Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
संघर्ष की जीत - Morality Police Discarded In Iran Midst Protest Against Hijab (6 December 2022) 06.12.2022 3:35
पिछले कुछ समय से ईरान में महिलाओं के हक में चल रहे आंदोलन का एक बड़ा हासिल तब सामने आया, जब वहां आखिरकार ‘नैतिक पुलिस’ की इकाइयों को भंग करने की खबर आई।
प्रेम न बाड़ी ऊपजै - Selfless Love (Duniya Mere Aage, 05 November 2022) 05.12.2022 5:08
प्रेम में नफरत के लिए कहां स्थान है! इसमें बदले का भाव या अलगाव की सोच को कहां स्थान हो सकता है। प्रेम युद्ध भी नहीं है, जिसमें कहीं जीत-हार का भाव हो। स्वार्थपूर्ति का भाव तो प्रेम हो ही नहीं सकता! प्रेम में तो प्रेमी खुद न्योछावर हो जाता है, न कि किसी को टुकड़े करके तंदूर में झोंके या किसी के बेरहमी से बत्तीस या बहत्तर टुकड़े करके जंगल में फेंके! प्रेम में गला नहीं रेता जाता, आशिक पर कुल्हाड़ी नहीं...
जेल में घर - Facilities Provided To Political Leaders And Other Powerful People In Jail (5 December 2022) 05.12.2022 3:29
कारागार में बंद राजनीतिक रसूख वालों और दबंगों की खातिरदारी तथा जेल नियमों को ताक पर रख कर सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराने के उदाहरण अनेक हैं। ताजा उदाहरण दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का है।
समानता के सपनों के बरक्स - Dream Of Equality (Duniya Mere Aage, 02 December 2022) 02.12.2022 5:16
सभी देवी-देवता सामाजिक समानता का आशीर्वाद देने वाले माने जाते हैं, लेकिन इसी समाज में बुद्धि, ज्ञान और सहिष्णुता एक वस्तु की तरह वितरित करने के लिए खोले गए अनेक प्रांगणों में सामूहिक, पारंपरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान ‘देवताओं’ द्वारा सभी इंसानों को समान समझने के सामाजिक सूत्र का खयाल रखना जरूरी नहीं समझा जाता।
संवेदनहीनता की हद- Insensitivity Towards Animals (02 December 2022) 02.12.2022 3:59
उत्तर प्रदेश के बदायूं में चूहे को मारने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना एक अलग घटना लग सकती है, लेकिन इसे मनुष्य के बीच अवांछित व्यवहारों के एक उदाहरण के तौर पर भी देखा जा सकता है।
दुख की चिंता क्यों सताए - Anxiety and Worries (Duniya Mere Aage, 01 December 2022) 01.12.2022 5:00
ये मुख्यतया हमें कई प्रकार से प्राप्त होते हैं, जिनमें हमारे कर्म, संस्कार आदि के साथ-साथ वातावरण, अवसर उपलब्धता और सोच-विचार के ढंग का भी विशेष योगदान है। कई बार कुछ अप्रत्याशित और अवांछित परिस्थितियां पैदा हो जा सकती हैं, जिसमें हमारी कोई भूमिका न हो। लेकिन अलग-अलग वजहों से ये ज्यादा या कम होते हैं या फिर बने रहते हैं।
प्रदर्शन के मायने - Protest In China Growing Big (1 December 2022) 01.12.2022 3:47
पूर्णबंदी के दौरान शंघाई की एक रिहाइशी इमारत में आग लग गई, जिसमें कई लोग झुलस कर मर गए। उसके बाद लोगों का आक्रोश फूटा और वे सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए। हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, मगर विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है।
यायावरी की जिंदगी-सी राहें - Time for Self Care (Duniya Mere Aage, 30 November 2022) 30.11.2022 4:31
जीवन के गणित में उलझने के बाद अंत में यही लगता है कि वह कहीं ठगा गया है और अपने लिए जी ही नहीं पाया है। जिंदगी के रिश्ते निभाते-निभाते आदमी अपने आप को कई बार भूल जाता है। यह भी याद नहीं रख पाता कि उसकी खुद की भी एक जिंदगी है, अपने भी कुछ निजी पल हैं। बच्चों से, रिश्तों से, कुछ बहुत अपना भी है, जो अक्सर जीने से रह जाता है।
खतरे की सेंध – AIIMS Server Burglary, Data At Risk (30 November 2022 30.11.2022 3:36
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले एम्स के सर्वर में सेंधमारी की सूचना मिली थी। तब से तकनीकी विशेषज्ञों की लगातार कोशिशों के बावजूद उसे पहले की तरह ठीक करने में कामयाबी नहीं मिल सकी। आशंका जताई जा रही है कि सर्वर में मौजूद करीब तीन से चार करोड़ लोगों के तमाम आंकड़े, पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों, नौकरशाहों जैसे खास और नामचीन हस्तियों और उनकी सेहत के बारे में दर्ज ब्योरों या डेटा को चुराया गया है।
ध्यान और बेध्यान की बातें - Meditation and Thoughts (Duniya Mere Aage, 29 November 2022) 29.11.2022 4:48
प्राय: घर के बड़े-बूढ़े सदस्य और आस-पड़ोस के लोग हमें बचपन से ही सिखाते रहे हैं कि ध्यान से सुनो, ध्यान से बोलो, ध्यान से पढ़ो, ध्यान से लिखो, ध्यान से देखो, ध्यान से उठो-बैठो, ध्यान से चलो, खाओ, पीओ। मतलब, सब काम ध्यान से करो। पर यह क्या कोई वस्तु है, जो हमें यों ही मिल जाएगी? यह है किस चिड़िया का नाम।
ओलंपिक का निजाम - PT Usha Appointed As First Women IOA Chief (29 November 2022) 29.11.2022 3:47
ओलंपिक संघ के पंचानबे साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई महिला इसकी अध्यक्ष बनी है। पीटी उषा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके खिलाफ किसी और ने पर्चा नहीं भरा। इस तरह तमाम खेल संघों ने उनके प्रति सम्मान दर्शाते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
तोल मोल के बोल - Think Before You Speak (Duniya Mere Aage, 28 November 2022) 28.11.2022 4:39
कई बार जो चुप रहता है, उसके बारे में धारणाएं बनने लगती हैं कि या तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता या जो हो रहा है, उससे वह अनजान है। मगर मौन की स्थिति में रहना, आराम की स्थिति में रहने जैसा है। जब आप मितभाषी हो जाते हैं तो आप अपने भीतर झांकना शुरू कर देते हैं।
दावों के बरक्स - Kejriwal Government And Corruption (28 November 2022) 28.11.2022 3:37
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्ष निर्माण में घोटाले के आरोप पहले भी सामने आए थे। अब सतर्कता निदेशालय ने भी दिल्ली सरकार के एक सौ तिरानबे स्कूलों में दो हजार चार सौ पांच कक्षाओं के निर्माण में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
हिंसा की जमीन - Delhi, The Land Of Violence and Crime (25 November 2022) 25.11.2022 3:32
अन्य राज्यों की तुलना में यहां की पुलिस अधिक सक्षम और तत्पर मानी जाती है। अपराधियों की धर-पकड़ में भी उसकी दक्षता अधिक है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। मगर इसके बावजूद अपराधियों में उसका खौफ पैदा नहीं हो पा रहा, तो उसके कामकाज पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यहां थोड़े-थोड़े अंतराल पर कोई न कोई बड़ी वारदात हो जाती है।
गुम होती संवेदनाएं - Absence of Emotions in the Digital World (Duniya Mere Aage, 25 November 2022) 25.11.2022 4:48
बात सिर्फ यह नहीं है कि हर जानने वाले से प्रत्यक्ष मुलाकात हुई ही हो। हर आदमी की परिस्थितियां अलग हैं। जिंदगी में सबकी अपनी व्यस्तताएं हैं, अलग तरह की समस्याएं हैं। लेकिन कुछ वर्षों में सोशल मीडिया की आड़ में रिश्तों का धड़ल्ले से डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जो एक इंसानी जीवन और स्वस्थ समाज के लिए उचित नहीं कहा जा सकता।
खोज और खबर - Court Proceeding vs Media's Interference (24 November 2022) 24.11.2022 3:43
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला केंद्र और राज्य सरकार के बीच राजनीतिक खींचतान में उलझ गया है, इसलिए इसकी जांच पर भी कई बार संदेह जताए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी को लगता है कि जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। मगर अपनी राजनीतिक पक्षधरता की वजह से कोई आरोप लगाए तो उसे कितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, यह अदालतें अच्छी तरह जानती हैं
परतों में पलती वंचनाएं - Crime Against Women (Duniya Mere Aage, 24 November 2022) 24.11.2022 4:48
हममें से अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि जब उनकी बेटी घर से बाहर निकलती है तो वह सबसे ज्यादा असुरक्षित होती है। लेकिन सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा किए गए अध्ययन बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली शारीरिक हिंसा के सत्तर फीसद मामले तो घर के अंदर ही होते हैं। दूसरी तरफ बलात्कार के नब्बे फीसद मामलों में आरोपी उनके परिवार का ही कोई सदस्य, रिश्तेदार या दूर का कोई जानने वाला होता है। हमारे देश मे...
बोली पर हावी बदजुबानी - Foul Language (Duniya Mere Aage, 23 November 2022) 23.11.2022 4:57
कम बोलें, धीरे बोलें, अच्छा बोलें। इसके उलट गौतम बुद्ध, कबीर और गांधी के देश में एक पढ़ा-लिखा इंसान गाली देने पर उतारू हो जाए तो बहुत ही अशोभनीय लगता है। हर व्यक्ति के आसपास ऐसे दृश्य आम होंगे, जब कोई व्यक्ति अपनी बात कहने के बजाय बदजुबानी या गालियों का सहारा लेता है। ऐसी कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन करके वह क्या हासिल करता है? गाली बोल कर किसी को नीचा दिखाना कोई नागरिक संस्कृति नहीं है। उस तरह गाली...
इंसाफ का तकाजा - Contradiction Between Religion And Law (23 November 2022) 23.11.2022 3:17
समाज में प्रचलित परंपराओं और रीतियों में अगर कभी कोई खास पहलू किसी पक्ष के लिए अन्याय का वाहक होता है, तो उसके निवारण के लिए व्यवस्थागत इंतजाम किए जाते हैं।मगर ऐसे मौके अक्सर आते रहते हैं, जब परंपराओं और कानूनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है।
उठने के लिए गिरने का अभ्यास - Insomnia (Duniya Mere Aage, 22 November 2022) 22.11.2022 5:08
इन दिनों बहुत सारे लोग अनिद्रा की बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी ने महानगरों को अपनी चपेट में ले रखा है। अब तो गांवों में भी यह बीमारी पैर पसार रही है। चिकित्सक मानते हैं कि आधुनिक जीवन शैली इसका मूल कारण है। असमय खान-पान, देर-सवेर बिस्तर पर जाना, नशे का सेवन, जीविकोपार्जन के लिए आधारभूत आवश्यकता से अधिक कमाने की होड़ और व्यर्थ की चिंताएं शहरी जीवन शैली में रच-बस गई हैं।
दूध का दाम - Mother Dairy Increased Price Of Milk (22 November 2022) 22.11.2022 3:30
इसी बीच दूध के दाम एक बार फिर बढ़ गए। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध उपलब्ध कराने वाली मदर डेयरी ने अपने मलाई वाले दूध की कीमत में एक रुपया प्रति लीटर और टोकन के जरिए बेचे जाने वाले खुले दूध की कीमत में दो रुपए की बढ़ोतरी कर दी। स्वाभाविक ही इसका असर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के दैनिक खर्च पर पड़ेगा।
किताबों की दुनिया में बच्चे - Children in the World of Books (Duniya Mere Aage, 21 November 2022) 21.11.2022 4:45
चिड़िया, तोता, आसमान, बादल, दादी, नानी पर लिखना आखिर क्यों बुरा है। क्या बच्चों और जानवरों की दोस्तियों के किस्से हमने नहीं सुने। क्या बच्चे इन्हें पसंद नहीं करते। देखा तो यह जाना चाहिए कि इन पर लिखने वालों ने क्या नए प्रयोग किए। बच्चों की दुनिया से इन्हें कैसे जोड़ा। दशकों से यह अवधारणा चली आती है और अपनी जानकारियों को अद्यतन करने के मुकाबले इसी तरह के ढोलों पर तरह-तरह का संगीत बजाया जाता है।
नहीं जनाब!- Functioning Of Courts Should Be In A Language Understandable To Common People (21 November 2022) 21.11.2022 3:41
प्रधानमंत्री भी कई मौकों, यहां तक कि न्यायाधीशों के सम्मेलन में इस बात पर जोर दे चुके हैं कि अदालतों का कामकाज आम लोगों को समझ में आने वाली भाषा में होना चाहिए। यह सैद्धांतिक रूप से तो सभी स्वीकार करते हैं, मगर व्यावहारिक स्तर पर इस पर अमल नहीं हो पाता।
सीखने वाला मन - Learning and Teaching (Duniya Mere Aage, 18 November 2022) 18.11.2022 4:58
सीखने की ललक संबंधों के आईने में उसे खुद को देखना सिखाती है। कोई सीखने का संकल्प कर ले, तो जीवन के हर कोने में कोई न कोई शिक्षक उसकी बाट जोहता मिलेगा। ऐसे मन के लिए समूची सृष्टि शिक्षक बन जाती है। बदलते समय और परिस्थितियों से सीखना जरूरी भी है और मुमकिन भी।
महिला का मनोबल - Pension Scheme For Female Officers In Indian Forces (18 November 2022) 18.11.2022 3:44
भारतीय सेना के महत्त्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के मकसद से सरकार पहले ही कई सराहनीय कदम उठा चुकी है।इसके चलते महिला सैनिकों को खासकर युद्धक विमान उड़ाने का अवसर मिला और अब वे ऐसा कर पा रही हैं। इसी क्रम में बत्तीस सेवानिवृत्त अल्पावधि सेवा यानी शार्ट सर्विस कमीशन के तहत चयनित महिला अधिकारियों को पेंशन देने की सर्वोच्च न्यायालय की सिफारिश से निस्संदेह उनका मनोबल बढ़ा है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.