Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी के हाल बेहाल। रुपया-पैसा | 26.October | 7 pm 26.10.2023 5:28
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बाजार पर बड़ा असर पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 800 से ज्यादा अंक टूटकर 63,774.16 अंक पर आ गया।
सिलिकॉन वैली की AI कंपनी ने बिहार में खोला ऑफिस। रुपया-पैसा | 26.October | 3 pm 26.10.2023 5:33
सिलिकॉन वैली की एक एआई कंपनी ने बिहार में कार्यालय खोला है, जिससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली आईटी कंपनी बन गई है। सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स ने इस महीने पटना में अपना पहला कार्यालय खोला है।
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किया गया एक लाख करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस। रुपया-पैसा | 25.October | 7 pm 25.10.2023 5:42
जीएसटी अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को अभी तक एक लाख करोड़ रुपये के कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
होंडा मोटर लाने वाली है सेल्फ ड्राइविंग और जेनरेटिव एआई जैसी नई टेक्नोलॉजी। रुपया-पैसा | 25.October | 3 pm 25.10.2023 5:48
जापानी वाहन कंपनी होंडा मोटर के अध्यक्ष एवं सीईओ तोशीहिरो मिबे ने बुधवार को कहा कि कंपनी सेल्फ ड्राइविंग और जेनरेटिव एआई जैसी नई प्रौद्योगिकियों पर बड़ा दांव लगा रही है।
वाघ बकरी टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का निधन। रुपया-पैसा | 23.October | 7 pm 23.10.2023 5:39
चाय के जाने माने कारोबारी पराग देसाई का रविवार शाम को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। देसाई वाघ बकरी टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। उनकी उम्र तकरीबन 49 साल थी।
इजराइल और हमास युद्ध से पड़ रहा भारत में खेती पर असर। रुपया-पैसा | 23.October | 3 pm 23.10.2023 6:26
पिछले कई सालों से चल रहा इजरायल-हमास संघर्ष अब युद्ध का रूप ले चुका है। इसके कारण दोनों पक्षों को काफी नुकसान हुआ है। इसने व्यापार को भी प्रभावित किया है। भारत और इजरायल के बीच सामानों की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
1000 Currency Notes: आरबीआई ने किया पक्का, वापस नहीं आएगा 1000 का नोट। रुपया-पैसा | 20.October | 7 pm 20.10.2023 5:27
1000 रुपये का नोट पिछले कुछ दिनों के दौरान सुर्खियों में रहा। लेकिन अब एक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि 1000 रुपये का करेंसी नोट वापस नहीं आ रहा। समाचार एजेंसी ANI ने आज को सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि आरबीआई ऐसे किसी प्लान के बारे में नहीं सोच रही है।
एस.जयशंकर ने सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री से की मुलाकात, नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा। रुपया-पैसा | 20.October | 3 pm 20.10.2023 5:24
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं।
Nokia Layoffs: दुनियाभर में 14,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी कंपनी नोकिया। रुपया-पैसा | 19.October | 7 pm 19.10.2023 5:20
दूरसंचार उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तीसरी तिमाही की बिक्री तथा मुनाफे में गिरावट के बाद लागत कम करने के लिए दुनियाभर में 14,000 कर्मचारियों या अपने कार्यबल में 16 प्रतिशत तक कटौती करने की योजना बना रही है।
तेजी से बढ़ रहा है भारत का यूपीआई सिस्टम, अमेरिका ने भी करी प्रशंसा। रुपया-पैसा | 19.October | 3 pm 19.10.2023 5:45
भारत का यूपीआई सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए अमेरिका के वित्त अवर मंत्री जय शमबॉ ने बुधवार को हार्वर्ड लॉ स्कूल में एक भाषण में नई प्रौद्योगिकियों और सीमा पार भुगतान पर बात की।
4 फीसदी बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता। रुपया-पैसा | 18.October | 7 pm 18.10.2023 5:16
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी। इस फैसले से 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा।
सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा। रुपया-पैसा | 18.October | 3 pm 18.10.2023 5:41
बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है।
नितिन गडकरी ने बताया NHAI के लिए क्यों मुश्किल हो रहा है DPR तैयार करना। रुपया-पैसा | 17.October | 7 pm 17.10.2023 5:24
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि संबंधित कंपनियां नई प्रौद्योगिकी स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
Sale on Festive Season: त्योहारी मौसम में मीशो ने किया 120 करोड़ मेहमानों का स्वागत। रुपया-पैसा | 17.October | 3 pm 17.10.2023 5:35
सॉफ्टबैंक-समर्थित ऑनलाइन विक्रेता मीशो ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न 10-दिन की त्योहारी सेल के दौरान 120 करोड़ ग्राहक उसके मंच पर पहुंचे।
Aviation Rules Changes: अब 10 सालों तक वैद्य रहेंगे पायलट के लाइसेंस। रुपया-पैसा | 16.October | 7 pm 16.10.2023 5:01
सरकार ने विमानन क्षेत्र को सुगम व बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत नियमों में संशोधन करते हुए वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस की वैधता अवधि बढ़ाकर 10 साल कर दी है। अभी तक वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस की वैधता पांच साल होती थी और यह अवधि पूरी होने के बाद इसका नवीनीकरण कराना होता था।
रिश्वत के आरोप में TCS ने अपने 16 कर्मचारियों को निकाला। रुपया-पैसा | 16.October | 3 pm 16.10.2023 5:22
TCS कंपनी ने 15 अक्टूबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि आईटी प्रमुख की नौकरी के लिए रिश्वत घोटाले की जांच के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने सोलह कर्मचारियों और छह फर्मों को बर्खास्त कर दिया।
शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन की डिलिवरी पर जोमैटो और मैकडॉनल्ड्स पर लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना। रुपया-पैसा | 13.October | 7 pm 13.10.2023 5:22
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाला मंच जोमैटो और रेस्तरां भागीदार मैकडॉनल्ड्स पर शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन की कथित गलत डिलिवरी के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अडाणी को पिछाड़ कर फिर आगे आए मुकेश अंबानी। रुपया-पैसा | 13.October | 3 pm 13.10.2023 5:29
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एक बार फिर फोर्ब्स की सूची में सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। वहीं, ढांचागत क्षेत्र में कार्यरत अडाणी समूह के गौतम अडाणी फोर्ब्स की नई सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
त्योहार के मौसम में Air India कंपनी लेकर आई खास ऑफर। रुपया-पैसा | 12.October | 7 pm 12.10.2023 5:15
एयर इंडिया ने लिमिटेड-पीरियड सेल का ऐलान किया है। नई Air India Sale में कंपनी आकर्षक दामों पर इकोनॉमी क्लास फेयर ऑफर कर रही है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन्स में से एक एयर इंडिया ने यूनाइटेड किंगडम समेत यूरोप के चुनिंदा शहरों के लिए भारत से बुक होने वाले टिकट पर स्पेशल ऑफर्स का ऐलान किया है।
दिवालिया हो चुके श्रीलंका ने चीन के साथ किया समझौता। रुपया-पैसा | 12.October | 3 pm 12.10.2023 5:46
श्रीलंका की सरकार ने चीन के साथ अपने ऋणों के पुनर्गठन पर एक प्रारंभिक समझौता करने की पुष्टि की है। इसे नकदी संकट से जूझ रहे देश के आर्थिक सुधार में एक ‘‘बड़े कदम’’ के तौर पर देखा जा रहा है।
चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश। रुपया-पैसा | 11.October | 7 pm 11.10.2023 4:58
चाय बोर्ड ने अगले साल की पहली छमाही में बेहतर फसल के लिए उत्तर भारत में सर्दियों में चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी चाय कारखानों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने या लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है।
फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन छोटे शहरों का दबदबा। रुपया-पैसा | 11.October | 3 pm 11.10.2023 5:39
फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन गैर-महानगरों का दबदबा रहा। पहले दिन की सेल में 60 प्रतिशत ऑर्डर गैर-महानगरों या छोटे शहरों से आए। सबसे अधिक ऑर्डर मोबाइल फोन, उपकरणों और जीवनशैली उत्पादों के लिए थे।
ICRA का दावा, एल्कोहल पेय उद्योग के राजस्व में हो सकती है 8-10% की वृद्धि। रुपया-पैसा | 10.October | 7 pm 10.10.2023 4:59
घरेलू एल्कोहल पेय उद्योग के राजस्व में वित्त वर्ष 2023-24 में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके बाजवूद कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण उद्योग के परिचालन मार्जिन में 0.90-1.40 प्रतिशत तक कमी हो सकती है।
कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से ज्यादा लोग गंवा सकते हैं अपनी नौकरी। रुपया-पैसा | 10.October | 3 pm 10.10.2023 6:30
कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से अधिक खनन संबंधित नौकरियां खत्म होने की आशंका है। यानी हर दिन करीब 100 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। जलवायु प्रतिबद्धताओं या कोयले को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की नीतियों के बिना भी चीन और भारत में ऐसा होने की आशंका है।
हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर। रुपया-पैसा | 09.October | 7 pm 09.10.2023 5:07
दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मुंजाल पर उनकी कंपनी द्वारा तैयार किए गए फर्जी बिलों पर टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.