Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

मेटा ने पहली तिमाही में कमाया 5.71 अरब डॉलर का मुनाफा…रुपया-पैसा |26. April | 3 pm 27.04.2023

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा का पहली तिमाही का मुनाफा और आमदनी वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ज्यादा रही है।

गूगल की अपील पर क्या बोली दिल्ली हाई कोर्ट? रुपया-पैसा | 26.April | 7 pm 26.04.2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गूगल की तीसरा पक्ष ऐप भुगतान नीति पर विचार करने संबंधी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को जारी निर्देश के मामले में बुधवार को आयोग और स्टार्टअप संगठनों के प्रतिनिधि निकाय एडीआईएफ से अपना पक्ष पेश करने को कहा।

श्रम-बहुल रोजगार मार्च में सात प्रतिशत बढ़कर 57.11 लाख पर…रुपया-पैसा |26. April | 3 pm 26.04.2023

मार्च के महीने में सुरक्षा सेवाओं में कार्यरत कामगारों की जरूरत बढ़ने से कुल श्रम-बहुल रोजगार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक साल पहले मार्च, 2022 में श्रम-बहुल रोजगार की संख्या 53,38,456 रही थी।

Nestle India का बढ़ा मुनाफा। रुपया-पैसा | 25.April | 7 pm 25.04.2023

दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का 31 मार्च, 2023 को खत्म तिमाही में शुद्ध लाभ 24.69 प्रतिशत बढ़कर 736.64 करोड़ रुपये रहा है।

रिजर्व बैंक ने चार सहकारी बैंकों पर 44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया…रुपया-पैसा |25. April | 3 pm 25.04.2023

आरबीआई ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है क्योंकि यह निर्धारित अवधि के भीतर जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (डीईएएफ) में पात्र राशि को स्थानांतरित करने में विफल रहा और उसे देरी से स्थानांतरित किया गया।

चैटजीपीटी को लेकर एयर इंडिया की पहल। रुपया-पैसा | 24.April | 7 pm 24.04.2023

एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने एयरलाइन की डिजिटल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत चैटजीपीटी संचालित चैटबॉट और कई अन्य पहल को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री गलियारा खोलने के लिए रूस से बातचीत कर रहा भारत…रुपया-पैसा |24. April | 3 pm 24.04.2023

चेन्नई बंदरगाह और कामराजर बंदरगाह के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए चेन्नई पहुंचे केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने 148 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

सुनील मित्तल की टिम कुक से मुलाकात। रुपया-पैसा | 21.April | 7 pm 21.04.2023

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारती समूह के संस्थापक और चेयरमैन सुनील मित्तल से मुलाकात की। भारती समूह ने शुक्रवार को कहा कि दोनों कारोबारी दिग्गजों ने भारत और अफ्रीका के बाजार में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत की आर्थिक वृद्धि का हिस्सा बनना चाहता है अमेरिका…रुपया-पैसा |21. April | 3 pm 21.04.2023

भारत जितनी अधिक तरक्की करेगा, यह भारत के लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए उतना ही बेहतर होगा।

दिल्ली में खुला भारत का दूसरा एप्पल स्टोर। रुपया-पैसा | 20.April | 7 pm 20.04.2023

दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश की राजधानी दिल्ली में दूसरा स्टोर बृहस्पतिवार से खुल गया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया।

‘भारत में शीर्ष कंपनियों’ की 2023 की सूची में TCS टॉप पर…रुपया-पैसा |20. April | 3 pm 20.04.2023

प्रोफेशनल लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन की ओर से तैयार की गई एक सूची में देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) काम करने और करियर में प्रगति के लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी मानी गई है

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हासिल करी एक बड़ी उपलब्धि। रुपया-पैसा | 19.April | 7 pm 19.04.2023

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसे खपत से ज्यादा पानी बचाने यानी संरक्षण के प्रयासों के लिए एक वैश्विक संस्था से प्रमाणपत्र मिला है।

भारत के कारोबारी मॉडल की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स ने 116 देशों में दरें घटाईं…रुपया-पैसा |19. April | 3 pm 19.04.2023

मनोरंजन क्षेत्र की ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स ने भारत में अपने कारोबारी मॉडल की सफलता के बाद 116 देशों में अपनी सेवाओं (सब्सक्रिप्शन) की दरों में कमी की है।

क्यों करनी पड़ी स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग? रुपया-पैसा | 18.April | 7 pm 18.04.2023

दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को कॉकपिट में खराबी की गलत चेतावनी के कारण मंगलवार को यहां आईजीआई हवाईअड्डे पर वापस उतारना पड़ा।

भारत में एप्पल का पहला रिटेल स्टोर चालू हुआ, सीईओ कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया…रुपया-पैसा |18. April | 3 pm 18.04.2023

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले।

मारुति सुजुकी ने पेश किया नया मिनी ट्रक। रुपया-पैसा | 17.April | 7 pm 17.04.2023

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का नया एवं अद्यतन संस्करण पेश किया है। इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

इंफोसिस का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूटा…रुपया-पैसा |17. April | 3 pm 17.04.2023

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूट गया और इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 73,060.65 करोड़ रुपये घट गया।

“भारत और जापान मिलकर काम कर सकते हैं।” रुपया-पैसा | 14.April | 7 pm 14.04.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जी20 और जी7 के सदस्य देशों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए भारत और जापान मिलकर काम कर सकते हैं। इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है जबकि जी7 का मौजूदा अध्यक्ष जापान है।

जी20 देशों ने भारत के अनेक प्रस्तावों का किया मजबूत समर्थन: सीतारमण…रुपया-पैसा |14. April | 3 pm 14.04.2023

भारत को पिछले साल दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता मिली थी और सितंबर की शुरुआत में उसके नई दिल्ली में नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की योजना है।

FEMA एक्ट के तहत ईडी ने बीबीसी पर दर्ज किया केस। रुपया-पैसा | 13.April | 7 pm 13.04.2023

न्यूज ब्रॉडकास्टर BBC की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने FEMA एक्ट के तहत दर्ज किया है। कंपनी पर फॉरेन एक्सचेंज उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

निर्मला सीतारमण ने बताई भारत की चिंता। रुपया-पैसा | 13.April | 3 pm 13.04.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत इस साल देश की अर्थव्यवस्था के लिए छह प्रतिशत से अधिक की अनुमानित वृद्धि दर के बावजूद वैश्विक आर्थिक भू-राजनीतिक माहौल को लेकर चिंतित है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का देहांत। रुपया-पैसा | 12.April | 7 pm 12.04.2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली।

गीता गोपीनाथ के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ऋण संकट पर चर्चा। रुपया-पैसा | 12.April | 3 pm 12.04.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रथम उप-प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ के साथ बैठक में ऋण संकट और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठक में भाग लेने यहां आए एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही हैं।

नए अवतार के साथ भारत में लॉंच होगी Renault Duster…रुपया-पैसा |11. April | 3 pm 11.04.2023

Renault की भारत में पहली मिड साइज एसयूवी थी रेनो डस्टर (Renault Duster) जिसे कंपनी एक बार फिर नए अवतार के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

कोला के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज आइसक्रीम मार्केट में एंट्री …रुपया-पैसा |10. April | 3 pm 10.04.2023

पिछले महीने अपने कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला को लॉन्च करने के बाद, मुकेश अंबानी अब आइसक्रीम पर नजर गड़ाए हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज आइसक्रीम बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.