Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Paytm FASTag के बैलेंस को 29 फरवरी तक करें अकाउंट में ट्रांसफर | रुपया-पैसा | 16.February| 7 PM 16.02.2024

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट प्‍लेटफॉर्म पेटीएम का फास्‍टैग इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो ध्‍यान दें. 29 फरवरी के बाद से यह फास्‍टैग काम नहीं करेगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टोल कलेक्‍शन यूनिट भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से हटा दिया है. आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम की यूनिट पेटीए...

पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब ‘फास्टैग’ जारी नहीं कर पाएगा | रुपया-पैसा | 16.February| 3 PM 16.02.2024

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से ‘फास्टैग’ सेवाएं लेने की सलाह दी है। आईएचएमसीएल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा अपना ‘फास्टैग’ 32 अधिकृत बैंकों से खरीदें। इन 32 अधिकृत बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बै...

जापान पर मंदी का असर, नहीं रहा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था | रुपया-पैसा | 15.February| 7 PM 15.02.2024

जापान की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छी खबर नहीं आ रही है. देश की अर्थव्‍यवस्‍था अभी सुस्‍ती के दौर में है, जिसके चलते अब जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था (Economy of Japan) नहीं रह गया है. इस मामले में जर्मनी (Germany Economy) ने उसे पीछे कर दिया. जापान अब चौथे पोजिशन पर आ गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में वह जर्मनी की अर्थव्यवस्था के आकार से पीछे रह गया है. एक्‍सपर्ट्स का कह...

प्रवर्तन निदेशालय ने पेटीएम बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की | रुपया-पैसा | 15.February| 3 PM 15.02.2024

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोकने की आरबीआई की हालिया कार्रवाई के बाद, पेटीएम के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की और कई दस्तावेज जमा किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत फिनटेक कंपनी में आरबीआई द्वारा चिह्नित कथित अन...

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्‍स 550 अंक टूटा, निफ्टी 21600 के नीचे, टॉप लूजर्स में WIPRO-INFY | रुपया-पैसा | 14.February| 3 PM 14.02.2024

घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्‍लोबल संकेत बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है. वहीं इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट पर बंद हुए थे. मंगलवार को Dow Jones Industrial में 525 अंकों की गिरावट रही और यह 38272.75 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में 287 अंकों की गिरावट रही और यह 15655.60 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 50...

सेंसेक्स 483 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 21750 के करीब, ICICIBANK टॉप गेनर, टॉप लूजर में M&M | रुपया-पैसा | 13.February | 7 PM 13.02.2024

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए हैं. सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की तेजी रही है तो निफ्टी 21750 के करीब पहुंच गया है. कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में तेजी रही है. आज निफ्टी पर मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है. जबकि निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, एफएमसीज...

सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 के पार | रुपया-पैसा | 13.February| 3 PM 13.02.2024

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा चढ़ा है तो निफ्टी 21650 के पार निकल गया है. कारोबार में मिक्स्ड ट्रेंड है. आज निफ्टी पर आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं. जबकि निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में...

LIC: जिन निवेशकों ने दिखाया धैर्य, उसे अभी और मिलेगा रिटर्न! | रुपया-पैसा | 12.February| 7 PM 12.02.2024

इंश्‍योरेंस सेक्‍टर की पीएसयू कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों में आज ऊपरी स्‍तरों से कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज कंपनी का शेयर 1125 के हाई लेवल पर पहुंचा और फिर कुछ बिकवाली के बाद 1041 रुपये पर (lic stock price) नीचे आ गया. शुक्रवार को शेयर 1081 रुपये पर बंद हुआ. वैसे पिछले कुछ दिनों से एलआईसी को लेकर सेंटीमेंट मजबूत बने हुए हैं और स्‍टॉक बीते हफ्ते अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया थ...

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ चढ़ा | रुपया-पैसा | 12.February| 3 PM 12.02.2024

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.01 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबल...

पूर्व पीएम पी वी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न, जानिए ‘भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक’ की पूरी कहानी | रुपया-पैसा | 9.February| 7 PM 09.02.2024

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ‘X’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। पीएम ने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।केंद्र सरकार ने देश के पू...

ई-रुपी को लेकर बड़ा फैसला, ऑफलाइन ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे डिजिटल करेंसी | रुपया-पैसा | 8.february| 7 PM 08.02.2024

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 8 फरवरी 2024 को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पायलट परियोजना में ‘ऑफलाइन’ लेन-देन शुरूआत करने घोषणा की है. इसका मतलब है कि डिजिटल रुपये (E-Rupee) के यूजर्स लिमिटेड इंटरनेट कनेक्शन वाले क्षेत्रों में भी लेनदेन कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा करते हुए कहा कि प्रायोगिक परियोजना के तहत इसमें कार्यक्रम आधारित अतिरिक...

रेपो रेट 6.50% पर बरकरार, FY25 GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान | रुपया-पैसा | 8.February | 3 PM 08.02.2024

India) ने मौजूदा वित्‍त वर्ष की 6वीं मॉनेटरी पॉलिसी में भी राहत दी है. रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 फरवरी 2024 को पॉलिसी का एलान करते हुए में ब्‍याज दरों (Interest Rate) में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की बात कही है. रेपो रेट (Repo Rate) पहले की तरह 6.50 फीसदी पर बरकरार रहेगा. यह लगातार 6वीं पॉलिसी है, जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतिम बार फरवरी 2023 की पॉलिसी में ब्‍य...

क्या 1 साल बाद होम लोन पर मिलेगी राहत, 8 फरवरी को आरबीआई करेगा एलान | रुपया-पैसा | 7.February | 7 PM 07.02.2024

शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को अब कोर्ट के सामने पेश होना ही पड़ेगा। 17 फरवरी को उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है। असल में ईडी द्वारा ही कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा गया था कि सीएम केजरीवाल द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है, लगातार जा रहे समन के बाद भी वे पूछताछ के लिए शामिल नहीं हो रहे। अब उसी कड़ी में अब कोर्ट ने ही 17 फरवरी को केजरीवाल को पेश होने के लिए कह दिया है। लेकिन व...

सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 22000 के पार, SBI-Axis Bank टॉप गेनर्स | रुपया-पैसा | 7.February | 3 PM 07.02.2024

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी बढ़त है. सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है, तो निफ्टी 22050 के करीब पहुंच रहा है. आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है. आज निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. सिर्फ आईट...

चुनावी नतीजों तक निफ्टी बनाएगा नया रिकॉर्ड, फोकस में रहेंगे PSU स्‍टॉक | रुपया-पैसा | 6.February | 7 PM 06.02.2024

देश में जनरल इलेक्‍शन को लेकर शेयर बाजार में जनरल इलेक्‍शन साइकिल में तेज उतार चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है. हाल ही में राज्‍यों में हुए चुनावों में जिस तरह से केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को जीत मिली है, उससे राजनीतिक स्थिरता का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है, फिर भी बाजार को जनरल इलेक्‍शन को लेकर ट्रेंड और फिर नतीजों का इंतजार रहेगा. बहुत से लोग इस बात को लेकर कनफ्यूज हैं कि आम चुनावों के परिणामों...

सेंसेक्‍स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 21850 के पार, TCS टॉप गेनर, NTPC टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 6.February | 3 PM 06.02.2024

शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स वोलेटाइल हैं, हालांकि इनमें ​हल्की बढ़त है. सेंसेक्स में करीब 90 अंकों की तेजी दिख रही है तो निफ्टी 21800 के करीब बना हुआ है. कारोबार में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड दिख रहा है. आज निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, मेटल इंडेक्स लाल निशान में है. जबकि आईटी, आटो, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में...

SBI के शेयरों में गिरावट, 2 फीसदी टूटकर 639 पर पहुंचा शेयर | रुपया-पैसा | 5.February | 7 PM 05.02.2024

आज के कारोबार में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में शेयर करीब 2 फीसदी टूटकर 639 रुपये तक कमजोर हुआ, जबकि शुक्रवार को नतीजों के पहले यह 649 रुपये पर बंद हुआ था. बैंक ने शनिवार को दिसंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किए थे, जो अनुमान से कमजोर रहे. हालांकि इसके बाद भी ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस को इस बैंकिंग शेयर पर भरोसा बना हुआ है और वे इसम...

Paytm के बुरे दिन जारी, 3 दिन 42% टूटा स्टॉक और निवेशकों को 20490 करोड़ का नुकसान | रुपया-पैसा | 5.February | 3 PM 05.02.2024

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों का बुरा दिन थम नहीं रहा है. कंपनी के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर 10 फीसदी टूटकर 438.50 रुपये पर आ गया है. बीते 3 कारोबारी दिन में पेटीएम के शेयर में 42 फीसदी कमजोरी आई है. बुधवार के बंद भाव के बाद से कंपनी के मार्केट में करीब 20490 करोड़ की गिरावट आई है.आज 5 फरवरी को Paytm के...

पोस्ट बजट बाजार में रैली, सेंसेक्स 1250 अंक चढ़ा, निफ्टी 22050 के पार | रुपया-पैसा | 2.February | 3.00 PM 02.02.2024

बजट के अगले दिन शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स में 850 अंकों से ज्यादा तेजी है तो निफ्टी 21950 के पार निकल गया है. कारोबार में हर सेक्टर में खरीदारी दिख रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल, आटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत हुए हैं. फिलहाल से...

बजट 2024 में मिडिल क्‍लास के लिए क्या तोहफा है, सुनिए यहां | रुपया-पैसा | 1.February | 7 PM 01.02.2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में उन मिडिल क्‍लास के लिए बड़ा एलान किया है, जिनके पास अपना घर नहीं है. निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार योग्य मिडिल क्‍लास को अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक हाउसिंग स्‍कीम शुरू करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अंतरिम केंद्रीय बजट में घोषणा की कि सरकार किराए के घरों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों या अनधिकृत कॉलोनियों...

बजट 2024 में सरकार ने कहा, GYAN पर हमारा फोकस | रुपया-पैसा | 1.February | 3 PM 01.02.2024

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता, महिलाओं पर जोर देकर कहा. हमारी सरकार का फोकस इन सभी पर है. वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, ये बजट सबका विकास करने वाला है. ये देश का निर्माण करने वाला बजट है. हमारा ये बजट सरकारी घाटे को कम करने वाला बजट है. किसानों के लिए...

बजट से बजट तक 22% मजबूत Nifty, निवेशकों को 1968% तक रिटर्न | रुपया-पैसा | 31.January| 7 PM 31.01.2024

1 फरवरी 2023 को बजट पेश होने वाले दिन स्टॉक मार्केट का रवैया अनिश्चिता रहा था. दिन के अंत में सेंसेक्स में हल्की तेजी रही, लेकिन निफ्टी50 हल्की गिरावट पर बंद हुआ. हालांकि इंर्आडे में सेंसेक्स 1100 अंक से अधिक उछला और 60,773.44 के टॉप लेवल तक पहुंचा. वहीं निफ्टी भी 17,970 के लेवल को पार कर गया. लेकिन बाद में मुनाफा वसूली आ गई. बजट के बाद साल 2023 में बाजार की ऐसी अनिश्चितता कई बार देखने को मिली. ले...

सेंसेक्‍स 250 अंक टूटा, निफ्टी 21500 के नीचे, TATAMOTORS टॉप गेनर, TITAN टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 31.January| 3 PM 31.01.2024

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली दिख रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही इंडेक्स में भारी गिरावट है. सेंसेक्स करीब 250 अंक टूट गया है तो निफ्टी 231450 के करीब आ गया है. आज निफ्टी पर बैंकिंग, फाइनेंशियल, आईटी और रियल्‍टी इंडेक्‍स लाल निशान में हें. जबकि फार्मा, मेटल, आटो और एफएमसीजी इंडेक्‍स हरे निशान में हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 251 अं...

पेंशन नियमों में बदलाव, महिला कर्मचारी पति की बजाए बच्चों को कर सकेंगी नॉमिनेट | रुपया-पैसा | 30.January| 7 PM 30.01.2024

केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियमों में बड़ा संशोधन किया है. सरकार ने केन्द्रीय सिविल सेवा पेंशन (सीसीएस पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन किया है, जिससे सरकारी महिला कर्मचारियों को अपने पति की जगह अपने योग्य बच्चे या बच्चों को पेंशन के लिए नॉमिनेट करने की अनुमति मिल गई है. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीओपीपीडब्ल्यू ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 में एक संशोधन कि...

सेंसेक्स 200 अंक मजबूत, निफ्टी 21800 के करीब, WIPRO टॉप गेनर, BAJFINANCE टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 30.January| 3 PM 30.01.2024

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही इंडेक्स में अच्छी रैली दिख रही है. सेंसेक्स करीब 200 अंक मजबूत हुआ है तो निफ्टी 21800 के करीब पहुंच गया है. आज बैंकिंग और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान...

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.