Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

खुदखुशी की कड़ियां - The Rise In Suicide Cases After Covid (22 December 2022) 22.12.2022

करीब तीन साल पहले जब कोरोना ने दस्तक दी थी, तब शुरुआती दौर में यह लगा था कि संकट जल्द ही टल जाएगा। लेकिन महामारी से बचाव के उपायों के तहत लगाई गई पूर्णबंदी जितने वक्त तक लंबी खिंच गई और बाद में भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए, उसका कितना असर देश और समाज पर हुआ, वह छिपा नहीं है।

कृत्रिम होते अहसास - Fading Compassion (Duniya Mere Aage, 23 December 2022) 22.12.2022

जीवन को सरल बनाने और उसके सौंदर्य को बचाए रखने में प्रेम की भूमिका हर दौर में अहम रही है। पर आज के बदलते दौर का असर प्रेम पर भी व्यापक रूप से पड़ा है। हर चीज की तरह इस पाकीजगी से भरे भाव पर भी व्यावसायिकता, छद्म आधुनिकता और नकारात्मकता का असर पड़ा है। कोमल अहसासों से लबरेज यह शब्द पाशविकता की जद में आने लगा है। पहले प्रेम फिर जिद, अहं, धर्म, कट्टरता, चालाकी आदि के लिए प्रेमिका के साथ गलत व्यवहार, उस...

संकीर्ण दायरों के पार - Expectations and Happiness (Duniya Mere Aage, 21 December 2022) 21.12.2022

इतिहास हो गए आदिकाल से अगर हम आज के दौर की तुलना करें तो हम और हमारा समाज अब अधिक सुविधाजनक स्थिति में आ गए हैं। कहा गया है कि आवश्यकता आविष्कारों की जननी होती है। मनुष्य ने अपने जीवन को सुगम और बेहतर बनाने की आकांक्षा से लगातार संघर्ष और मेहनत की है। अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आविष्कार किए और साधन जुटाए हैं। अब तो हर सुख के लिए विकल्पों की उपलब्धता है।

पारिस्थितिकी संरक्षण - Ecological Protection (21 December 2022) 21.12.2022

सबसे जरूरी पहलू है कि अगर पर्याप्त भूमि और जल को संरक्षित कर लिया जाए तो बड़े संकटों का सामना करना आसान हो जाएगा। इस लिहाज से सोमवार को एक बेहद अहम पहलकदमी तब सामने आई, जब कनाडा के मांट्रियल में संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (काप-15) में शामिल देशों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ।

कुदरती सहजता में बसी खुशियां - Way to Happiness (Duniya Mere Aage, 20 December 2022) 20.12.2022

इस जगत में हर सफल इंसान की यह खासियत होती ही है कि उसका नजरिया एकदम साफ और निरपेक्ष होता है। यानी एक सकारात्मक सोच के साथ वे जीवन को काटने में नहीं, जीने मे यकीन करते हैं। वैसे ही जैसे एक कल-कल बहती नदिया अपने शीतल जल और महत्त्वपूर्ण खनिज के साथ कहीं ठहर नहीं जाती, अविरल बहती है। तभी तो वह सरिता है।

सिमटते स्कूल - Schools Shut Due To Lack Of Facilities (20 December 2022) 20.12.2022

संसाधनों की कसौटी पर प्राथमिकता सूची में वाजिब जगह न मिल पाने की वजह से इस दिशा में वक्त पर पहल नहीं की जाती। नतीजतन, बाद में तस्वीर और बिगड़ती जाती है और कई बार चालू स्कूलों को भी बंद करने की नौबत आती है।

वंचना के परिसर - Righ To Education, Not For The Poor? (19 December 2022) 19.12.2022

देश में शिक्षा की सूरत में सुधार के लिए सरकारों ने समय-समय पर अनेक कदम उठाए और समाज के सभी तबकों तक पढ़ाई-लिखाई की पहुंच बनाने के लिए विशेष नियम-कायदे बनाए।

सच का कोई विकल्प नहीं - There is no alternative of the Truth (Duniya Mere Aage, 19 December 2022) 19.12.2022

सच अपने आप में ऐसा मूल्य है जिसकी जरूरत हमेशा ही रहती है, जिसके बिना समाज और मानवता की कल्पना नहीं की जा सकती। सच के विरोधी और झूठ से परिपूर्ण समय में भी सत्य आखिरकार अपराजित ही सिद्ध होता है। कहा जाता है कि सत्य की नाव तूफानों से डगमगाती जरूर है, लेकिन डूबती नहीं। सच की उपस्थिति ही अपने आप में इतनी पर्याप्त और प्रभावशाली होती है कि उसे किसी प्रदर्शन और दिखावे की जरूरत नहीं होती। सच की गहराई में स...

कुदरत के साए में सेहत की फिक्र - Organic Farming (Duniya Mere Aage, 16 December 2022) 16.12.2022

रासायनिक खादों का उपयोग किसी निश्चित मात्रा में ही किया जाना था, लेकिन इसका प्रयोग अत्यधिक मात्रा में किया गया। नतीजतन, भूमि की उर्वरता समाप्त हो गई, उपज घटने लगी। रासायनिक खादों, ट्रैक्टरों के अत्यधिक प्रयोग ने कई ऐसे झाड़ (छोटे स्वत: ही उगने वाले पौधे) समाप्त कर दिए, जिनकी पशुओं के लिए और औषधीय गुण थे। लेकिन रासायनिक या यांत्रिक खेती ने परंपरागत साधनों को लगभग लुप्त कर दिया।

सेंधमारी का सबक - Burglary In The Server Of AIIMS (16 December 2022) 16.12.2022

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स, दिल्ली के सात सर्वरों में सेंधमारी करके उन्हें कब्जे में कर लेने की घटना डिजिटल माध्यमों से संचालित हो रही अन्य तमाम योजनाओं और व्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा सबक है।

अनचाहे शोर की किरचें - Noise Of Smartphones (Duniya Mere Aage, 15 December 2022) 15.12.2022

जगह कोई भी हो, काम का दबाव भले ही हो, कितनी ही भीड़ हो, हर स्थिति में लोग स्मार्टफोन के स्क्रीन का इस्तेमाल इस तरह करते हैं जैसे वे कोई पेशेवर हों और उन्हें इन सबके लिए मेहनताना दिया जा रहा हो। मोबाइल पर इंटरनेट चलाना ही शायद एकमात्र ऐसा काम है, जिसमें व्यक्ति पैसे और समय खर्च करने के बावजूद इसके लिए कोई मलाल नहीं रखता। बल्कि अधिकतर लोग इसे अपनी एक उपलब्धि के तौर पर भी देखते हैं, क्योंकि वे जानकारी...

तेजाब का दंश - Delhi Acid Attack Case (15 December 2022) 15.12.2022

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक नाबालिग लड़की पर तेजाबी हमले की घटना से एक बार फिर यही बात साफ हुई है कि समाज में कुंठा और हिंसा की कितनी परतें पल रही हैं और कैसे रह-रह कर फूट पड़ती हैं।

प्रकृति के साथ जीवन - Sustainable Development (Duniya Mere Aage, 14 December 2022) 14.12.2022

आज दुनिया को एक ऐसी जीवनशैली को अपनाने की जरूरत है जो प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग इस तरह से करे, ताकि उनकी उपलब्धता भावी पीढ़ियों के लिए भी बनी रहे। पेयजल के माध्यम से इस बात को आसानी से समझा जा सकता है। अगर हम पेयजल का इस्तेमाल विवेक से करें और उसको कभी भी व्यर्थ न बहने दें तो आज भी दुनिया के कई इलाकों में पेयजल की जो कमी दिखती है, वह आसानी से दूर हो सकती है। ऊर्जा के लिए हम जिन प्राकृतिक संसाधनों...

शोर की मार - Deadly Noise Pollution And Laws To Curb It (14 December 2022) 14.12.2022

हालांकि ध्वनि प्रदूषण को लेकर अक्सर सतर्क किया जाता और इससे बचने की सलाह दी जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश और नियम-कायदे भी हैं, लेकिन इसके प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखती है। शायद यही वजह है कि दिनोंदिन ध्वनि प्रदूषण की समस्या गहराती जा रही है।

मौन की महिमा - Importance Of Silence (Duniya Mere Aage, 13 December 2022) 13.12.2022

मौन का संबंध हमारे भीतर से होता है, जबकि चुप्पी बाहर घटित होती है। मौन और चुप्पी में वही अंतर होता है, जो फूल और उसकी सुगंध में होता है। मौन की साधना करने का मतलब भीतर की यात्रा करना होता है। जाहिर है, जिसने जीवन भर बोलने का अभ्यास किया हो, यानी बाहर की यात्राएं की हों, उसके लिए मौन की साधना करना यानी भीतर की यात्रा… अंतर्यात्रा पर चलना अत्यंत कठिन होता है।

असंतुलित भागीदारी - Least Participation Of Females In Politics (13 December 2022) 13.12.2022

इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद यह मुद्दा सुर्खियों में है कि वहां अड़सठ सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ एक महिला विधायक होगी। हालांकि इस बार के चुनाव में वहां अलग-अलग दलों की ओर से कुल चौबीस महिला प्रत्याशी थीं।

भावों की भाषा - Language of Eyes (Duniya Mere Aage, 12 December 2022) 12.12.2022

भाषा कोई भी हो, सबकी अपनी प्रकृति, व्याकरण और इतिहास होता है। कभी-कभी बिना कुछ कहे भी मनुष्य अपने हाव-भाव और आंखों से बहुत कुछ कह जाता है। ‘भरे भुवन में करत है, नैनों से ही बात’। महाकवि बिहारी का यह दोहा अत्यंत प्रासंगिक है। आंखों की भाषा का अपना प्रभाव होता है जो सीधे मर्म को स्पर्श करती है। आंखों के जरिए विविध भावों की अभिव्यक्ति की जाती है। आवश्यकता है आंखों की भाषा को समझना। आंखें बहुत कुछ कहत...

सत्ता और चुनौतियां - Political Clashes For Himanchal CM Post (12 December 2022) 12.12.2022

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। धमकियां भी दी जाने लगी थीं कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, तो उनके समर्थक विधायक पार्टी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं।

स्वभाव की विनम्रता - Greetings And Thankfulness (Duniya Mere Aage, 09 December 2022) 09.12.2022

कई बार ऐसा होता है कि सिर्फ एक शब्द ही पूरी किताब बुन देता है और धन्यवाद ऐसा ही शब्द है। एक भरा-पूरा शब्द जो किसी भी तरह के सहयोग, सेवा का माल्यार्पण है। हम प्रसन्न होते हैं किसी का सहयोग पाकर और हमारे अंदर भी बहुत कुछ फैलता है, वही कह देता है धन्यवाद। हो सकता है हमारे कहने से पहले हमारा शरीर ही कह देता हो धन्यवाद।

चुनाव और चुनौतियां - Elections And Challenges Faced By Political Parties (9 December 2022) 09.12.2022

आम आदमी पार्टी वहां सबसे पहले चुनाव प्रचार में जुट गई थी और लोगों का शुरुआती रुझान उसकी तरफ दिख भी रहा था। फिर यह भी आंकड़ा बार-बार दोहराया जा रहा था कि पिछले तीन विधानसभा चुनावों से वहां भाजपा की सीटों में कमी और कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

ऊंचे सपनों से उपजा दुख - Dream of Higher Education (Duniya Mere Aage, 08 December 2022) 08.12.2022

अमीर तबके महंगे से महंगे स्कूलों में अपने बच्चों को भेज कर खूब बड़ा बना लेना चाहते हैं तो अभाव से जूझते लोग भी चाहते हैं कि किसी तरह उनका बच्चा सरकारी स्कूल में ही सही, थोड़ा पढ़-लिख ले, ताकि अनपढ़ होने के नाते जो मुसीबतें उन्हें उठानी पड़ीं, वे उनसे बच सकें।

नशे का जाल - The Increasing Drug Intake In Punjab And Its Repercussions (08 December 2022) 08.12.2022

पंजाब में फैलते नशे के कारोबार को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है।अब सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। उसने कहा कि पंजाब की हर गली में एक भट्ठी है, गरीब लोग नकली शराब पीकर मर रहे हैं। इस तरह तो युवा खत्म हो जाएंगे।

मेहनतकश को मिले मान - Development and Humanity (Duniya Mere Aage, 07 December 2022) 07.12.2022

प्रकृति की अनुपम कृति मनुष्य ने हजारों सालों की इस विकास यात्रा में ईश्वर प्रदत्त सारे गुणों और अवगुणों के साथ हर पल कुछ नया रचा है। आदिमानव से मानव और मानव से सभ्य मानव बनने की यह यात्रा बेहतर कर गुजरने की जिद का ही परिणाम है, जिसने पत्थर से आग, पेड़ों से सुविधा, पानी से बिजली और जमीन से अन्न के साथ जीवन के लिए जरूरी सारी चीजें जुटाई।

असुविधा के अस्पताल - No Proper Facilities For Differently Abled (07 December 2022) 07.12.2022

किसी भी सार्वजनिक भवन का निर्माण करते समय यह सुनिश्चित करना प्राथमिक और अनिवार्य होना चाहिए कि उसमें किसी शारीरिक बाधा का सामना कर रहे व्यक्ति को आने-जाने में परेशानी न हो।

मदद वह जो मजबूत बनाए – Teaching and Parenting (Duniya Mere Aage, 06 December 2022) 06.12.2022

एक अच्छा शिक्षक उसे माना जाता है जो बच्चों को हर सवाल और समस्या का हल बता दे। कुछ शिक्षक बच्चों पर दया करते हैं कि बच्चों को ज्यादा परेशान न होने दिया जाए… इसे अगर सवाल का जवाब बता दिया जाएगा तो इससे उसे आसानी हो जाएगी। कई बार हम बच्चों को खुश करने के लिए भी सवाल का जवाब बता देते हैं। ऐसा घरों में आमतौर पर होता है।

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.