Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
वैश्विक भागीदारी’ को लेकर जी20 की पहली बैठक सोमवार को कोलकाता में शुरू होगी। रुपया-पैसा | 9.January | 3 pm 09.01.2023 6:05
वित्तीय समावेशन पर वैश्विक भागीदारी’ को लेकर जी20 की पहली बैठक सोमवार को कोलकाता में शुरू होगी। नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।
हिसार और रोहतक में 5G सेवा शुरू करेगी भारती एयरटेल। रुपया-पैसा | 06.January | 7 pm 06.01.2023 5:38
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने हिसार और रोहतक में अपनी 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यहां सेवाएं शुरू होने के साथ ही हरियाणा में अत्याधुनिक उच्च गति वाले नेटवर्क की पहुंच बढ़ गई है।
सरकार 2022-23 के लिए आर्थिक वृद्धि का पहला अग्रिम अनुमान शुक्रवार को जारी करेगी। रुपया-पैसा | 6.January | 3 pm 06.01.2023 6:13
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय 2022-23 के लिए आर्थिक वृद्धि का पहला अग्रिम आकलन शुक्रवार शाम को जारी करेगा। इसके तीन हफ्ते बाद, एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश होगा।
2024 में 5G की शुरुवात करेगी दूरसंचार कंपनी BSNL… रुपया-पैसा | 05.January | 7 pm 05.01.2023 5:56
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह कहा। बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क शुरू करने के लिए टीसीएस और सी-डॉट के नेतृत्व वाले परिसंघ को चुना है, जिसे अनुबंध के तहत ऑर्डर देने के लगभग एक साल के भीतर 5जी में बदला जाएगा।
प्रधान का मंत्रालयों की कौशल विकास योजनाओं के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान। रुपया-पैसा | 5.January | 3 pm 05.01.2023 6:31
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को सभी मंत्रालयों की कौशल विकास योजनाओं और कौशल विकास के प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया।
गूगल को देना होगा 10% जुर्माना। रुपया-पैसा | 04.January | 7 pm 04.01.2023 6:04
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने गूगल को उसपर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लगाए गए 1,337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने का 10 प्रतिशत अदा करने का निर्देश दिया है। एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने बुधवार को सीसीआई के जुर्माने के आदेश के खिलाफ गूगल की याचिका को स्वीकार कर लिया।
भारतपे के सीईओ ने छोड़ा अपना पद। रुपया-पैसा | 03.January | 7 pm 03.01.2023 5:47
भारतपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुहैल समीर ने पद छोड़ दिया है। समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद हुआ था। भारतपे ने एक बयान में कहा कि समीर सात जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे।
RBI बोर्ड को नहीं थी नोटबंदी की जानकारी । रुपया-पैसा | 2.January | 3 pm 03.01.2023 5:45
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सोमवार को 4:1 के बहुमत से केंद्र सरकार द्वारा छह साल पहले 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के फैसले को बरकरार रखा। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार नोटबंदी से 6 महीने पहले से आरबीआई के साथ बातचीत कर रही थी।
रिलायंस कैपिटल को लेकर कल हो सकता है बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 02.January | 7 pm 02.01.2023 6:15
कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के ऋणदाताओं की मंगलवार को होने वाली बैठक में कर्ज समाधान के लिए पेश टॉरेंट समूह और हिंदुजा समूह की बोलियों पर विचार किया जाएगा। अहमदाबाद स्थित टॉरेंट समूह ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए 8,640 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।
दिसंबर 2022 में भारत में श्रम भागीदारी दर में भी इजाफा हुआ । रुपया-पैसा | 2.January | 3 pm 02.01.2023 5:56
नई और पॉजिटिव उम्मीदों के साथ भारत साल 2023 में प्रवेश कर चुका है लेकिन साल 2022 जाते-जाते भी एक बुरी खबर दे गया। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई।
अडानी समूह ने प्रणय रॉय और राधिका रॉय की 27.26% संपत्ति का किया अधिग्रहण। रुपया-पैसा | 30.December | 7 pm 30.12.2022 6:01
अडाणी समूह ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण की सूचना दी।
दूसरी तिमाही में भारत का विदेशी कर्ज 2.3 अरब डॉलर घटा । रुपया-पैसा | 30.December | 3 pm 30.12.2022 6:00
भारत का विदेशी कर्ज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 610.5 अरब डॉलर पर आ गया है। यह जून, 2022 की तुलना में 2.3 अरब डॉलर कम है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुफ्त व्यापार समझौते पर क्या बोले पीयूष गोयल? रुपया-पैसा | 29.December | 7 pm 29.12.2022 5:41
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि 2023 में कम से कम दो और मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा के साथ बातचीत होनी है।
कोयला, अन्य प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वाले उद्योग एक जनवरी से होंगे बंद । रुपया-पैसा | 28.December | 3 pm 29.12.2022 5:43
केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बुधवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोयला और अन्य प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वाले उद्योगों को एक जनवरी से बंद किया जाएगा और उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पद पर मुकेश अंबानी को पूरे हुए 20 साल। रुपया-पैसा | 28.December | 7 pm 28.12.2022 6:00
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद पर अब मुकेश अंबानी को 20 साल पूरे हो गए हैं। उनकी अगुवाई में रिलायंस ने पिछले दो दशक में राजस्व, लाभ के साथ ही बाजार पूंजीकरण में लगातार दो अंकीय वृद्धि दर हासिल की है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 42 गुना बढ़ा है, तो लाभ में करीब 20 गुना की वृद्धि हुई है।
National Company Law Appellate Tribunal के तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित। रुपया-पैसा | 28.December | 3 pm 28.12.2022 6:26
सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण यानी कि National Company Law Appellate Tribunal एनसीएलएटी में तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2023 में श्रमिकों पर होगा सरकार का ध्यान। रुपया-पैसा | 27.December | 7 pm 27.12.2022 6:14
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार और राज्यों को श्रम संहिता के लिए नियम बनाने को प्रेरित करना 2023 में सरकार के लिए प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। देश के श्रम बाजार को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत सरकार अपनी इन प्राथमिकताओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान देगी।
क्या है भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन की कीमत? …रुपया-पैसा | 27. December | 3 pm 27.12.2022 5:48
भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को पिछले सप्ताह भारत के COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया था। प्राइवेट अस्पतालों को भारत बायोटेक से एक खुराक 800 रुपये की मिलेगी, इसके अलावा इसपर 5 प्रतिशत GST भी लगेगा।
मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम। रुपया-पैसा | 26.December | 7 pm 26.12.2022 5:17
दूग्ध विक्रेता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी की तरफ से दूध के दाम बढ़ाने का यह इस साल पांचवां मौका है।
अलग हुए Flipkart और PhonePe के रास्ते। रुपया-पैसा | 23.December | 7 pm 23.12.2022 6:04
फ्लिपकार्ट और फोनपे ने अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और दोनों कंपनियां अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के तहत काम करना जारी रखेंगी। शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। फ्लिपकार्ट समूह ने 2016 में फोनपे का अधिग्रहण किया था।
इन्यूरॉन में अपनी पूरी हिस्सेदारी फिजिक्सवाला को बेचेगी S Chand …रुपया-पैसा | 22. December | 7 pm 22.12.2022 6:15
शिक्षा सामग्री कंपनी एस चंद एंड लिमिटेड कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा साइंस पर केंद्रित शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच इन्यूरॉन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला को करीब 14 करोड़ रुपये में बेचेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी मेट्रो का अधिग्रहण। रुपया-पैसा | 22.December | 3 pm 22.12.2022 5:54
उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कवायद के तहत जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के भारत में थोक परिचालन का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।
शक्तिकांत दास ने बताया महंगाई पर काबू पाने के लिए क्या कर रही है सरकार। रुपया-पैसा | 21.December | 7 pm 21.12.2022 5:49
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि महंगाई पर काबू के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय बैंक द्वारा ‘समन्वित रुख’ अख्तियार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति को लेकर रिजर्व बैंक के साथ सरकार भी ’समान रूप से गंभीर’ है।
किसानों के लिए एक नई योजना लेकर आई सरकार…रुपया-पैसा | 21. December | 3 pm 21.12.2022 5:47
भारत में खेती करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसमें मुख्य परेशानियों में सिंचाई की सही व्यवस्था न होना है।इन समस्याओं से बचने के लिए सरकार किसानों के लिए एक नई योजना लेकर आई है। इसके स्कीम के तहत, सिंचाई के लिए सोलर पंपों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
किस चीज में सबसे आगे हैं पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा? रुपया-पैसा | 20.December | 7 pm 20.12.2022 6:04
पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा सामाजिक प्रगति सूचकांक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने यह रिपोर्ट तैयार करवाई है। ईएसी-पीएम के चेयरमैन विवेक देवरॉय ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, आइजोल, सोलन और शिमला सामाजिक प्रगति के मामले में तीन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले रहे हैं।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.