Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
उजाड़ने से पहले - Government To Destroy A Residential Colony In Haldwani (10 January 2023) 10.01.2023 3:20
कानूनी प्रावधान के मुताबिक सरकार उस जमीन को खाली करा सकती है। यह मसला सतही तौर पर भले अतिक्रमण हटाने का लग सकता है, लेकिन इसके साथ कई ऐसे पहलू जुड़े हुए हैं, जो सरकार को भी कठघरे में खड़ा करती है।
मन की पतंग - Memories of Makar Sankranti (Duniya Mere Aage, 09 January 2023) 09.01.2023 4:55
बचपन के दिनों में मकर संक्रांति का पर्व निकट आने से पहले सभी बच्चों के मन की पतंग अनंत आकाश में उड़कर पता नहीं कहां से कहां पहुंच जाती है। स्कूल के दिनों में जब पतंगों का मौसम आता और हम बच्चे कक्षा में बैठे होते, तब मन खयालों की डोर में बंधकर उड़ता हुआ धीरे से घर की छत पर जा पहुंचता। दिन की आखिरी कक्षा सभी बच्चों को हद से ज्यादा लंबी लगने लगती। सबका ध्यान पूरे समय इसी बात में लगा होता कि कब आखिरी घं...
हंगामे का हासिल - AAP vs BJP Rampageousness During Delhi Municipal Elections (9 January 2023) 09.01.2023 3:37
गौरतलब है कि हाल में दिल्ली नगर निगम के लिए चुने गए पार्षदों के शपथ ग्रहण के दौरान पीठासीन अधिकारी के एक फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के सदस्यों के बीच का विरोध हंगामे में तब्दील हो गया और यहां तक कि धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी देखी गई।
जीवन और जिजीविषा - Importance of Life (Duniya Mere Aage, 06 January 2023) 06.01.2023 5:21
पिछले कुछ समय से खबरों पर नजर दौड़ाते हुए आनंद पर वेदना के काले बादल मंडराने लगे हैं। वजह यह है कि अमूमन हर रोज आत्महत्या की घटनाएं दहलाने लगी हैं। दिमाग में लगातार अनुत्तरित सवाल गोते लगाने लगते हैं कि आखिर आत्महत्या का यह सिलसिला कब रुकेगा! कब मनुष्य जीवन को गले लगाएगा? कब वह इस मानव जीवन की खूबसूरती को समझ पाएगा? क्या वाकई मानव का जीवन इतना सस्ता हो गया है?
विवेक की बलि - Absence Of Ethics In Sensitive Cases (6 January, 2023) 06.01.2023 3:30
नए साल की पूर्व संध्या पर जिस तरह एक युवती को कार ने टक्कर मारी फिर उसे कई किलोमीटर तक घसीटती रही, और आखिरकार उसका शव सड़क पर छोड़ कर चली गई, वह हृदय विदारक घटना थी।
हिंसा का मानस - Crimes Against Women (Duniya Mere Aage, 05 January 2023) 05.01.2023 5:05
पीड़ा और स्त्री को एक दूसरे का पर्याय माना जाए तो गलत न होगा। खासकर उन लड़कियों या स्त्रियों को जो कई बार सिर्फ किसी पुरुष की कुंठा की वजह से तेजाब से जला दी जाती हैं। आखिर पुरुष स्त्रियों के साथ हिंसा करने का साहस कहां से लाते हैं। दुधमुंही बच्चियों तक को कोई नोचकर खा जाता है तो लोग स्कूल-कालेज जाती लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। काम पर से लौटते हुए हमारी मां, बहनें सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी, कहीं भी...
खौफ में स्त्री - Heinous Crimes Against Women In A Row (5 January 2023) 05.01.2023 3:37
इससे बडी विडंबना क्या होगी कि इक्कीसवीं सदी का सफर करते जिस भारत में अर्थव्यवस्था और विकास की नई ऊंचाइयां छूने की बातें मुख्यधारा के विमर्श के केंद्र में हैं, वहीं आज भी यहां महिलाएं हर रोज बहुस्तरीय जोखिम के बीच अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।
हादसों का शहर - Delhi, A Place Of Crimes (4 January 2022) 05.01.2023 3:26
एक कार ने स्कूटी से जा रही लड़की को टक्कर मारी, लड़की कार के नीचे फंस गई और चालक को इसकी भनक तक न लगी। नतीजा, कार उस लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटती रही और फिर आखिरकार लड़की का निर्वस्त्र मृत शरीर सड़क पर पड़ा पाया गया। दिल्ली पुलिस इसे एक दुर्घटना बता रही है।
बंधुत्व और आत्मीयता की कड़ी - Sportsmanship and Unity (Duniya Mere Aage, 04 January 2023) 04.01.2023 5:10
जो उत्साह खेल भावना और राष्ट्रीयता का स्वरूप इस फीफा के माध्यम से पूरी दुनिया को देखने का अवसर प्राप्त हुआ, वह अद्भुत है। लोग रंग, नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठकर किस तरह राष्ट्रीय भावनाओं और देश के झंडे को उठाकर चल सकते हैं, यह उसका उभरता हुआ जवाब था। असले में यह उत्सव खेल का ही नहीं, समूचे विश्व में बंधुत्व और आत्मीयता की कड़ी को भी जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक मेला साबित हुआ।
वक्त का मरहम - Companionship in Life (Duniya Mere Aage, 03 January 2023) 03.01.2023 5:28
जीवन साथ-साथ बिताने के लिए विवाह किया जाता है, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं होता कि कितना समय साथ गुजारना है। विवाह से पहले प्रेम रचाया हो या बाद में प्यार उगाया हो, आपसी समझ और सद्भाव ही जीवन को मधुर जीवन बनाते हैं। विवाह के बाद बच्चे, उनका लालन-पालन, शिक्षा, करिअर, नौकरी, शादी जैसे पड़ाव जिंदगी की किताब में खट्टे-मीठे अनुभव जोड़ते हैं।
आतंक का सिलसिला - Series Of Terror Attacks In Jammu Kashmir (3 January 2023) 03.01.2023 3:36
जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकी हमलों की जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उनसे ऐसा लगने लगा है कि शायद वहां एक बार फिर आतंक का दौर हावी होने लगा है।
परवरिश का परिवेश - Upbringing of Children (Duniya Mere Aage, 02 January 2023) 02.01.2023 5:28
आजकल अभिभावकों की दशा भी सुखद और सामान्य कतई नहीं है। स्कूल या कोचिंग में हर जगह तकनीक प्रभाव और घर पर एकाकी जीवनशैली वाली बेहद तनावपूर्ण जिंदगी में बच्चे आमतौर पर सुकून में नहीं हैं। दस में सात बच्चे चिड़चिड़े और गुस्सैल किशोर होते-होते भटकते जा रहे हैं। बच्चों को अनुशासित करने के लिए अभिभावक भी सब जगह शोर-शराबा करके किसी मनोवैज्ञानिक या सलाहकार की शरण लेते हैं, जो कई बार उनके बच्चे को अपमानित करने...
टकराव की सियासत - Collision In Politics (2 January, 2023) 02.01.2023 3:34
अगर उस राज्य में केंद्र सरकार कोई परियोजना लेकर आती है, तो राज्य सरकार का रुख प्राय: असहयोग का या उदासीन ही देखा जाता है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में यह कुछ अधिक ही है। इसका ताजा उदाहरण हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना की गई पहली वंदे भारत रेल को हरी झंडी दिखाने के मौके पर देखने को मिला।
भगदड़ की राजनीति - Stampede In Chandrababu Naidu's Rally, 7 Deaths (30 December, 2022) 02.01.2023 3:42
तेलुगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू ने सड़क पर प्रदर्शन निकाला था। उसी दौरान भगदड़ मची और उसमें दब कर सात लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिससे भगदड़ मची और यह हादसा हो गया।
बस यही एक पल है - Today is the Day (Duniya Mere Aage, 30 December 2022) 30.12.2022 5:06
इस क्षण में कुछ किया जा सकता है और वह इतना छोटा है कि अगर ज्यादा सोच-विचार में समय गंवा दिया जाए तो वह चुक जाएगा। हममें से अधिकतर लोग इसी तरह जीवन गुजार देते हैं और हाथ कुछ नहीं लगता। शक्ति का बिंदु हमेशा वर्तमान क्षण में होता है। आपका बड़ा अवसर वहीं हो सकता है, जहां आप अभी हैं।
jansatta duniya mere aage homeless lives _ बेघर लोग, बिखरी जिंदगी - Homeless Lives (Duniya Mere Aage, 29 December 2022) 29.12.2022 5:11
अक्सर हम अपने बारे में ही सोचते रहते हैं या अपने से जुड़े रिश्तों को लेकर परेशान होते हैं। लेकिन क्या हमने अपने दायरों से दूर उन परेशान लोगों की जिंदगी की तड़प देखने की कोशिश की है कभी, जिनके लिए न कोई त्योहार मायने रखता है, न उनके दिल में कोई उमंग होती है और न कुछ पाने की उम्मीद? सपने भी ऐसे, जिन्हें अपनी आंखों में बसाने का उन्हें हक नहीं!
तालिबान के राज में - Afghanistan Taliban Rule Women Face Inhuman Cruel Conservative Law (29 December 2022) 29.12.2022 3:47
अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने महिलाओं को लेकर फिर से अपने अमानवीय, क्रूर और दकियानूसी नियम कानून लादने शुरू कर दिए हैं।
समय की रेत पर - The Passing Time (Duniya Mere Aage, 28 December 2022) 28.12.2022 5:17
कही हुई बातों को ‘कहावत’ के रूप में मान्यता थी, जबकि हर कही हुई बात कहावत के दर्जे से अलग थी। वैसे पद जिसमें ज्ञान और अनुभव की बात किसी विशेष तौर-तरीके से प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने की कला हो, उसे ‘कहावत’ की श्रेणी में रखा गया था। ग्रामीण परिवेश ऐसी कहावतों की जन्मस्थली होते थे, जो कालचक्र की परिवर्तित परिस्थितियों में अब आधुनिकता की भेंट चढ़ गए हैं। बचपन में सुनी गई अनेक कहावतों में ‘लोहे का चन...
जिंदगी हारते लोग - Actress Tunisha Sharma Suicide (28 December 2022) 28.12.2022 3:37
सिनेमा या टेलीविजन के पर्दे पर एक सशक्त किरदार के तौर पर जिंदगी के लिए संघर्ष का संदेश देने वाले लोग ही जब व्यक्तिगत मोर्चे पर हार कर खुदकुशी कर लेते हैं।
मां के आंचल की छांव – In the Shadow of Motherhood (Duniya Mere Aage, 27 December 2022) 27.12.2022 5:07
आदि मानव के शर्म का रास्ता निर्वस्त्र से होते हुए पत्तों, चर्मों के पड़ाव तक पहुंचा। खुद को गुफाओं-कंदराओं में बसाने लगा। धीरे-धीरे जनधारा में मिलकर समाज का निर्माण किया। मां का आंचल तो एक बहाना है। बच्चे आंचल से खेलते हैं और मां बच्चों की सेवा कर देती है। वह सिर पर तेल डालकर सिर की मालिश करना हो या फिर माथे पर काजल की बिंदी लगाकर चोटी गूंथना, चोटी में फूलदार लट्ट बांधना और रंगीन कुरता-टोपी पहनाना,...
न्याय बनाम अन्याय - Kerala HC Strict With Former Chief Judicial Magistrate For Presenting Fake Evidences (27 December 2022) 27.12.2022 3:51
लक्षद्वीप के एक पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का जैसा आचरण सामने आया, वह न केवल न्याय की अवधारणा को खंडित, बल्कि हैरान करता है कि अगर न्यायिक अधिकारी गलत सबूत पेश करके मुकदमे का पक्ष तय करें तो इससे कैसा उदाहरण स्थापित होगा।
विचार की बुनियाद - Foundation Of Thoughts (Duniya Mere Aage, 26 December 2022) 26.12.2022 5:36
जैसे प्रकाश में प्राकृतिक प्रवाह के रूप में गति और विस्तार शुरू से है, वैसे ही मन और शरीर में भी गति और प्रवाह निरंतर है। अशांत मन शांति को तलाशता है। शांत मन सारी हलचलों को बीज रूप में अपने आप में समाए रखता है। शांति की तलाश का विचार भी मनुष्य के अशांत मन में आया। यानी अशांति के विस्तार के बाद फिर से मूल शांत स्वरूप में आने की चाह सहज प्राकृतिक क्रम है।
संवाद से समाधान - Talks Between Indian And Chinese Army Officers On Line Of Actual Control Issue (26 December 2022) 26.12.2022 3:38
कुछ दिनों पहले ही तवांग इलाके में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें चीनी सैनिकों को अपने कदम वापस खींचने पड़े। उसके बाद लद्दाख क्षेत्र के लंबित मुद्दों पर दोनों देशों के सेनाधिकारियों ने सत्रहवें दौर की वार्ता शुरू की। वार्ता चीन के इलाके में हुई।
एक नया रोजनामचा, एक बेबस तलाश - Poverty and Epidemic (Duniya Mere Aage, 23 December 2022) 23.12.2022 5:04
इस देश में महामारी कब आती है, कब अपना रूप दिखाती है और कब अलविदा लेकर चली जाती है, कुछ पता नहीं चलता, क्योंकि यहां महामारियों की कतार लगी है। एक महामारी हमारी जिंदगियों के मंच से विदा भी नहीं होती कि एक और महामरी मंच पर उभर आती है कि जैसे उसके हटने का इंतजार ही कर रही हो।
फिर मंडराता खतरा - Corona Still Not Gone (23 December 2022) 23.12.2022 3:06
चीन में कोरोना संक्रमण की वजह से खराब हुए हालातों के बीच केंद्र सरकार पहले से एक्टिव नजर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण से संबंधित हालातों और तैयारियों का जायजा लेने के लिए दोपहर तीन बजे बैठक करेंगे
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.