Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
देश के सबसे सस्ते 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर…रुपया-पैसा |27.July | 3 pm 27.07.2023 5:47
Electric Scooters की एक लंबी रेंज मार्केट में मौजूद है जिसमें कम बजट से लेकर प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं देश के सबसे कम कीमत में आने वाले टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो आपके लिए कम बजट में बढ़िया रेंज, फीचर्स और डिजाइन का विकल्प बन सकते हैं।
भारतीय कंपनी ने बांग्लादेश में शुरू किया पावर प्लांट। रुपया-पैसा | 26.July | 7 pm 26.07.2023 5:03
सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने बांग्लादेश में बिजली ग्रिड के साथ 1,320-मेगावॉट की मैत्री अत्याधुनिक ताप बिजली परियोजना की 660 मेगावॉट इकाई-2 को भी जोड़ दिया है।
भारत को गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाने के लिए ‘प्रोत्साहित’ करेगा IMF…रुपया-पैसा |25.July | 3 pm 26.07.2023 5:53
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वह भारत को चावल की एक निश्चित श्रेणी के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के लिए ‘‘प्रोत्साहित’’ करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक मुद्रास्फीति पर असर पड़ सकता है।
इंटरनेट ऑफ थिंग्स समाधानों के जरिए एयरटेल ने अपने साथ जोड़े दो करोड़ से अधिक उपकरण। रुपया-पैसा | 25.July | 7 pm 25.07.2023 4:44
एयरटेल बिजनेस टेलीकॉम कंपनी ने अपने इंटरनेट ऑफ थिंग्स समाधानों के जरिए दो करोड़ से अधिक उपकरणों को जोड़ा है। भारती एयरटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अबतक चार करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल, 80 लाख रिफंड जारी : सीबीडीटी…रुपया-पैसा |25.July | 3 pm 25.07.2023 5:09
गुप्ता ने यह भी कहा कि ‘‘हर स्तर पर कार्यबल की कमी (विभाग में) बेहतर परिणाम देने के हमारे प्रयासों में बाधा बन रही है।’’ उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभाग के कैडर पुनर्गठन प्रस्ताव को ‘तुरंत मंजूरी’ देने का आग्रह किया।
अब EPFO पर मिलेगा 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज। रुपया-पैसा | 24.July | 7 pm 24.07.2023 5:28
सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। ईपीएफओ ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था।
अगर 31 जुलाई तक नहीं फाइल करते ITR तो होगा ये नुकसान…रुपया-पैसा |24.July | 3 pm 24.07.2023 5:43
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। वित्त मंत्रालय ने भी सभी टैक्सपेयर्स से अपील की है कि वे 31 जुलाई तक ITR फाइल कर दें। यदि आप 31 जुलाई 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हरित हाइड्रोजन को लेकर गौतम अडानी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से की मुलाकात। रुपया-पैसा | 21.July | 7 pm 21.07.2023 5:32
अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और द्वीप राष्ट्र में एक हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
अडानी कैसे बदलने जा रहे एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी की तस्वीर…रुपया-पैसा |21.July | 3 pm 21.07.2023 6:08
गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी का कायाकल्प करने जा रहे हैं। अडानी की कंपनी को धारावी री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अडानी का बचपन भी चॉल में बीता है।
‘इनवैलिड’ पैन के साथ भी फाइल हो जाएगा इन लोगों का ITR…रुपया-पैसा |20.July | 7 pm 20.07.2023 5:45
आधार-पैन कार्ड लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून थी। और कई पैनधारक अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने अपने Aadhaar को PAN से लिंक नहीं करवाया और उनका पैक कार्ड रद्द हो गया।
आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंक का लाइसेंस किया रद्द। रुपया-पैसा | 20.July | 3 pm 20.07.2023 5:39
भारतीय रिजर्व बैंक ने उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंक यूनाइटेड इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने और कमाई की संभावना कम होने के आधार पर यह कदम उठाया है।
तीन करोड़ लोगों ने फाइल किया आईटीआर। रुपया-पैसा | 19.July | 7 pm 19.07.2023 5:22
वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अब तक तीन करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न जमा किए जा चुके हैं और इनमें से करीब 91 प्रतिशत रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किए जा चुके हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया सहारा रिफंड पोर्टल…रुपया-पैसा |18.July | 3 pm 19.07.2023 6:00
गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए सहारा में निवेशकों के फंसे पैसे वापस मिलेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा, “चार सहकारी समितियों का सारा डेटा ऑनलाइन है
ब्रांड ‘पैलेट’ की शुरुआत के साथ प्रीमियम रिजॉर्ट व होटल की श्रेणी में उतरा ओयो। रुपया-पैसा | 18.July | 7 pm 18.07.2023 4:53
आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ओयो ने मंगलवार को अपने नए ब्रांड ‘पैलेट’ की शुरुआत करने के साथ ही प्रीमियम रिजॉर्ट व होटल श्रेणी में उतरने की घोषणा की।
ITR जल्द भर दें, डेडलाइन नहीं बढ़ेगी…रुपया-पैसा |18.July | 3 pm 18.07.2023 5:50
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारिख 31 जुलाई है। वित्त मंत्रालय ने करदाताओं से कहा है कि वह 31 जुलाई तक अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर दें।
नीति आयोग का दावा, भारत में 2015-16 से 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से निकले बाहर। रुपया-पैसा | 17.July | 7 pm 17.07.2023 5:49
भारत में 2015-16 से 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। नीति आयोग की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा तथा राजस्थान में गरीबों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
भारत सहित 140 देश बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वैश्विक कर समझौते के करीब…रुपया-पैसा |17.July | 3 pm 17.07.2023 5:22
भारत सहित लगभग 140 देश वैश्विक कर नियमों में बदलाव को लेकर एक समझौते के करीब हैं। इस समझौते में प्रावधान है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) को अपने परिचालन वाले देशों में कर का भुगतान करना होगा।
अमेरिका एफटीसी ने OpenAI पर कसा शिकंजा। रुपया-पैसा | 14.July | 7 pm 14.07.2023 5:23
चैटजीपीटी का विकास करने वाली कंपनी ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग ने उपभोक्ता संरक्षण नियमों के उल्लंघन और गलत सूचनाएं देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। ओपनएआई ने पिछले साल एआई पर आधारित मॉडल चैटजीपीटी को पेश किया था।
गूगल पे के नए फीचर में उपयोगकर्ता बिना यूपीआई पिन के कर सकेंगे छोटे भुगतान…रुपया-पैसा |14.July | 3 pm 14.07.2023 6:41
प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के भुगतान ऐप गूगल पे ने बृहस्पतिवार को अपने मंच पर यूपीआई लाइट फीचर पेश किया, जिससे छोटे डिजिटल भुगतान में आसानी होगी।
AI को लेकर क्या बोले टीसीएस के सीईओ? रुपया-पैसा | 13.July | 7 pm 13.07.2023 5:21
देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को अगली दो तिमाहियों में जनरेटिव एआई आधारित सौदे होने की उम्मीद है, हालांकि इनका आकार बहुत बड़ा नहीं होगा। टीसीएस के सीईओ और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
महंगाई का यू टर्न, 4 महीने कम रहने के बाद फिर बढ़ी…रुपया-पैसा |13.July | 3 pm 13.07.2023 5:55
देश में महंगाई ने एक बार फिर सरकार को बड़ा झटका दिया है। चार महीने कम रहने के बाद महंगाई दर फिर बढ़ गई है। जून महीने में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 4.49 फीसदी पहुंच गई है।
अपने कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण देगी विप्रो। रुपया-पैसा | 12.July | 7 pm 12.07.2023 5:37
देश की तीसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड ने बुधवार को अपने सभी 2.5 लाख कर्मचारियों को एआई में प्रशिक्षित करने और उत्पादों की पेशकश में इस प्रौद्योगिकी को अपनाने पर एक अरब डॉलर खर्च करने का ऐलान किया है।
ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर देना होगा 28% GST…रुपया-पैसा |12.July | 3 pm 12.07.2023 6:02
मंगलवार (11 जुलाई) को हुई 50 वीं जीएसटी काउंसिल कई अहम फैसले हुआ हैं। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कर रही थीं। इस बैठक में तय हुआ है कि गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसीनो के फूल वेल्यू पर 28% जीएसटी दर लगाई जाएगी।
GST मीटिंग में निर्मला सीतारमण पर हमलावर हुए दिल्ली पंजाब के वित्त मंत्री। रुपया-पैसा | 11.July | 7 pm 11.07.2023 5:29
जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक मंगलवार को शुरू हुई। इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, उपयोगिता वाहनों की परिभाषा के अलावा पंजीकरण और इनपुट कर क्रेडिट दावों के लिए नियमों को कड़ा करने पर विचार हो सकता है।
पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ को लगा बड़ा झटका!…रुपया-पैसा |11.July | 3 pm 11.07.2023 4:39
भारत में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल सेमीकंडक्टर को बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में इसके निर्माण के लिए वेंदाता के साथ करार किया था लेकिन अब कंपनी इससे पीछे हट गई है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.