Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
‘रोजगार मेला’ के तहत नौकरी पाने वाले लोगों को निर्मला सीतारमण की सलाह। रुपया-पैसा | 16.May | 7 pm 16.05.2023 5:28
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को रोजगार मेला योजना के तहत नौकरी पाने वालों को सलाह दी कि वे दूसरे लोगों को भी इस योजना के फायदे बताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया।
सरकार ने रवनीत कौर को सीसीआई का चेयरपर्सन नियुक्त किया…रुपया-पैसा |16. May | 3 pm 16.05.2023 5:19
सरकार ने रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
तेलंगाना में फॉक्सकॉन ने रखी आधारशिला। रुपया-पैसा | 15.May | 7 pm 15.05.2023 6:05
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी ताइवान की बहुराष्ट्रीय कंपनी फॉक्सकॉन इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी ने तेलंगाना में सोमवार को नये कारखाने की आधारशिला रखी। यह कंपनी की राज्य में 50 करोड़ डॉलर की निवेश योजना का हिस्सा है।
वॉलमार्ट के सीईओ के साथ बैठक उपयोगी रही, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा: मोदी…रुपया-पैसा |15. May | 3 pm 15.05.2023 5:07
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलमार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन के साथ हाल में हुई उनकी बैठक उपयोगी रही और इस दौरान उनके बीच कई विषयों पर गहन चर्चा हुई।
G-7 की बैठक पर IMF MD क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मिलीं निर्मला सीतारमण। रुपया-पैसा | 12.May | 7 pm 12.05.2023 5:53
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जी-7 के 'वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों' की बैठक के मौके पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की। सीतारमण जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
एलन मस्क को मिल गया है ट्विटर का नया सीईओ…रुपया-पैसा |12. May | 3 pm 12.05.2023 5:52
एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें ट्विटर के लिए एक नया सीईओ या 'एक्स कॉर्प' मिल गया है। ट्विटर के सीईओ को अब इसी नाम से जाना जाता है। उन्होंने नये सीईओ का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक महिला हैं और लगभग छह सप्ताह में काम शुरू कर देंगी।
भारतीय कंपनियों ने कनाडा में किया 6.6 अरब कनाडाई डॉलर का निवेश : रिपोर्ट…रुपया-पैसा |11. May | 3 pm 11.05.2023 5:21
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियां कनाडा में भविष्य में और निवेश के लिए तैयार हैं। सीआईआई की ‘भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और संपर्क’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी टोरंटो की यात्रा के दौरान जारी की।
NCLT ने Go First को दी बड़ी राहत। रुपया-पैसा | 10.May | 7 pm 10.05.2023 5:54
विमान सेवा देने वाली कंपनी गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशिक खोना ने बुधवार को कहा कि एनसीएलटी का एयरलाइन की स्वैछिक दिवाला कार्यवाही याचिका स्वीकार करने का निर्णय ‘ऐतिहासिक फैसला है।’
Ashwini Vaishnaw ने Sundar Pichai के साथ ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम पर की चर्चा …रुपया-पैसा |10. May | 3 pm 10.05.2023 5:13
वैष्णव ने मंगलवार को ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिचाई के साथ ‘इंडिया स्टैक’ और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
संशोधित मुआवजा ढांचे पर विचार करने के लिए एयर इंडिया ने पायलट्स को दिया और समय। रुपया-पैसा | 09.May | 7 pm 09.05.2023 5:21
एयर इंडिया ने अपने पायलटों को संशोधित मुआवजा ढांचा स्वीकार करने के लिए और समय दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस ढांचे का दो पायलट यूनियनों ने विरोध किया है।
सरकार ने 50 रुपये किलो से कम भाव पर सेब के आयात पर पाबंदी लगाई…रुपया-पैसा |9. May | 3 pm 09.05.2023 6:04
भारत को सेब निर्यात करने वाले मुख्य देशों में अमेरिका, ईरान, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, फ्रांस, बेल्जियम, चिली, इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड शामिल हैं।
SpiceJet को मिली NCLT की नोटिस। रुपया-पैसा | 08.May | 7 pm 08.05.2023 6:15
एनसीएलटी ने सोमवार को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी की याचिका पर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया। याचिका में विमानन सेवा देने वाली कंपनी के खिलाफ ऋण शोधन कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया गया है।
भारत, कनाडा के व्यापार मंत्री मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा करेंगे…रुपया-पैसा |8. May | 3 pm 08.05.2023 5:34
बयान के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की उनकी समकक्ष मैरी एनजी सोमवार को ओटावा में छठी भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता (एमडीटीआई) के लिए चर्चा की सह-अध्यक्षता करेंगी।
इजराइली विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर…रुपया-पैसा |5. May | 3 pm 05.05.2023 5:52
इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन की भारत यात्रा के दौरान कृषि तकनीक, ऊर्जा, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
गो फर्स्ट ने बंद की 15 मई तक की सभी बुकिंग। रुपया-पैसा | 04.May | 7 pm 04.05.2023 5:35
आर्थिक संकट से गुजर रही वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट ने अपनी सभी फ्लाइट 15 मई तक बुकिंग बंद कर की है। इसके अलावा 9 मई तक की सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
क्षेत्रीय विकास के लिए बदलाव के रुख वाले मजबूत एडीबी की जरूरत : सीतारमण…रुपया-पैसा |4. May | 3 pm 04.05.2023 5:57
सीतारमण यहां एडीबी की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने आई हैं। भारत 1966 में गठित इस बहुपक्षीय वित्तीय एजेंसी का न केवल संस्थापक सदस्य है बल्कि चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक भी है।
दिवालिया होने की कगार पर क्यों है गो फर्स्ट? रुपया-पैसा | 03.May | 7 pm 03.05.2023 5:36
गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने कर्मचारियों से कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में बार-बार आने वाली दिक्कतों की वजह से आज एयरलाइन के समक्ष यह संकट पैदा हुआ है।
पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2025 तक हासिल कर लेंगेः गोयल…रुपया-पैसा |3. May | 3 pm 03.05.2023 5:33
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भरोसा जताया कि 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को लागू करने में मक्के की फसल की प्रमुख भूमिका होगी।
तीन सालों में 39 प्रतिशत भारतीय परिवारों के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी। रुपया-पैसा | 02.May | 7 pm 02.05.2023 5:28
करीब 39 प्रतिशत भारतीय परिवार पिछले तीन साल के दौरान ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बने हैं। इनमें से सिर्फ 24 प्रतिशत को ही उनका पैसा वापस मिल पाया है। लोकलसर्किल्स की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव से भारत को होगा लाभ: सर्वेक्षण…रुपया-पैसा |2. May | 3 pm 02.05.2023 5:28
चीन में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को फिर से खोले जाने से वहां गतिविधियां बढ़ेंगी जिसका सकारात्मक असर पूरे महाद्वीप पर देखने को मिलेगा। फिलहाल मजबूत साबित हो रहा है, लेकिन वृद्धि सुस्त बनी हुई है।
देश में बिजली खपत में आई गिरावट। रुपया-पैसा | 01.May | 7 pm 01.05.2023 5:55
देश में बिजली खपत लगातार दूसरे महीने अप्रैल में 1.1 प्रतिशत घटकर 130.57 अरब यूनिट रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में बिजली खपत 132.02 अरब यूनिट रही थी जो अप्रैल 2021 में 117.08 अरब यूनिट थी।
महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेंगे वित्तीय बाजार…रुपया-पैसा |1. May | 3 pm 01.05.2023 4:47
बीएसई, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुद्रा और ऋण बाजार सहित सभी प्रमुख वित्तीय बाजार महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सोमवार को बंद रहेंगे।
पंजाब की मंडियों में गेहूं की आवक एक करोड़ टन के पार…रुपया-पैसा |28. April | 7 pm 28.04.2023 5:40
पंजाब में मंडियों में गेहूं की आवक बृहस्पतिवार को एक करोड़ टन के पार हो गई। राज्य सरकार ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।
आयकर विभाग ने गैलेंट समूह के खिलाफ देश भर में छापे मारे…रुपया-पैसा |28. April | 3 pm 28.04.2023 5:05
आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान लगभग 16 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।
स्किल के आधार पर ऑनलाइन गेमिंग पर लग सकता है जीएसटी। रुपया-पैसा | 27.April | 7 pm 27.04.2023 5:16
वित्त मंत्रालय ऑनलाइन गेमिंग को कौशल और किस्मत के खेल की श्रेणियों में वर्गीकृत करने और अलग-अलग दर से जीएसटी लगाने पर विचार कर रहा है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.