Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

निधन के बाद भी चलते रहेंगे सहारा से जुड़े मामले। रुपया-पैसा | 16.November | 7 pm 16.11.2023

सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने बृहस्पतिवार को कहा कि साहारा के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी पूंजी बाजार नियामक समूह के खिलाफ मामला जारी रखेगा। सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया था।

कौन होगा सुब्रत रॉय की संपत्ति का उत्तराधिकारी? रुपया-पैसा | 16.November | 3 pm 16.11.2023

सुब्रत रॉय सहारा भारतीय बिजनेस का एक जाना-पहचाना नाम है, जिनके ग्रुप को साल 2004 में टाइम मैगजीन ने देश के दूसरे सबसे बड़े नौकरी देने वाले के रूप में जगह दी थी। उस वक्त सहारा में करीब 12 लाख कर्मचारी कार्य करते थे। रॉय ने अपने कारोबार की शुरुआत मात्र दो हजार रुपये से की थी, जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया सुब्रत रॉय बुलंदियों को छूने लगे और देखते ही देखते वो करोड़ों के मालिक बन गए।

धनतेरस के मौके पर बाजार में तेजी, खूब हो रही सोने की बिक्री। रुपया-पैसा | 10.November | 7 pm 10.11.2023

दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता देश भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने तथा चांदी की खरीदारी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी के साथ उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सकारात्मक रही। सोने का भाव 28 अक्टूबर को 63,000 रुपये के उच्चतम स्तर से 800-1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया।

अमेजन इंडिया के ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ में अब तक आए 110 करोड़ ग्राहक। रुपया-पैसा | 10.November | 3 pm 10.11.2023

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया के ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ के दौरान उसके मंच पर अबतक 110 करोड़ ग्राहक आए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 80 प्रतिशत ग्राहक दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से हैं।

बम्बई उच्च न्यायालय का फैसला, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को 1,128 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड। रुपया-पैसा | 09.November | 7 pm 09.11.2023

बम्बई उच्च न्यायालय ने आयकर विभाग को, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को मूल्यांकन वर्ष 2016-2017 के लिए दूरसंचार ऑपरेटर द्वारा करों के रूप में भुगतान किये गये 1,128 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।

नीता अंबानी ने रिलायंस रिटेल के पहले ‘स्वदेश’ स्टोर का किया उद्घाटन। रुपया-पैसा | 09 November | 3 pm 09.11.2023

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रिलायंस रिटेल के पहले ‘स्वदेश’ स्टोर का बुधवार को उद्घाटन किया। कंपनी की जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद के जुबली हिल्स में 20,000 वर्ग फुट में फैली यह दुकान भारतीय कला और शिल्प को समर्पित है।

दिवाली सीजन में Swiggy One Lite के साथ Jio का खास ऑफर। रुपया-पैसा | 08.November | 7 pm 08.11.2023

जियो ने दिवाली से पहले फेस्टिव सीजन के मौके पर प्रीपेड यूजर्स के लिए नए ऑफर का ऐलान कर दिया है। Jio Prepaid Plans के साथ अब ग्राहक Swiggy One Lite सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं।

यूरोपीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की वृद्धि की भारी संभावनाएं। रुपया-पैसा | 08.November | 3 pm 08.11.2023

रॉयल एनफील्ड को यूरोपीय बाजार में वृद्धि की भारी संभावनाएं दिख रही हैं और इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए कंपनी विभिन्न समुदायों के साथ संपर्क बढ़ाने सहित कई कदम उठा रही है।

जेनरेटिव प्रौद्योगिकी के लिए साथ आए लार्सन एंड टूब्रो और गूगल। रुपया-पैसा | 07.November | 7 pm 07.11.2023

लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने अपने परिचालन में जेनरेटिव प्रौद्योगिकी लागू करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एलटीटीएस

World Cup 2023: मैदान में आमने-सामने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान। खेल खबर | 07.November | 6 pm 07.11.2023

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। उसके 10 अंक हैं।

ग्लोबल एजेंसी ने दी गुड न्यूज, टॉप पर पहुंचा भारत। रुपया-पैसा | 07.November | 3 pm 07.11.2023

भारत की अर्थव्यवस्था में आए उछाल से रेटिंग बेहतर हुई है। इससे आगे भी देश के आर्थिक हालात अच्छे रहने की उम्मीद बढ़ गई है। फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने देश के आर्थिक व्यवस्था में सुधार का संकेत दिया है। मध्यम अवधि के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी कर दिया गया है।

मात्र 18-19 महीनों में KMPO से जुड़ी 2,000 महिलाएं बन गईं लखपति। रुपया-पैसा | 06.November | 7 pm 06.11.2023

काशी दुग्ध उत्पादक संगठन से जुड़ी महिलाएं समृद्धि एवं सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। परिचालन शुरू करने के महज 18-19 महीनों में केएमपीओ से जुड़ी 2,000 महिलाएं लखपति बन गई हैं।

इजराइल हमास जंग के बीच एयर इंडिया ने भारत से तेल अवीव के लिए 30 नवंबर तक निलंबित कर दीं अपनी उड़ानें। रुपया-पैसा | 06.November | 3 pm 06.11.2023

इजराइल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच एयरलाइन एयर इंडिया ने भारत से तेल अवीव के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित कर दी हैं।

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत को बताया ‘असाधारण बाजार’। रुपया-पैसा | 03.November | 7 pm 03.11.2023

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत को कंपनी का एक मुख्य केंद्र करार देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी दिग्गज की देश के बड़े बाजार में ‘‘ हिस्सेदारी कम ’’ है, जबकि वहां ‘‘काफी गुंजाइश’’ तथा ‘‘सकारात्मकता’’ है।

श्रीलंका दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पड़ोसी देश में भी खुली SBI ब्रांच। रुपया-पैसा | 03.November | 3 pm 03.11.2023

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका की यात्रा पर आईं भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और भारत सरकार के अनुदान के तहत 1.5 करोड़ डॉलर की परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की।

बैंक जाए बिना ही बदलें 2000 रुपए के नोट। रुपया-पैसा | 02.November | 7 pm 02.11.2023

लोग अब अपने 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिए रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक आसान विकल्प है जो रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों से दूर रहते हैं।

ITR Filings: 31 अक्टूबर तक 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न हुए दाखिल। रुपया-पैसा | 02.November | 3 pm 02.11.2023

आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है जो अब तक सबसे अधिक है।

Jio World Plaza: आज खुला भारत का सबसे महंगा और लग्जरी मॉल। रुपया-पैसा | 01.November | 7 pm 01.11.2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज का Jio World Plaza मॉल 1 नवंबर से आम लोगों के लिए खुल गया है। यह मॉल मुंबई में आम लोगों के लिए शॉपिंग का नया डेस्टिनेशन बनेगा। देश के अन्य मॉल की तरह यहां लोग सिर्फ शॉपिंग ही नहीं करेंगे बल्कि लोगों के मनोरंजन से लेकर खाने पीने के लिए अलग ही माहौल मिलेगा।

Share Market: आज भी धीमी रफ्तार के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत। रुपया-पैसा | 01.November | 3 pm 01.11.2023

विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से पहले सतर्क हैं।

Thailand Waived Visa: मई 2024 तक बिना वीजा के घूम सकेंगे थाईलैंड। रुपया-पैसा | 31.October | 7 pm 31.10.2023

थाइलैंड घूमने जाने की सोच रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी है। अब भारत से थाइलैंड के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। मंगलवार को सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पीक सीजन में ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को लुभाने के चलते थाइलैंड ने वीजा की प्रक्रिया को फिलहाल खत्म कर दिया है।

मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 400 करोड़ रुपए की मांग। रुपया-पैसा | 31.October | 3 pm 31.10.2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को सोमवार सुबह तीसरी बार जान से मारने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसे भेजने वाले ने ₹400 करोड़ की फिरौती मांगी।

तस्करी नेटवर्क चलाने वाले लोगों पर निर्मला सीतारमण का सख्त रुख। रुपया-पैसा | 30.October | 7 pm 30.10.2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तस्करी नेटवर्क चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए अंतर-सरकारी सहयोग का आह्वान किया है।

Share Market: धीमा रफ्तार के साथ खुला शेयर बाजार। रुपया-पैसा | 30.October | 3 pm 30.10.2023

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.06 अंक टूटकर 63,603.74 अंक पर आ गया।

Onion Price Hike: दिवाली से पहले रुला देंगे प्याज के दाम। रुपया-पैसा | 27.October | 7 pm 27.10.2023

दिवाली से पहले एक बार फिर प्याज लोगों को ‘रुलाने’ के लिए तैयार है। प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्याज के खुदरा दाम 47 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

Income Tax Return: दस सालों में 90% बढ़ी आईटीआर भरने वालों की संख्या। रुपया-पैसा | 27.October | 3 pm 27.10.2023

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि व्यक्तिगत करदाताओं के आयकर रिटर्न दाखिल करने का आंकड़ा निर्धारण वर्ष 2021-22 में बढ़कर 6.37 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.