Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
शब्दों की संजीवनी यात्रा - Importance of Books (Duniya Mere Aage, 26 January 2023) 26.01.2023 5:27
एक शोध संस्थान ने रेखांकित किया है कि नियमित रूप से पुस्तक प्रेमी की औसत आयु में दो वर्ष की वृद्धि दर देखी गई है, बनिस्बत उनके जो पुस्तक से बिल्कुल वानप्रस्थ हो चुके हैं। जमाने से यह भी महसूस किया जा रहा है कि पुस्तक नींद की एक शीतल औषधि है, जिससे हम तरोताजा होते हैं। महापुरुषों की आत्मकथाएं, ऐतिहासिक घटनाएं जब पुस्तकों के पन्नों में हम पाते हैं तो उसके उतार-चढ़ाव से युक्त विवरण मानव मस्तिष्क की सं...
मन की सेहत - Mental Peace (Duniya Mere Aage, 25 January 2023) 25.01.2023 5:25
सेहतमंद शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसीलिए अधिकतर लोग स्वास्थ्य की चिंता भी करते हैं और नियमित चिकित्सीय सलाह भी लेते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लोगों की यह चिंता और सजगता मुख्य रूप से शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति ही देखी गई है। लेकिन व्यक्ति के स्वास्थ्य का सबसे महत्त्वपूर्ण और जरूरी हिस्सा मानसिक स्वास्थ्य का होता है।
प्रदूषण के विरुद्ध - Measures Against Pollution (25 January 2023) 25.01.2023 3:18
सर्दी का मौसम शुरू होते ही हवा में प्रदूषक तत्त्वों की मात्रा इतनी अधिक बढ़ जाती है कि लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है। कई बार स्कूल बंद करने पड़ते हैं, लोगों को सुबह और शाम की सैर के लिए निकलने से मना किया जाता है।
बिन पानी सब सून - Good Character wins all (Duniya Mere Aage, 24 January 2023) 24.01.2023 5:15
प्राचीन काल से ही हमारा देश श्रेष्ठ चरित्र का उपासक रहा है। हमारे देश में असंख्य महापुरुषों की ऐसी लंबी शृंखला रही है, जिन्होंने अपने जीवन में चरित्र बल से विश्व का मार्गदर्शन किया। चरित्र की उपजाऊ भूमि पर ही चिंतन का बीजारोपण होता है। चरित्र बल मनुष्य में निर्भीकता पैदा करता है।
हिंसक होते बच्चे - Violent Tendencies Flourishing In Youngsters (24 January 2023) 24.01.2023 3:34
अगर कम उम्र के कुछ बच्चे भी मामूली बात पर हिंसक होने लगें, यहां तक कि जानलेवा हमला और हत्या तक करने लगें, तो इसे गंभीर चेतावनी के तौर पर देखा जाना चाहिए। दरअसल, पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आर्इं, जिनमें किसी किशोर ने मामूली बात पर किसी की जान ले ली।
जीवन जीने का नाम - Life is an Art (Duniya Mere Aage, 23 January 2023) 23.01.2023 5:10
आज ज्यादातर इंसान भौतिकवाद के गिरफ्त में आ चुका है। घर, गाड़ी, बंगला, तमाम ऐशो-आराम के साधन, किलो-दस किलो सोने, चांदी और अथाह संपत्ति पाने की चाह में काम के नाम पर निरंतर भागता ही जा रहा है। असीम सुख की कामना में लगातार अपने ही बुने जाल में उलझता या फंसता वह अपना वास्तविक सुख-चैन खोता जा रहा है। अपरिमित दौलत आ जाने के बाद भी व्यक्ति संतुष्ट और सुखी नहीं हो पा रहा है।
हिरासत में मौत – Deaths In Police Custody, Shameful Says Supreme Court (23 January 2023) 23.01.2023 3:23
किसी भी शिकायत के बाद अगर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती या गिरफ्तार करती है तो उससे आगे की समूची कार्रवाई के लिए बाकायदा कानूनी प्रक्रिया निर्धारित है।
Income Tax Reform: इस एक मोर्चे पर क्यों फेल रही हैं सरकारें 23.01.2023 4:51
सरकार मानती है कि देश में ‘टैक्स कल्चर’ विकसित करने की जरूरत है, लेकिन इस दिशा में सफल नहीं हो पा रही है। आखिर क्या है इसकी वजह?
सफलता की गरिमा - Dignity of Success (Duniya Mere Aage, 20 January 2023) 20.01.2023 5:01
असफलताओं को जीवन की पूंजी मान लिया जाए, तो बेहतर होगा। कई लोग असफलताओं में सफलता की खोज करते हैं। दूसरी ओर कई ऐसे भी लोग होते हैं, जो सफलताओं में भी अपनी कमी की तलाश करते हैं। ऐसे ही लोगों को सफलता ताकतवर बनाती है। असफल व्यक्ति के जीवन में सफल होने के शत प्रतिशत अवसर होते हैं, जब तक वह प्रयत्नशील बना रहे।
भ्रामक ज्ञान - Misleading Information On Wikipedia Used Widely (20 January, 2023) 20.01.2023 3:31
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि विकिपीडिया जैसे सूचनात्मक मंचों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं कर सकते।
सम्मान की कसौटी - Respect and Gratitude (Duniya Mere Aage, 19 January 2023) 19.01.2023 4:56
समाज में आपसी व्यवहार की यह छोटी-सी झलक बताती है कि हममें से ज्यादातर लोगों के बर्ताव का पैमाना कैसे निर्धारित होता है और हम किन लोगों को कैसे नजरिए के साथ देखते-बरतते हैं। सवाल है कि आखिर एक कमजोर माने जाने वाले व्यक्ति के भीतर इस तरह की भावना कैसे और क्यों आती है? क्या यह हमारे लिए एक आईना नहीं है कि हमारी मानवीयता और संवेदनाएं टुकड़ों में बंटी होती हैं और आग्रहों और धारणाओं के मुताबिक ही उनकी अभ...
बोली की मर्यादा - Unbridled Speech By Political Leaders, Shameful (19 January 2023) 19.01.2023 3:36
खासतौर पर किसी जिम्मेदार पद पर बैठ कर कोई जनप्रतिनिधि इस संवैधानिक अधिकार की गरिमा कायम रखने के बजाय बोली में मर्यादा का खयाल रखना जरूरी न समझे, तो यह एक चिंताजनक स्थिति है।
विवेक और प्रेम का साथ - Relationships and Patience (Duniya Mere Aage, 18 January 2023) 18.01.2023 5:08
अगर बार-बार या हर बार किसी को संबंध में दुख मिले, तो उसे इतना तो समझ ही जाना चाहिए कि दिक्कत संबंध में या दूसरों में नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व या दृष्टिकोण में है। देखा गया है कि भावुक व्यक्तियों के लिए यह मानना कि किसी संबंध में मिलने वाले दुख के लिए वे ही जिम्मेदार हैं, अत्यंत कठिन होता है।
जीवन के अंग - Organ Donation, A Social Good (18 January 2023) 18.01.2023 3:38
इंदौर में एक महिला की दिमागी तौर पर मृत्यु असमय ही हो गई, लेकिन खुद उसकी अंतिम इच्छा और उसके परिजनों की सहृदयता की वजह से उसके मृत शरीर से कई लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी और कुछ को नया जीवन मिल जाएगा।
बिखरती कड़ियों के बीच - Change is the rule of the Nature (Duniya Mere Aage, 17 January 2023) 17.01.2023 5:05
परिवर्तन यानी बदलता वक्त, बदलता समाज, बदलते नियम और कायदे। आज जिस समाज में हम अपनी जिंदगी बिता रहे हैं, इसमें रिश्तों और परिवार की अहमियत न के बराबर हो चुकी है। मसलन अगर देखा जाए तो पहले जहां किसी संयुक्त परिवार में किसी के साथ दुर्घटनावश कोई अनहोनी होती थी तो उसे संभालने के लिए पूरा परिवार संयुक्त रूप से संगठित रहता था।
राहत का रुख - Budget Undoubtedly Relief Government Rate Inflation (17 January 2023) 17.01.2023 3:29
पिछले हफ्ते दिसंबर में खुदरा महंगाई दर घट कर 5.72 फीसद पर रहने के आंकड़े आए थे। अब थोक महंगाई के 4.95 फीसद पर होने का आंकड़ा आया है। रिजर्व बैंक ने कहा था कि अगर महंगाई की दर छह फीसद तक सिमट जाती है, तो विकास दर में जल्दी सुधार शुरू हो जाएगा।
सख्ती का संदेश - Strict Message Delhi Kanjhawla (16 January 2022) 16.01.2023 3:41
राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के स्तर को बाकी जगहों से ज्यादा चौकस माना जाता है। लेकिन अगर इस धारणा के बरक्स हकीकत यह सामने आए कि एक कार में फंसी युवती को बारह किलोमीटर के दायरे में घसीटा जाता रहा और अलग-अलग हिस्सों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी खबर तक नहीं हुई तो निश्चित रूप से यह हैरानी की बात है
कुदरत का तोहफा - Gift Of Nature (Duniya Mere Aage, 16 January 2023) 16.01.2023 4:55
विश्व के अपने कुछ सिद्धांत हैं, जिन्हें वैश्विक सिद्धांत कहा जा सकता है और हम खुद को कितना भी चतुर या सयाना समझ लें, उन सिद्धांतों को बदल नहीं सकते।
प्रचार की मर्यादा - Promotional Limit Of Political Parties and Delhi Govt Arvind Kejriwal Advertisement Irregularities (13 January 2023) 13.01.2023 3:29
अभी सूचना एवं प्रचार निदेशालय यानी डीआइपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है कि वे दस दिनों के भीतर सरकारी खजाने में एक सौ चौंसठ करोड़ रुपए जमा कराएं। यह नोटिस उन्हें आम आदमी पार्टी का संयोजक होने के नाते भेजा गया है।
गए की याद - Memories and Resolutions (Duniya Mere Aage, 13 January 2023) 13.01.2023 5:16
पूरा एक साल बंधन खोलकर फुर्र हो गया! ऐसे लगता है कि अभी तो आया था नया साल, जब सबने मिलकर बीते साल का आकलन किया था! उस साल में ‘क्या खोया और क्या पाया’ का हिसाब लगाया गया था, नए साल के आगमन की खुशी में धूम मचाई गई थी, कितनों ने जमकर जश्न मनाया था, जाने कितनी मस्ती में सड़कों पर बेतहाशा वाहन दौड़ाए गए होंगे, कितने ही नए सपनों में डूब कर क्या-क्या खोजते रहे होंगे। और अब एक और साल निकल गया!
बदलाव के चौराहे - Changing Behaviour (Duniya Mere Aage, 12 January 2023) 12.01.2023 5:00
जिसे देखो वही भाग रहा है। केवल अपनी दुनिया, अपने होने की चिंता आदमी को खाए जा रही है। इस क्रम में आदमी का व्यवहार बहुत रूखा हो जाता है। सब उसे बेमानी संसार के फालतू प्राणी लगने लगते हैं। ऐसे में उसके भीतर जहां अकेले पड़ते जाने की त्रासदी बढ़ती जाती है, वहीं वह आक्रामक होता जाता है और कई बार हिंसक भी हो जाता है। बात-बात पर लड़ने-झगड़ने लगता है। वह किसी की नहीं सुनता और एक समय ऐसा भी आता है, जब वह खुद क...
विरासत की खातिर - Decision Given Supreme Court Regarding Change Nature Residential Areas Chandigarh Importance (12 January 2023) 12.01.2023 3:05
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ शहर के फेज एक में एकल आवासीय इकाइयों को मंजिल आधारित अपार्टमेंट में बदलने पर रोक लगा दी है। अब इस इलाके में एक समान अधिकतम ऊंचाई के साथ मंजिलों की संख्या तीन तक सीमित रहेगी।
पड़ोसी की छवियां – Neighborhood (Duniya Mere Aage, 11 January 2023) 11.01.2023 5:00
अब आज जो दौर चल रहा है, उसमें यह जरूरी नहीं कि पड़ोसी कभी मुसीबत में काम आ ही जाए, क्योंकि पड़ोसी अच्छा भी हो सकता और बुरा भी। पड़ोसी किसी मुहल्ले में हमारे निवास के आसपास का हो या राष्ट्र के, बात लगभग एक ही है। पुराने जमाने की बात और थी कि पड़ोसी सचमुच पड़ोसी कहने के लायक हुआ करते थे। अब तो हालत यह हो गई है कि पड़ोसी से संभलकर रहना होता है।
जनतंत्र बनाम अराजकता - Democracy Vs Anarchy (11 January 2023) 11.01.2023 3:16
ब्राजील में कुछ समय पहले हुए चुनावों के बाद अब जो हालात पैदा हो रहे हैं, वे इसलिए चिंताजनक हैं कि विवादों और सवालों के हल के लिए बहस और विचार के बजाय हिंसक प्रतिक्रिया को ही हल की तलाश मान लिया जाता है।
आत्ममुग्धता के औजार - Evolution and Innovation (Duniya Mere Aage, 10 January 2023) 10.01.2023 4:48
पाषाण युग का मनुष्य भी झुंड बनाकर यहां-वहां घूमा करता था। वह अपने मनोरंजन या फिर यह भी कह सकते हैं कि अपने भावाभिव्यक्ति के लिए अपने रहने के स्थान या फिर यों कहें कि अपनी गुफाओं में कुछ रेखाचित्र उकेर देता था। धीरे-धीरे आदिम मनुष्य ने विकास की राह पकड़ी और वह अपने लिए भीत्ति-चित्र बनाने लगा।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.