Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

दूरसंचार सेवाओं के सकल राजस्व में 5.88 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी। रुपया-पैसा | 06.December | 3 pm 06.12.2023

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं का सकल राजस्व अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 5.88 प्रतिशत बढ़कर 80,899 करोड़ रुपये हो गया, जबकि स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क 59 प्रतिशत घट गया।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का दावा, भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रुपया-पैसा | 05.December | 7 pm 05.12.2023

भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और वित्त वर्ष 2026-27 में देश की जीडीपी की वृद्धि सात प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को यह बात कही।

वित्तीय संकट से गुजर रहा Byju’s, अगले साल तक ले सकता है 600-700 करोड़ रुपये का कर्ज। रुपया-पैसा | 05.December | 3 pm 05.12.2023

वित्तीय संकट से गुजर रहा शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच बायजू अगले साल मार्च तक कंपनी परिचालन के वित्तपोषण के लिए 600-700 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने की प्रक्रिया में है

करीब आठ प्रतिशत चढ़े अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर। रुपया-पैसा | 04.December | 7 pm 04.12.2023

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान उछाल आया। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर करीब आठ प्रतिशत चढ़े। समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त के साथ कारोबार किया।

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को थमाया कारण बताओ नोटिस। रुपया-पैसा | 04.December | 3 pm 04.12.2023

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस एयरलाइन प्रबंधन और चालक दल के सदस्यों के बीच कुछ विवादों के संबंध में नियमों के कथित उल्लंघन के लिए भेजा गया है।

2000 रुपये के करेंसी नोट को लेकर RBI ने दिया एक और अपडेट। रुपया-पैसा | 01.December | 7 pm 01.12.2023

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 में 2000 रुपये के करेंसी नोट को मार्केट से वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही 2000 रुपये के नोटों को बैंकों के पास बदला जा रहा था।

LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम। रुपया-पैसा | 01.December | 3 pm 01.12.2023

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें 1 दिसंबर को लागू होंगी। यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है।

फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज़ ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ की लिस्ट में आए तीन भारतीयों के नाम। रुपया-पैसा | 30.November | 7 pm 30.11.2023

इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, डीएलएफ के मानद चेयरमैन के. पी. सिंह और ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज़ ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची के 17वें संस्करण में शामिल किया गया है।

Tata Technologies Listing: 19 साल बाद लिस्ट हो गया बाजार में टाटा का पहला आईपीओ। रुपया-पैसा | 30.November | 3 pm 30.11.2023

आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है और 19 साल बाद बाजार में टाटा का पहला IPO आज लिस्ट हो गया। टाटा का आईपीओ आते ही बाजार में छा गया और इसका रेट इश्यू प्राइस से सीधे लगभह ढाई गुना पर पहुंच गया।

Finance Commission: सरकार ने 16वें वित्त आयोग के गठन के लिए दी मंजूरी। रुपया-पैसा | 29.November | 7 pm 29.11.2023

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग के लिए जरूरी शर्तों को मंजूरी दे दी है। यह आयोग केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे पर निर्णय करने से संबंधित है। यह फैसला मंगलवार शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।

RBI ने कहा, डिजिटल भुगतान की रफ्तार के लिए साइबर सुरक्षा है जरूरी। रुपया-पैसा | 29.November | 3 pm 29.11.2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि कोविड महामारी के कारण डिजिटल भुगतान को मिली रफ्तार को कायम रखने के लिए साइबर सुरक्षा, ग्राहक संरक्षण और किफायती लागत पर ध्यान देना जरूरी है।

संक्रामक रोगों से निपटने के लिए साथ आए भारत बायोटेक और सिडनी विश्वविद्यालय। रुपया-पैसा | 28.November | 7 pm 28.11.2023

टीका बनाने वाली प्रमुख कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने टीका अनुसंधान पहल को आगे बढ़ाने, शैक्षणिक-उद्योग साझेदारी को मजबूत करने और संक्रामक रोगों से निपटने के वैश्विक प्रयासों को बढ़ाने के लिए सिडनी विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग संस्थान के साथ साझेदारी की है।

Generative AI प्रैक्टिस के लिए साथ आए टीसीएस और महिंद्रा। रुपया-पैसा | 28.November | 3 pm 28.11.2023

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक टीसीएस ने समर्पित जेनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच मुहैया कराने के लिए अमेजन वेब सर्विसेज के साथ गठजोड़ की सोमवार को घोषणा की।

Prestige Estates: प्रेस्टीज एस्टेट्स को बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना से 550 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद। रुपया-पैसा | 24.Novembe 24.11.2023

रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना से 550 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है। कंपनी ने बेंगलुरु के आईटी हब व्हाइटफील्ड के केंद्र में एक नया हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘प्रेस्टीज ग्लेनब्रुक’ पेश किया है।

‘डीपफेक’ से निपटने के लिए सरकार जल्द ही लाएगी नया नियम। रुपया-पैसा | 23.November | 7 pm 23.11.2023

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘डीपफेक’ को लोकतंत्र के लिए नया खतरा करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इससे निपटने के लिए जल्द ही नए नियम लाएगी। मंत्री ने ‘डीपफेक’ के मुद्दे पर सोशल मीडिया मंचों के प्रतिनिधियों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल ने बढ़ाए सीएनजी के दाम। रुपया-पैसा | 23.November | 3 pm 23.11.2023

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दाम दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बढ़ा दिए हैं। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की कीमतों में आईजीएल ने 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। IGL की तरफ से लागू किए गए सीएनजी के नए दाम आज यानी 23 नवंबर 2023 से लागू हो रहे हैं।

DGCA ने Air India पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना। रुपया-पैसा | 22.November | 7 pm 22.11.2023

विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को जरूरी सुविधाएं देने से संबंधित मानकों का अनुपालन न करने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने बुधवार को बयान में कहा कि दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु के हवाई अड्डों पर एयर इंडिया की इकाइयों का निरीक्षण करने के बाद यह पाया गया कि एयरलाइन नागर विमानन प्रावधानों का ठीक से पालन नहीं कर रही है।

पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी। रुपया-पैसा | 22.November | 3 pm 22.11.2023

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश अगले तीन सालों में किया जाएगा। कोलकाता में 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है।

अगले पांच सालों में 3,000 से भी ज्यादा लोगों को नौकरी देगी टाइटन कंपनी। रुपया-पैसा | 21.November | 7 pm 21.11.2023

टाइटन कंपनी की अगले पांच साल में इंजीनियरिंग, डिजाइन, लक्जरी, डिजिटल, डेटा विश्लेषण, विपणन और बिक्री सहित अन्य क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

“भारत 5,000 अरब डॉलर के जीडीपी को बहुत पहले ही हासिल कर चुका होता, अगर…” रुपया-पैसा | 21.November | 3 pm 21.11.2023

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अस्थायी सदस्य नीलेश शाह ने सोमवार को कहा कि सोने के आयात की आदत नहीं होती तो भारत 5,000 अरब डॉलर के जीडीपी के लक्ष्य को ‘बहुत पहले’ ही हासिल कर लिया होता। म्यूचुअल फंड उद्योग के दिग्गज शाह ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में भारतीय लोगों ने अकेले सोने के आयात पर लगभग 500 अरब डॉलर खर्च कर दिए हैं।

Physics Wallah ने अपने 120 कर्मचारियों की कर दी छुट्टी। रुपया-पैसा | 20.November | 7 pm 20.11.2023

Edtech कंपनी PhysicsWallah ने 120 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि 10 इन लोगों को परफॉर्मेंस रिव्यू प्रोसेस के बाद कंपनी से निकाला गया है। PhysicsWallah ने जानकारी दी कि कुल वर्कफोर्स के 0.8 प्रतिशत पर परफॉर्मेंस के आधार पर किए गए रिव्यू प्रोसेस का असर पड़ेगा।

लार्सन एंड टुब्रो के हाइड्रोकार्बन कारोबार को पश्चिम एशिया में मिला एक बड़ा ठेका। रुपया-पैसा | 20.November | 3 pm 20.11.2023

लार्सन एंड टुब्रो के हाइड्रोकार्बन कारोबार को पश्चिम एशिया में एक बड़ा ठेका मिला है। कंपनी 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को ‘बड़ी’ श्रेणी में वर्गीकृत करती है।

साइबर क्राइम से बचना चाहते हैं तो कुछ बेसिक बातों का रखें ध्यान। रुपया-पैसा | 18.November | 7 pm 18.11.2023

डिजिटल मनी और प्लास्टिक मनी पर लगातार बढ़ रही निर्भरता के बीच क्रेडिट कार्ड फ्रॉड में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन आप खुद को साइबर क्राइम जैसे क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से बचाए रखना चाहते हैं तो कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन कांत मुंजाल के खिलाफ कार्यवाही पर लगा दी गई रोक। रुपया-पैसा | 17.November | 7 pm 17.11.2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन के एक मामले में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन कांत मुंजाल के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी है। इस मामले की जांच ईडी द्वारा की जा रही है।

RBI से मिली मंजूरी, अब ईशा अंबानी संभालेंगी जियो फाइनेंशियल। रुपया-पैसा | 17.November | 3 pm 17.11.2023

रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ईशा अंबानी और दो अन्य लोगों को कंपनी का निदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी जियो फाइनेंशियल ने शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी।

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.