Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

सर्वे रिपोर्ट का दावा, चीन में सहज नहीं हैं अमेरिकी कंपनियां। रुपया-पैसा | 19.September | 3 pm 19.09.2023

चीन में काम करने वाली अमेरिकी कंपनियां प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा अन्य मुद्दों पर अमेरिका के साथ तनाव को अपने कारोबार के लिए एक बड़ी बाधा के रूप में देखती हैं। मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।

LIC के एजेंट और कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्रालय लाया बड़ी खबर। रुपया-पैसा | 18.September | 7 pm 18.09.2023

वित्त मंत्रालय ने भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट और कर्मचारियों के लाभ के लिए ग्रैच्यूटी सीमा तथा पारिवारिक पेंशन में वृद्धि सहित कई कल्याणकारी उपायों को सोमवार को मंजूरी दे दी।

EMI में चूक करने वाले कर्जदारों को चॉकलेट भेज रहा है SBI…रुपया-पैसा | 18.September | 3 pm 18.09.2023

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने कर्जदारों, खासकर खुदरा ग्राहकों से समय पर ईएमआई का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। बैंक ने बताया कि वह मासिक किस्त के भुगतान में चूक वाले संभावित कर्जदारों को चॉकलेट भेज रहा है।

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग बनाएगी बड़ा रिकॉर्ड। रुपया-पैसा | 15.September | 7 pm 15.09.2023

आगामी त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन बिक्री में सालाना आधार पर 18-20 प्रतिशत की वृद्धि होने के साथ ही इसके 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

स्पेन की कपड़ा कंपनी दिसंबर से बंगाल में उत्पादन शुरू करेगी: ममता बनर्जी…रुपया-पैसा |15.September | 3 pm 15.09.2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि स्पेन स्थित कपड़ा कंपनी टेम्पे ग्रुपो इंडीटेक्स (ज़ारा) के क्रिसमस से पहले राज्य में उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।

जापान के मार्केट में हरित हाइड्रोजन की बिक्री के लिए उतरा अडानी समूह। रुपया-पैसा | 14.September | 7 pm 14.09.2023

अडाणी समूह ने जापान, ताइवान और हवाई के बाजारों में हरित हाइड्रोजन की बिक्री के लिए जापानी समूह कोवा समूह के साथ संयुक्त उद्यम की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

भारत की चीन से सौर आयात में गिरावट…रुपया-पैसा |14.September | 3 pm 14.09.2023

भारत के 2023 की पहली छमाही में चीन से सौर मॉड्यूल के आयात में 76 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

मंत्रिमंडल उज्ज्वला योजना में देगा 75 लाख नए गैस कनेक्शन …रुपया-पैसा |13.September | 7 pm 13.09.2023

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

पुतिन ने मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को सराहा…रुपया-पैसा |13.September | 3 pm 13.09.2023

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सराहना करते हुए कहा है कि घरेलू उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा देश भारत जैसे अपने भागीदारों की सफलता का अनुकरण कर सकता है।

भारत ने चीन से आयातित स्टील पर अगले 5 सालों के लिए बढ़ाया एंटी डंपिंग शुल्क। रुपया-पैसा | 12.September | 7 pm 12.09.2023

भारत ने चीन से आयातित स्टील पर अगले 5 सालों के लिए एंटी डंपिंग शुल्क को जारी रखने का फैसला किया है। भारत ने चीन से आयातित फ्लैट बेस स्टील व्हील पर 613 डॉलर प्रति टन का एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है।

अमेरिका ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की प्रशंसा की…रुपया-पैसा |12.September | 3 pm 12.09.2023

अमेरिका ने जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत की सराहना की और इसे एक बड़ी ‘‘सफलता’’ करार दिया। साथ ही ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा’ की भी सराहना की, जो यूरोप से एशिया तक और दोनों महाद्वीपों में आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करेगा।

भारत और ब्रिटेन एफटीए को जल्द मिलेगा अंतिम रूप। रुपया-पैसा | 11.September | 7 pm 11.09.2023

भारत और ब्रिटेन ने सोमवार को दोनों देशों के बीच एफटीए को शीघ्र अंतिम रूप देने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी। ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दोनों पक्ष मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता में तेजी से आगे बढ़ने को इच्छुक हैं।

भारतीय बाजार को लेकर बहुत उत्साहित हैं: एयर एशिया के मालिक…रुपया-पैसा |11.September | 3 pm 11.09.2023

कुआलालंपुर स्थित ‘कैपिटल ए’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टोनी फर्नांडीस ने सोमवार को कहा कि कंपनी ‘‘ भारतीय बाजार को लेकर बहुत उत्साहित है।’’

सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण। रुपया-पैसा | 08.September | 7 pm 08.09.2023

सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण 16 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 55 जिलों में लागू हो गया है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

2047 तक विकसित देश बनने के लिए भारत को 8-9 प्रतिशत वृद्धि की जरूरत: डेलॉयट…रुपया-पैसा |8.September | 3 pm 08.09.2023

भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 20 वर्षों तक 8-9 प्रतिशत की दर से बढ़ने की जरूरत है। डेलॉयट दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी ने यह बात कही।

भारत ने अमेरिकी उत्पादों को दी बड़ी राहत। रुपया-पैसा | 07.September | 7 pm 07.09.2023

भारत ने अमेरिका के लगभग आधा दर्जन उत्पादों पर 2019 में लगाया गया अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। अमेरिका द्वारा भारत के कुछ इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने के फैसले के जवाब में यह कदम उठाया गया था।

चीनी प्रतिस्पर्धा के बावजूद भारतीय कृषि-रसायन उद्योग नौ प्रतिशत से अधिक बढ़ सकता है: नीति आयोग…रुपया-पैसा |7.September | 3 pm 07.09.2023

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि भारत के कृषि-रसायन उद्योग में चीन से प्रतिस्पर्धा के बावजूद मौजूदा नौ प्रतिशत से अधिक बढ़ने की क्षमताएं हैं।

G20 Summit के चलते फ्लाइट टिकट कैंसिल, री-शेड्यूल और रिफंड की सुविधा। रुपया-पैसा | 06.September | 7 pm 06.09.2023

एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि यात्रियों को जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ाने रद्द होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।

G20 Summit के चलते फ्लाइट टिकट कैंसिल, री-शेड्यूल और रिफंड की सुविधा। रुपया-पैसा | 06.September | 7 pm 06.09.2023

एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि यात्रियों को जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ाने रद्द होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।

म्यूचुअल फंड की गलत बिक्री पर रोक लगाने को सेबी एआई ‘टूल’ पर कर रहा है काम…रुपया-पैसा |6.September | 3 pm 06.09.2023

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) म्यूचुअल फंड की गलत बिक्री का पता लगाने के लिए एक कृत्रिम मेधा (एआई) उपकरण बना रहा है।

भारत को प्राथमिकता वाले बाजार के रूप में देखता है मेटा। रुपया-पैसा | 05.September | 7 pm 05.09.2023

मेटा इंडिया की प्रमुख संध्या देवनाथन ने कहा कि मेटा भारत को व्यापक आर्थिक वृद्धि, डिजिटल बुनियादी ढांचे और फेसबुक, व्हॉट्सएप तथा इंस्टाग्राम जैसी उसकी ऐप की लोकप्रियता के लिए ‘‘प्राथमिकता वाले बाजार’’ के साथ ही अपार ‘‘संभावनाओं’’ के रूप में देखता है।

रसना के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने पर रोक लगी…रुपया-पैसा |5.September | 3 pm 05.09.2023

गुजरात उच्च न्यायालय ने घरेलू शीतल पेय ब्रांड रसना को बड़ी राहत देते हुए दिवाला प्रक्रिया शुरू करने के राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी।

अमेजन का भारत में 30 लाख डॉलर का बड़ा निवेश। रुपया-पैसा | 04.September | 7 pm 04.09.2023

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं में 30 लाख डॉलर का शुरुआती निवेश करेगी। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, यह निवेश कंपनी के एशिया-प्रशांत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं के लिए 1.5 करोड़ डॉलर के कोष का हिस्सा है।

मप्र में मंडी शुल्क घटाने की मांग पर अड़े कारोबारी, 230 मंडियों में बेमियादी हड़ताल शुरू…रुपया-पैसा |4.September | 3 pm 04.09.2023

मध्यप्रदेश में 1.5 प्रतिशत की दर से वसूला जा रहा मंडी शुल्क घटाने और अन्य मांगों को लेकर व्यापारियों ने 230 कृषि उपज मंडियों में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी।

GST कलेक्शन में 11% का इजाफा। रुपया-पैसा | 01.September | 7 pm 01.09.2023

जीएसटी राजस्व अगस्त 2023 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अगस्त 2022 में जीएसटी से 1,43,612 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.