Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
सेबी ने अरशद वारसी को क्यों किया बैन? रुपया-पैसा | 02.March | 7 pm 02.03.2023 5:19
मशहूर अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर गलत तरीके से पैसे कमाने के आरोप लगे हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स सहित 31 इकाइयों को सिक्यॉरिटीज मार्केट में कारोबार करने पर रोक लगा दी है।
व्हॉट्सऐप ने 29 लाख भारतीय खातों को किया बंद। रुपया-पैसा | 02.March | 3 pm 02.03.2023 5:50
व्हॉट्सऐप ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जनवरी में 29 लाख भारतीय खातों पर रोक लगा दी। मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सऐप ने अपनी मासिक उपयोगकर्ता सुरक्षा रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
फरवरी के जीएसटी संग्रह में 12% की उछाल। रुपया-पैसा | 01.March | 7 pm 01.03.2023 6:14
जीएसटी संग्रह फरवरी में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को फरवरी, 2023 के जीएसटी संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में उपकर के तौर पर 11,931 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ जो जीएसटी लागू होने के बाद का सर्वाधिक स्तर है।
बाइडन ने दो भारतवंशियों को अपनी निर्यात परिषद में नियुक्त किया…रुपया-पैसा | 1. March | 3 pm 01.03.2023 5:37
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी शक्तिशाली निर्यात परिषद में दो भारतीय मूल के अमेरिकियों को नियुक्त किया है।
एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति। रुपया-पैसा | 28.February | 7 pm 28.02.2023 5:30
अरबपति कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, ट्विटर के CEO एलन मस्क एक बार फिर अरबपतियों की लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गए हैं।
प्रौद्योगिकी की मदद से भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र: मोदी…रुपया-पैसा | 28. February | 3 pm 28.02.2023 5:29
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
एक करोड़ के ऊपर पहुंचे भारती एयरटेल के 5G ग्राहक। रुपया-पैसा | 27.February | 7 pm 27.02.2023 5:38
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के नेटवर्क पर 5जी ग्राहकों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी।
EPFO के सदस्य तीन मई तक कर सकते हैं ऊंची पेंशन के लिए आवेदन…रुपया-पैसा | 27. February | 3 pm 27.02.2023 5:08
उन्हें इसके लिए सेवानिवृत्ति कोष संगठन के एकीकृत सदस्य पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पहले इस तरह की धारणा बनी थी कि ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि तीन मार्च, 2023 है।
अडानी ग्रुप को श्रीलंका से मिली कुछ राहत। रुपया-पैसा | 24.February | 7 pm 24.02.2023 6:02
श्रीलंका के निवेश संवर्द्धन बोर्ड ने भारत के अडाणी समूह की दो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं देश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में लगाने की मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।
G20 में Modi ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने का किया आह्वान …रुपया-पैसा | 24. February | 3 pm 24.02.2023 5:45
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शुक्रवार को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अंबानी-अडानी की गिरती रैंकिंग! रुपया-पैसा | 23.February | 7 pm 23.02.2023 5:46
अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg Research ने 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट रिलीज की थी। जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट हुई और शेयर बाजार में भी लगातार कोहराम मचा हुआ है। अडानी के अलावा देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट में नीचे फिसलकर 12वें नंबर पर आ गए हैं।
Electric two wheeler segment में एक और नए स्कूटर की एंट्री होने वाली है…रुपया-पैसा | 23. February | 3 pm 23.02.2023 5:58
इस स्कूटर को लेकर रिवर का दावा है कि ये देश का पहला एसयूवी स्कूटर है।स्टार्ट-अप रिवर (River) ने इस इंडी ई-स्कूटर को 1,25,000 रुपये की शुरुआती कीमत FAME ।। सब्सिडी के बाद (एक्स शोरूम, बेंगलुरू ) के साथ पेश किया है।
कितना खास है यूपी का बजट 2023? रुपया-पैसा | 22.February | 7 pm 22.02.2023 5:37
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिये पेश बजट को राज्य को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ‘नींव का पत्थर’ करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता पर कोई नया कर लगाये बगैर वित्तीय अनुशासन और प्रबंधन के बल पर बजट के आकार को बढ़ाने में सफल रही है।
Uttar Pradesh Budget की खास बातें…रुपया-पैसा | 22. February | 3 pm 22.02.2023 6:02
उत्तर प्रदेश के वर्ष 2023-24 के बजट में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 12,631 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित.
पीएम मोदी ने UPI के गिनाए लाभ। रुपया-पैसा | 21.February | 7 pm 21.02.2023 4:48
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यूपीआई को भारत की सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बताया और कहा कि यह जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगी।
अब ट्रेन में खाना होगा महंगा…रुपया-पैसा | 21. February | 3 pm 21.02.2023 6:04
ndian Railways (भारतीय रेलवे) ने एक बार फिर ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है। IRCTC ने रेल (Train)में मिलने वाले खाने-पीने के सामान के रेट बढ़ाने का फैसला किया है।
पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था को IMF की हिदायत। रुपया-पैसा | 20.February | 7 pm 20.02.2023 5:20
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ज्यादा कमाई करने वाले लोग कर का भुगतान करें और केवल गरीबों को ही सब्सिडी मिले। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने यह नसीहत देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान एक देश के रूप में काम करना चाहता है, तो ऐसा करना जरूरी है।
एंग्लो-ईस्टर्न समूह की इस साल 1,000 भारतीय नाविकों को भर्ती करने की योजना…रुपया-पैसा | 20. February | 3 pm 20.02.2023 5:33
हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह ने इस साल अपने मौजूदा कार्यबल में कम से कम 1,000 भारतीय नाविकों को शामिल करने की योजना बनाई है।
भारतीय मूल के नील मोहन होंगे यूट्यूब के अगले सीईओ। रुपया-पैसा | 17.February | 7 pm 17.02.2023 5:01
भारतीय मूल के नील मोहन दुनिया के सबसे बड़े वीडियो शेयरिंग मंच यूट्यूब के अगले सीईओ होंगे। इसके साथ ही अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय मूल का एक और शख्स काबिज हो जाएगा।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई में राज कपूर का बंगला खरीदा…रुपया-पैसा | 15. February | 3 pm 17.02.2023 5:20
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुंबई के चेंबूर में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर के बंगले को खरीदा है।
एयर इंडिया की 840 विमानों की डील। रुपया-पैसा | 16.February | 7 pm 16.02.2023 5:23
एयर इंडिया का यूरोपीय कंपनी Airbus और अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी Boeing के साथ किया गया समझौता और भी बड़ा रूप ले रहा है। एयर इंडिया ने पहले ही मेगा 470-विमान ऑर्डर की डील पूरी कर ली है। इसके अलावा एयरलाइन के पास निर्माताओं से अतिरिक्त 370 विमान खरीदने का विकल्प मौजूद है। इस तरह यह डील 840 विमानों के लिए है।
आईएमएफ को खुश कर कर्ज पाने के लिए पाक सरकार ने जनता पर गिराया पेट्रोल बम…रुपया-पैसा | 15. February | 3 pm 16.02.2023 5:19
पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को लोगों को पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में जोरदार झटका लगा। नकदी की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश ने आईएमएफ खुश कर कर्ज पाने के लिए यह कदम उठाया।
कब से प्रभावी होंगे आयकर रिटर्न फॉर्म? रुपया-पैसा | 15.February | 7 pm 15.02.2023 5:33
आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म एक अप्रैल से प्रभावी होंगे और इन्हें आगामी आकलन वर्ष की शुरुआत से रिटर्न दाखिल करने की सुविधा को काफी पहले अधिसूचित कर दिया गया है।
जी20 देशों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए भारत ने सुझाई 3S की रणनीति। रुपया-पैसा | 14.February | 7 pm 14.02.2023 5:41
भारत ने मंगलवार को जी20 देशों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ‘3एस’ रणनीति - स्मार्ट, सस्टेनेबल और सर्व - अपनाने का आह्वान किया।
Anand Mahindra ट्विटर पर वंदे भारत से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया …रुपया-पैसा | 14. February | 3 pm 14.02.2023 5:40
सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं बल्कि भारत में तेजी से होते विश्व स्तरीय विकास कार्यों की सराहना भी कर रहे हैं।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.