Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

बोतल फेंकने के मामले पर सुनिधि चौहान ने दिया रिएक्शन | पर्दे की बात | 6 May| 12 PM 06.05.2024

बीते दिनों बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान को लेकर खबरें आई थीं कि एक लाइव इवेंट में सिंगर पर पानी की बोतल फेंकी गई। उनके साथ भीड़ ने बदतमीजी की। ऐसे में अब इस पर सिंगर की ओर से रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि उन पर अटैक किया गया

भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी के कारण अस्पताल में हैं भर्ती | पर्दे की बात | 11.April | 4 pm 03.05.2024

कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपना एक व्लॉग अपलोड किया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नडर आ रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह तीन दिन से दर्द से तड़प रही थीं, आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। भारती सिंह को इस हाल में देख उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। व्लॉग...

भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी के कारण अस्पताल में हैं भर्ती | पर्दे की बात | 3 May| 12 PM 03.05.2024

कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपना एक व्लॉग अपलोड किया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नडर आ रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह तीन दिन से दर्द से तड़प रही थीं,

क्या आपको याद है ‘हे बेबी’ की एंजेल? 17 में इतना बदल गया लुक, डिंपल पर दिल हार बैठे फैंस | पर्दे की बात | 2 May| 4 PM 02.05.2024

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की फिल्म ‘हे बेबी’ आपको याद होगी। इसे 2007 में रिलीज किया गया था। इस तिकड़ी की फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी थी, जिसने लोगों को हंसाने के साथ-साथ इमोशनल भी किया है। इसका निर्देशन साजिद खान ने किया था।

बहनोई के निधन के बाद सदमे में पंकज त्रिपाठी, काम से लिया ब्रेक | पर्दे की बात | 2 May| 12 PM 02.05.2024

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में आई उनके बहनोई के निधन की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। सड़क हादसे में उनके बहनोई की मौत हो गई है और बहन गंभीर रूप से घायल हैं।

अनुष्का शर्मा के पास है अरबों की संपत्ति, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से ज्यादा फैन फॉलोइंग | पर्दे की बात | 11.April | 4 pm 01.05.2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से उन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। भले ही अनुष्का शर्मा बीते 6 सालों से बड़े पर्दे पर नजर ना आई हों, लेकिन वह अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। आज एक्ट्रेस के...

शानदार है ‘हीरामंडी’ की कहानी, मनीषा कोइराला का किरदार है दमदार | पर्दे की बात | 1 May| 12 PM 01.05.2024

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है और जिन लोगों ने इसे देख लिया है वो इस सीरीज की तारीफ कर रहे हैं। मनीषा कोइराला ने लंबे समय बाद कोई बड़ा रोल किया है, जो उनके लिए भी काफी चैलेंजिंग रहा। लेकिन उनकी मेहनत इस सीरीज में साफ देखने को मिली। इनके अलावा शेखर सुमन और उनके बेटे अधय्यन सुमन के काम को भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

एक चम्मच और कप के कारण पड़ा नाम! शबाना आजमी ने आमिर खान को दिया ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ का टाइटल | पर्दे की बात | 30.April| 4 PM 30.04.2024

आमिर खान को इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और वह किरदार को निभाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाले इकलौते स्टार हैं। ‘दंगल’ के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था और ‘पीके’ के लिए उन्होंने बिना कपड़ों के शूट किया। उन्हें लोग उनके काम के लिए परफेक्शनिस्ट मानते हैं, लेकिन अब उन्होंने बताया कि ये नाम उन्हें शबाना आजमी के...

दाऊद इब्राहिम के बेहद खास थे ऋषि कपूर! राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था अंडरवर्ल्ड का आदमी | पर्दे की बात | 30.April| 12 PM 30.04.2024

ऋषि कपूर के निधन को चार साल हो गए हैं, साल 2020 में 30 अप्रैल के दिन उन्होंने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका परिवार और फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। वह हिंदी सिनेमा को वो अभिनेता थे, जिनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता था।

हॉलीवुड में स्ट्रगल पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द… | पर्दे की बात | 29.April | 4 pm 29.04.2024

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज इंटरनेशनल स्टार के तौर पर जाना जाता है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है लेकिन, यहां अपना नाम कमाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वो भले ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं लेकिन, जब हॉलीवुड का रुख किया तो वहां उन्होंने जीरो से शुरुआत की थी। प्रियंका ने हॉल...

अरिजीत सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से मांगी माफी, साहिल खान को भेजा गया पुलिस कस्टडी में | पर्दे की बात | 29.April| 12 PM 29.04.2024

महादेव बैटिंग ऐप केस में बीते दिनों ही छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अब उन्हें पुलिस कस्टडी में 1 मई तक के लिए भेज दिया गया है। गिरफ्तारी से पहले साहिल ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बेल की याचिका दाखिल की थी। हालांकि, उनकी इस याचिका को रिजेक्ट कर दिया गया था।

शादी के बंधन में बंधीं कृष्णा की बहन आरती, नाराजगी भूल भांजी को आशीर्वाद देने आए गोविंदा | पर्दे की बात | 26.April | 4 pm 26.04.2024

आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आरती बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपनी शादी में इंडियन ब्राइड की तरह सुर्ख लाल जोड़ा पहना और उनके पति क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। आरती की शादी के साथ-साथ सबको गोविंदा का भी इंतजार था। आखिरकार गोविंदा अपनी भांजी की शादी में पहुंचे, हालांकि उनकी पत्नी सुनीता नजर...

सलमान खान के घर फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार, जैस्मीन संग जल्द शादी कर सकते हैं अली गोनी | पर्दे की बात | 26.April| 12 PM 26.04.2024

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग वाले मामले में मुंबई पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि ये भी इस केस में शामिल हैं। आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं और उन्हें आशीर्वाद देने गोविंदा भी पहुंचे।

पीएम मोदी के ‘मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर लारा दत्ता ने किया रिएक्ट | पर्दे की बात | 25.April | 4 pm 25.04.2024

आखिर पीएम मोदी भी एक इंसान हैं। सबको खुश रखना मुश्किल है। ना तो हम ट्रोलिंग से बच पाते और ना ही पीएम मोदी। लेकिन सब अपने हिसाब से डील करते हैं। कोई नाराज ना हो जाए, इस डर से इतना सोच समझकर काम नहीं किया जा सकता। हम सभी इसे अपनी प्रोग्रेस में लेते हैं। आप सिर्फ इसलिए अंडे के छिलकों पर कदम नहीं रख सकते क्योंकि आप एक पक्ष या दूसरे पक्ष को परेशान नहीं करना चाहते। कहीं न कहीं, आपको अपनी सच्चाई के प्रति...

अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, बेटे अभिषेक ने किया कुछ ऐसा की फिदा हुए लोग | पर्दे की बात | 25.April| 12 PM 25.04.2024

गास्टार अमिताभ बच्चन को बुधवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चन को यह सम्मान 24 अप्रैल को थिएटर-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर दिया गया। अवॉर्ड पाकर अमिताभ बच्चन ने मंगेशकर परिवार का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा, “मैंने कभी खुद को इस तरह के पुरस्कार के लायक नहीं समझा, लेकिन हृदयनाथ (मंगेशकर) जी ने बहुत कोशिश की कि मैं यहां आऊं...

लंदन से नहीं इस जगह से होगी अनंत राधिका की शादी, अंबानी परिवार की शादी पर आया बड़ा अपडेट | पर्दे की बात | 24.April | 4 pm 24.04.2024

गुजरात के जामनगर में आयोजित ग्रैंड प्री-वेडिंग के बाद अब जल्द ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी होने वाली है। । वेडिंग को लेकर आए दिन नई डिटेल्स सामने आ रही हैं। दोनों जुलाई के महीने में 7 फेरे लेने जा रहे हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि अब ये एक ग्लोबल इवेंट बनने जा रही है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति में से एक मुकेश अंबानी के बेटे का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन किसी अवॉर्ड सेरेमनी से कम नहीं था। क्यो...

सलमान खान केस में पुलिस ने बरामद किया फोन, ‘पुष्पा पुष्पा’ सॉन्ग का लिरिकल प्रोमो आज होगा रिलीज | पर्दे की बात | 24.April| 12 PM 24.04.2024

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को एक बंदूक और जिंदा कारतूस सूरत की तापी नदी में पड़े मिले हैं। पुलिस को वो फोन भी मिला है, जिससे बात कर ये सारी प्लानिंग की गई थी। हालांकि फोन तोड़ दिया गया था लेकिन इसकी कॉल और मैसेज डिटेल निकाली जा रही है। आज ‘पुष्पा 2’ का ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने का लिरिकल प्रोमो रिलीज होने वाला है।

सामने आया दिलजीत दोसांझ की गुपचुप शादी का सच….| पर्दे की बात | 23.April | 4 pm 23.04.2024

अब हाल ही में दिलजीत की एक महिला के साथ फोटो भी वायरल हुई थी। जिसमें दावा किया जा रहा था वह एक्टर की पत्नी हैं। हालांकि बाद में उस फोटो का सच सामने आ गया। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो दिलजीत की पत्नी नहीं बल्कि 2015 की पंजाबी फिल्म ‘मुख्तियार चड्ढा’ में उनकी सह-कलाकार ओशिन बरार हैं। ओशिन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि “मुझे नहीं पता ऐसा लोगों ने क्यों सोचा कि मैं उनकी पत्...

जून से शुरू हो रहा है Bigg Boss OTT 3, आरती सिंह की हल्दी का वीडियो आया सामन | पर्द की बात | 23.April| 12 PM 23.04.2024

‘बिग बॉस’ के फैंस लंबे समय से BB OTT 3 का इंतजार कर रहे हैं, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन नहीं आ रहा है। लेकिन अब मेकर्स ने घोषणा कर दी है। जून से ये शो शुरू हो रहा है। चंकी पांडे ने कहा है कि वह शादी से पहले ‘कैसेनोवा’ हुआ करते थे।

रवि किशन का होगा DNA Test? बेटी होने का दावा कर रहीं शिनोवा ने खटखटाया अदालत का दरवाजा | पर्दे की बात | 22.April | 4 pm 22.04.2024

अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों लोकसभा चुनाव से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वक्त लोगों के मन में ये सवाल नहीं है कि क्या वह ये चुनाव जीतेंगे या नहीं? बल्कि सब ये सोच रहे हैं कि क्या वाकई में शिनोवा रवि किशन की बेटी है? इसे साबित करने के लिए रवि किशन को डीएनए टेस्ट कराना पड़ सकता है।

रिवील हुआ Kalki 2898 AD में अमिताभ बच्चन का किरदार, अश्वत्थामा बने महानायक का दिखा दमदार लुक | पर्दे की बात | 22.April| 12 PM 22.04.2024

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ से अमिताभ बच्चन का लुक सामने आ गया है। फैंस इसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए उनका लुक काफी दमदार नजर आया। मेकर्स के अलावा अभिनेता खुद भी अपने किरदार का एक पोस्टर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है।नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित...

फिल्मकार कथाकार सत्यजीत राय की फिल्में | पर्दे की बात | 21.April| 12 PM 21.04.2024

बंगाल और भारत के अप्रतिम फिल्मकार और कथाकार सत्यजीत राय की जन्मशती के मौके पर उनकी चार कहानियों को लेकर बनी और संकलित फिल्म है ‘रे’। यानी चार छोटी फिल्मों का संकलन जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। ये चार हैं – ‘फॉरगेट मी नॉट’, बहुरूपिया (नि- सृजित मुखर्जी), ‘स्पॉटलाइट’ (नि- वासन बाला) और ‘हंगामा हैं क्यों बरपा’ (नि-अभिषेक चौबे)। यानी चार कहानियों के तीन निर्देशक।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने आठ दिन में किया 50 करोड़ का बिजनेस, ‘मैदान’ की कमाई 28 करोड़ | पर्दे की बात | 19.April| 12 PM 19.04.2024

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। BMCM ने अब तक लगभग 50 करोड़ का बिजनेस किया है और ‘मैदान’ 28 करोड़ कमा पाई है। सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद शिल्पा शेट्टी से भारती सिंह तक ने चिंता जताई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने उनपर जो आरोप लगाए थे, कोर्ट ने उन्हें उससे राहत दे दी है। नी...

PM मोदी के बाद अब अमिताभ बच्चन को किया जाएगा ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित | पर्दे की बात | 18.April| 4 PM 18.04.2024

भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ मिलने वाला है। उनके साथ-साथ मशहूर संगीतकार एआर रहमान और प्रतिष्ठित अभिनेता रणदीप हुडा को भी सम्मानित किया जाएगा। अमिताभ बच्चन समेत इन कलाकारों को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर के पिता के नाम पर दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। ये अवॉर्ड समाज में महत्वपूर्ण योगदान द...

इस दिन से शुरू होगा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का रजिस्ट्रेशन, BMCM ने सातवें दिन कमाए 2.50 करोड़ | पर्दे की बात | 18.April| 12 PM 18.04.2024

टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि अनुज को शो में मरते हुए दिखाया जाएगा, अब इसके बारे में वकार शेख ने कहा है कि इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और फिल्म 48.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने सातवें दिन 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। रवि किशन को खुद का पति बताने...

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.