Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कैसे थम सकती है गिरावट? रुपया-पैसा | 05.June | 7 pm 05.06.2023

सऊदी अरब के तेल उत्पादन में कटौती करने की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट थम सकती है। उद्योग सूत्रों ने कहा कि ऐसे में भारत में ईंधन की कीमत समीक्षा में देरी होगी।

सरकार ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के लिए अभी भी प्रतिबद्ध : सर्बानंद सोनोवाल…रुपया-पैसा |5. June | 3 pm 05.06.2023

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि सरकार ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और देश के पूर्वी क्षेत्र में वृद्धि एवं विकास के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

अगले साल तक बेंगलुरु में आईफोन निर्माण शुरू कर सकती है फॉक्सकॉन। रुपया-पैसा | 02.June | 7 pm 02.06.2023

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल के लिए विनिर्माण करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु के पास अपने प्रस्तावित देवनहल्ली संयंत्र में 2024 तक आईफोन का विनिर्माण शुरू कर सकती है।

Nepal PM प्रचंड ने भारतीय कंपनियों को ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में निवेश के लिये किया…रुपया-पैसा |2. June | 3 pm 02.06.2023

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने बृहस्पतिवार को भारतीय कंपनियों को निवेश के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि खनन, विनिर्माण, कृषि, ऊर्जा, पर्यटन, बुनियादी और सूचना प्रद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में व्यापार के काफी अवसर हैं।

2000 के नोट बदलने के नियम पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार। रुपया-पैसा | 01.June | 7 pm 01.06.2023

उच्चतम न्यायालय ने 2,000 के नोट के संबंध में अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एक याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। इस याचिका में बिना पर्ची भरे और पहचान पत्र के 2,000 का नोट बदलने की अधिसूचनाओं को चुनौती दी गई है।

संकट में एयरलाइन गो फर्स्ट, अब लिया एक और बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 31.May | 7 pm 31.05.2023

संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने अब अपनी उड़ानें चार जून तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच यह कदम उठाया गया है।

गो फर्स्ट ने अब चार जून तक अपनी उड़ानें रद्द कीं…रुपया-पैसा |31. May | 3 pm 31.05.2023

ताजा घोषणा के बाद किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन की उड़ानें एक माह तक ठप रहेंगी। एयरलाइन ने दो मई को घोषणा की थी कि वह पांच मई तक तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर रही है।

पिछले एक साल में कितनी बढ़ी गई है बैंकिंग धोखाधड़ी? रुपया-पैसा | 30.May | 7 pm 30.05.2023

बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले 2022-23 में बढ़कर 13,530 हो गए। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को इस बारे में आंकड़े जारी किए। धोखाधड़ी के इन मामलों में शामिल कुल राशि 30,252 करोड़ रुपये थी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब आधी है।

ऋण सीमा पर मतदान का दिन नजदीक आने के बीच बाइडन ने सांसदों से समर्थन मांगा…रुपया-पैसा |30. May | 3 pm 30.05.2023

बाइडन ने 'मेमोरियल डे' की छुट्टी का कुछ समय सांसदों को फोन कर समर्थन जुटाने के लिए इस्तेमाल किया। बाइडन ने सोमवार को वाशिंगटन से डेलावेयर स्थित अपने घर के लिए रवाना होने के बाद संवाददाता से कहा, ''मैं इसके बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं... मैंने कई सदस्यों से बात की है।''

दो हजार के नोट को लेकर हो गई निर्मला सीतारमण और चितंबरम में बहस। रुपया-पैसा | 29.May | 7 pm 29.05.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पूर्व वित्त मंत्री को दोष लगाना अच्छा नहीं लगता।

अदालत ने 2000 रुपये के नोट बदलने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका ठुकराई…रुपया-पैसा |29. May | 3 pm 29.05.2023

मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने इस याचिका को खारिज किया। याचिका में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बिनी पर्ची भरे और पहचान प्रमाण के बिना 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी।

केंद्र सरकार जारी करेगी 75 रुपये का विशेष सिक्का। रुपया-पैसा | 26.May | 7 pm 26.05.2023

नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर केंद्र सरकार 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगी। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया, ''नये संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया जाएगा।''

मंदी के दौर में जर्मनी…रुपया-पैसा | 25.May | 7 pm 25.05.2023

यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी अब औपचारिक रूप से मंदी की गिरफ्त में आ गई है। नए आंकड़ों से पता चलता है कि चालू साल की पहली तिमाही में जर्मनी की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित गिरावट आई है।

गंगोत्री में 5जी नेटवर्क की शुरुआत…रुपया-पैसा |25. May | 3 pm 25.05.2023

उत्तराखंड के गंगोत्री में बुधवार को नवीनतम इकाई शुरू होने के साथ भारत में 5जी नेटवर्क स्थलों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई।

महंगाई दर को लेकर क्या बोले शक्तिकांत दास? रुपया-पैसा | 24.May | 7 pm 24.05.2023

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि महंगाई दर नरम हुई है और इसके 4.7 प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है। हालांकि, आत्मसंतुष्टि की कोई गुंजाइश नहीं है और मुद्रास्फीति को काबू में लाने को लेकर उठाये गये कदम जारी रहेंगे।

स्पाइसजेट ने पायलटों का वेतन बढ़ाया…रुपया-पैसा |24. May | 3 pm 24.05.2023

एयरलाइन ने कहा कि पायलटों का 75 उड़ान घंटों के लिए मासिक वेतन बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किया जा रहा है।

DLF के चेयरमैन राजीव सिंह सबसे धनी भारतीय रियल एस्टेट कारोबारी…रुपया-पैसा |23. May | 7 pm 23.05.2023

ग्रोहे-हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप) के मंगल प्रभात लोढ़ा और उनका परिवार 42,270 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है

मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की, भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया…रुपया-पैसा |23. May | 3 pm 23.05.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनियों के उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

30 सितंबर की समयसीमा तक वापस आ जाएंगे 2,000 रुपये के ज्यादातर नोट। रुपया-पैसा | 22.May | 7 pm 22.05.2023

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 30 सितंबर की समयसीमा तक 2,000 रुपये के ज्यादातर नोट वापस आ जाएंगे।

TCS के गठजोड़ को बीएसएनएल से 4जी नेटवर्क का 15,000 करोड़ रुपये का ठेका…रुपया-पैसा |22. May | 3 pm 22.05.2023

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की अगुवाई वाले गठजोड़ को भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) से 4जी नेटवर्क लगाने का 15,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

अडानी ग्रुप को मिली बड़ी राहत। रुपया-पैसा | 19.May | 7 pm 19.05.2023

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। उस रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली नजर में नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।

गो फर्स्ट की दिवाला कार्यवाही विमानन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं: सिंधिया…रुपया-पैसा |19. May | 3 pm 19.05.2023

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि किफायती एयरलाइन गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का शुरू होना देश के विमानन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।

फेम-दो मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी करेगी सरकार…रुपया-पैसा |18. May | 3 pm 18.05.2023

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि दोषी पाई गई कंपनियों पर रोक लगाने और वित्त वर्ष 2019-20 से ली गई प्रोत्साहन राशि की वसूली के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

इंडिगो के बेड़े में शामिल हुआ दूसरा बड़े आकार का बोइंग 777 विमान। रुपया-पैसा | 17.May | 7 pm 17.05.2023

किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो के बेड़े में दूसरा बड़े आकार का बोइंग 777 विमान शामिल हो गया है। कंपनी इस विमान का इस्तेमाल मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर करेगी।

मस्क ने टेस्ला का सीईओ पद छोड़ने की अटकलों को खारिज किया…रुपया-पैसा |17. May | 3 pm 17.05.2023

एलन मस्क ने मंगलवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पद छोड़ सकते हैं।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.