Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

जल्द ही E-20 ईंधन से चलेगी यामाहा बाइक। रुपया-पैसा | 13.February | 7 pm 13.02.2023

जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा की भारत में सभी मोटरसाइकिलें इस साल के अंत तक ई-20 ईंधन से चलने लगेंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अडाणी की कंपनियों के शेयरों मे सुबह के कारोबार में गिरावट…रुपया-पैसा | 13. February | 3 pm 13.02.2023

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया।

उत्तर प्रदेश में आदित्य बिड़ला ग्रुप करेगी भारी निवेश। रुपया-पैसा | 10.February | 7 pm 10.02.2023

आदित्य बिड़ला समूह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न क्षेत्रों में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने यहां 'उप्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन' में कहा कि राज्य में यह निवेश मसलन सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में किया जाएगा।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट को लॉन्च…रुपया-पैसा | 9. February | 3 pm 10.02.2023

कीमत जारी करने के साथ ही कंपनी ने इसमें कम रेंज वाली 2kWh क्षमता वाले बैटरी पैक का विकल्प भी दिया है

विमानों से पक्षियों के टकराने को समस्या पर क्या बोले सिंधिया? रुपया-पैसा | 09.February | 7 pm 09.02.2023

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डों पर पक्षियों के विमानों से टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों साफ-सुथरा रखने की जरूरत होती है।

ओला इलेक्ट्रिक जनवरी महीने में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला ब्रांड…रुपया-पैसा | 9. February | 3 pm 09.02.2023

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियों द्वारा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

अब G20 देशों से आने वाले यात्री इस्तेमाल कर पाएंगे UPI…रुपया-पैसा | 08.February | 7 pm 08.02.2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को जी-20 देशों से चुनिंदा हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों को भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का फैसला किया। आरबीआई ने कहा कि बाद में यूपीआई के जरिये भुगतान सुविधा का लाभ यहां आने वाले सभी देशों के यात्रियों को मिलेगा।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें …रुपया-पैसा | 8. February | 3 pm 08.02.2023

प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया गया। ...मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने रेपो दर बढ़ाने के पक्ष में मत दिया।

क्या हाल रहा अडानी पोर्ट्स का? रुपया-पैसा | 07.February | 7 pm 07.02.2023

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का दिसंबर, 2022 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.94 प्रतिशत घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया।

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर सुबह के कारोबार में चढ़े…रुपया-पैसा | 6. February | 3 pm 07.02.2023

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया।

गिरते शेयर के बीच अडानी समूह का बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 06.February | 7 pm 06.02.2023

अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तक कर्जदाताओं के पास गिरवी रखे शेयरों को परिपक्वता अवधि से पहले छुड़ाने के लिये 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगे। इसकी परिपक्वता अगले वर्ष सितंबर में होनी है। समूह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गिरवी रखे गए ये शेयर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी ट्रांसमिशन के हैं।

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी…रुपया-पैसा | 6. February | 3 pm 06.02.2023

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया।

अडानी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट। रुपया-पैसा | 03.February | 7 pm 03.02.2023

गौतम अडानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। अडानी ग्रुप की सबसे प्रतिष्ठित और फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार को 35% तक गिर गए।

केरल बजट: महंगाई से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान…रुपया-पैसा | 3. February | 3 pm 03.02.2023

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केरल का बजट वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने शुक्रवार को पेश किया जिसमें मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ ही बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए कई पहलों की घोषणा की गई है।

Ind vs SA Womens Cricket Highlights…खेल खबर | 3.February | 1 pm 03.02.2023

दक्षिण अफ्रीका ने चोले ट्रायोन की नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुरुवार को यहां फाइनल में टीम इंडिया को दो ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर वुमेंस टी20 ट्राई सीरीज जीत ली। भारतीय महिला टीम को धीमी पिच पर बल्लेबाजी करने में काफी मुश्किल हुई, जिससे वह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट गंवाकर महज 109 रन ही बना सकी।

अडानी ग्रुप को लेकर शेयर बाजार से संसद तक हंगामा। रुपया-पैसा | 02.February | 7 pm 02.02.2023

अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में हलचल है। इस हलचल को देखते हुए खुद अडानी ग्रुप ने अडाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के एफपीओ वापस ले लिया है। अब अडाणी ग्रुप को दिए गए ऋण को लेकर RBI भी एक्टिव हो गया है। गुरुवार को बजट सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ, जिस वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

जी20 रोजगार कार्यसमूह की बृहस्पतिवार को जोधपुर में शुरू होगी…रुपया-पैसा | 2. February | 3 pm 02.02.2023

इसमें टिकाऊ, समावेशी तथा रोजगार समृद्ध वृद्धि के लिए श्रम, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर बात होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी और इसमें वैश्विक कौशल, योग्यता सामंजस्य और सामान्य कौशल वर्गीकरण की खातिर रूपरेखा विकसित करने के लिए रणनीतियां बनाने के प्रयास होंगे

समझिए Budget 2023 का पूरा गणित। रुपया-पैसा | 01.February | 7 pm 01.02.2023

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2023-2024 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट में उन्होंने नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 7 लाख रुपये तक इनकम पर कोई टैक्स न लगाने का फैसला किया। इसे मीडिल क्लास के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Budget 2023: पीएम किसान योजना पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन? रुपया-पैसा | 01.February | 3 pm 01.02.2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये का नकद हस्तांतरण किया है। उन्होंने 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का मिशन ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से गौतम अडानी हो गए बाहर। रुपया-पैसा | 31.January | 7 pm 31.01.2023

अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। अब वो विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सोमवार को गौतम अडानी को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वो 11वें स्थान पर आ गए।

IMF ने बताया अगले वित्त वर्ष में कैसी होगी भारतीय अर्थव्यवस्था…रुपया-पैसा | 30. January | 3 pm 31.01.2023

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में कुछ नरमी आ सकती है और यह 6.1 फीसदी रह सकती है, जो 31 मार्च को खत्म होने जा रहे चालू वित्त वर्ष की 6.8 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले कम है।

अब सड़क पर नहीं चल सकेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन। रुपया-पैसा | 30.January | 7 pm 30.01.2023

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि पंद्रह साल से पुराने नौ लाख सरकारी वाहनों के एक अप्रैल के बाद सड़क पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए वाहन लगाए जाएंगे। ये वाहन केंद्रीय और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में लगे हुए हैं।

Hindenburg Report ने Adani के आरोपों को किया खारिज …रुपया-पैसा | 30. January | 3 pm 30.01.2023

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के इन आरोपों को खारिज कर दिया है कि समूह के खिलाफ उसकी रिपोर्ट भारत पर हमला थी। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग इकाई ने सोमवार को कहा कि धोखाधड़ी को ‘राष्ट्रवाद’ या ‘कुछ बढ़ा-चढ़ाकर प्रतिक्रिया’ से ढंका नहीं जा सकता।

क्यों चर्चा में है एयर इंडिया? रुपया-पैसा | 27.January | 7 pm 27.01.2023

टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा किए जाने के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह नए विमानों के ऐतिहासिक ऑर्डर को पूरा कर रही है। एयरलाइन के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने इस अवसर पर कहा कि विमानन क्षेत्र की कंपनी ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

TATA Motors लाने वाली है 2 CNG Cars…रुपया-पैसा | 27. January | 3 pm 27.01.2023

Tata Motors ने सीएनजी कार सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए दो नई कारों को लॉन्च करने वाली है जिसमें पहली टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG) और दूसरी टाटा अल्ट्रोज सीएनजी (Tata Altroz ​​CNG) हैं।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.