Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

ग्रैडकैपिटल ने छात्रों के स्टार्टअप के लिए 60 लाख डॉलर का कोष किया जारी…रुपया-पैसा |1.September | 3 pm 01.09.2023

बेंगलुरु स्थित वेंचर कैपिटल फंड ग्रैडकैपिटल ने छात्रों के स्टार्टअप में निवेश के लिए 60 लाख डॉलर (करीब 49 करोड़ रुपये) का अपना दूसरा कोष जारी किया है।

जी20 शिखर सम्मेलन में रूस ऊर्जा के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के दर्जे का प्रस्ताव रखेगा…रुपया-पैसा |31.August | 7 pm 31.08.2023

रूस ने जी20 समूह के आगामी शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की भागीदारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस सम्मेलन में रूस को ऊर्जा संसाधनों एवं निर्यात उत्पादों के एक ‘विश्वसनीय एवं आश्वस्त आपूर्तिकर्ता’ का दर्जा पुख्ता किए जाने की मांग रखी जाएगी।

OCCRP ने अडाणी शेयर में विदेशी इकाई के जरिए लेनदेन का लगाया आरोप…रुपया-पैसा |31.August | 3 pm 31.08.2023

ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ (ओसीसीआरपी) ने अडाणी समूह पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसके प्रवर्तक परिवार के साझेदारों से जुड़ी विदेशी इकाइयों के जरिए अडाणी समूह के शेयरों में करोड़ों डॉलर का निवेश किया गया।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह राजमा, सुलाई शहद को मिला ‘जीआई’ का दर्जा…रुपया-पैसा |30.August | 7 pm 30.08.2023

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के प्रसिद्ध भद्रवाह राजमश (राजमा की एक किस्म) और रामबन के सुलाई शहद को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिल गया है।

अब AI की मदद लेगा भारतीय रेलवे ! रुपया-पैसा | 30.August | 3 pm 30.08.2023

अब रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी करने की तैयारी की जा रही है। भारतीय रेलवे पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन के अंतर्गत सभी प्रमुख स्टेशनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित चेहरे की पहचान प्रणाली स्थापित करने की योजना बना रहा है।

केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, गैस सिलेंडर के दामों में कटौती। रुपया-पैसा | 29.August | 7 pm 29.08.2023

केंद्र सरकार जनता को महंगाई से बड़ी राहत दे सकती है। केंद्र सरकार गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार रसोई गैस पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा कर सकती है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर 10 लाख से अधिक खाली पद…रुपया-पैसा |29.August | 3 pm 29.08.2023

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में 10 लाख से अधिक रिक्त पद राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के हाथों में आई रिलाइंस की कमान। रुपया-पैसा | 28.August | 7 pm 28.08.2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं ने दुनिया में सबसे तेज शुरुआत की है और कंपनी इस साल दिसंबर तक इसे पूरे देश में पहुंचाने के लिए सही राह पर है।

अमेरिका और चीन के वाणिज्य मंत्रियों ने बेहतर व्यापारिक माहौल को लेकर सहमति की व्यक्त…रुपया-पैसा |28.August | 3 pm 28.08.2023

अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो और चीन के उनके समकक्ष वांग वेन्ताओ ने बेहतर व्यापारिक स्थितियों को लेकर सोमवार को सहमति व्यक्त की। रायमोंडो चीन के साथ देश के संबंधों को बेहतर करने के लिए बीजिंग की यात्रा पर पहुंची हैं।

B20 Summit: एन चंद्रशेखरन ने गिनाई AI की खूबियां। रुपया-पैसा | 25.August | 7 pm 25.08.2023

बी-20 इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि एआई भारत में और अधिक नौकरियां पैदा करेगी क्योंकि यह कम कौशल वाले या बिना कौशल वाले लोगों को उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिये सशक्त बनाएगी।

सरकार शुरू करेगी ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ अभियान…रुपया-पैसा |25.August | 3 pm 25.08.2023

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सभी खरीद के लिए बिल मांगने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ पहल शुरू करेगी।

UPI को लेकर RBI ने लिया बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 24.August | 7 pm 24.08.2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेट से वंचित या कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में यूपीआई-लाइट वॉलेट के जरिये ऑफलाइन भुगतान की अधिकतम राशि बृहस्पतिवार को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी।

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ‘टीवीएस एक्स’ किया जारी…रुपया-पैसा |24.August | 3 pm 24.08.2023

टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत और विदेशों में युवा आबादी को लक्षित करते हुए अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर दोपहिया वाहन टीवीएस एक्स का अनावरण किया है।

ऊर्जा उत्पादन में 2030 तक बड़ा लक्ष्य हासिल करेगा भारत। रुपया-पैसा | 23.August | 7 pm 23.08.2023

भारत अपने ऊर्जा उत्पादन में कोयले का इस्तेमाल कम कर रहा है। देश का लक्ष्य 2030 तक 64 प्रतिशत से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता हासिल करने का है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी…रुपया-पैसा |23.August | 3 pm 23.08.2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्दी ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और वह आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया की वृद्धि का इंजन होगा।

प्याज के बढ़ते दाम के बीच पीयूष गोयल का किसानों को आश्वासन। रुपया-पैसा | 22.August | 7 pm 22.08.2023

उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ ‘‘राजनीतिक विरोधी’’ प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर ‘‘गलत तस्वीर’’ पेश कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से चिंता न करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद फिर शुरू कर दी है।

Global Direct Selling रैंकिंग में भारत 11वें पायदान पर…रुपया-पैसा |22.August | 3 pm 22.08.2023

प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग में 3.23 अरब डॉलर से ज्यादा के कारोबार के साथ भारत वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।

बैटरी-स्वैपिंग के लिए जोमैटो ने मिलाया बैटरी स्मार्ट से हाथ। रुपया-पैसा | 21.August | 7 pm 21.08.2023

खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो ने सोमवार को कहा कि उसने बैटरी स्मार्ट के चार्जिंग स्टेशन पर अपने ‘डिलीवरी पार्टनर’ को बैटरी-स्वैपिंग सेवा प्रदान करने के लिए उसके साथ साझेदारी की है।

Adani Group के मार्केट कैप में 45 हजार करोड़ की वृद्धि…रुपया-पैसा |21.August | 3 pm 21.08.2023

अडानी ग्रुप का बाजार मूल्यांकन (Market Cap) छह महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को इंट्राडे ट्रेडिंग में अडानी ग्रुप के निवेशकों की संपत्ति में 76,000 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।

गडकरी द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैग की रिपोर्ट को लेकर अपने अधिकारियों के रवैये से नाखुश…रुपया-पैसा |17.August | 7 pm 18.08.2023

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के ऑडिट में द्वारका एक्सप्रेसवे की निर्माण लागत को लेकर उठाए गए सवालों पर अपने मंत्रालय के स्तर पर समुचित प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई है।

बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को लेकर आरबीआई का बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 18.August | 3 pm 18.08.2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा ‘दंडात्मक ब्याज’ को अपना राजस्व बढ़ाने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। केंद्रीय बैंक ने इस बारे में संशोधित नियम जारी किए हैं।

चीन में बढ़ता आर्थिक संकट। रुपया-पैसा | 17.August | 7 pm 17.08.2023

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश में आर्थिक संकट के बीच धैर्य रखने का आह्वान किया और कहा कि पश्चिमी देश अपने भौतिकवाद तथा ‘‘आध्यात्मिक दिवालियापन’’ के कारण ‘‘परेशानियां बढ़ा रहे हैं।’’

पांच लाख रुपये से अधिक प्रीमियम वाले जीवन बीमा से प्राप्त राशि के लिए नियम तय…रुपया-पैसा |17.August | 3 pm 17.08.2023

आयकर विभाग ने पांच लाख रुपये से अधिक के वार्षिक प्रीमियम होने की स्थिति में जीवन बीमा पॉलिसी से प्राप्त आय की गणना के लिए नियम तय किए हैं।

सरकार ने डिजिटल इंडिया परियोजना के विस्तार को मंजूरी दी…रुपया-पैसा |16.August | 7 pm 16.08.2023

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 14,903 करोड़ रुपये के व्यय के साथ डिजिटल इंडिया परियोजना के विस्तार को मंजूरी दे दी

अब भारत में बनेंगे एप्पल के एयरपॉड। रुपया-पैसा | 16.August | 3 pm 16.08.2023

आईफोन विनिर्माता कंपनी एप्पल हैदराबाद में स्थित फॉक्सकॉन के संयंत्र में अपने वायरलेस ईयरबड्स एयरपॉड का उत्पादन शुरू करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.