Express Audio
Jansatta - रुपया-पैसा
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
भारत और ओमान के बीच FTA पर अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से होगी | रुपया-पैसा | 9.January | 3 PM 09.01.2024 5:20
भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से शुरू होगी। वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) नामक समझौते के लिए दोनों पक्षों में ज्यादातर विषयों पर बातचीत हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक ‘‘ बातचीत आगे बढ़ रही है। दो दौर की व्यक्तिगत बातचीत और कई अंतर-सत्रीय बैठकें पहले ही हो चुकी हैं।...
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 671 अंक टूटा | रुपया-पैसा | 08.January | 7 pm 08.01.2024 4:36
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले करोबारी दिन जोरदार बिकवाली देखी गई। तीसरी तिमाही के नतीजों में कमजोरी के एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई। दूसरी ओर पीएसयू, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयर भी तेजी से फिसले। इसके असर से बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 670.93 (0.93%) अंकों की गिरावट के साथ 71,355.22 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर...
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 535 अंक टूटा | रुपया-पैसा | 03.January | 07.00 PM 03.01.2024 3:19
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 535 अंक फिसलकर 71,356 पर आ गया। निफ्टी भी 148 अंकों की गिरावट के साथ 21,517 पर बंद हुआ। बाजार की चौतरफा बिकवाली में IT और मेटल सेक्टर सबसे आगे रहे। निफ्टी में हिंडाल्को, JSW स्टील और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 379 अंक फिसलकर 71,892 पर बंद हुआ था।
2024 के दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार | रुपया-पैसा | 02.January | 07.00 PM 02.01.2024 3:02
साल 2023 के आखिरी महीने में शेयर बाजार के लगातार ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब नए साल में बाजार में बड़ी मुनाफावसूली दिख रही है। नए साल 2024 के दूसरे कारोबारी दिन प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 379.46 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.48 के स्तर पर जबकि निफ्टी 76.11 अंक फिसलकर 21,665.80 के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में बैंकिंग,...
गुजरात की श्रम अदालत ने हिताची एनर्जी इंडिया पर लगाया जुर्माना। रुपया-पैसा | 22.December | 3 pm 22.12.2023 5:31
गुजरात की एक श्रम अदालत ने गुजरात फैक्ट्री नियम, 1963 का उल्लंघन करने पर हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड के एक कारखाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
अशोक लेलैंड को मिला तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 552 बसों की आपूर्ति का ऑर्डर। रुपया-पैसा | 21.December | 7 pm 21.12.2023 5:13
प्रमुख वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 552 बस की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि ‘अल्ट्रा लो एंट्री’ बसों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में लिया जाएगा।
Vistara Christmas Sale: क्रिसमस के मौके पर विस्तारा में बंपर सेल। रुपया-पैसा | 21.December | 3 pm 21.12.2023 5:15
अगर आप हॉलिडे सीजन में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो गुड न्यूज है। एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने स्पेशल क्रिसमस सेल का ऐलान किया है। घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क के लिए इस सेल में ग्राहक छूट के साथ टिकट बुक कर सकते हैं।
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने की डीए में 4% की बढ़ोतरी। रुपया-पैसा | 20.December | 7 pm 20.12.2023 5:56
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 1 दिसंबर से महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके साथ ही अब पंजाब में डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है।
शुक्रवार की बैठक में ऋणदाता बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा वित्त मंत्रालय। रुपया-पैसा | 20.December | 3 pm 20.12.2023 5:56
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में डूबे कर्ज के प्रबंधन सहित विभिन्न मापदंडों पर ऋणदाता बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय सेवा सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत स्वीकारने और समाधान के लिए लंबे समय से लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।
गो फर्स्ट का अधिग्रहण का अधिग्रहण करना चाहती है स्पाइसजेट। रुपया-पैसा | 19.December | 7 pm 19.12.2023 5:38
एयरलाइन स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने गो फर्स्ट का अधिग्रहण करने में रुचि व्यक्त की है और दिवालिया विमानन कंपनी की उचित जांच-पड़ताल के बाद प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है।
20.66% बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचा कर संग्रह। रुपया-पैसा | 19.December | 3 pm 19.12.2023 5:04
चालू वित्त वर्ष में अभी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.66 प्रतिशत बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 17 दिसंबर, 2023 तक 13,70,388 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.95 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर से मिले।
21 दिसंबर से आगे बढ़ी Zee और Sony के विलय की डेडलाइन। रुपया-पैसा | 18.December | 3 pm 18.12.2023 5:32
प्रमुख मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ अपने प्रस्तावित विलय की समय सीमा 21 दिसंबर, 2023 से आगे बढ़ाने को कहा है। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।
Swiggy ने जारी की रिपोर्ट, एक आदमी ने साल भर में ऑर्डर किया 42 लाख रुपए का खाना। रुपया-पैसा | 15.December | 7 pm 15.12.2023 5:13
Swiggy ने 2023 की अपनी उस रिपोर्ट रिलीज कर दी है जिसमें इस साल ऑर्डर होने वाले फूड से जुड़ी सारी डिटेल मौजूद है। ‘How India Swiggy’d 2023- unwrapping India’s year in on-demand convenience’ टाइटल वाली एक रिपोर्ट स्विगी ने 14 दिसंबर 2023 को जारी की है। इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 2023 में मुंबई के एक यूजर ने 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया।
नारायण मूर्ति भी हो गए ‘डीपफेक’ के शिकार, ‘फेक न्यूज’ पर जताई चिंता। रुपया-पैसा | 15.December | 3 pm 15.12.2023 4:42
इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने बृहस्पतिवार को उन ‘फेक न्यूज’ को लेकर चिंता जताई, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने स्वचालित ट्रेडिंग अनुप्रयोगों का समर्थन किया है। उन्होंने साथ ही आम लोगों को ऐसे धोखाधड़ी वाले दावों में न फंसने की चेतावनी दी है।
चार्जज़ोन के सहयोग से ऑडी ने किया अत्यधिक तेज चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन। रुपया-पैसा | 14. December | 7 pm 14.12.2023 5:25
जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चार्जज़ोन के सहयोग से एक अत्यधिक तेज चार्जिंग स्टेशन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।
CNG Price Hike: तीन हफ्तों में दूसरी बार CNG की कीमतों में इजाफा। रुपया-पैसा | 14.December | 3 pm 14.12.2023 5:20
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तीन हफ्ते में दूसरी बार CNG की कीमतों में इजाफा हो गया है। राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
टाटा मोटर्स ने दर्ज की नवंबर में अभी तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री। रुपया-पैसा | 12.December | 7 pm 12.12.2023 5:27
टाटा मोटर्स ने त्योहारी सीजन में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर नवंबर में अभी तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री दर्ज की। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बफर स्टॉक के लिए किसानों से लगभग दो लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार। रुपया-पैसा | 12.December | 3 pm 12.12.2023 5:56
निर्यात पर प्रतिबंध के खिलाफ महाराष्ट्र में प्याज किसानों के विरोध के बीच केंद्र ने कहा कि वह किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी मंडियों से अपने बफर स्टॉक के लिए लगभग दो लाख टन खरीफ प्याज फसल खरीदेगी। खरीद यह सुनिश्चित करेगी कि घरेलू थोक दरें स्थिर रहें और प्रतिबंध के कारण तेज गिरावट न आये।
जल्द ही गिरने वाले हैं प्याज के दाम। रुपया-पैसा | 11.December | 7 pm 11.12.2023 4:55
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की कीमतें मौजूदा औसत कीमत 57.02 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ जाएंगी।
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में एक जनवरी से होगी तीन प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी। रुपया-पैसा | 11.December | 3 pm 11.12.2023 5:35
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत एक जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला उत्पादन लागत बढ़ने से पड़ रहे असर को कम करने के लिए लिया गया है।
जानिए यूपीआई, रेपो रेट समेत RBI मीटिंग के अहम फैसले। रुपया-पैसा | 08.December | 7 pm 08.12.2023 5:35
जानिए भारतीय रिजर्व बैंक की शुक्रवार को पेश मौद्रिक समीक्षा की मुख्य बातें।
Repo Rate: इस बार भी रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, 6.5% पर कायम। रुपया-पैसा | 08.December | 3 pm 08.12.2023 5:44
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार पांचवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, हमारी बुनियाद सुदृढ़ है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावा, 2024 वाले बजट में नहीं होगी कोई बड़ी घोषणा। रुपया-पैसा | 07.December | 7 pm 07.12.2023 5:32
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक फरवरी 2024 को पेश किए जाने वाले बजट में कोई ‘‘बड़ी घोषणा’’ नहीं होगी क्योंकि यह आम चुनाव से पहले लेखानुदान होगा। सीतारमण ने कहा, ‘‘ यह सच है कि एक फरवरी 2024 को जो बजट घोषित किया जाएगा वह सिर्फ ‘वोट ऑन अकाउंट’ होगा क्योंकि हम चुनाव की तैयारी में होंगे।
शेयर मार्केट खुलते ही 20% तक गिरे Paytm के शेयर। रुपया-पैसा | 07.December | 3 pm 07.12.2023 5:47
गुरुवार को शेयर मार्केट खुलते ही पेटीएम के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। बता दें कि लगातार सात कारोबारी सत्र से जारी तेजी गुरुवार को रुक गई और मार्केट लाल रंग के निशान पर खुला।
एयर इंडिया ने एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में किया बदलाव। रुपया-पैसा | 06.December | 7 pm 06.12.2023 5:19
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस साल एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया है। इसके तहत अब ए321 नियो विमानों की संख्या अधिक होगी।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.