Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

हुंदै ने 5.99 लाख रुपये में उतारी माइक्रो एसयूवी ‘एक्सटर’…रुपया-पैसा |10.July | 7 pm 10.07.2023

दोपहिया वाहन विनिर्माता हुंदै (hyundai) मोटर इंडिया ने सोमवार को अपना नया मॉडल ‘एक्सटर’ बाजार में पेश करते हुए शुरुआती स्तर के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में कदम रखा।

साइंट डीएलएम का शेयर 52 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध…रुपया-पैसा |10.July | 3 pm 10.07.2023

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम लि. के शेयर की सोमवार को जबर्दस्त शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 265 रुपये के निर्गम मूल्य पर 52 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

Karnataka Budget 2023: जानिए कौन से उत्पाद होंगे महंगे? रुपया-पैसा | 07.July | 7 pm 07.07.2023

कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को पेश वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में शराब एवं बीयर पर आबकारी शुल्क बढ़ाने की घोषणा से इन उत्पादों का महंगा होना तय हो गया है।

ओयो क्रिकेट विश्व कप के मेजबान शहरों में 500 होटल जोड़ेगी…रुपया-पैसा |7.July | 3 pm 07.07.2023

आतिथ्य सेवा से जुड़े प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने शुक्रवार को कहा कि भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों में उसकी अगले तीन महीनों में करीब 500 नए होटलों को जोड़ने की योजना है।

ऑडी भारत में अगस्त में उतारेगी इलेक्ट्रिक एसयूवी क्यू8 ई-ट्रॉन…रुपया-पैसा |6.July | 7 pm 06.07.2023

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी अपने इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्यू8 ई-ट्रॉन को अगले महीने भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एलन मस्क को चुनौती देने के लिए आ गया है ‘थ्रेड्स’। रुपया-पैसा | 06.July | 3 pm 06.07.2023

बहुराष्ट्रीय कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया है। यह नया ऐप उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच को सीधी चुनौती देगा।

देशभर में 4,900 से ज्यादा जाली जीएसटी पंजीकरण हुए रद्द। रुपया-पैसा | 05.July | 7 pm 05.07.2023

जीएसटी अधिकारियों ने देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत अबतक 4,900 से अधिक जाली जीएसटी पंजीकरण रद्द किए हैं। इसके अलावा अभियान में ऐसे 17,000 जीएसटीआईएन की पहचान की गई है, जो मौजूद नहीं हैं।

“भारतीय निर्यातकों के लिए जीएसपी लाभ की बहाली आज समय की जरूरत”…रुपया-पैसा |5.July | 3 pm 05.07.2023

अमेरिका में पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 2019 में भारत के लिए जीएसपी को रद्द कर दिया था।

स्टार्टअप को लेकर पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात। रुपया-पैसा | 04.July | 7 pm 04.07.2023

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए हमेशा एक मददगार या सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करेगी, नियामक के रूप में नहीं। उन्होंने कहा कि इस पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारक स्व-नियमन करेंगे।

विदेश में होटल बुकिंग के लिए टीसीएस काटने की जिम्मेदारी बैंकों की : मेकमाईट्रिप…रुपया-पैसा |4.July | 3 pm 04.07.2023

ऑनलाइन यात्रा सेवा मुहैया कराने वाले पोर्टल मेकमाईट्रिप का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति टूर ऑपरेटरों के पोर्टल के जरिये विदेश में होटल बुक करता है, तो उसपर टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) काटने की जिम्मेदारी बैंक की होनी चाहिए।

राज्यों को वित्तीय मामलों में पारदर्शिता पर ध्यान देने की जरूरतः नीति आयोग…रुपया-पैसा |3.July | 7 pm 03.07.2023

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रमण्यम ने सोमवार को राज्यों के वित्त के संदर्भ में पारदर्शिता की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे राज्यों को बाजार से प्रतिस्पर्धी दरों पर संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।

Bank of Baroda: क्रेडिट कार्ड डिवीजन में 49% तक हिस्सेदारी बेचने की है योजना। रुपया-पैसा | 03.July | 3 pm 03.07.2023

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी क्रेडिट कार्ड कारोबार शाखा - बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड में 49 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। इस समय कंपनी में 100 प्रतिशत स्वामित्व बीओबी के पास है।

जोमैटो कंपनी लेकर आई ‘जोमैटो फूड ट्रेंड्स’ का एक खुला मंच। रुपया-पैसा | 30.June | 7 pm 30.06.2023

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो लिमिटेड ने शुक्रवार को खानपान के रुझान बताने वाले एक आंकड़ा विश्लेषण मंच की पेशकश की। इस मंच का मकसद रेस्टोरेंट भागीदारों को मूल्य, व्यंजन और स्थान को लेकर आंकड़ा आधारित नजरिया अपनाने में मदद करना है।

एक करोड़ के ऊपर पहुंची यूआई़डीएआई में चेहरा सत्यापन की संख्या। रुपया-पैसा | 30.June | 3 pm 30.06.2023

सेवाएं उपलब्ध करने के लिए आधार संख्या आधारित चेहरा सत्यापन में भारी उछाल आया है। मई में 1.06 करोड़ ऐसे सत्यापन हुए, जो अभी तक का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

देश में जीएसटी को पूरे हुए 6 साल। रुपया-पैसा | 29.June | 7 pm 29.06.2023

देश में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार के तहत जीएसटी को लागू हुए छह साल पूरे हो चुके हैं और अब 1.5 लाख करोड़ रुपये का मासिक राजस्व एक तरह से सामान्य हो चुका है।

बकरीद के अवसर पर बंद रहे शेयर बाजार…रुपया-पैसा |29.June | 3 pm 29.06.2023

देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा या बकरीद के अवसर पर बंद रहे। महाराष्ट्र सरकार ने बकरीद के अवसर पर 29 जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

गन्ना किसानों को भारत सरकार ने दी गुड न्यूज। रुपया-पैसा | 28.June | 7 pm 28.06.2023

सरकार ने बुधवार को 2023-24 सत्र के लिये गन्ने का उचित और एफआरपी 10 रुपये बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। एफआरपी वह न्यूनतम मूल्य है जिसे चीनी मिलों को गन्ना किसानों को देना होता है।

पत्थरों से तैयार फैशन ज्वेलरी की विदेशों में बढ़ रही मांग…रुपया-पैसा |28.June | 3 pm 28.06.2023

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे स्टॉल पर पत्थरों का प्रयोग कर बनाए गए आभूषणों की मांग ज्यादा है।

110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया टमाटर। रुपया-पैसा | 27.June | 7 pm 27.06.2023

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मांग के मुकाबले कम आपूर्ति के चलते टमाटर का खुदरा भाव बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सब्जियों के एक प्रमुख कारोबारी संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारतीय चाय निर्यातकों का चाय बोर्ड से समर्थन का आग्रह…रुपया-पैसा |27.June | 3 pm 27.06.2023

भारतीय चाय निर्यातक वर्ष 2023 में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार से समर्थन की मांग की है। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष और यूरोप तथा खाड़ी देशों जैसे पारंपरिक बाजार से चाय की मांग में गिरावट जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच उन्होंने सरकार से समर्थन मांगा है।

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली। रुपया-पैसा | 26.June | 7 pm 26.06.2023

दि्ल्ली में बिजली खरीद की लागत आठ प्रतिशत बढ़ जाने से अब 200 यूनिट से अधिक की मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना होगा।

ऋषिकेश में होगी जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक। रुपया-पैसा | 26.June | 3 pm 26.06.2023

जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक उत्तराखंड के ऋषिकेश में होगी। बैठक में बुनियादी ढांचे में निवेश की दिशा में अभिनव तरीकों व अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अश्विनी वैष्णव का दावा, अगले साल तक दिसंबर में आ जाएगी भारत में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप। रुपया-पैसा | 23.May | 7 pm 23.06.2023

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप अगले साल दिसंबर तक आ जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में चार-पांच सेमीकंडक्टर संयंत्र एक साल के अंदर स्थापित होने की संभावना है।

भारत, अमेरिका डब्ल्यूटीओ में छह विवादों को खत्म करेंगे, दिल्ली हटाएगी प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क…रुपया-पैसा |23.June | 3 pm 23.06.2023

अमेरिका ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के बीच आया है।

पीएम मोदी से मुलाकात कर एलन मस्क फायदे में? रुपया-पैसा | 22.May | 7 pm 22.06.2023

एलन मस्क और मोदी की मुलाकात शानदार रही। यह मुलाकात भारत के लिए तो गुड न्यूज़ लेकर आई ही साथ ही एलन मस्क के लिए भी काफी फायदेमंद रही।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.