Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
परहित की छीजती परंपरा - Publicity and Show-Off (Duniya Mere Aage, 17 November 2022) 17.11.2022 4:58
परहित का भाव आज हाशिए पर जा रहा है। निरर्थक आयोजनों फैशन शो, नृत्य आयोजनों के लिए दानदाताओं के पास धन है, लेकिन स्कूलों, अस्पतालों और अनाथालयों के लिए धनाभाव हो जाता है। हमें अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। कुछ कर्म निस्वार्थ भावना से भी करने चाहिए। प्रत्येक दान के प्रतिदान की इच्छा आखिर क्यों? हर सेवा का मूल्य क्यों प्राप्त करना? मौन सेवा के सुख को हम क्यों नहीं अनुभव करना चाहते? यही परंपरा आखिरकार पर...
Morbi bridge :स्वत: संज्ञान! 17.11.2022 3:32
गुजरात हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते इस हादसे पर स्वत: संज्ञान लिया था। अदालत ने मोरबी नगर पालिका को नोटिस जारी कर सोमवार तक कुछ सवालों के जवाब दाखिल करने को कहा था। लेकिन नगर पालिका ने सोमवार तक जवाब नहीं दिए, सो हाई कोर्ट ने फटकार लगा दी और कह दिया कि चौबीस घंटे में जबाव नहीं दिया तो एक लाख रुप्ए का जुर्माना लगा दिया जाएगा।जवाब फिर भी दाखिल नहीं हुआ।
कुदरत के प्यारे परिंदे - Extinction of Birds (Duniya Mere Aage, 16 November 2022) 16.11.2022 4:49
कुछ दशक पहले तक गांव-देहातों की बस्ती में जीवन के रहन-सहन में थोड़ी बहुत तब्दीली नामालूम-सी थी। फिर आया ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं का चलन, जिसने पंछी की उड़ान को सीमित किया और उन डिब्बेनुमा मकानों में रहने वालों की सोच को संकुचित कर दिया। खेतों में फसलों की कटाई आदि के बाद जो अनाज बचा रह जाता था, वह पंछियों के चुगने के काम आता था। वे खेत अब बाजार, कालोनी और शापिंग माल बन गए हैं।
मधुमेह की मार - Increasing Cases Of Diabetes In India (16 November 2022) 16.11.2022 3:44
पहली बार सन 1991 में संयुक्त राष्ट्र ने तय किया था कि 14 नवंबर को पूरी दुनिया मधुमेह के रोग से बचाव और उपचार को लेकर जागरूकता संबंधी बातें किया करेगी। चूंकि एक विश्व दिवस मधुमेह के नाम पर भी है, इसी से साबित होता है कि मधुमेह को एक वैश्विक समस्या मान लिया गया है।
सपने देखने में हर्ज क्या - Dreaming (Duniya Mere Aage, 15 November 2022) 15.11.2022 4:48
भूख से मरते लोगों की संख्या दुगनी होने के बावजूद देश की युवा शक्ति को रोजगार का मूलभूत अधिकार नहीं दिया गया। हां, उनमें रोटी बांटने की दरियादिली दे दी गई। इसे खैरात कहते हैं। चौराहों पर बढ़ती हुई भिखारियों की संख्या ने चेताया, लेकिन न्यायपीठ ने कह दिया, देश में भीख मांगना प्रतिबंधित नहीं की जा सकती। चौराहों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक भीख के समझौते करते देश करते रहेंगे।
खेरसान से वापसी - Putin Orders Russian Soldiers To Return From Kherson In Ukraine (15 November 2022) 15.11.2022 3:27
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नौ नवंबर को खेरसान से अपने सैनिकों का हटाने का आदेश दिया था। यह कोई मामूली घटना इसलिए नहीं है क्योंकि जंग के नौ महीने बाद पहली बार ऐसा हुआ जब रूस ने इस तरह से अपने कदम खींचे हैं।
कतारों में जीवन का पाठ - Patience and Tolerance (Duniya Mere Aage, 14 November 2022) 14.11.2022 4:43
कभी-कभी जीवन समाप्त हो जाता है और पंक्तियों में ही बनी रह जाती हैं गुजरे हुए व्यक्ति की चिंताएं, उम्मीदें, उसके लक्ष्य। मद्धम गति से अवसर के इंतजार में सरकती उम्मीदें धीरे-धीरे मस्तक पर रेखाओं के रूप मे उभर आती हैं। कोई नहीं जानता कि किसी भू-भाग के नागरिक मूलभूत जरूरतों, मौलिक अधिकारों के लिए कतार में खड़े-खड़े कब अनियंत्रित भीड़ में बदलकर उपद्रवों में रूपांतरित हो जाएंगे और अखबारों की सनसनी खेज खबरो...
राहत का वीजा - Us Embassy Takes Initiative To Further Ease Visa Process For Indians (14 November 2022) 14.11.2022 3:23
सबसे बड़ा जो कदम उठाया गया है वह यह कि एक लाख अतिरिक्त वीजा जारी करने का फैसला किया है। जैसा कि दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के लिए वीजा इंतजार का वक्त घट कर उतना ही रह जाएगा, जितना कोरोना महामारी से पहले लग रहा था।
नवाचार का पाठ - Educational System (Duniya Mere Aage, 11 November 2022) 11.11.2022 5:22
वर्तमान समय में एक जटिल समस्या बनकर उभरी है ‘कक्षा की नीरसता’। कक्षा का वातावरण बोझिल और निष्प्रभावी होता जा रहा है। कुछ शिक्षक ऐसे होते हैं जो अपनी शिक्षण कला से कक्षा के नीरस और उबाऊ माहौल में रस भर देते हैं, कक्षा के वातावरण को रोचक बना देते हैं। कभी किसी लघुकथा से तो कभी किसी दृष्टांत से। कभी किसी समसामयिक प्रसंग से तो कभी गीत-गजल से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार कर देते हैं, उनमें उमंग...
जांच पर सवाल - Supreme Court Questions Working Of ED (11 November 2022) 11.11.2022 3:27
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की जमानत मंजूर करते हुए अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को फटकार लगाई और कहा कि यह गिरफ्तारी अवैध है।हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत के इस फैसले पर पुनर्विचार की गुहार लगाई, पर उसे खारिज कर दिया गया। अदालत ने यह भी कहा कि मामले के मुख्य आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया और राउत के खिलाफ पुख्ता सबूत न होने के बावजूद आनन-फानन गिरफ्तार कर लिया गया
उपहारों का चक्र - Trend of Gifts (Duniya Mere Aage, 10 November 2022) 10.11.2022 5:04
आजकल उपहार देना एक रणनीति भी है। किसी का सबसे ऊंचा अधिकारी है तो उपहार की गुणवत्ता और कीमत बेहतरीन होनी ही है, क्योंकि अफसर प्रसन्न तो आसमान नीचे, हम ऊपर। या अफसर ऐसी सीट पर हैं, जहां आम जनता से सीधे संवाद करने की स्थिति है तो कहना ही क्या! अफसर के साथ कर्मचारी की भी मौज। साहब या बास का निजी कर्मचारी आम लोगों और अन्य कर्मचारियों के बीच वही भूमिका अदा करता है जो पुजारी भक्त और भगवान के बीच करता है।
बदलाव की उम्मीद - Justice DY Chandrachud New Chief Justice of India (10 November 2022) 10.11.2022 3:44
अब न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भारत के नए प्रधान न्यायाधीश बन गए।जब कभी इस पद पर कोई नया व्यक्ति आता है तो उससे नई उम्मीदें लगाई जाती हैं, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ से भी लगाई जा रही हैं। शपथ लेने के पहले और उसके बाद उन्होंने कई बातें कही हैं और कुछ संकेत दिए हैं जिनसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे क्या कुछ नया कर सकते हैं।
किताबों का कोना - Smartphones Replacing Books (Duniya Mere Aage, 09 November 2022) 09.11.2022 4:50
सच यह है कि पाठक या विद्यार्थियों को सलाहियतों, व्याख्यानों के बावजूद वे पुस्तकोन्मुखी नहीं होते हैं, क्योंकि आबोहवा लगातार पुस्तक विरोधी होती चली जा रही है। टीवी के बाद स्मार्टफोन के आने और डाटा का सहज सुलभ होने के बाद सब कुछ आनलाइन हो चला है। ऐसा लगता है कि उपभोक्ताओं को बाजार या बच्चों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं रह गई है, न ही कर्मचारियों को कार्यालय। ‘वर्क फ्राम होम’ या घर से काम और मीटिंग तक...
भ्रम के पहाड़ - Municipal Corporation Elections In Delhi (09 November 2022) 09.11.2022 3:28
चूंकि चुनाव नगर निगम का होना है, इसलिए आम आदमी पार्टी ने प्रमुख मुद्दा उसी के कामकाज को बनाया है। चुनाव प्रचार की शुरुआत ही आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कूड़े के पहाड़ से की। अब उनकी पार्टी कूड़े के मसले पर जनसंवाद करने जा रही है। दिल्ली में वर्षों से कूड़े के पहाड़ खड़े हैं, एकाध की ऊंचाई तो कुतुब मीनार से भी अधिक बताई जाती है।
परंपरा की किरचें - Culture and Traditions (Duniya Mere Aage, 08 November 2022) 08.11.2022 4:51
शहर से लेकर गांवों तक में हर जगह समूह या समाज देखने को मिल जाता है जो समय-समय पर लोगों को आपसी कड़ियों में जोड़ता है, मेल-मुलाकात कराता है। इसके अलावा हर महीने छोटे-बड़े पर्व-त्योहार इसीलिए मिलजुल कर मनाए जाते रहे हैं, ताकि सबका आपसी जुड़ाव बना रहे और एक दूसरे से हौसला मिलता रहे।
भागीदारी का तंत्र - Conflicts On Reservation (08 November 2022) 08.11.2022 3:29
जब उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की मूल निवासी महिलाओं को तीस फीसद आरक्षण दिए जाने के एक शासनादेश पर रोक लगा दी थी तब इस विशेष अधिकार को लेकर बहस खड़ी हुई थी। उच्च न्यायालय के उस फैसले में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की आपत्ति को एक तरह से स्वीकार्यता मिली थी कि कोई भी राज्य सरकार जन्म और स्थायी निवास के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकती।
भीड़तंत्र से दो चार समाज - The Threat Of Mob (Duniya Mere Aage, 07 November 2022) 07.11.2022 5:26
लोकतंत्र में सबसे बड़ी कमजोरी नागरिकों की तेजस्विता का अभाव और अनमनापन होता है। हमारे लोकतंत्र में लोगों में याचनाभाव का अतिशय विस्तार हुआ, जिसके कारण भीड़तंत्र और भेड़ चाल का उदय हुआ। लोकतांत्रिक देश या समाज में नागरिक चौबीस घंटे बारहमास चौकस रहकर ही जीवंत लोकतंत्र बना सकते हैं। पूर्ण स्वराज का संकल्प लेने वाला समाज आज भीड़तंत्र और भेड़चाल से ग्रस्त हो गया है।
बंद स्कूल - Schools Shut During Covid Pandemic And Damage To The Education System (7 November 2022) 07.11.2022 3:11
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जो उपाय अपनाए गए, उसका हासिल अभी लंबे वक्त तक आकलन का विषय बना रहेगा, लेकिन कुछ प्रभाव इस रूप में सामने आए हैं जो भविष्य के लिए भी चिंता पैदा करते हैं।
परदे का सम्मोहन - Film Industry (Duniya Mere Aage, 04 November 2022) 04.11.2022 4:52
कथा-कहानियों की कई बाल-पत्रिकाएं और चित्रकथा या कामिक्स पढ़ कर हमें धर्म, विज्ञान, इतिहास और अन्य कई विषयों की जानकारी प्राप्त हुई और कई पौराणिक व ऐतिहासिक चरित्रों के बारे में जानने-समझने का अवसर मिला। जीवन में ज्ञान, बुद्धि, विनय, विवेक, दया, परोपकार, सत्य, सदाचार और अहिंसा जैसे-जैसे उदात्त नैतिक मूल्यों, गुणों, आदर्शों और सिद्धांतों का महत्त्व पता चला और ये हमारे व्यक्तित्व निर्माण या विकास में...
महंगाई पर नजर - RBI To Answer On Inflation (4 November 2022) 04.11.2022 3:15
आरबीआइ के गवर्नर ने कहा है कि बैंक की नजर महंगाई पर लगातार बनी हुई है और जल्दी ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। इस बात को उन्होंने उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया कि समय रहते ब्याज दरों को संतुलित कर महंगाई की तीव्रता को रोक लिया गया, नहीं तो स्थिति और बुरी हो सकती थी। हालांकि रिजर्व बैंक का मकसद है कि महंगाई को अगर छह फीसद के स्तर पर रोक दिया जाए, तो वह सहन करने लायक हो सकती है।
सुकून के सफर का मुकाम - Way that leads to Peace (Duniya Mere Aage, 03 November 2022) 03.11.2022 4:41
शांति की तलाश में सत्संग पंडालों से लेकर धर्मस्थलों तक और पुस्तक ज्ञान से लेकर योग या ध्यान, सब कुछ करने के बाद भी बेचैनी इस कदर छायी रहती है कि लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही। कभी यहां ये करते और कभी वहां वह काम करते लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जीवन में सुकून पाने के लिए आखिर करें तो क्या करें?
खतरे की हवा - Air Pollution At Its Worst In Delhi (3 November 2022) 03.11.2022 3:35
यों हर दिवाली के बाद दिल्ली की हवा के बेहद प्रदूषित हो जाने की खबरें कोई नई नहीं हैं, इसलिए इस साल भी अगर यहां प्रदूषण से दम घुटने की खबर आने लगी है तो यह हैरानी की बात नहीं है। यह तब है जब दिवाली के दौरान पटाखे कम छोड़े जाने के बीच प्रदूषण का स्तर घटने की भी खबरें आर्इं। लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली में स्थिति गंभीर होती दिखने लगी है।
स्नेह तरंगों से वंचित होते मासूम - Kids Deprived From Affection (Duniya Mere Aage, 02 November 2022) 02.11.2022 5:05
पिछले दिनों एक दंपति ने बताया कि उनकी बच्ची अभी सिर्फ छह महीने की है। पति-पत्नी, दोनों ही नौकरी में हैं, इसलिए बच्चे को ‘दिवस देखभाल गृह’ यानी ‘डे केयर होम’ में रखने की नौबत थी। इस प्रसंग ने कई प्रश्नों से जूझने की भावभूमि पैदा कर दी। यह एक मामला था, जबकि देश के नगरीय परिवेश में असंख्य ऐसे देखभाल गृह संचालित हो रहे होंगे। इस स्थिति के मूल कारण में जब हम दृष्टि डालते हैं तो कई पारिवारिक परिस्थितिया...
अमानवीयता के विरुद्ध - Two Finger Test Against Humanity (2 November 2022) 02.11.2022 3:09
इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की जांच में अपनाई जाने वाली जिस प्रक्रिया पर कई साल पहले प्रतिबंध लगाया जा चुका है, वह अब तक चलन में रही और उसके आधार पर एक अदालत ने फैसला भी दिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने उचित ही उस फैसले को पलटने के साथ-साथ जांच की इस बेहद अवैज्ञानिक प्रक्रिया के खिलाफ एक बार फिर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
संजीदगी और संदेशे - Emotions and Letters (Duniya Mere Aage, 01 November 2022) 01.11.2022 4:55
पत्र, तार, धनादेश यानी मनीआर्डर के माध्यम से संदेश आते थे, खर्चे के रुपए आते थे। डाकियों ने भी उस पत्र वाहन सेवा को बदल कर अपने हाथ में लिया था। यह बदलाव की प्रक्रिया का अंश है, लेकिन साथ जुड़ी संवेदनाओं में बहुत अंतर होता है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.