Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

मोदी ने चिप कंपनी माइक्रोन को भारत आने का न्योता दिया…रुपया-पैसा |22.June | 3 pm 22.06.2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी को भारत में आने का न्योता दिया है।

चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी एयरलाइन कंपनी अकासा एयर। रुपया-पैसा | 21.May | 7 pm 21.06.2023

एयरलाइन कंपनी अकासा एयर चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अपनी विस्तार योजनाओं के तहत वह इस साल तीन अंक में विमानों का ऑर्डर देगी।

TESLA की होगी भारत में एंट्री…रुपया-पैसा |21.June | 3 pm 21.06.2023

गातार यह सवाल चर्चा में है कि क्या एलन मस्क टेस्ला का प्रॉडक्शन भारत में शुरू करने वाले हैं? इसके जवाब पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब एलन मस्क ने खुद दिया है

इंफोसिस के को-फाउंडर ने IIT बॉम्बे को डोनेट किए 315 करोड़ रुपए। रुपया-पैसा | 20.May | 7 pm 20.06.2023

इंफोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने आईआईटी बंबई को 315 करोड़ रुपये दान किए हैं। वह यूआईडीएआई के संस्थापक चेयरमैन भी हैं। नीलेकणि इससे पहले संस्थान को 85 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं।

पर्यावरण मंत्रालय की समिति ने सबरीमाला हवाई अड्डे को हरी झंडी दी…रुपया-पैसा |20. June | 3 pm 20.06.2023

कोट्टायम जिले में 3,411 करोड़ रुपये की लागत से सबरीमाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित करने के केरल सरकार के प्रस्ताव को पर्यावरण मंत्रालय की समिति ने हरी झंडी दे दी है

पुणे में वरिष्ठ नागरिकों के लिये आवासीय परियोजना लेकर आई आशियाना हाउसिंग। रुपया-पैसा | 19.May | 7 pm 19.06.2023

जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी आशियाना हाउसिंग पुणे में वरिष्ठ नागरिकों के लिये आवासीय परियोजना के विकास के लिये 275 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इंडियन आर्म्ड फोर्सेस को मिला मेड इन इंडिया महिंद्रा अर्माडो…रुपया-पैसा |19. June | 3 pm 19.06.2023

महिंद्रा अर्माडो (Mahindra Armado) के बारे में महिंद्रा का कहना है कि Armado को एक मॉड्यूलर वाहन के रूप में डिज़ाइन किया गया है जिसे न केवल विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन के लिए कॉन्फ़िगर या अपग्रेड किया जा सकता है बल्कि इसका रखरखाव भी काफी आसान है।

11 जुलाई को होगी जीएसटी परिषद की बैठक। रुपया-पैसा | 16.June | 7 pm 16.06.2023

जीएसटी परिषद 11 जुलाई को फर्जी पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए कुछ और उपायों पर चर्चा करेगी।

भारत, चीन ने मई में रूस का 80 प्रतिशत तेल खरीदा: IEA…रुपया-पैसा |16. June | 3 pm 16.06.2023

दुनिया के शीर्ष तेल उपयोगकर्ताओं भारत और चीन ने मई में रूस का 80 प्रतिशत तेल खरीदा। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने एक रिपोर्ट में कहा कि मॉस्को ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि रूस दोनों देशों को भारी छूट के साथ कच्चा तेल दे रहा है।

5जी से प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए अपार खुलेंगी संभावनाएं। रुपया-पैसा | 15.June | 7 pm 15.06.2023

भारत में बड़ी संख्या में कंपनियों का मानना ​​है कि 5जी के क्रियान्वयन से रोजगार की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा और इससे देश के प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए अपार संभावनाएं खुलेंगी।

भारत ने स्वास्थ्य पयर्टन से पिछले दशक में 740 करोड़ डॉलर की आय अर्जित की…रुपया-पैसा |15. June | 3 pm 15.06.2023

अधिकारियों ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित बिम्सटेक हेल्थ फोरम में बुधवार को कहा कि पिछले पांच साल में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में कई निजी निवेश हुए हैं।

केंद्रीय बिजली मंत्री ने की अफ्रीकी देशों में ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने की बात। रुपया-पैसा | 14.June | 7 pm 14.06.2023

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन से अफ्रीकी देशों में ग्रिड-स्केल सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने को कहा है, जिससे उन्हें हरित कोष मिलने में मदद मिल सके।

मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है अमेरिकी कॉरपोरेट जगत…रुपया-पैसा |14. June | 3 pm 14.06.2023

यह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले भारतीय और अमेरिकी मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) का सबसे बड़ा जमावड़ा था।

इंडिगो के नए टर्मिनल से शुरू हुआ परिचालन। रुपया-पैसा | 13.June | 7 pm 13.06.2023

विमानन कंपनी इंडिगो ने चेन्नई हवाई अड्डे पर नवनिर्मित एकीकृत टर्मिनल से अपना परिचालन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत अप्रैल में 1,260 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत टर्मिनल भवन के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

जी20 की तीसरी प्रारूप कार्य समूह की बैठक आज से कोच्चि में…रुपया-पैसा |13. June | 3 pm 13.06.2023

जी20 की तीसरी प्रारूप कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की बैठक मंगलवार को यहां में हो रही है, जिसमें उन वैश्विक वृहद आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी जो मौजूदा स्थिति में प्रासंगिक है।

हिल स्टेशन में OYO से जुड़ेंगे 300 नए होटल। रुपया-पैसा | 12.June | 7 pm 12.06.2023

आतिथ्य और यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने इस साल अगस्त तक अपने पोर्टफोलियो में हिल स्टेशन में 300 नए होटल जोड़ने की योजना बनाई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के कारण कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।

पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने वैट बढ़ाया…रुपया-पैसा |12. June | 3 pm 12.06.2023

राज्य के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी। वैट में वृद्धि के साथ पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (मोहाली में) बढ़कर क्रमशः 98.95 रुपये प्रति लीटर और 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चैटजीपीटी का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन की पीएम मोदी से मुलाकात। रुपया-पैसा | 09.June | 7 pm 09.06.2023

एआई पर आधारित मंच चैटजीपीटी का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ऑल्टमैन ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने भारत में एआई समाधानों को तेजी से अपनाने के बारे में विचार-विमर्श किया।

चैटजीपीटी के सीईओ ऑल्टमैन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात…रुपया-पैसा |9. June | 3 pm 09.06.2023

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित मंच चैटजीपीटी का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

6.5% पर ही कायम रहेगा रेपो रेट। रुपया-पैसा | 08.June | 7 pm 08.06.2023

मुद्रास्फीति नरम पड़ने के बीच आरबीआई ने बृहस्पतिवार को अपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।

आरबीआई ने 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा…रुपया-पैसा |8. June | 3 pm 08.06.2023

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिये जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि घरेलू मांग की दशाएं सकारात्मक बनी हुई हैं।

क्या रंग लाएगी अमेरिका-भारत की व्यापार वार्ता? रुपया-पैसा | 07.June | 7 pm 07.06.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक अमेरिकी यात्रा से पहले दोनों देशों ने यहां रणनीतिक व्यापार वार्ता की शुरुआत की है। रणनीतिक व्यापार वार्ता के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में जारी सहयोग की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यवहार को साझा करने पर सहमति जताई।

सूरजमुखी के MSP के मुद्दे पर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया, तीन नेता हिरासत में लिए गए…रुपया-पैसा |7. June | 3 pm 07.06.2023

बड़ी संख्या में किसानों ने मंगलवार दोपहर कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। किसान मांग कर रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सूरजमुखी बीज की खरीद करे।

तेजी से आगे बढ़ रही है भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था, 2030 तक करेगी कमाल। रुपया-पैसा | 06.June | 7 pm 06.06.2023

भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था के 2030 तक छह गुना वृद्धि के साथ एक लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा छूने की संभावना है। गूगल, टेमासेक और बेन एंड कंपनी की मंगलवार को जारी संयुक्त रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसमें सबसे बड़ा योगदान ई-कॉमर्स क्षेत्र का होगा।

विश्व बैंक के अध्यक्ष बंगा ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की…रुपया-पैसा |6. June | 3 pm 06.06.2023

विश्व बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय बंगा ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की और दोनों के बीच निजी क्षेत्र में निवेश जुटाने में महत्वाकांक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए एक कार्य योजना विकसित करने और उसे लागू करने के बारे में चर्चा हुई

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.