Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
वास्तविक बनाम आभासी रिश्ते - Impact Of Social Media (Duniya Mere Aage, 19 August 2022) 19.08.2022 5:15
सिडनी की यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी के शोधकर्ताओं ने सोशल मीडिया के उपयोग से जुड़े छियालीस हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी है। इनमें से चिंता, अवसाद, आत्महत्या के खयाल, अपराध, ईर्ष्या, सूचना अधिभार और आनलाइन सुरक्षा की अनुपलब्धता आदि शामिल हैं। यानी सोशल मीडिया का अनियंत्रित प्रयोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। सोशल मीडिया पर जरूरत से अधिक समय व्यतीत करने पर उसकी लत लगने...
दागी नुमाइंदे - Criminals As Politicians In Bihar Cabinet (19 August, 2022) 19.08.2022 3:45
राजनीति में आपराधिक छवि वाले या किसी अपराध के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को जनप्रतिनिधि बनाए जाने के सवाल पर शायद ही कोई नेता इसके खिलाफ राय जाहिर नहीं करते। लेकिन अक्सर ऐसी राय या राजनीति को अपराध की छवि से मुक्त करने के दावे की हकीकत सामने आ जाती है जब किसी राज्य या केंद्र में सरकार गठन का मौका आता है।
सहायता का सरोकार और दिखावा - Concern and Show Off (Duniya Mere Aage, 18 August 2022) 18.08.2022 5:14
अपने आसपास नजर दौड़ाएंगे तो कोई मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता नजर आता है तो कोई भूखों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा नजर आता है। कोई शारीरिक रूप से अशक्तों की सेवा कर रहा होता है तो कोई बेसहारा लोगों का सहारा बना दिखता है। कोई धूप में नंगे पैरों को चप्पल पहना रहा है तो कोई नंगे बदन को ढकने के लिए कपड़ों की व्यवस्था में जुटा नजर आता है। कितने ही लोग लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के काम को गुप...
मुश्किल में फुटबॉल- FIFA Bans India (18 August 2022) 18.08.2022 3:28
विश्व फुटबाल की सर्वोच्च नियामक संस्था फीफा ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) को निलंबित कर इस बात का कड़ा संदेश दिया है कि खेल महासंघ को उसके नियमों का पालन करना ही होगा। फीफा की यह कार्रवाई मामूली नहीं है। भारतीय फुटबाल के पचासी साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब भारतीय फुटबाल महासंघ के साथ इस किस्म का बर्ताव किया गया हो।
भाषा के भाग्य विधाता - Google Adds Eight Indian Languages (Duniya Mere Aage, 17 August 2022) 17.08.2022 5:23
अभी हाल में गूगल ने चौबीस नई भाषाओं को अपनी मशीनी अनुवाद प्रणाली में जोड़ा, जिनमें देश की आठ भाषाएं- संस्कृत, भोजपुरी, डोगरी, असमिया, मिजो, कोंकणी, मैथिली और मणिपुरी शामिल हैं। जबकि इसमें पहले से बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगू और उर्दू जैसी भारतीय भाषाएं थीं।
दूध में उबाल- Milk Price Hike (17 August 2022) 17.08.2022 3:29
थोक और खुदरा महंगाई के आंकड़े भले बताते रहें कि महंगाई घटने लगी है, लेकिन हकीकत में ऐसा दिखता नहीं। उन चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं जो आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हैं। आज से दूध और महंगा हो गया। मदर डेयरी और अमूल ने एक बार फिर दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा कर लोगों पर बोझ और बढ़ा दिया। जबकि ये दाम अभी मार्च में भी बढ़ाए गए थे।
कुदरत के राग-रंग - Colors Of Nature (Dubiya Mere Aage, 16 August 2022) 16.08.2022 4:45
बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका असली नाम क्या है! बरसात के मौसम में जब बादल घिर आते हैं, चारों ओर हरियाली फैल जाती है, हर तरफ पानी-पानी होता है, हरी घास की तितलियों का आगमन हो चुका होता है, मन मयूर बन नाचने लगता है, तब ऐसे में अगर अचानक ही खेत-खलिहान, रेतीली जमीन पर एक लाल कीड़ा दिख जाए, तो मन में उत्सुकता पैदा हो जाना स्वाभाविक है।
मौत की डोर - The Killer Kite String (16 August 2022) 16.08.2022 3:24
कोई भी खेल किसी के लिए मनोरंजन का मामला हो सकता है, लेकिन अगर वह सिलसिलेवार तरीके से कुछ दूसरे लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगे तो इसे खेलने वालों को इसके तौर-तरीकों को लेकर नए सिरे से सोचने की जरूरत है।
अकेली चप्पलों का दुख - The Sorrow of Loneliness (Duniya Mere Aage, 12 August 2022) 12.08.2022 4:48
सच यही है कि फिर चप्पल हो या इंसान, सबको साथ चाहिए होता है। नाम दूसरों से मिला है, मान्यताएं, धर्म, जिंदगी की परिभाषा, मुक्ति, सत्य, पैसा, करिअर, प्रेम, समाज इन सबकी परिभाषाएं दूसरों से मिली हैं। इसलिए थोड़ी देर के लिए जब ये ‘दूसरे’ जिंदगी से दूर हो जाते हैं, तब बहुत डर लगता है।
फिर बढ़ता खतरा - Increasing Covid Danger In India (12 August 2022 12.08.2022 2:59
पिछले कुछ समय से कोरोना विषाणु के संक्रमण की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों में यह धारणा बनने लगी थी कि अब खतरा टल गया है। यही वजह रही कि अपनी ओर से संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को लेकर लोग लापरवाही या उदासीनता बरतने लगे, जबकि तथ्य यह है कि इस विषाणु के फैलने से रोकने के लिए जो उपाय लागू किए गए थे, उन्हीं के बूते संक्रमण के खतरे को कम किया जा सका था।
फूलों की खुशबू-सी आजादी - Value Of Freedom (Duniya Mere Aage, 11 August 2022) 11.08.2022 5:20
आजादी की अहमियत के बारे में अलग से जिक्र करने की जरूरत शायद नहीं है, क्योंकि दुनिया भर में इसकी भूख में जाने कितने और किस तरह के उतार-चढ़ाव देखने में आए। समय और संदर्भों के मुताबिक इसके स्वरूप बदलते भी रहे हैं। लेकिन हम जिस प्रचलित ‘आजादी’ की बात आज के दौर में करते हैं, वह आखिर क्या है और इसके मायने क्या हैं! यह कहां से शुरू होती है… किसकी आजादी? मेरी राय के मुताबिक, पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज...
ताइवान का संकट- China- Taiwan Tension (11 August 2022) 11.08.2022 3:27
चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव किसी युद्ध से कम नहीं लग रहा। पिछले हफ्ते अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद इस क्षेत्र में दोनों देशों के युद्धाभ्यास की कवायद बता रही है कि इस आग की लपटें फिलहाल शांत नहीं होने वालीं।
सपने में देखा सपना - Dreams Of Life (Duniya Mere Aage, 10 August 2022) 10.08.2022 4:39
सपने, सपने ही होते हैं, कभी हकीकत नहीं हुआ करते। पर बिना सपने देखे विकास या सफलता भी नहीं मिला करती। आज जो जहां जितनी उंचाई या शिखर पर दिखाई देते हैं, उनके वहां होने और पहुंचने तक के बहुतेरे खुली आंखों से सपने भी नहीं देख पाते हैं। यानी जो जितना बड़ा सपना देखता है, वह उसे एक दिन हासिल भी कर सकता है। इतिहास भरा पड़ा है, ऐसे उदाहरणों से कि झोपड़ियों से महलों तक की यात्रा करने वाले भी हुए हैं, तो महलों...
बर्मिंघम में परचम - India At Bermingham Commonwealth Games 2022 (10 August 2022) 10.08.2022 3:24
इस बार बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहरा कर साबित कर दिया कि दुनिया में वे किसी से कहीं कम नहीं हैं। बाईस स्वर्ण पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर रहा। खेल के आखिरी दिन भी भारत ने स्वर्ण पदक जीत नया इतिहास रचा। बैडमिंटन, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और कुश्ती जैसे खेल में उपलब्धियां दमदार रहीं।
समर्पित मातृत्व - The Motherhood (Duniya Mere Aage, 09 August 2022) 09.08.2022 5:11
मातृत्व की उसकी सहज प्रवृत्ति अपनी संतति पर जरा-से खतरे के आभास के साथ रौद्र रूप धारण कर लेती है। मातृत्व की पदचाप सुन कर किसी सुरक्षित ऊंची जगह पर घोंसला बनाने के बजाय आलस्य की मारी टिटिहरी घास के मैदान के बीच कहीं भी जगह घेर कर उसे अपना घोंसला घोषित कर देती है।
सियासत में अपराधी- Criminals In Politics (9 August 2022) 09.08.2022 3:05
राजनीति में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की बढ़ती पैठ को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है। हर पार्टी जब सत्ता से बाहर होती है, तो ऐसे तत्त्वों को सत्ता से बाहर करने का बढ़-चढ़ कर दावा करती है। मगर हकीकत यह है कि हर चुनाव के बाद आपराधिक छवि के प्रतिनिधियों की संख्या कुछ बढ़ी हुई ही दर्ज होती है।
महंगाई का ईंधन - Increasing Rates Of PNG, Kitchen Gas (8 August 2022) 08.08.2022 3:21
महंगाई की मार से त्रस्त लोगों पर आए दिन बोझ डालने का सिलसिला जारी है। अभी दो हफ्ते भी नहीं गुजरे कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले शहरों में पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए।
पैसा ये कैसा पैसा - Use Of Money (Duniya Mere Aage, 08 August 2022) 08.08.2022 4:39
पैसे की तीन ही गतियां संभव हैं: उसे खर्च कर दिया जाए, किसी को दे दिया जाए या फिर उसे यों ही नष्ट होने के लिए कहीं छोड़ दिया जाए। कृपण लोगों को रास्ता दिखाने के लिए ईशावास्योपनिषद में एक सुंदर श्लोक मिलता है: ‘ईशावास्यमिदं सर्वं यत्किंच जगत्यां जगत। तेन त्यक्तेन भुंजीथा मा गृध: कस्यस्विद्धनम्॥’ जिसका अर्थ है कि इस दुनिया की सारी चल-अचल संपत्ति ईश्वर का ही प्रकटीकरण है। इसका उपयोग खर्च करके, इसका त्य...
बहा जात है पानी- Monsoon, The Best Time To Conserve Water (Duniya Mere Aage, 5 August 2022) 05.08.2022 3:43
मानसून अब अपनी पूरी रौ में है। सावन जाने और भादों आने को है। देश भर में वर्षा की अमृत बूंदें बरस रही हैं। सही मायने में यही समय है इन अमृत बूंदों को सहेजने का। अभी देश की सभी बड़ी-छोटी नदियां वर्षा जल से भरी-पूरी हैं। फिर जल से ही हमारा आज है और कल भी। पृथ्वी पर जल स्वयं अपने आप में ‘अमृत’ है। जल के बिना हम ‘जीवन’ की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
कसौटी पर मुफ्त- Fake Promises Done By Politicians For Vote (5 August 2022) 05.08.2022 3:37
किसी भी देश का लोकतंत्र तभी मजबूत बना रह सकता है जब वहां होने वाले चुनाव निष्पक्ष व स्वतंत्र हो और राजनीतिक दलों की ओर से लोगों का मत हासिल करने के लिए लोभ-लाभ का सहारा न लिया जाता हो। लेकिन हमारे देश में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा चुनाव, अमूमन सभी दलों की ओर से अपने उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं के सामने कई तरह के ऐसे दावे और वादे किए जाते हैं,...
डर, उम्मीद और लालच - Fear, Hope and Greed (Duniya Mere Aage, 04 August 2022) 04.08.2022 4:54
हमारा जीवन डर, उम्मीद और लालच के इर्द-गिर्द घूमता है। चाहे हम गलत काम करें या ठीक, हर काम इसी त्रिकोण से संचालित होता है। इनके अभाव में पढे-लिखे और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी अज्ञानी साबित होते हैं और धोखा खा जाते हैं। डर के खौफ में अक्सर लोग घबराकर सही या गलत फैसले ले लेते हैं। अगर मौत का डर हो तो आदमी घबराकर ऊपर से नीचे कूद भी जाता है, भले ही इस कोशिश में उसकी जान क्यों न चली जाए! ऐसी स्थिति...
आतंक के खिलाफ- The Killing Of Al-Qaeda Chief Ayman Al Zawahiri and Battle Against Terrorism (4 August 2022) 04.08.2022 3:26
अल कायदा नेता अयमन अल-जवाहिरी का मारा जाना आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियानों के इतिहास में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर जाना जाएगा। दरअसल, किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी गिरोह के शीर्ष नेताओं तक पहुंचना और दूसरे देश की सीमा में उन्हें मार गिराने के अभियान को अपेक्षित अंजाम तक पहुंचाना आसान काम नहीं रहा है।
आप और क्या हैं - Selfishness in Relationships (Duniya Mere Aage, 03 August 2022) 03.08.2022 4:49
संबंधों और रिश्ते-नातों की दुनिया बड़ी विचित्र है। यहां अपनापन कम और छद्म ज्यादा है। रिश्तों की मधुरता के संबंध में तो यह प्रचलित भी है कि ‘स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती/ सुर नर मुनि सबकी यह रीती।’ आप अभी जो भी हैं, पर संबंधों की दुनिया इस बात से संचालित होती है कि आप इस दिखने के अलावा ‘और’ क्या हैं? आप ‘और’ क्या हैं, इससे जो भाव बनता है उसी से संबंधों का संसार खड़ा होता है।
आग से निकले सवाल- Jabalpur Hospital Catches Fire, 8 Died (03 August 2022) 03.08.2022 3:37
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को लगी आग की घटना ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की पोल खोल दी है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत बता रही है कि अगर अस्पताल में सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन किया गया होता तो इतना बड़ा हादसा होने से बच जाता।
जीवन का गीत सुनो रे - The Song Of Life (Duniya Mere Aage, 02 August 2022) 02.08.2022 4:50
बदलते हुए पर्यावरणीय परिदृश्य में इन दिनों बारिश के संदर्भ भी बदल गए हैं। सावन के महीने में घनघोर घटाएं कभी अंतर्मन को आनंदित कर नई अंतर्दृष्टि के द्वार खोलती थीं। इन दिनों बारिश के मौसम में मन-मस्तिष्क में कितनी स्मृतियों की ध्वनियां उमड़ते हुए मेघों की तरह संवाद-रहित हो गई हैं। गावों की बरसात का वह अंदाज और रोमांच कहीं दूर छूट गया है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.