Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
रिलीज से पहले ही पता चला कौन बनेगा फुलैरा गांव का नया प्रधान | पर्दे की बात | 23 May| 4 PM 23.05.2024 4:03
सभी की फेवरेट वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। ये वेब सीरीज 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। हाल ही में इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, अब खबर आ रही है कि इस वेब सीरीज की कहानी भी लीक हो गई है। जी हां! ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार प्रधान पद के लिए जंग छिड़ने वाली है और इसी बीच ये बता दिया गया है कि आखिरकार प्रधान बनने कौन वाला है
रिलीज से पहले ही पता चला कौन बनेगा फुलैरा गांव का नया प्रधान, ‘पंचायत 3’ का खुल गया बड़ा राज? | पर्दे की बात | 23 May| 12 PM 23.05.2024 3:50
सभी की फेवरेट वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। ये वेब सीरीज 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। हाल ही में इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, अब खबर आ रही है कि इस वेब सीरीज की कहानी भी लीक हो गई है
जब एक बार में कई सिगरेट पी जाते थे शाहरुख खान, ‘कोयला’ के को-एक्टर बोले- ‘इतना स्मोकिंग करने वाला आदमी…’| पर्दे की बात | 22 May| 4 PM 22.05.2024 3:00
बॉलीवुड ए्क्टर शाहरुख खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। देश-विदेश में उनके अभिनय की तारीफ होती है। प्रदीप रावत ने अब शाहरुख खान को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। प्रदीप रावत 80-90 के दशक के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में विलेन का रोल प्ले किया था और अभिनय के लिए खूब तारीफ बटोरी थी
फुलेरा में आएगा कौन सा नया मोड़, क्या सजिव जी और रिंकी की दिखेगी लवस्टोरी? | पर्दे की बात | 22 May| 12 PM 22.05.2024 3:49
‘पंचायत’ के तीसरे सीजन को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर सीजन 3 ट्रेंड कर रहा है। देशभर के ओटीटी लवर्स बेसब्री से ‘पंचायत 3’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं
विक्की कौशल संग विदेश में छुट्टियां मना रही हैं कटरीना कैफ | पर्दे की बात | 21 May| 4 PM 21.05.2024 4:43
भारत में इंडियन रेलवे सबसे बड़ी नेशनल ट्रांसपोर्टर है। देश में कई बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन हैं जहां हर दिन यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। देश के सबसे बड़े स्टेशन की बात करें तो हावड़ा रेलवे स्टेशन नंबर 1 पर है। 1850 में बने हावड़ा रेलवे स्टेशन भारत के बड़े और जबरदस्त रेलवे नेटवर्क का एक नमूना है। इस स्टेशन की गिनती देश के सबसे पुराने और व्यस्त स्टेशनों में होती है
‘देख रहा है न…’ Cannes 2024 में पहुंचा ‘पंचायत’ का बिनोद, 10 मिनट तक लोग बजाते रहे तालियां | पर्दे की बात | 21 May| 12 PM 21.05.2024 4:52
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पंचायत’ में बिनोद भेल ही बनराकस के भड़कावे में आ गया हो, लेकिन यहां वो अपने काम और दिमाग से बुलंदियों पर पहुंच चुका है। जी हां! हम बात कर रहे हैं अशोक पाठक की, जिन्होंने ‘पंचायत’ में खूब नाम कमाया, वो आज इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर पहुंच चुके हैं। अशोक Cannes Film Festival 2024 में पहुंचे और लोगों ने उनके लिए 10 मिनट तक खड़े होकर तालियां भी बजाई।कान्स में अशोक अपनी फिल्म ‘स...
यामी गौतम और आदित्य के घर गूंजी आया नन्हा मेहमान, संस्कृत में रखा बेटे का ये खास नाम | पर्दे की बात | 20 May| 4 PM 20.05.2024 4:36
बॉलावुड एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर के घर खुशियों का आगमन हो गया है। आर्टिकल 370 फेम एक्ट्रेस ने बेट को जन्म दिया है। यामी और उनके पति आदित्य धर ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के चाहने वाले और तमाम सेलेब्स उन्हें बधाईं दे रहे हैं।
‘फिल्म वर्ल्ड झूठ है, यहां सब फेक है…’, बॉलीवुड को लेकर बोलीं कंगना रनौत, चुनाव जीतीं तो छोड़ देंगी इंडस्ट्री | पर्दे की बात | 20 May| 12 PM 20.05.2024 4:07
बॉलीवुड की क्वीन यानी की कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जोर-शोर से बिजी हैं। वो बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो चुनाव जीतती हैं तो बॉलीवुड को छोड़ देंगी। ऐसे में अब हिंदी सिनेमा को छोड़ने पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है
आज भी बरकरार है ऐश्वर्या राय के हुस्न का जलवा, टूटे हाथ के साथ की शिरकत पर लूट ली महफिल | पर्दे की बात | 17 May| 12 PM 17.05.2024 5:29
77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 1 हफ्ते पहले शुरू हुआ और फैंस तबसे ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है और ऐश्वर्या का 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल का लुक सामने आ चुका है। ऐश्वर्या हर साल कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आती हैं और उनका लुक सुर्खियां बटोरता है।
हाथ में प्लास्टर लिए कान्स में शिरकत करने को तैयार ऐश्वर्या राय, कियारा आडवाणी का हुआ डेब्यू | पर्दे की बात | 16 May| 4 PM 16.05.2024 4:22
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज हो चुका है, इंटरनेशनल से लेकर बॉलीवुड सितारे इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस बार कान्स में कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और शोभिता धुलिपाला ने इस साल कान्स में डेब्यू किया है, इसके साथ ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी भी इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं।
क्रिटिकल है राखी सावंत की हालत! 18 मई को बड़े पैमाने में लॉन्च होगा ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर| पर्दे की बात | 16 May| 12 PM 16.05.2024 3:31
राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह बेसुध नजर आ रही थीं। इसे लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। अब इसपर उनके एक्स हस्बेंड रितेश सिंह का बयान आया है, उन्होंने कहा था कि राखी की हालत सच में ठीक नहीं है।
‘जख्मों पर नमक मत छिड़किए’, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के ICU वाले बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर | पर्दे की बात | 15 May| 4 PM 15.05.2024 4:24
यूपी में का बा’ और ‘बिहार में का बा’ जैसे गाने गाकर सोशल मीडिया पर फेमस हुईं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उनके गाने काफी वायरल होते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और देश और दुनिया के तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इन दिनों लोक गायिका लोकसभा चुनाव के चलते लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं और तमाम...
लोकसभा चुनाव के नामांकन में कंगना रनौत ने घोषित की 91 करोड़ की संपत्ति | पर्दे की बात | 15 May| 12 PM 15.05.2024 3:27
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें उनकी संपत्ति की जानकारी दी गई है।
फिल्म ‘श्रीकांत’ देखी क्या | पर्दे की बात | 14 May| 4 PM 14.05.2024 4:16
श्रीकांत बोला, एक ऐसा नाम जो आज खबरों में है। और वजह है एक्टर राजकुमार राव की फिल्म का रिलीज होना जो एक बायोपिक है। जी हां, राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में, ओटीटी पर भी धमाका | पर्दे की बात | 14 May| 12 PM 14.05.2024 3:34
कोरोना काल के बाद से बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव करना काफी मु्श्किल होता रहा है। 2021 में साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ रिलीज हुई, जिसकी रिलीज के बाद ये साल साउथ का हो गया था।
लोगों को खूब पसंद आ रही हीरामंडी | पर्दे की बात | 13 May| 4 PM 13.05.2024 4:19
हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को रिलीज हुए कई दिन बीत चुके हैं और 8 एपिसोड की ये वेब सीरीज लोगों को खूब पसंद आ रही है। ‘हीरामंडी’ के चलते मनीषा लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में मनीषा कोइराला ने कहा कि वह मां बनना चाहती थीं,
एग्जाम में टॉप करने वाले ‘श्रीकांत’ का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट, पहले वीकेंड कर दिया कमाल | पर्दे की बात | 13 May| 12 PM 13.05.2024 3:14
डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत’ को 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने मूवी को काफी पसंद किया है
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता लेकिन हैंडल कोई हैंडल कर रहा अकाउंट | पर्दे की बात | 10 May| 4 PM 10.05.2024 2:57
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है और इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और करीबी लोग लगातार उन्हें तलाश रहे हैं लेकिन वह अब तक नहीं मिल पाए हैं। अब कुछ बाते निकलकर आई हैं, जिसने इस केस को और भी उलझा दिया है। पता चला है कि गुरुचरण 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट चलाते हैं और उनके Gmail पर भी एक से ज्यादा अकाउंट है।
हीरामंडी के सम्मान में Amul India ने बनाया विज्ञापन | पर्दे की बात | 9 May| 4 PM 09.05.2024 3:16
इस वक्त संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ चर्चा में है। ये सीरीज केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है। भारत के बेस्ट ब्रैंड में से एक अमूल इंडिया ने इस सीरीज को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया है।
नहीं रहे ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘यमला पगला दीवाना’ के डायरेक्टर संगीत सिवान | पर्दे की बात | 9 May| 12 PM 09.05.2024 3:45
मशहूर फिल्म डायरेक्टर संगीत सिवान का निधन हो गया है। उन्होंने 8 मई की शाम आखिरी सांस ली। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा है।
जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग तिरुपति में सात फेरे लेने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी | पर्दे की बात | 8 May| 4 PM 08.05.2024 4:09
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी हैं। एक्ट्रेस ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में जान्हवी कपूर को लेकर एक सोशल मीडिया पर पेज पर कुछ बातें कही गई थीं।
सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर फिल्में OTT पर रिलीज साउथ की ये फिल्में,हॉलीवुड को देती हैं टक्कर | पर्दे की बात | 8 May| 12 PM 08.05.2024 3:22
आज के समय लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांस से लेकर मिस्ट्री, एक्शन और थ्रिलर जैसी हजारों सीरीज और मौजूद हैं।
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में मिली बड़ी कामयाबी | पर्दे की बात | 7 May| 4 PM 07.05.2024 4:00
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पांचवीं गिरफ्तारी की। मामले के पांचवें आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया और उसकी पहचान मोहम्मद चौधरी के रूप में हुई है।
भांजे कृष्णा की इस बात से नाराज हैं गोविंदा, बोले- वो बार-बार इंटरव्यू में कहता है…| पर्दे की बात | 7 May| 12 PM 07.05.2024 4:01
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर गोविंदा का अपने भांजे कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। हालांकि हाल ही में हुई कृष्णा की बहन आरती की शादी में गोविंदा और उनके बेटे यशवर्धन पहुंचे थे
मांग में सिंदूर, गले में वरमाला, भोजपुरी के फेमस विलेन ने भरी रानी चटर्जी की मांग! | पर्दे की बात | 6 May| 4 PM 06.05.2024 3:32
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो पर्सनल लाइफ के अलावा फिटनेस गोल्स भी देती हैं। इन सबके बीच फिटनेस क्वीन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो भोजपुरी के फेमस विलेन संग फेरे लेते हुए नजर आ रही हैं।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.