Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

UIDAI ने 1.2 प्रतिशत आधार संचालकों का किया निलंबन…रुपया-पैसा | 22. March | 3 pm 22.03.2023

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने दोषपूर्ण गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पिछले साल 1.2 प्रतिशत आधार केंद्र ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया।

इंडियाफर्स्ट को आईपीओ के लिए सेबी से मिली मंजूरी। रुपया-पैसा | 21.March | 7 pm 21.03.2023

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे।

एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए पेश किए कई ‘फैमिली प्लान’…रुपया-पैसा | 21. March | 3 pm 21.03.2023

भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करना चाहती है।

Air India: परिचालन कर्मियों की कमी के चलते अमेरिका की उड़ानों में होगी अस्थाई कटौती। रुपया-पैसा | 20.March | 7 pm 20.03.2023

एयर इंडिया के प्रमुख कैम्पबेल विल्सन ने सोमवार को कहा कि परिचालन कर्मियों की कमी की वजह से विमानन कंपनी को अमेरिका में कुछ मार्गों पर अपने विमानों के फेरे अस्थायी तौर पर घटाने पड़ेंगे।

बीएस 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगा संकटग्रस्त बैंक क्रेडिट सुइस को…रुपया-पैसा | 20. March | 3 pm 20.03.2023

वैश्विक बैंकिंग प्रणाली में आई उथल-पुथल को रोकने के उद्देश्य से विश्व की एक प्रमुख वित्तीय कंपनी यूबीएस स्विट्जरलैंड के संकटग्रस्त बैंक क्रेडिट सुइस को लगभग 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगी।

वॉलमार्ट का Phonepe में बड़ा निवेश। रुपया-पैसा | 17.March | 7 pm 17.03.2023

वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच फोनपे ने शुक्रवार को कहा कि उसने 12 अरब डॉलर के निवेश या वित्तपोषण से पहले के मूल्यांकन पर वॉलमार्ट से अतिरिक्त 20 करोड़ डॉलर की प्राथमिक पूंजी जुटाई है।

अमेरिका में बैंकों के समूह ने 30 अरब डॉलर का राहत पैकेज देकर फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को विफल होने से बचाया…रुपया-पैसा | 17. March | 3 pm 17.03.2023

मदद नहीं मिलने की स्थिति में ‘फर्स्ट रिपब्लिक बैंक’ एक हफ्ते से भी कम समय में विफल होने वाला तीसरा बैंक बन जाता। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक भी सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के समान संकट का सामना कर रहा था और उसके ग्राहक भी एसवीबी के ग्राहकों के समान ही हैं।

वित्त वर्ष 2023-2024 में कैसी रहेगी देश की आर्थिक चाल? रुपया-पैसा | 16.March | 7 pm 16.03.2023

देश की अर्थव्यवस्था के अगले वित्त वर्ष 2023-24 में छह प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ने का उम्मीद है। घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बृहस्पतिवार को यह अनुमान लगाया है।

केंद्र सरकार ने दीपक मोहंती को PFRDA का चेयरमैन नियुक्त किया…रुपया-पैसा | 16. March | 3 pm 16.03.2023

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक मोहंती इससे पहले पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य थे।

Uttarakhand Budget: जानिए क्या है खास…रुपया-पैसा | 15.March | 7 pm 15.03.2023

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 77,407.08 करोड रुपये का बजट पेश किया ।

6 इंच के अलॉय व्हील वाला Okinawa Okhi90 160 km की रेंज…रुपया-पैसा | 14. March | 3 pm 15.03.2023

Electric Vehicle Buying Guide में जान लीजिए हाइटेक फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में Okinawa Okhi90 की हर छोटी बड़ी कंप्लीट डिटेल।

साथ आयेंगे जगुआर लैंड रोवर और टाटा टेक्नोलॉजीज। रुपया-पैसा | 14.March | 7 pm 14.03.2023

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने अपने डिजिटल बदलाव में तेजी लाने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ करार करने की मंगलवार को घोषणा की।

एसवीबी का समाधान आश्वस्त करने वाला, स्टार्टअप को मिलेगी राहत: वैष्णव…रुपया-पैसा | 14. March | 3 pm 14.03.2023

सिलिकन वैली बैंक (एसवीबी) के जमाकर्ताओं के धन की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एसवीबी का समाधान ‘‘आश्वस्त’’ करने वाला है और इससे स्टार्टअप को राहत मिलेगी।

सिग्नेचर बैंक का भी निकला दिवालिया। रुपया-पैसा | 13.March | 7 pm 13.03.2023

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित सिग्नेचर बैंक को रेगुलेटरर्स ने बंद कर दिया गया है। सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर धराशायी होने वाला यह देश का दूसरा बैंक बन गया है।

टिकाऊ बुनियादी ढांचे, रक्षा विनिर्माण के लिए SIBC का महाराष्ट्र सरकार के साथ करार…रुपया-पैसा | 10. March | 3 pm 13.03.2023

स्वीडन इंडिया बिजनेस काउंसिल (एसआईबीसी) ने अपशिष्ट से ऊर्जा, टिकाऊ बुनियादी ढांचा और परिवहन, रक्षा विनिर्माण तथा निवेश के क्षेत्र में सहयोग के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

टाटा पावर ने टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के साथ समझौता किया है…रुपया-पैसा | 10. March | 7 pm 10.03.2023

यह देश की सबसे बड़ी हाइब्रिड परियोजनाओं में से एक है। इसकी क्षमता 170 मेगावाट सौर ऊर्जा और 340 मेगावाट पवन ऊर्जा है।

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद में व्यापार बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला में लचीलेपन पर चर्चा की उम्मीद…रुपया-पैसा | 10. March | 3 pm 10.03.2023

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद में शुक्रवार को द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग और निवेश को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

आर्थिक रूप से FTA से अधिक प्रभावी साबित होगा IPEF : अमेरिकी वाणिज्य मंत्री…रुपया-पैसा | 9. March | 7 pm 09.03.2023

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि आर्थिक रूप से हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा (आईपीईएफ) भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से अधिक प्रभावी साबित होगा।

नीता अंबानी ने ‘हर सर्किल एवरीबॉडी’ परियोजना शुरू की…रुपया-पैसा | 9. March | 3 pm 09.03.2023

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'हर सर्किल एवरीबॉडी' परियोजना शुरू की।

पावर ग्रिड के निदेशक मंडल ने 4,071 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी…रुपया-पैसा | 7. March | 7 pm 07.03.2023

कंपनी ने बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा, ‘‘पावर ग्रिड के निदेशक मंडल ने छह मार्च, 2023 को हुई अपनी बैठक में परियोजनाओं में निवेश की मंजूरी दे दी है।

UPI और PayNow के बीच हुआ समझौता। रुपया-पैसा | 07.March | 3 pm 07.03.2023

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जबसे यूपीआई और सिंगापुर की पेनाउ के बीच समझौता हुआ है, कई अन्य देशों ने भी भुगतान के लिए ऐसा समझौता करने की इच्छा जाहिर की है।

Chhattisgarh Budget 2023 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मासिक भत्ता। रुपया-पैसा | 06.March | 7 pm 06.03.2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का 1,21,500 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। बजट में राज्य के बेरोजगार युवाओं को 2,500 रुपये का मासिक भत्ता देने की घोषणा गई है।

Bank Of Baroda ने House Tax में ब्याज दर को घटाया …रुपया-पैसा | 6. March | 3 pm 06.03.2023

बैंक एमएसएमई ऋण पर 8.4 प्रतिशत की दर से ब्याज लेना शुरू करेगा। बीओबी ने एक बयान में कहा कि ब्याज दरों में किए गए दोनों बदलाव पांच मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक ही प्रभावी रहेंगे।

अडानी ग्रुप के शेयर में दर्ज की गई तेजी। रुपया-पैसा | 03.March | 7 pm 03.03.2023

गुरुवार को हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर शुक्रवार को देखने को मिला। पांचवे कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही अडानी ग्रुप के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

पर्यटन बजट वेबिनार में पीएम मोदी का संबोधन…रुपया-पैसा | 3. March | 3 pm 03.03.2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लीक से हटकर सोच और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में दूर-दराज इलाकों के गांव भी अब पर्यटन के नक्शे पर आ गए हैं।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.