Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

रिलायंस का मार्केट कैप 19.50 लाख करोड़ के पार, निवेशकों ने कमाए 1.25 लाख करोड़ | रुपया-पैसा | 29.January| 7 PM 29.01.2024

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज 29 जनवरी 2024 को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई. आज RIL में 7 फीसदी से ज्यादा तेजी रही और यह 2904 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2710 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर में इस तेजी के बीच कंपनी का मार्केट कैप 19.58 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया. यह मार्केट कैप के लिहाज से देश की नंबर 1 कंपनी है.25 जनवरी को RIL का शेयर 2710 रुपये पर ब...

RBI के किस फैसले से थमी स्टॉक में गिरावट | रुपया-पैसा | 29.January| 3 PM 29.01.2024

आज निजी सेक्‍टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला थम गया है. आज यह बैंकिंग स्‍टॉक इंट्राडे में करीब 2 फीसदी मजबूत होकर 1463 रुपये तक पहुंच गया, जबकि 25 जनवरी को यह 1435 रुपये पर बंद हुआ था. असल में भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम को अपनी मंजूरी दे दी है. आरबीआई द्वारा एलआईसी को एक साल की अवधि के भीतर, यान...

5 बड़ी वजहों से शेयर बाजार में मची अफरा तफरी, 700 अंक टूट गया सेंसेक्स | रुपया-पैसा | 25.January| 7 PM 25.01.2024

घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तेज गिरावट रही. सेंसेक्स आज 700 अंकों से ज्यादा टूटकर 70319 के लेवल पर आ गया. जबकि निफ्टी के लिए आज इंट्राडे लो लेवल 21247 पर रहा. इंडेक्स में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट आई है. बाजार की इस गिरावट में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.5 लाख करोड़ घट गया है. आज के कारोबार में तकरीबन...

IT शेयरों ने बिगाड़ा मूड, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 21250 के करीब | रुपया-पैसा | 25.January| 3.00 PM 25.01.2024

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं. सेंसेक्स करीब 700 अंक कमजोर दिख रहा है. वहीं निफ्टी भी 21250 के करीब आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी पर सिर्फ आटो, मेटल, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि बैंक, आईटी,...

DGCA ने सुरक्षा उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना लगाया | रुपया-पैसा | 24.January| 7 PM 24.01.2024

नागर विमानन महानिदेशालय ने कुछ लंबे मार्गों पर संचालित उड़ानों के संबंध में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एयरलाइन एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आ...

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी, आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट | रुपया-पैसा | 24.January | 3 PM 24.01.2024

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भी कमजोरी नजर आ रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में गिरावट दिख रही है. सेंसेक्स करीब 200 अंक टूट गया है. वहीं निफ्टी भी 21200 के नीचे आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी पर आईटी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि बैंक, आटो, फाइनेंशियल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल...

बाजार में भगदड़ से 8 लाख करोड़ साफ, अच्छी शुरूआत के बाद भी सेंसेक्स क्यों टूटा | रुपया-पैसा | 23.January| 7 PM 23.01.2024

घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है. हालांकि बाजार की शुरूआत मजबूत हुई थी और सेंसेक्स करीब 600 अंक मजबूत होकर खुला था. निफ्टी भी 21400 के पार खुला था. लेकिन कुछ देर बाद ही खास तौर पर बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार का मूड खराब हो गया. कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरावट आ गई, वहीं निफ्टी भी 21250 के नीचे बंद हुआ. बाजार कीएनएसई के प्रोविजनल डाटा के अनुसार विदेशी स...

आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के इंडेक्स में तेजी | रुपया-पैसा | 23.January| 3 PM 23.01.2024

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में अच्छी तेजी है. सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है तो निफ्टी 21750 के करीब आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्...

4 शेयरों को मिला श्री राम का आशीर्वाद, 1 साल में 195% तक मिला रिटर्न | रुपया-पैसा | 22.January| 7 PM 22.01.2024

अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज पूरी हो गई है.राम मंदिर से लेकर पूरे अयोध्या के मेकओवर पर करीब 1000 करोड़ डॉलर के खर्च का बजट है, जिसमें कई काम पूरे हो चुके, शुरू हो गए या शुरू होने हैं. इससे यह शहर इकोनॉमिक एक्टिविटीज का भी एक बड़ा केंद्र बन गया है, जिससे लाभ लेने की स्थिति में कई बड़ी या छोटी कंपनियां शामिल हैं. इनमें से कुछ तो अयोध्या में किसी न किसी प्रोजेक्ट से जुड...

रिलायंस इंडस्ट्रीज में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष छुट्टी | रुपया-पैसा | 22.January| 3 PM 22.01.2024

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अपने कार्यालयों में छुट्टी की. रिलायंस इंडस्ट्रीज के आसपास स्थित मंदिरों में विशेष पूजा, जियो संबद्ध संपत्तियों पर समारोह का सीधा प्रसारण और अपनी खुदरा दुकानों में सभी आगंतुकों को दीये बांटने की व्यवस्था की है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सामरोह आज सोमवार को आयोजित हो रहा है। मुकेश अंबानी परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम में...

अल्ट्राटेक सीमेंट का तीसरी तिमाही में 67 प्रतिशत बढ़ा | रुपया-पैसा | 19.January| 7 PM 19.01.2024

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 1,774.78 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1,062.58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस अवधि में उसकी परिचालन आय 7.85 प्रतिशत बढ़कर 16,739.97 करोड़ रुपये हो गई। 2022 की इसी अवधि में यह 15,520.93 करोड़ रुपये थी। कंप...

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी | रुपया-पैसा | 19.January| 3.00 PM 19.01.2024

घरेलू बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में...

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के लिए SAP प्रति क्विंटल 20 रुपये बढ़ाया | रुपया-पैसा | 18.January| 7 PM 18.01.2024

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ने के लिए स्टेट एडवाइजरी प्राइस (एसएपी) 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला। चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अगेती किस्म की कीमत अब 370 रुपये प्रति क्विंटल होगी जबक...

सरकार इस बजट में बढ़ा सकती है पीएलआई योजना का दायरा | रुपया-पैसा | 18.January| 3 PM 18.01.2024

मैनुफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार आगामी अंतरिम बजट में पीएलआई योजना का दायरा बढ़ा सकती है। डेलॉयट ने कहा कि इसमें कपड़ा, आभूषण और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है। इस समय उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना 14 क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर रजत वाही ने कहा कि ग्रामीण आय बढ़ाकर मुद्रास्फीति और उपभोग मा...

विदेशों में भी गूगल पे के माध्यम से पेमेंट होगी | रुपया-पैसा | 17.January| 7 PM 17.01.2024

गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूपीआई पेमेंट का भारत के बाहर विस्तार करने के लिए एक समझौता किया है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भारतीय यात्री अब अन्य देशों में गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से कैश ले जाने या अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे का सहारा लेने की जरूरत खत्म हो जाएगी। गूगल...

अयोध्या से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को हरी झंडी | रुपया-पैसा | 17.January| 3 PM 17.01.2024

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता...

डीपफेक पर अगले सात दिन में सख्त IT नियम बनने की संभावना | रुपया-पैसा | 16.January| 7 PM 16.01.2024

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए अगले सात दिन में सख्त आईटी नियमों की लिस्ट बनाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि डीपफेक को लेकर जो एडवाइजरी जारी की गई थी, उसको लेकर हम कड़े नियम बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा सरकार ने पहले ही सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि ‘डीपफेक’ पर उसकी सलाह का प...

स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में गुजरात, केरल, कर्नाटक सबसे ऊपर | रुपया-पैसा | 16.January| 3 PM 16.01.2024

उभरते उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में गुजरात, केरल तथा कर्नाटक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह बात सामने आई। तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की श्रेणी में रखा गया है। महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना उन राज्यों तथा...

अवाडा समूह गुजरात में 40 हज़ार करोड़ का निवेश करेगा | रुपया-पैसा | 15.January| 7 PM 15.01.2024

अवाडा समूह ने गुजरात में 6,000 मेगावाट की हाइब्रिड पवन-सौर परियोजनाएं विकसित करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में अवाडा समूह ने गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस...

घरेलू शेयर बाजार में तेजी से शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे बढ़ा | रुपया-पैसा | 15.January| 3.00 PM 15.01.2024

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.82 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्र...

रामलला ने इन कंपनियों के निवेशकों को मालामाल किया | रुपया पैसा | 12.January| 7 PM 12.01.2024

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। मंदिर निर्माण का कार्य दिन-रात तेजी से जारी है और निर्माण करने वाली कंपनी की कोशिश जल्द से जल्द इसे पूरा करने की है। राम मंदिर बनाने का काम देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक L&T कर रही है। मंदिर निर्माण शुरू होने से लेकर अब तक इस कंपनी के शेयरों का दाम हर दिन नई तेजी छू रहा है।अयोध्या में राम मंदिर...

क्रिप्टो नियमों पर बोले RBI गवर्नर जो दूसरे बाजार के लिए अच्छा है जरूरी नहीं वह हमारे लिए भी अच्छा हो | रुपया-पैसा | 11.January| 7 PM 11.01.2024

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय बैंक क्रिप्टो करेंसी नियमों पर दूसरों का अनुकरण नहीं करेगा और ‘‘जो दूसरे बाजार के लिए अच्छा है, जरूरी नहीं कि वह हमारे लिए भी अच्छा हो।’’ अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के निर्माण की अनुमति देने के लिए बदलावों को मंजूरी देने के बाद उनका यह बयान आया है। क्रिप्टो करेंसी निय...

अडानी गुजरात में 2 लाख करोड़ का निवेश करेंगे देंगे 1 लाख नौकरियां | रुपया-पैसा | 11.January| 3 PM 11.01.2024

उद्योगपति गौतम अडानी ने बुधवार (10 जनवरी 2024) को गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की। इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अडानी ने कहा कि इस निवेश से एक लाख नौकरियां पैदा होंगी. उन्होंने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन में 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की...

सुस्त शुरुआत के बाद, बाजार में अच्छी क्लोजिंग | रुपया-पैसा | 10.January | 07.00 PM 10.01.2024

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद आखिरी सेशन में तेजी लौटी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 271.50 अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ। तिमाही नतीजों से पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बा...

मोदी ने विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की | रुपया-पैसा |  9.January | 7 PM 09.01.2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दुनिया की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ‘वाइब्रेंट’ गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले अर्थव्यवस्था को गति देने तथा रोजगार सृजित करने के लिये विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के इरादे से हुई है। दस जनवरी को शुरू हो रहे ‘वाइब्रेंट’ गुजरात शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने सुजुकी मोटर कॉर्प, माइक्रोन टेक्नोलॉजी...

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.