Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
आनंद का वसंत - Happiness in Spring (Duniya Mere Aage, 13 February 2023) 13.02.2023 5:18
कोई गंध है जो बरबस नथुनों में चली आ रही है। सब कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। इस बदली फिजा का राज जानने के लिए अपने ऊंचे दर्जे के सुविधाओं से भरपूर अपार्टमेंट और फ्लैट से बाहर निकलना होगा। सिमटी-सिकुड़ी दुनिया से दूर उस ओर, जहां वसंत के दूत चले आ रहे हैं। जहां सरसों के पीले फूलों से खेत इठला रहे हैं।
निवेशक का हित - Discussion On Investors Interest After Adani And Hindenburg Controversy (13 February, 2023) 13.02.2023 3:39
अडाणी समूह पर ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ का खुलासा सामने आने के बाद स्वाभाविक ही आर्थिक हलकों में एक तरह की अनिश्चितता और उथल-पुथल देखी जा रही है।
सीखने की सीढ़ियां - Stages of Learning (Duniya Mere Aage, 10 February 2023) 10.02.2023 5:27
सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान कभी भी, कहीं से भी, किसी से भी सीख सकता है। मन की कोमलता, सरलता और सहजता ऐसी होती है कि सीखे हुए में से जितना भी आत्मसात कर सकें, कर लेने में फायदा है। माना कि जीवन में संघर्ष कम नहीं है, मगर आंतरिक जीवन जितना सुधरेगा, संघर्ष उतना ही कम परेशान करेगा।
अनियमितता की आग - New Allegations On Delhi Government Regarding Feedback Unit (10 February 2023) 10.02.2023 3:35
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर अभी नई आबकारी नीति के जरिए घोटाले का आरोप निपटा भी नहीं है कि अब जासूसी कराने का आरोप लग गया।
धुंध का सौंदर्यबोध - Climate Changes (Duniya Mere Aage, 09 February 2023) 09.02.2023 5:17
इन दिनों जिस तरह से पर्यावरणीय तब्दीली के कारण मौसम में बदलाव की आहट दिखाई देती है, वह सचमुच चिंतनीय है। पर एक बात को याद रखना पड़ेगा कि यह मौसम का परिवर्तन समूची पर्यावरणीय संरक्षण और प्रकृति के उस सौंदर्य का प्रतीक है, जिसमें बार-बार मौसमों की अदला-बदली होती है।
अभयारण्य - Wildlife Conservation (9 February 2023) 09.02.2023 3:54
उस समिति ने सिफारिश की है कि अभयारण्यों और वन्यजीव संरक्षण पार्कों के फैलाव वाले इलाकों में ऐसी गतिविधियों की मंजूरी तुरंत वापस ली जानी चाहिए।
सिकुड़ती मानवीय संवेदनाएं - Vanishing Rivers (Duniya Mere Aage, 08 February 2023) 08.02.2023 5:41
विकास का पूरा दावा ही प्रकृति के विनाश पर खड़ा है। एक समय था जब जल के बिना कोई संकल्प नहीं हुआ करता था। अब तो गंगा हमसे नाराज है। नदियों के पूजक देश के साहित्य में नदियों को पुराण पुरुष की नाड़ी कहा गया है, क्योंकि उनसे ही देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और मिथकीय एकता का आधार मिलता है।
शोषण का खेल - Women Players Protest Against Sexual Assault (08 February 2023) 08.02.2023 3:23
पिछले दिनों महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण को लेकर जैसा विरोध प्रदर्शन देखा गया, उससे यही जाहिर हुआ कि खेल के मैदान में महिलाओं के सामने कई तरह की अड़चनें खड़ी हैं।
जीवन के लोकगीत - Folk Songs in India (Duniya Mere Aage, 07 February 2023) 07.02.2023 5:30
लोकगीतों में स्त्री मन का विस्तृत चित्रण, उस क्षेत्र विशेष के नारी मन की इच्छाएं, उनके सोचने का तरीका और आदर्श, पारिवारिक व्यवस्था में उनकी महत्त्वपूर्ण स्थिति की झलक, पति प्रेम, उनकी शिकायतें और नाराजगी, फिक्र, विश्वास और समर्पण के सभी भावों को इन गीतों में सहज ही देखा जा सकता है। मानवीय मन और सामाजिक जीवन के तमाम भावों-अनुभावों का जैसा चलता प्रवाह इन गीतों में मिलता है, वैसा आम भाषा में कतई संभव...
पाबंदी का रास्ता - India Banning Chinese Apps (07 February, 2023) 07.02.2023 3:39
यह कोई छिपा तथ्य नहीं है कि स्मार्टफोन या टैब के जरिए कुछ सुविधाओं के लिए लोग अलग-अलग ऐप के इस्तेमाल पर निर्भर होते जा रहे हैं।
नए अनुभवों की चाह - New Experiences (Duniya Mere Aage, 06 February 2023) 06.02.2023 5:14
अपनी इंद्रियों को लगातार नए और चटपटे अनुभवों से गुदगुदाते रहना हमारी आज की भोगवादी सभ्यता का प्रमुख गुण है। कितनी बार सड़क किनारे चाट-पकौड़ी, पानी-पताशे, भेल-पूरी, दाबेली खाने की इच्छा जोर मारती है हमारे नौजवानों में! नए चटखारे की तलाश निरंतर भटकाती रहती है लोगों को आजकल। कुरकुरे-मैगी-पास्ता। वैश्वीकरण ने आज लोगों को दूरदराज के भी बहुत से स्वादों से परिचित करवा दिया है।
Indian Cough Medicine Causes Death In America (6 February 2023) 06.02.2023 3:28
ब भारत में ही बनी एक अन्य दवा की वजह से अमेरिका में कई लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने और एक व्यक्ति की मौत की खबर आई है।
सहयोग का दायरा - Trend of Nuclear Family (Duniya Mere Aage, 03 February 2023) 03.02.2023 4:55
कामकाजी महिलाएं चार दशक पहले के समय में भी हुआ करती थीं। डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और अन्य कामों से जुडी हुई महिलाएं तब भी घर से बाहर अपना काम करने जाती थीं। उनके छोटे बच्चों की देखभाल घर पर रहने वाले परिवार के सदस्य सहर्ष करते थे। मुख्य रूप से दादा-दादी इसे अपनी जिम्मेदारी समझते थे। लेकिन अब समाज में बदलाव आ गया है। परिवार टूटते जा रहे हैं। पहले वाली चहल-पहल अब ढूंढ़ने से भी नहीं मिलती।
हंगामे का चलन - Tension Between AAP Government And Delhi LG (3 February 2023) 03.02.2023 3:28
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल के बीच तनातनी का सिलसिला बहुत पुराना है।
मशीन के दौर में संवेदना - Emotional Intelligence (Duniya Mere Aage, 02 February 2023) 02.02.2023 5:09
बुद्धिमान व्यक्ति के पास तर्क-वितर्क करने की क्षमता होती है और वह निर्णय लेने में सक्षम हो सकता है। बुद्धि के बल पर बहुत कुछ हासिल भी कर सकता है, लेकिन यह दावा नहीं किया जा सकता कि जीवन के हर पड़ाव में सफल ही सिद्ध होगा। हम जीवन जीने की कला को गणित की कसौटियों से नहीं सीख सकते हैं। जीवन जीने की कला आती है ज्ञान से। सुकरात के अनुसार, ज्ञान वही है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व में उतर जाए। जो संभव होता है...
अराजक सफर - Bizarre Incidents On Flight (2 February 2023) 02.02.2023 3:20
पिछले कुछ समय से हवाई यात्रा के दौरान अव्यवस्था और कुछ यात्रियों के अराजक बर्ताव की जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वे अब चिंता का विषय बनने लगी हैं।
तंग नजर - Ramcharitmanas Controversy (01 February 2023) 01.02.2023 3:31
जब आस्था के प्रतीकों पर हमले कर जनाधार बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं, तो समाज पर उसके बहुत घातक असर नजर आते हैं। मगर शायद कुछ राजनेता यह विवेक भी खो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में ओबीसी महासभा द्वारा रामचरित मानस के पन्ने जलाना इसका ताजा उदाहरण है। विचित्र है कि इसमें समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। अब इस मामले में दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अहंकार के बजाय - Hard work vs Smart work (Duniya Mere Aage,01 February 2023) 01.02.2023 5:09
आज हम सब एक अंधेरी दौड़ में शामिल हैं, जिसमें हमारे अपने समझे जाने वाले शुभचिंतक ही शोर मचा-मचा कर हमें दौड़ से बाहर करके खुद दौड़ जीतने पर आमादा हैं। ऐसे में ये ‘क्रांतिकारी’ मेंढक ही हमें हौसला देते है। याद किया जा सकता है कि मेंढकों की दौड़ की वह कहानी, जिसमें दौड़ देखने जमा हुई भीड़ के हो-हल्ले के बीच आखिर एक मेंढक ने दौड़ जीत ही ली और जब उससे उसकी जीत का राज पूछा जाने लगा तो पता चला वह कान से सुनने...
ऋतु मिलन का आनंद - Colors of the Nature (Duniya Mere Aage, 31 January 2023) 31.01.2023 5:27
प्रकृति से दूर जाने पर ही सारे प्रपंच, विकार पैदा होते हैं। जैसे ही हम प्रकृति से दूर जाते हैं, वैसे ही हमारी समस्याओं में बढ़ोतरी होती जाती है। इसीलिए अपने देश में यह उक्ति प्रसिद्ध है कि ‘सदा दीवाली साल भर, सातों वार त्योहार’। ऋषि-मुनियों ने मुख्य रूप से चार बातों पर ध्यान दिया था। पहली उत्तरायण-दक्षिणायण की गोलार्द्ध स्थिति, दूसरी चंद्रमा की घटती-बढ़ती कलाएं, तीसरा नक्षत्रों का भूमि पर आने वाला प...
आतंक की आग - Pakistan Peshawar Mosque Bomb Blast (31 January 2023) 31.01.2023 3:14
इससे एक बार फिर यही साफ हुआ है कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता। इसका इससे बड़ा सबूत और क्या होगा कि पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित मस्जिद में यह विस्फोट तब हुआ जब लोग वहां नमाज अदा कर रहे थे।
उदारता और वंचना के बीच - Increasing Population of India (Duniya Mere Aage, 30 January 2023) 30.01.2023 5:23
भारत में परिवार नियोजन के मसीहा इतने बरस यहां मिथ्या आंकड़ों की जादूगरी से अपनी सफलता की घोषणा करते रहे। अच्छे दिन लाने वाली और गरीब के खाते में पंद्रह लाख भरने वाली नई नारायुक्त क्रांति शुरू हई, तो इसका क्रांति वाहन नोटबंदी का पहिया चलने से पहले ही लाइन से उतर गया। इस देश में काम तलाशते नौजवानों की संख्या इतनी बढ़ गई कि यह कालावधि के लिहाज से बूढ़ा देश आबादी के लिहाज से ‘युवकों का देश’ बन गया, जिसकी...
झूठा सम्मान - Family Killed Daughter Because Of Love Affair In Maharashtra (30 January 2023) 30.01.2023 3:28
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सम्मान के नाम पर जिस तरह एक लड़की की उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी, उसने एक बार फिर यह सवाल पैदा किया है कि इस तरह की शर्मनाक सामाजिक जड़ताओं के कायम रहते किसी भी समाज को कैसे विकासमान और आधुनिक माना जाए!
नए पत्तों से खिलता जीवन – The Everlasting Life Cycle of the Nature (Duniya Mere Aage, 27 January 2023) 27.01.2023 5:27
अगर आसपास नजर घुमाएं तो पाएंगे कि हर पुराना पेड़ अपने पुराने पत्तों को एक समय बाद त्याग देता है और उसकी जगह नए ताजा पत्ते पल्लवित होने लगते हैं। यह एक चक्र-सा चल रहा है, जिसमें उम्रदराज पत्ते पीले होकर कुछ दिनों में झरते हुए नजर आते हैं और उनकी जगह ले लेते हैं थोड़े से कुछ मजबूत और स्वस्थ पत्ते। कुछ दिनों बाद वे भी विदा हो जाते हैं।
नया कीर्तिमान – New Record at Indian Cricket Control Board Women Premier League Team Auction (27 January 2023) 27.01.2023 3:26
पुरुषों के भारतीय प्रीमियर लीग की तरह महिला क्रिकेट का प्रीमियर लीग भी शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए बोलियां मंगाई गर्इं। इसकी कोई आधार राशि तय नहीं थी। मगर इसमें जिस तरह कंपनियों ने उत्साह के साथ बोली लगाई, वह हैरान करने वाली थी।
चीन की भूख - China Working To Become The World Champion (26 January 2023) 26.01.2023 3:40
कोई भी देश अपनी आर्थिक और भू-राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने दायरे में किसी नीतिगत कार्यक्रम पर काम करता है, तो इससे किसी को आपत्ति नहीं होगी।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.