Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Maruti Jimny Door 5 लॉन्च से पहले लीक हुई फोटो…रुपया-पैसा | 20. December | 3 pm 20.12.2022 5:34
Maruti Suzuki भारत में अपनी नई ऑफ रोड एसयूवी मारुति जिम्नी 5 डोर को लॉन्च करने वाली है लेकिन लॉन्च से पहले ही इस मारुति जिम्नी को स्पॉट किया गया है जिसमें इसके डिजाइन, एक्सटीरियर और इंटीरियर की काफी जानकारी सामने आई है।Maruti Suzuki Jimny 3 Door वेरिएंट इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद है जो अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर भी है।
5 सालों में Google भारत में करेगा 75000 करोड़ का निवेश …रुपया-पैसा | 19. December | 7 pm 19.12.2022 6:15
कंपनी ने बताया कि वह इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स में निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने कहा कि गूगल ऐसे स्टार्टअप में निवेश करेगा, जो महिलाओं द्वारा नेतृत्व किये जा रहे हैं और फंड की कमी से जूझ रहे हैं।
Elon Musk का जनता से सवाल, “क्या ट्विटर सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए?” रुपया-पैसा | 19.December | 3 pm 19.12.2022 5:34
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक पोल ट्वीट किया है जिसमें ट्विटर यूजर्स से उन्हें सीईओ के रूप में पद छोड़ना चाहिए या नहीं के सवाल पर वोट करने के लिए कहा गया है। मस्क ने वादा किया है कि जो भी परिणाम होगा वह उसे पूरी तरह मानेंगे।
उद्योग जगत को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने दी सलाह। रुपया-पैसा | 16.December | 7 pm 16.12.2022 5:11
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से कहा कि वह पश्चिम में मंदी की आशंका के बीच ऐसी रणनीति बनाए जिससे विकसित देशों में परिचालन कर रही कंपनियां भारत को एक उत्पादन या खरीद केंद्र के रूप में देख सकें।
सरकार ने घरेलू कच्चे तेल, डीजल, एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया …रुपया-पैसा | 16. December | 3 pm 16.12.2022 4:50
सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के साथ-साथ डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगाए जाने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है।
भारत आया अंतिम और 36वां राफेल…रुपया-पैसा | 15.December | 7 pm 15.12.2022 4:59
आज देश को 36वां आईएएफ राफेल विमान मिल गया है। Indian air force ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राफेल डील के बाद देश का अंतिम और 36वां IAF राफेल विमान आज भारत पहुंचा है। आईएएफ ने आगे बताया कि विमान यूएई वायु सेना के टैंकर से मध्य हवा में तेजी से ईंधन भरने के बाद फ्रांस से भारत पहुंचा।
मस्क ने टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे …रुपया-पैसा | 15. December | 3 pm 15.12.2022 5:57
उद्योगपति एलन मस्क ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि इससे प्राप्त आय का क्या उपयोग किया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
भारती एयरटेल ने लखनऊ में शुरू की 5G सेवा। रुपया-पैसा | 14.December | 7 pm 14.12.2022 5:36
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को लखनऊ में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। कंपनी पूरे शहर में सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk अब दूसरे नंबर पर आ गये हैं …रुपया-पैसा | 14. December | 3 pm 14.12.2022 6:17
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में गिरावट आने से वह अब दूसरे नंबर पर आ गये हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 51 वर्षीय एलन मस्क की संपत्ति में इस साल जनवरी से अब तक 100 बिलियन डॉलर की कमी हुई है।
वापस पटरी पर लौटा गोवा टूरिज्म। रुपया-पैसा | 13.December | 7 pm 13.12.2022 5:52
गोवा सरकार को चालू सीजन में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। महामारी से पहले 2019 में गोवा में 81 लाख पर्यटक आए थे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तरी गोवा जिले में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
बेंगलुरु में जारी है जी20 के वित्त और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों की बैठक…रुपया-पैसा | 13. December | 3 pm 13.12.2022 6:12
भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही है। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और टिकाऊ वित्त पर सत्रों का आयोजन होगा।
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने सिंधिया, देखने को मिलेंगे बदलाव। रुपया-पैसा | 12.December | 7 pm 12.12.2022 5:12
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया और यहां भीड़ से निपटने के तरीकों पर हितधारकों के साथ बात की। हाल के दिनों में हवाई अड्डे पर लंबी कतारें लगने और इंतजार की लंबी अवधि को लेकर यात्रियों ने शिकायतें की थीं।
मुक्त व्यापार समझौते पर नए दौर की वार्ता शुरू करने भारत आईं ब्रिटेन की व्यापार मंत्री …रुपया-पैसा | 12. December | 3 pm 12.12.2022 6:11
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नितिन गडकरी बोले, भारत के लिए दुनिया को ताकत दिखाने का मौका मिला है। रुपया-पैसा | 09.December | 7 pm 09.12.2022 5:37
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि जी20 की अध्यक्षता भारत के लिए दुनिया को अपनी ‘ताकत’ दिखाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने शुक्रवार को यहां आईसीएआई के बहरीन चैप्टर द्वारा ‘न्यू होराइजन बेकॉन्स’ विषय पर आयोजित 14वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
Triber, Kwid और Kiger पर दिसंबर में मिल रहा है 50 हजार तक का डिस्काउंट …रुपया-पैसा | 09. December | 3 pm 09.12.2022 5:52
Renault India ने साल के आखिरी महीने दिसंबर 2022 में अपनी मौजूदा कारों पर आकर्षक डिस्काउंट जारी किया है जिसमें कंपनी ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। जिन तीन कारों पर कंपनी ने डिस्काउंट जारी किया है वो Renault Triber, Renault Kwid और Renault Kiger हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को भेजा समन। रुपया-पैसा | 08.December | 7 pm 08.12.2022 5:38
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज BharatPe के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को कंपनी द्वारा दायर एक मुकदमे पर समन जारी किया, जिसमें उन्हें फिनटेक फर्म के खिलाफ मानहानिकारक बयान देने से रोकने की मांग की गई थी, जिसमें दंपति पर पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।
Kona Electric से लेकर i20 तक इन कारों पर हुंडई दे रही है भारी भरकम डिस्काउंट …रुपया-पैसा | 08. December | 3 pm 08.12.2022 6:00
Maruti Suzuki, Tata Motors और Honda Cars के बाद Hyundai Motors ने भी दिसंबर महीने में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर की शुरुआत कर दी है
बढ़ते Repo Rate पर क्या बोले शक्तिकांत दास? रुपया-पैसा | 07.December | 7 pm 07.12.2022 5:59
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.35% की बढ़ोत्तरी की है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह बढ़कर 6.25 % हो गया है।
रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.8 प्रतिशत किया …रुपया-पैसा | 07. December | 3 pm 07.12.2022 5:52
भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले रिजर्व बैंक ने वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
विश्व बैंक ने बदला भारत के जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान…रुपया-पैसा | 06.December | 7 pm 06.12.2022 5:27
विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। विश्व बैंक ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल घटनाक्रमों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती दिखा रही है।
एशिया के ‘परोपकारी’ के नायकों की सूची में अडाणी सहित तीन भारतीय शामिल …रुपया-पैसा | 06. December | 3 pm 06.12.2022 6:07
फोर्ब्स की एशिया की परमार्थ कार्य करने वाले नायकों की सूची में भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता के साथ-साथ मलेशियाई-भारतीय कारोबारी ब्रह्मल वासुदेवन और उनकी अधिवक्ता पत्नी शांति कंडिया को शामिल किया गया है। एशिया के परमार्थ नायकों की सूची का 16वां संस्करण मंगलवार को यहां जारी किया गया।
10 नहीं 20 हजार लोगों की जा सकती है नौकरी…रुपया-पैसा | 05.December | 7 pm 05.12.2022 5:36
Amazon Layoff: खबर आई थी कि Amazon दुनियाभर से अपने करीब 10000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। अब New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेल टेक दिग्गज करीब 20000 लोगों की छुट्टी कर सकती है।
दो साल में पांच गुना बढ़ा अडानी ग्रुप में LIC का निवेश। रुपया-पैसा | 02.December | 7 pm 02.12.2022 4:52
अडानी ग्रुप में बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम लगातार निवेश बढ़ा रही है। सितंबर 2020 के बाद से केवल आठ तिमाहियों में एलआईसी ने अडानी समूह की सात लिस्टेड कंपनियों में से चार में अपनी हिस्सेदारी में तेजी से वृद्धि की है।
अब Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन के साथ आयेगा एयरटेल ‘क्रिकेट प्लान …रुपया-पैसा | 02. December | 3 pm 02.12.2022 6:00
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अभी हाल ही में अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव किया है। एयरटेल ‘क्रिकेट प्लान’ जो पहले डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आते थे, वे अब अमेज़न प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन के साथ आयेंगे।क्रिकेट मैचों के लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार अब Disney+ Hotstar के पास न होकर Amazon Prime के पास है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डिजियात्रा’…रुपया-पैसा | 01.December | 7 pm 01.12.2022 5:54
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल ढंग से चेहरे की पहचान कर हवाईअड्डे पर प्रवेश की सुविधा देने वाली प्रणाली ‘डिजियात्रा’ में यात्रियों से संबंधित आंकड़ों को विकेंद्रीकृत तरीके से सुरक्षित रखा जाएगा।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.