों से भरा काम हैं। इसीलिए किसी विज्ञापन या अन्य माध्यमों से मिली सूचना को पहले टटोलने या उसके अच्छे-बुरे होने की परख क...
मुठभेड़ का मोर्चा- Siddhu Moosewala Murder Case (21 July 2022) 21.07.2022 3:33
पंजाब में मशहूर गायक से अभिनेता और राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल कई आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, मगर दो अन्य मुख्य अपराधी फरार चल रहे थे। बुधवार को अटारी सीमा के पास एक गांव में खबर मिलने पर जब पुलिस ने धावा बोला तब कुछ अपराधियों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें चार अपराधी निशानेबाज मारे गए। मुठभेड़ का अहम पहलू यह है कि मारे गए चार अपराधियों में दो वे हैं, जो मूसेवाला की ह...
संदेशों की दुनिया - The World of Messages (Duniya Mere Aage, 20 July 2022) 20.07.2022 4:57
यह संदेशों का दौर है। मोबाइल संस्कृति से संदेशों की आंधी चल पड़ी है। रोज, चौबीसों घंटे, हर पल करोड़ों-अरबों संदेश वातावरण में घूम रहे हैं। मगर इतने-इतने संदेशों के बावजूद संप्रेषण प्रभावहीन दिखाई देते हैं। इतने पर तो अब तक कोई क्रांति हो जानी चाहिए थी। मगर लोगों में आपसी समझबूझ का अभाव बना हुआ है। हालांकि त्रुटिपूर्ण और उत्तेजक संदेशों के गलत परिणाम जरूर सामने आते हैं।
हताशा में हिंसा- Increasing Violence Tendencies In Soldiers Due To Depression (20 July 2022) 20.07.2022 3:27
सुरक्षाबलों के सिपाहियों में बढ़ते तनाव, खीज और हताशा को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जा रही है। पिछले कुछ सालों में अब तक कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें सुरक्षाबल के किसी सिपाही ने गोली मार कर अपने ही साथियों या अधिकारी की हत्या कर दी। इसी का ताजा उदाहरण सिक्किम पुलिस के एक जवान का अपने ही तीन साथियों को मार डालना है।
बरसात ने दिल तोड़ दिया – Rain in Mumbai (Duniya Mere Aage 19 July 2022) 19.07.2022 4:53
चुनाव अभियान में लगे किसी नेता की तरह लगातार बड़बड़ाने वाली मुंबई की बरसात शुरू होती है, तो सांस लेने के लिए भी नहीं रुकती। रात-दिन चलने वाले मुंबई के रास्ते भले थम जाएं, लेकिन वह नहीं मानती। अंधेरी सुनसान सड़क पर देर रात किसी अकेले पथिक का बटुआ छीनने पर आमादा ‘मवालियों’ की तरह चारों तरफ से बह कर आने वाला बरसाती पानी रेल की पटरियों को घेर लेता है।
चीन को दो टूक – India-China Dispute ( 19 July 2022 ) 19.07.2022 3:51
पूर्वी लद्दाख में विवादित क्षेत्रों से चीनी सैनिकों को हटाने को लेकर भारत ने इस बार भी कड़ा रुख दिखाया। यही होना भी चाहिए। सोलहवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता में भारत ने एक बार फिर चीन से साफ-साफ कह दिया कि पहले वह पूर्वी लद्दाख में विवादित स्थलों से अपने सैनिकों को हटाए और अप्रैल 2020 वाली स्थिति को बहाल करे। इस मसले को लेकर दोनों देशों के बीच छब्बीस महीने से गतिरोध बना हुआ है।
खोए हुए डाकिए की याद - In The Memory of Postman (Duniya Mere Aage, 18 July 2022) 18.07.2022 4:51
आज त्वरित संदेश भेजने के बहुत सारे साधन हैं। वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और न जाने क्या-क्या। भेजने के मार्गों में जितनी वृद्धि हुई है, उतनी ही संवेदनाओं की कमी हुई है। इन सबके बीच हमारा डाकिया कहीं खो गया है। मानो उसे आज की प्रौद्योगिकी क्रांति ने लील लिया हो। सच तो यह है कि वह मात्र चिट्ठियां लाने वाला डाकिया नहीं, बल्कि दिल से दिल को जोड़ने वाला बड़ा मसीहा था।
सेहत का मोर्चा- Health Sector Affected By Corona (18 July 2022) 18.07.2022 3:23
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की व्यवस्थाओं के सामने गंभीर चुनौतियां पेश की हैं। उनमें एक बड़ी समस्या स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी पैदा हुई है। खासकर विकासशील देशों में, जहां लंबे समय से चली आ रही कुछ बीमारियों को जड़ से समाप्त करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये देश पहले ही कुपोषण, जलजनित बीमारियों आदि से पार पाने की कोशिश कर रहे हैं।
बच्चे अब बच्चे नहीं - Our Education System (Duniya Mere Aage, 15 July 2022) 15.07.2022 4:38
बच्चों की गर्मी की छुट्टियां पूरी हो गई हैं। आजकल वे फिर से स्कूल जाने लगे हैं, हालांकि अधिकांश छुट्टियों के आखिरी दिन स्कूल का सोच कर थोड़े तनाव में ही रहे हैं। थोड़े दिनों में फिर उनकी जिंदगी व्यवस्था के घेरे में कैद हो जाने वाली है, जिसकी दहशत उनके अबोध मन में बराबर बनी हुई है। फिर से वही होमवर्क, वही साप्ताहिक परीक्षाएं, वही भागदौड़। स्कूल उनमें भय भरने लगा है।
जायज नाजायज- Bulldozer Against Encroachment And The Supreme Court's Stand (15 July 2022) 15.07.2022 3:26
कुछ दिनों पहले विभिन्न शहरों में बुलडोजर से मकान ढहाने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई गई थी कि इस तरह लोगों के घर तोड़ने पर रोक लगाई जाए। इस पर अदालत ने कहा कि वह ऐसा कोई आदेश नहीं दे सकती, जिससे स्थानीय निकायों के अधिकारों में कटौती होती हो। यानी स्पष्ट है कि जहां भी अवैध निर्माण होगा, उसे तोड़ने का अधिकार सरकारों को है। हालांकि याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि पिछले दिनों हुई तोड़-फोड़ एक...
जिंदगी की अदृश्य डोर - Invisible Threads of Life (Duniya Mere Aage, 14 July 2022) 14.07.2022 4:55
हमेशा से ताकतवर कमजोर को अपनी धुन पर नचाता आया है। शारीरिक-आर्थिक कमजोरी ही नहीं, कभी-कभी हमारी संवेनशीलता, परिपक्वता, विनम्रता भी हमें कमजोर बना देती है। हम खुद ही बेड़ियां पहन दूसरों के इशारों पर जीवन जीने लगते हैं। यकीनन दूसरों की सेवा में बीता जीवन श्रेष्ठ माना जाता रहा है। ऐसे में यह समझना बेहद आवश्यक है कि हम जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं, अपने हितैषी की बात सुन रहे हैं या किसी कुचक्र या जाल में...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.