Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

प्रत्येक चार भारतीयों में से एक को है नौकरी जाने की चिंता। रुपया-पैसा | 25.January | 7 pm 25.01.2023

प्रत्येक चार भारतीयों में से एक को नौकरी जाने की आशंका है जबकि चार में तीन बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित हैं। इसके बावजूद करीब आधे लोगों का मानना है कि 2023 में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। विपणन आंकड़ा एवं विश्लेषण कंपनी कांतार के सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

गोवा में पांच लौह अयस्क खनन ब्लॉकों की नीलामी होगी…रुपया-पैसा | 24. January | 3 pm 25.01.2023

गोवा सरकार ने पांच और लौह अयस्क खनन ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी खनन ब्लॉक उत्तरी गोवा जिले में स्थित हैं।

देश का निर्यात हो रहा है बेहतर। रुपया-पैसा | 24.January | 7 pm 24.01.2023

देश का सेवा निर्यात क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह बात कही। गोयल ने यहां कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में सेवाओं का निर्यात करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा।

भारत-ब्रिटेन एफटीए में दोनों देशों को स्वीकार्य चीजों पर ध्यान दे रहे हैं : गोयल…रुपया-पैसा | 24. January | 3 pm 24.01.2023

भारत-ब्रिटेन एफटीए में दोनों देशों को स्वीकार्य चीजों पर ध्यान दे रहे हैं : गोयल गांधीनगर, 24 जनवरी (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि दोनों देशों को क्या स्वीकार्य है।

किस चीज में भारत है विश्व में सबसे आगे? रुपया-पैसा | 23.January | 7 pm 23.01.2023

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि स्वदेश विकसित 5जी और 4जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी की शुरुआत देश में इस वर्ष से शुरू हो जाएगी जबकि विश्व को इन मंचों की पेशकश अगले वर्ष से शुरू की जाएगी।

हीरो मेस्ट्रो 110 का नया अवतार…रुपया-पैसा | 23. January | 3 pm 23.01.2023

Hero MotoCorp टू व्हीलर सेक्टर की वो कंपनी के जिससे सबसे ज्यादा स्कूटर और बाइक इस सेगमेंट में मौजूद हैं। इस सेगमेंट में तेजी से बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनी 30 जनवरी 2023 को अपना नया स्कूटर लॉन्च कर सकती है जो जिसका नाम हीरो जूम हो सकता है।

कितने लाभ में रहा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया? रुपया-पैसा | 20.January | 7 pm 20.01.2023

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में फंसे कर्जों में गिरावट आने से उसका एकल आधार पर लाभ दोगुना बढ़कर 2,245 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,085 करोड़ रुपये रहा था।

तनिष्क ने अमेरिका में खोला अपना पहला स्टोर…रुपया-पैसा | 20. January | 3 pm 20.01.2023

टाटा समूह के अग्रणी आभूषण ब्रांड तनिष्क ने न्यू जर्सी में अपना पहला स्टोर खोलने के साथ अब अमेरिका में भी अपना कदम रख दिया है। अमेरिकी संसद के सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने न्यू जर्सी के मशहूर ओक ट्री रोड पर स्थित इस स्टोर का उद्घाटन किया।

जनरल अटलांटिक की अगुवाई में फोनपे ने जुटाए 35 करोड़ डॉलर। रुपया-पैसा | 19.January | 7 pm 19.01.2023

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले डिजिटल भुगतान ऐप फोनपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक की अगुवाई में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर 35 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। फोनपे ने एक बयान में कहा, ''मार्की ग्लोबल और भारतीय निवेशक भी इस दौर में भाग ले रहे हैं।''

Budget में Indian Railways के लिए शानदार ऐलान हो सकते हैं…रुपया-पैसा | 19. January | 3 pm 19.01.2023

अगले साल के बजट में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। आने वाले बजट में भारतीय रेलवे के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

ग्रीन एनर्जी के अधिग्रहण की तरफ अडानी का रुख। रुपया-पैसा | 18.January | 7 pm 18.01.2023

अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 15 करोड़ रुपये में होगा। अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड अडाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई है।

मारुति सुजुकी ने खराब एयरबैग कंट्रोलर को ठीक करने के लिए 17,362 वाहन वापस लिए…रुपया-पैसा | 17. January | 3 pm 18.01.2023

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि उसने ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों को खराब एयरबैग की जांच करने तथा उन्हें बदलने के लिए वापस लिया गया है।

“डिजिटलीकरण से भारत को मिल रहा है प्रोत्साहन।” रुपया-पैसा | 17.January | 7 pm 17.01.2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि डिजिटलीकरण से भारत में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा या मेडिकल की पढ़ाई के क्षेत्रों को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है। साथ ही इसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सुरक्षा कवच भी दिया है।

चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है।…रुपया-पैसा | 17. January | 3 pm 17.01.2023

पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे धीमी वृद्धि की रफ्तार है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

भारतीय धनाढ्यों की संपत्ति वर्ष 2023 में भी बढ़ने की उम्मीद…रुपया-पैसा | 16. January | 7 pm 16.01.2023

पिछले साल देश में प्रत्येक 10 में से नौ धनाढ्य व्यक्तियों की संपत्ति बढ़ी थी और 2023 में भी अत्यधिक संपन्न तबके की संपत्ति बढ़ने की उम्मीद है। संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में वैश्विक सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर यह आकलन पेश किया है।

भारत में 1% सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40% से अधिक हिस्सा…रुपया-पैसा | 16. January | 3 pm 16.01.2023

भारत में एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। दूसरी ओर नीचे से 50 प्रतिशत आबादी के पास कुल संपत्ति का सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्सा ही है।

जमा वृद्धि दर नहीं बढ़ी तो अगले साल घट जाएगी कर्ज देने की रफ्तार: Axis Bank। रुपया-पैसा | 13.January | 7 pm 13.01.2023

एक्सिस बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर जमा वृद्धि दर कमजोर रही तो अगले साल कर्ज देने की रफ्तार घट जाएगी।

पीएम मोदी ने ‘एमवी गंगा विलास’ को दिखाई हरी झंडी, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा। रुपया-पैसा | 13.January | 3 pm 13.01.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

वैश्विक स्तर पर कर्ज से जुड़ी असुरक्षा की स्थिति पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमन। रुपया-पैसा | 12.January | 7 pm 12.01.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक स्तर पर कर्ज से जुड़ी असुरक्षा की स्थिति का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रणालीगत वैश्विक कर्ज संकट का खतरा पैदा कर रही है, ऐसे में विकास के सामाजिक आयाम और बढ़ते वित्तीय अंतर के विषय पर ध्यान देने की जरूरत है जिसका सामना कई देश कर रहे हैं।

Auto Expo Second Day Update। रुपया-पैसा | 12.January | 3 pm 12.01.2023

Auto Expo 2023 का के दूसरे दिन मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से लेकर अल्ट्रावियोलेट तक 12 कंपनियां अपने व्हीकल को लॉन्च करने के साथ अनवील करेंगी। ऑटो एक्सपो के पहले दिन देश और दुनिया की कई कंपनियों ने 59 से ज्यादा गाड़ियों को लॉन्च करने के साथ अनवील किया था जिसमें हुंडई मोटर्स से लेकर का नाम प्रमुख तौर पर शामिल रहा।

Auto Expo 2023: पहली बार दुनिया के सामने आई सुजुकी की SUV eVX…रुपया-पैसा | 11.January | 7 pm 11.01.2023

भारत के लोकप्रिय मोटर शो ‘ऑटो एक्सपो’ 2023 की बुधवार से यहां पर शुरुआत हुई है। इस अवसर पर सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने इलेक्ट्रिक कनसेप्ट एसयूवी ‘ईवीएक्स’ को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। यह गाड़ी 2025 तक बाजार में आएगी। कंपनी की भारतीय इकाई मारुति सुजुकी इंडिया भी इस शो में हिस्सा ले रही है।

Elon Musk ने हांसिल किया व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड। रुपया-पैसा | 11.January | 3 pm 11.01.2023

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शुक्रवार को बताया कि एलन मस्क ने इतिहास में व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में GWR ने फोर्ब्स के अनुमान का हवाला दिया कि एलन मस्क को नवंबर 2021 से लगभग 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक। रुपया-पैसा | 10.January | 7 pm 10.01.2023

अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं। इनमें टिकाऊ भवन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज ओलीवर, निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन के चेयरमैन एवं सीईओ स्टीफन, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबाक और निवेश फर्म कोल्बर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक हे...

अमेरिकी दौरे पर गोयल ने दिग्गज कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात। रुपया-पैसा | 10.January | 3 pm 10.01.2023

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अग्रणी वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के साथ मुलाकात में भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं और अमेरिका के साथ व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

G20 देशों के लिए कितना फायदेमंद है भारतीय चाय का निर्यात? रुपया-पैसा | 09.January | 7 pm 09.01.2023

ईरान से नए अनुबंध नहीं मिलने और संकट में फंसे श्रीलंका की चाय की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर संदेह से उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच भारतीय चाय उद्योग की निर्यात संभावना समग्र रूप से और विशेष रूप से जी20 देशों के लिए उज्ज्वल है। अंशधारकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 13 करोड़ 41.4 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया है।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.