Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

चार कंपनियों पर सेबी ने लगाया बैन। रुपया-पैसा | 07.April | 7 pm 07.04.2023

पूंजी बाजार के नियामक सेबी ने शुक्रवार को चार कंपनियों को स्वीकृति के बगैर निवेश परामर्श सेवाएं देने के लिए प्रतिभूति बाजारों से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

पेंशन सिस्टम पर सरकार का बड़ा फैसला…रुपया-पैसा | 7. April | 3 pm 07.04.2023

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सरकारी कर्मचारियों के पेंशन सिस्टम को रिव्यू करने के लिए गुरुवार को वित्त सचिव टी वी सोमनाथन की अगुआई में एक समिति गठित की है।

इस बार रेपो रेट में नहीं होगा कोई बदलाव। रुपया-पैसा | 06.April | 7 pm 06.04.2023

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने स्पष्ट किया है कि इस बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला स्थायी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कदम को भविष्य के संकेतक के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि केंद्रीय बैंक जरूरत होने पर दरों में और वृद्धि करने में ‘हिचकिचाएगा’ नहीं।

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को मामूली बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया…रुपया-पैसा | 6. April | 3 pm 06.04.2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को मामूली बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। पहले इसके 6.4 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी थी।

किसके खाते में कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सिंडिकेट कर्ज? रुपया-पैसा | 05.April | 7 pm 05.04.2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी दूरसंचार इकाई जियो इन्फोकॉम ने विदेशी मुद्रा ऋण के रूप में विभिन्न बैंकों के समूह से दो बार में कुल पांच अरब डॉलर जुटाए हैं, जो भारत के कॉरपोरेट इतिहास में सबसे बड़ा सिंडिकेट कर्ज है।

बजाज ऑटो की मार्च में बिक्री दो प्रतिशत गिरी…रुपया-पैसा | 5. April | 3 pm 05.04.2023

बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत गिरकर 2,91,567 इकाई रह गई। पिछले वर्ष समान महीने में कंपनी के 2,97,188 वाहन बिके थे।

ट्विटर के लोगो में एलन मस्क ने किया बदलाव। रुपया-पैसा | 04.April | 7 pm 04.04.2023

ट्विटर का सीईओ बनने के बाद से ही एलन मस्क कई बदलाव कर चुके हैं। सोमवार देर रात उन्होंने एक और बदलाव किया जिसने सभी यूजर्स को हैरान कर दिया। एलन मस्क ने ट्विटर की पहचान बन चुके ब्लू-बर्ड लोगो को हटा दिया।

महावीर जयंती पर बाजार बंद…रुपया-पैसा | 4. April | 3 pm 04.04.2023

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सर्राफा समेत सभी जिंस बाजार मंगलवार को बंद रहेंगे।

क्या निरस्त करने वाली है दूरसंचार नियामक ट्राई? रुपया-पैसा | 03.April | 7 pm 03.04.2023

दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को डॉयल अप और लीज्ड लाइन इंटरनेट पहुंच सेवाओं की गुणवत्ता सेवा पर नियमों को निरस्त करने के लिये मसौदा जारी किया है।

स्पाइसजेट ने कार्गो, लॉजिस्टिक्स व्यवसाय की अलग इकाई बनाई…रुपया-पैसा | 3. April | 3 pm 03.04.2023

स्पाइसजेट लिमिटेड ने एक अप्रैल से अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स व्यवसाय ‘स्पाइसएक्सप्रेस’ की ‘स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अलग इकाई बना दी है।

कैसी है इस साल की विदेश व्यापार नीति? रुपया-पैसा | 31.March | 7 pm 31.03.2023

सरकार ने शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति 2023 पेश की जिसका उद्देश्य प्रोत्साहन के बजाए छूट और पात्रता आधारित व्यवस्था को अपनाने के जरिए देश के निर्यात को 2030 तक 2000 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 की मुख्य बातें…रुपया-पैसा | 31. March | 3 pm 31.03.2023

नई विदेश व्यापार नीति से भारतीय रुपये में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष सारंगी ने कहा हमने सुनिश्चित किया कि इस नीति की कोई समाप्ति तिथि नहीं हो

भारत की नई विदेश व्यापार नीति से हटेगा पर्दा। रुपया-पैसा | 30.March | 7 pm 30.03.2023

वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य के साथ भारत शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति-2023-28 से पर्दा हटाएगा। नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

दिल्ली में पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने की कवायद शुरू…रुपया-पैसा | 30. March | 3 pm 30.03.2023

दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों को सीधे कबाड़ में भेजने की कवायद शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने के लिए प्रेरित करना है।

सामान्य यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा शुल्क? रुपया-पैसा | 29.March | 7 pm 29.03.2023

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि बैंक खाते से बैंक खाता आधारित यूपीआई भुगतान या सामान्य यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। एनपीसीआई ने बयान में कहा कि विक्रेता के ‘पूर्व भुगतान साधन’ के जरिये लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क लगेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया के टिकट एकीकृत वेबसाइट से बुक होंगे…रुपया-पैसा | 29. March | 3 pm 29.03.2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया ने एक एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली लागू की है

अब 30 जून तक पैन को करवा सकेंगे आधार कार्ड से लिंक। रुपया-पैसा | 28.March | 7 pm 28.03.2023

सरकार ने पैन को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया है, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की…रुपया-पैसा | 28. March | 3 pm 28.03.2023

ईपीएफओ 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर मार्च, 2022 में चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ले आया था।

जानिए क्यों खुश है OYO? रुपया-पैसा | 27.March | 7 pm 27.03.2023

OYO ने अगले वित्त वर्ष 5700 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान जताया है। OYO संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल के अनुसार FY23 में कंपनी के राजस्व का अनुमान 5,700 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो FY23 में दर्ज 4,780 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत अधिक है।

G-20 के पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक…रुपया-पैसा | 27. March | 3 pm 27.03.2023

जी20 देशों के प्रतिनिधि सिलीगुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में रुकेंगे। इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि, अतिथि देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन पर्यटन क्षेत्र की पांच प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा करेंगे।

अब 500 शहरों में एयरटेल 5जी नेटवर्क। रुपया-पैसा | 24.March | 7 pm 24.03.2023

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार अतिरिक्त 235 शहरों तक करके इस मामले में रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। अब भारती एयरटेल की ओर से कुल 500 शहरों में 5जी सेवा की पेशकश की जा रही है।

अडाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची…रुपया-पैसा | 24. March | 3 pm 24.03.2023

अडाणी पावर ने अपनी पूर्ण अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज प्राइवेट लि. में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी अडाणी कॉनेक्स प्राइवेट लि. (एसीएक्स) को 1,556.5 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर बेच दी है।

हिंडनबर्ग के निशाने पर अब कौन? रुपया-पैसा | 23.March | 7 pm 23.03.2023

अडानी ग्रुप पर बड़ा खुलासा करने वाली शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च जल्द एक और खुलासा करने वाली है। इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हिंडनबर्ग ने ट्वीट किया है कि वह जल्द एक और बड़ा खुलासा करने वाला है।

Global Surfaces Limited Shares…रुपया-पैसा | 23. March | 3 pm 23.03.2023

प्राकृतिक पत्थरों के प्रसंस्करण से जुड़ी कंपनी ग्लोबल सरफेसेस लिमिटेड के शेयर की बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में शुरुआत अच्छी रही। यह निर्गम मूल्य 140 रुपये की तुलना में 17 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

Delhi Budget 2023: दिल्ली में ₹78,800 का बजट हुआ पेश। रुपया-पैसा | 22.March | 7 pm 22.03.2023

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार को विधानसभा में राज्य का 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने जी-20 की तैयारियों के तहत नौ योजनाओं की भी घोषणा की।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.