Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

सोने के दाम पर पड़ेगा इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध का असर? रुपया-पैसा | 09.October | 3 pm 09.10.2023

भारत में त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है और ऐसे में सोने और चांदी के दाम बढ़ाने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में सोने और चांदी की मांग बढ़ी है और प्रीमियम में भी तेजी से उछाल आया है।

शक्तिकांत दास का आश्वासन, “वित्त को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं।” रुपया-पैसा | 06.October | 7 pm 06.10.2023

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के वित्त को लेकर ‘कोई बड़ी समस्या’ या कोई दूसरी चिंता नहीं है। दास ने आरबीआई मुख्यालय में मौद्रिक समीक्षा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने राजकोषीय मजबूती के तहत बजट में निर्धारित राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहने का वादा किया है।

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी आरबीआई। रुपया-पैसा | 06.October | 3 pm 06.10.2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की वृद्धि का इंजन बनने को तैयार है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश के जीडीपी की वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।

टमाटर के बढ़ते-घटते दाम का आपकी थाली पर कितना पड़ा प्रभाव? रुपया-पैसा | 05.October | 7 pm 05.10.2023

टमाटर की गिरती कीमतों के चलते भारत में शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमत में सितंबर में मासिक आधार पर गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

एसबीआई ग्राहकों के लिए बैंक लेकर आया गुड न्यूज। रुपया-पैसा | 05.October | 3 pm 05.10.2023

एसबीआई ने ग्राहकों को घर तक बैंक की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कदम उठाया। इसके तहत, बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए हल्के उपकरण पेश किए, जिनसे विभिन्न बैंक सेवाएं ली जा सकेंगी।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर। रुपया-पैसा | 04.September | 7 pm 04.10.2023

सरकार ने बुधवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये सब्सिडी 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर की पश्मीना को मिला जीआई टैग। रुपया-पैसा | 04.October | 3 pm 04.10.2023

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के 100 साल से अधिक पुराने पारंपरिक शिल्प बसोहली पश्मीना को जीआई का दर्जा मिला है। एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

साल 2023 में भारत में 3.1 करोड़ लोगों ने लिया 5G फोन। रुपया-पैसा | 03.October | 7 pm 03.10.2023

देश में अल्ट्रा हाई-स्पीड सेवाओं को तेजी से अपनाने के बीच 2023 में भारत में कम से कम 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं के 5जी फोन लेने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। एरिक्सन कंज्यूमर लैब ग्लोबल सर्वे के अनुसार, भारत में 5जी ने 4जी की तुलना में समग्र नेटवर्क संतुष्टि को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

सत्या नडेला ने बिंग को बताया गूगल से भी बद्तर। रुपया-पैसा | 03.October | 3 pm 03.10.2023

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि गूगल के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने के कारण सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति के चलते ही उनकी कंपनी का प्रतिद्वंद्वी कार्यक्रम ‘बिंग’ विफल रहा।

ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये निवेश कर रही है उत्तराखंड सरकार। रुपया-पैसा | 29.September | 3 pm 29.09.2023

उत्तराखंड ने ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। एक बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए।

डिजिटल इंडिया विधेयक का उल्लंघन करने पर सरकार रख सकती है 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव। रुपया-पैसा | 28.September | 3 pm 28.09.2023

सरकार डिजिटल इंडिया विधेयक के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू। रुपया-पैसा | 27.September | 7 pm 27.09.2023

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू चालू वित्त वर्ष में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी अपनी टीमों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक ध्यान देने पर विचार कर रही है।

मुकेश अंबानी के बच्चों को नहीं मिलेगी सैलरी। रुपया-पैसा | 27.September | 3 pm 27.09.2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों को कोई सैलरी नहीं मिलेगी। उन्हें केवल बोर्ड और समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए फीस का भुगतान किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बोर्ड में उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारक की मंजूरी मांगने वाले एक प्रस्ताव में यह जानकारी दी है।

निर्मला सीतारमण ने दी सलाह, व्यापार में बेहतर परिणाम के लिए सीखें लोकल भाषा। रुपया-पैसा | 26.September | 7 pm 26.09.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नौकरी के लिये चयनित और जरूरत के अनुसार अन्य राज्यों में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए। इससे वे लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।

Vehicle Scrapping Policy: नितिन गडकरी ने हितधारकों से मांगा स्क्रैपिंग नीति में समर्थन। रुपया-पैसा | 26.September | 3 pm 26.09.2023

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने को कहा है। गडकरी ने एक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी के लिए बेहतर स्थिति होगी।

Asian Games 2023: स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने की अच्छी शुरूआत, लेकिन क्वार्टर फाइनल में मिली हार। खेल खबर | 26.September | 1 pm 26.09.2023

भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में शानदार शुरूआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में चीन की याकी शाओ से 7 . 15 से हार गई । एशियाई खेलों में पहले पदक से एक जीत दूर रही ओलंपियन भवानी देवी ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में अच्छी शुरूआत की ।

भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के निवेश में आई 45% की गिरावट। रुपया-पैसा | 25.September | 7 pm 25.09.2023

वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप के निवेश में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का अधिक सावधान रहना माना जा रहा है।

अगले पांच सालों में पांच गुना बढ़ जाएगा भारत में आईफोन का उत्पादन। रुपया-पैसा | 25.September | 3 pm 25.09.2023

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर करने की है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी।

अगले तीन सालों में 70% आईटी हार्डवेयर का उत्पादन है भारत का लक्ष्य। रुपया-पैसा | 22.September | 7 pm 22.09.2023

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में स्थानीय उत्पादन के जरिए देश की 70 प्रतिशत तक आईटी हार्डवेयर आवश्यकता को पूरा करना और गैर-भरोसेमंद स्रोतों से आयात पर निर्भरता कम करना है।

सेबी का बड़ा एक्शन, 11 इकाइयों पर लगाया कुल 55 लाख रुपये का जुर्माना। रुपया-पैसा | 22.September | 3 pm 22.09.2023

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसई पर नकदी शेयर विकल्प खंड में गलत तरीके से कारोबार करने में शामिल होने के लिए 11 इकाइयों पर कुल 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बीएसई पर नकदी शेयर विकल्प खंड में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से कारोबार किए जाने का संज्ञान लेने के बाद नियामक ने यह फैसला सुनाया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कनाडा में बंद किया अपना काम। रुपया-पैसा | 21.September | 7 pm 21.09.2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी कनाडा स्थित अनुषंगी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपना संचालन बंद कर दिया है। मुंबई स्थित वाहन निर्माता के पास उस कंपनी में 11.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसने स्वैच्छिक रूप से संचालन बंद करने के लिए आवेदन किया।

OFS के द्वारा SJVN में अपनी 4.92% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार। रुपया-पैसा | 21.September | 3 pm 21.09.2023

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लि. में सरकार की 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को संस्थागत निवेशकों द्वारा बोली लगाने के साथ शुरू हुई।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत को बताया लीडर। रुपया-पैसा | 20.September | 7 pm 20.09.2023

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि लोगों और व्यवसायों के बीच काम करने के बेहतर तरीके के रूप में ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता बढ़ रही है और भारत दुनिया में इस मामले में अगुवा है।

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का खुला आईपीओ। रुपया-पैसा | 20.September | 3 pm 20.09.2023

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को अभिदान के लिए खुल गया। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने और कारोबार विस्तार पर करेगी।

भारत-कनाडा के बिगड़ते संबंध, व्यापार तक पहुंच सकती है आंच? रुपया-पैसा | 19.September | 7 pm 19.09.2023

भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों का असर दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश पर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि आर्थिक संबंध व्यावसायिक विचारों से प्रेरित होते हैं। विशेषज्ञों ने यह बात कही।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.