Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

आप शादी कब कर रही हैं’, मलाइका अरोड़ा से बेटे अरहान ने पूछा सवाल | पर्दे की बात | 17.April| 4 PM 17.04.2024

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो ‘डंब बिरयानी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके पहले एपिसोड को खूब पसंद किया गया। जिसमें सोहेल खान और अरबाज खान शो का हिस्सा बने थे। पहले एपिसोड में अरहान अपने पिता अरबाज और सोहेल के साथ खूब मस्ती करते नजर आए थे। अब नए एपिसोड में अरहान की मॉम मलाइका अरोड़ा नजर आएंगी, जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। वीडियो से साफ है कि शो के...

शूट के दौरान जख्मी हुईं प्रियंका चोपड़ा, एकनाथ शिंदे ने ली सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी! | पर्दे की बात | 17.April| 12 PM 17.04.2024

सलमान खान के घर में फायरिंग की घटना के बाद हर कोई उन्हें लेकर चिंतित है। सीएम एकनाथ शिंदे मंगलवार को सलमान खान से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि सलमान की सुरक्षा वह सुनिश्चित करते हैं। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त ‘हेड ऑफ स्टेट्स’ की शूटिंग कर रही हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर कुछ चोट आई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘बिग बॉस 17’ में साथ नजर आया कपल समर्थ जुरेल और...

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर को मुंबई लाई पुलिस, अब होगी पूछताछ | पर्दे की बात | 16.April| 4 PM 16.04.2024

: सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लोग गुजरात के भुज पहुंच गए थे, पुलिस ने उन्हें वहीं पर धर दबोचा। सोमवार देर रात मुंबई पुलिस को इन्हें पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करने वाली है। बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो लोग...

भाई ख्याल रखो… गोलीबारी के बाद सलमान खान ने किया पहला पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल | पर्दे की बात | 16.April| 12 PM 16.04.2024

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह-सुबह हवाई फायरिंग की गई। सलमान खान के फैंस परेशान हो गए और उनके लिए दुआ करने लगे। अब सलमान खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, और साफ किया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी सीएनएन-न्यूज 18 से बात करते हुए बताया था कि ये हवाई फायरिंग सिर्फ अटेंशन के लिए की गई है।सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हालांकि उ...

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी | पर्दे की बात | 15.April| 4 PM 15.04.2024

रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना हुई। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं, मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह 5 बजे के आसपास हुई, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर, सलीम खान ने इस घटना के बारे में खुल कर बात की है और आश्वासन दिया है कि परिवार सुरक्षित है, उन्हों...

सरबजीत सिंह को याद कर भावुक हुए रणदीप हुड्डा, ‘मैदान’ ने रविवार को किया हाइएस्ट कलेक्शन | पर्दे की बात | 15.April| 12 PM 15.04.2024

रणदीप हुड्डा ने साल 2016 में रिलीज हुई सरबजीत की बायोपिक में काम किया था। सरबजीत के हत्यारे अमीर तनबा को अज्ञातों ने गोलियों से भून दिया है। अब इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा रणवीर सिंह, कृति सेनन और बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

नोरा फतेही ने कुछ बॉलीवुड कपल्स पर साधा निशाना, बोलीं- वो प्यार के लिए नहीं पैसे के लिए करते हैं शादी | पर्दे की बात | 12.APRIL | 4 PM 12.04.2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि मोदी अभी तक जो हुआ है वो सिर्फ ट्रेलर है। मैंने जम्मू-कश्मीर के पुनर्निर्माण का फैसला लिया है। मोदी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर फिर से राज्य का दर्जा हासिल करेगा। उनकी अपनी विधानसभा होगी।राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि कि एनआईए ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो मुख्य संदिग्धों मुसाविर हुसैन शा...

शाहरुख खान को ईद पर बधाई देने पहुंचे हजारों लोग, मन्नत के बाहर उमड़ी फैंस की जबरदस्त भीड़ | पर्दे की बात | 12.April| 12 PM 12.04.2024

पूरी देश-दुनिया ने कल ईद का जश्न मनाया गया. इस खास मौके पर फैंस अपने चहेते स्टार शाहरुख खान के घर पहुंचे। हजारों-लाखों की संख्या में फैंस मन्नत के बाहर किंग खान को ईद विश करने के लिए पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद एक्टर ने शेयर किया है। ईद के मौके पर शाहरुख खान ने फैंस से मुलाकात की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के...

अक्षय कुमार के नाम पर 6 लाख की ठगी! | पर्दे की बात | 11.April| 4 PM 11.04.2024

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद के मौके पर आज यानी कि 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया है। इसी बीच एक्टर से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उनके नाम पर एक महिला के साथ 6 लाख की ठगी की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि महिला को एक्टर के प्रोडक्श...

‘मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर वोट…’ श्रीराम की तस्वीर लेकर अरुण गोविल ने किया प्रचार तो भड़कीं लोक गायिका | पर्दे की बात | 11.April| 12 PM 11.04.2024

ईद के मौके पर आज सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। एक फिल्म में अजय देवगन की सीरियस एक्टिंग देखने को मिलने वाली है तो वहीं दूसरी फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी एक साथ धांसू एक्शन करती दिखेगी। दोनों ही फिल्मों के लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रही है। लेकिन अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बड़े मि...

न ‘मैदान’ और न ही ‘बड़े मियां छोटे मियां’, दोनों ही फिल्मों की डेट टली | पर्दे की बात | 10.April | 4 pm 10.04.2024

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। अब ये दोनों कलाकार अबू धाबी के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान बड़े मियां छोटे मियां स्टार कास्ट का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के जरिए पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस मूवी के ट्रे...

Heeramandi Trailer Review: ‘मलिका जान का सिक्का चलता है…’ शाही मोहल्ले की तवायफों की कहानी है ‘हीरामंडी’ | पर्दे की बात | 10.April| 1 PM 10.04.2024

लंबे समय तक तस्वीरें और एक्ट्रेसेस के लुक दिखाने के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 9 अप्रैल को इस नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज का भव्य ट्रेलर जारी किया गया। 3 मिनट 11 सेकंड के इस ट्रेलर में वो सब है जिसकी उम्मीद संजय लीला से की जाती है। फिल्म 2 या 3 घंटे में खत्म हो जाती है, लेकिन इस बार मजा थोड़ा ज्यादा आने वाला है, क्योंकि पहली बार भंसाली ने फिल्म की जगह...

रिलीज से एक दिन पहले पोस्टपोन हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ | पर्दे की बात | 9.April | 4 pm 09.04.2024

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ के साथ रिलीज होने वाली थी, जहां ‘मैदान’ को मीडिया स्क्रीनिंग के बाद शानदार रिव्यू मिल रहे हैं वहीं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज टाल दी गई है। यह फिल्म अब 10 अप्रैल नहीं बल्कि 11 अप्रैल को रिलीज होगी। इतना ही नहीं इस फिल्म का रन टाइम भी कम हो गया है। पहले ये फिल्म 2 घंटे 36 मिनट की थी, लेकिन अब र...

‘Well Played India’, हार-जीत की नहीं पहचान की कहानी है ‘मैदान’ | पर्दे की बात | 9.April| 12 PM 09.04.2024

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' (Maidaan) सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को दस्तक दे रही है। इसे ईद के मौके पर रिलीज किया जाना है। इसमें भारतीय फुटबॉल के कप्तान सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को दिखाया गया है, जिन्होंने इंडिया को फुटबॉल में नई पहचान दिलाई थी। ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म कैसी है।कहते हैं ना कि अगर कुछ करने की ठान लो तो नामुमकिन काम भी मुमकिन हो जाता है। आशा, उम्मीद इंसान को हारने नहीं देती है...

फ्लावर नहीं फायर है ‘पुष्पा 2’ का टीजर, रोंगटे खड़े कर देगा अल्लू अर्जुन का दमदार अवतार | पर्दे की बात | 8.April | 4 pm 08.04.2024

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन पिछले काफी समय से फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके टीजर के रिलीज किए जाने की तैयारी काफी समय से चल रही थी। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और इसे रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर को अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर जारी किया गया है। वो आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 अप्रैल, 1982 को उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। उनका ये बर्थडे बेहद ही खास ह...

करीना कपूर की ‘क्रू’ ने मारी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 10वें दिन शानदार रहा कलेक्शन | पर्दे की बात | 8.April| 12 PM 08.04.2024

राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी ‘क्रू’ को खूब पसंद किया जा रहा है। अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन अहम भूमिका है। बॉलीवुड की इन तीनों एक्ट्रेसेज का जलवा दुनियाभर में छाया हुआ है।रिलीज के पहले हफ्ते इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब दूसरे हफ्ते भी ये कॉमेडी ड्र...

‘अनुपमा’ के लिए रुपाली गांगुली नहीं, जूही परमार थीं मेकर्स की पहली पसंद | पर्दे की बात | 5.April | 4 pm 05.04.2024

विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर स्टारर 'फैमिली स्टार' आज, 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म का प्रीमियर भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले 4 अप्रैल को अमेरिका में हुआ था। वहीं विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर को पहली बार एक-दूसरे के साथ 'फैमिली स्टार' में स्क्रीन पर रोमांस करते देखा गया है। लेकिन विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

रेपो रेट 6.50% पर बरकरार, FY25 में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान | रुपया-पैसा | 5.April| 3 PM 05.04.2024

रिजर्व बैंक ने नए वित्‍त वर्ष 2025 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) में भी राहत दी है. रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 5 अप्रैल 2024 को पॉलिसी (Rbi Monetary Policy Updates) का एलान करते हुए में ब्‍याज दरों (Interest Rate) में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की बात कही है. रेपो रेट (Repo Rate) पहले की तरह 6.50 फीसदी पर बरकरार रहेगा. यह लगातार 7वीं पॉलिसी है, जब रेपो रेट में कोई...

इस शुक्रवार 24 घंटे भी पड़ेंगे कम, ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं बेहतरीन फिल्में और सीरीज | पर्दे की बात | 5.April| 12 PM 05.04.2024

दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार रहता है। आज के वक्त में लोग घर बैठे-बैठे ही फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। OTT पर एक्शन, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर समेत सभी तरह की फिल्में या सीरीज लोगों को आसानी से देखने के लिए मिल जाती हैं।5 अप्रैल को ओटीटी पर काफी कुछ नया रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि 5 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होने व...

इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट | पर्दे की बात | 4.April | 4pm 04.04.2024

अप्रैल के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में दिलचस्प फिल्मों का भले ही टोटा हो, मगर ओटीटी पर कई एक्साइटिंग कंटेंट की कमी नहीं है। इस हफ्ते फैमिली ड्रामा से लेकर एक्शन और कॉमेडी का बोलबाला रहेगा। चलिए, अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट के बारे में आपको बताते हैं।

तमिल एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज, पार्किंग के लिए हुए झगड़े में पड़ोसी को दी थी जान से मारने की धमकी! | पर्दे की बात | 4.April| 12 PM 04.04.2024

साउथ एक्ट्रेस सरन्या पोंवंनन के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सरन्या पोंवंनन अक्सर फिल्मों में हीरो की मां के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने बेटे को अच्छे संस्कार देकर बड़ा करती है। लेकिन उनके खिलाफ जो मामला सामने आया है, वो ये कि एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।रिपोर्ट्स की माने...

बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती जा रही ‘क्रू’, पांचवें दिन कमाये 3.50 करोड़ | पर्दे की बात | 3.April| 4 PM 03.04.2024

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ने शुरुआत में तो उड़ान भरी लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी होती दिख रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन पांचवें दिन तक आते-आते इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम हो गया है। मंगलवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक का सबसे कम बिजनेस था। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 37.20 करोड़ हो गया है। मेकर्स के मुताबिक ‘क्रू’ ने पांच दिनों में द...

कभी PCO में करते थे काम, आज हैं अरबों की संपत्ति के मालिक, जानिए कपिल शर्मा की नेटवर्थ | पर्दे की बात | 2.April| 4 PM 02.04.2024

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कपिल आज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कभी कपिल के पास बहुत कम पैसे हुआ करते थे। कपिल ने यहां तक आने से पहले बहुत स्ट्रगल किया है। कपिल ने अपने करियर की शुरुआत 500 रुपये से की थी, कपिल ने पीसीओ में भी काम किया और आज वो अपने मेहनत के दम पर बहुत अमीर हो चुके हैं। 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर, पंजाब में पैदा हुए कपिल शर्मा 43 सा...

प्रेगनेंसी की अफवाहों से तंग आकर परिणीति ने पहने टाइट कपड़े, कहा- मैं अब अपने | पर्दे की बात | 2.April| 12 PM 02.04.2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें को-एक्टर दिलजीत दोसांझ और निर्देशक इम्तियाज अली के साथ लॉन्च इवेंट में देखा गया। जहां वह ढीले-ढाले कपड़े पहन कर पहुंची थीं।इसके अलावा भी वह जहां जा रही हैं। लूज फिटिंग के कपड़े की पहन रही हैं। जिसके बाद फैंस उनकी प्रेग...

जब बिना सेफ्टी के अमिताभ बच्चन ने लगाई 30 फीट ऊंचाई से छलांग, बताया उन दिनों कैसे शूट होते थे एक्शन सीन | पर्दे की बात | 1.April| 4 PM 01.04.2024

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इंडस्ट्री में 55 साल का वक्त हो चुका है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स, किस्से और कहानियां शेयर करते रहते हैं। लगभग पांच दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रहे बिग बी ने बॉलीवुड में 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई फिल्मों में...

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.