Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं एक्टर इमरान खान। पर्दे की बात | 13.January | 12 pm 13.01.2023

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान 13 जनवरी को 40 साल के हो गए हैं। इमरान खान ने साल 2015 में फिल्म कट्टी बट्टी में देखा गया था, इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली।

इस्लाम कुबूलना नहीं आया काम, आदिल ने शादी से किया इंकार…पर्दे की बात | 12.January | 4 pm 12.01.2023

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग निकाह की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि आदिल इस शादी को गलत बता रहे हैं। जिसपर राखी सावंत ने अपना दर्द बयां किया है।

न्यूट्रिशन एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट (NAPI) ने अमिताभ बच्चन को भेजा लेटर। पर्दे की बात | 12. January | 12 pm 12.01.2023

केबीसी खत्म होने के बाद एक्टर एक बार फिर से चर्चा में हैं। वजह है केबीसी के सेट पर किया गया एक ऐडवर्टिज़मेंट। दरअसल केबीसी के सेट पर एक्टर ने ब्रिटैनिया मिल्क बिकिज़ को प्रमोट किया था।इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस बिस्कुट में आटे और दूध जितने पोषक तत्व हैं। माताओं को अपने बच्चों को ये बिस्कुट खिलाना चाहिए।

Golden Globes 2023: RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ का जलवा। पर्दे की बात | 11.January | 4 pm 11.01.2023

RRR के गाने नाटू नाटू (RRR Mato Nato) ने बेस्ट ओरिजनल गाने की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Golden Globe 2023) जीता। RRR की टीम को ट्विटर पर कई सेलेब्स ने विश किया।

Ramcharan और Shah Rukh Khan के बीच प्यार भरी बातचीत । पर्दे की बात | 11.January | 12 pm 11.01.2023

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर 10 जनवरी को लॉन्च हुआ। फैंस को किंग खान का अंदाज खूब पसंद आया और लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म सुपरहिट होने वाली है। एक्टर राम चरण ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का तेलुगु ट्रेलर लॉन्च किया। उन्हें धन्यवाद देते हुए, शाहरुख खान ने अपने ट्रेडमार्क अंदाज में कहा कि “थैंक यू सो मच माय मेगा पावर स्टार राम चरण।

विवादों के बीच आउट हुआ ‘पठान’ का ट्रेलर। पर्दे की बात | 10.January | 4 pm 10.01.2023

इस साल की सबसे बहुचर्चित फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

Happy Birthday Hrithik Roshan। पर्दे की बात | 10.January | 12 pm 10.01.2023

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज 49 साल के हो गए हैं। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को एक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के घर हुआ था। ऋतिक बॉलीवुड के सबसे कामयाब और बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं

तुनिशा शर्मा की मां को है तुनिशा की हत्या का शक। पर्दे की बात | 09.January | 4 pm 09.01.2023

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा 24 दिसंबर को अपने शूटिंग सेट पर मृत पाई गई थीं। तुनिशा शर्मा की मां ने कहा है कि ‘ये सुसाइड और मर्डर कुछ भी हो सकता है। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि शीजान उसे पास के अस्पताल में न ले जाकर दूर के अस्पताल में लेकर गया।

Happy Birthday Farhan Akhtar। पर्दे की बात | 9.January | 12 pm 09.01.2023

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक मशहूर सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फरहान 9 जनवरी को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।। उनका जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था

सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को बचाने के लिए योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार। पर्दे की बात | 06.January | 4 pm 06.01.2023

सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। 5 दिसंबर को मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री संग बैठक में शेट्टी ने कहा कि वह इस बायकॉट ट्रेंड को रोक सकते हैं। सुनील शेट्टी ने योगी आदित्यनाथ से कहा, “99 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता। हम लोग दर्शकों के दिल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की छवि के ये जरूरी है कि बॉलीवुड बॉयकॉट के ट्रेंडिंग हैशटैग को हटाया जाए। ताकी...

Happy Birthday AR Rahman। पर्दे की बात | 6.January | 12 pm 06.01.2023

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए.आर रहमान 6 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। न केवल भारत में बल्कि ए.आर.रहमान विदेश में भी मशहूर हैं। उन्होंने लगभग एक दशक पहले हॉलीवुड में जमकर काम किया और नाम कमाया।

सोनू सूद को रेलवे की फटकार, मांगनी पड़ी माफी। पर्दे की बात | 05.January | 4 pm 05.01.2023

Entertainment News: सोनू सूद को भारतीय रेलवे (Sonu Sood Train Viral Video) से फटकार मिली है। सोनू सूद ने 13 दिसंबर को एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर (Sonu Sood Tweet) किया था, जिसमें वो चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद खुद सोनू सूद ने ट्विटर पर रेलवे से माफी मांगी है।

यूजर ने शाहरुख से मांगा OTP, एक्टर ने दिया ये जवाब। पर्दे की बात | 5.January | 12 pm 05.01.2023

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान'(Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ में पहुंचे थे मालदीव? पर्दे की बात | 04.January | 4 pm 04.01.2023

विजय देवरकोंडा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। न्यू ईयर पर दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों ही मालदीव में पूल के मजे लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों की तस्वीर अकेले-अकेले है, मगर लोकेशन से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों नए साल पर मालदीव में वैकेशन मना रहे हैं।

Pathan Trailer Leaked। पर्दे की बात | 4.January | 12 pm 04.01.2023

फ‍िल्‍म न‍िर्माताओं की ओर से अभी इस बारे में कोई आध‍िकार‍िक जानकारी नहीं दी गई है, लेक‍िन इस बीच ट्व‍िटर पर पठान का ट्रेलर लीक होने की चर्चा छ‍िड़ गई।फिल्म की रिलीज में कुछ दिन ही बाकी हैं लेकिन निर्माताओं ने अब तक फिल्म का ट्रेलर जारी नहीं किया है। जहां ट्रेलर रिलीज के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, वहीं पठान का ट्रेलर होने का दावा करने वाला एक वीडियो ट्विटर...

श्रद्धा आफताब केस में हुई छेड़छाड़? सोनी टीवी ने क्यों मांगी माफी? पर्दे की बात | 03.January | 4 pm 03.01.2023

सच्ची घटानाओं पर आधारित सोनी टीवी का शो ‘क्राइम पेट्रोल’ इन दिनों मुश्किलों में हैं। शो के एक एपिसोड को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर सोनी टीवी के बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। जिसके बाद खुद सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर दर्शकों से माफी मांगी है।

शीजान के परिवार ने तुनिशा के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाएं । पर्दे की बात | 3.January | 12 pm 03.01.2023

तुनिशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ तब आया जब शीजान खान की बहनें फलक नाज़ और शफक नाज़, उनकी मां और वकील ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी में शीजान के परिवार ने तुनिशा के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाएं।

बेशरम रंग पर सज्जाद अली ने लगाया गाना चोरी करने का आरोप। पर्दे की बात | 02.January | 4 pm 02.01.2023

‘बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर शुरू हुए बवाल के बीच भारत में खूब विरोध प्रदर्शन हुआ। अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने इस गाने को लेकर बॉलीवुड पर तंज कस दिया है। सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका कहना है कि ‘बेशर्म रंग’ उनके वर्षों पुराने गाने ‘अब के हम बिछड़े’ से मिलता जुलता है।

Honey Singh क्यों मांग रहे थे मरने की दुआ। पर्दे की बात | 2.January | 12 pm 02.01.2023

सिंगर ने अपने आप में कई बदलाव किए और 2.0 वर्जन के साथ इंडस्ट्री में वापस कदम रखा। सिंगर हनी सिंह ने हाल ही टाइम्स मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा कि जितने दिन वे शोबिज की दुनिया से दूर रहे, उन्होंने बहुत कुछ सहा है।

Tiger Shroff ने जारी किया कायाकल्प वीडियो। पर्दे की बात | 30.December | 12 pm 30.12.2022

बालीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने मंगलवार को अपना एक कायाकल्प वीडियो जारी किया और प्रशंसकों को अपने छरहरे शरीर से गदगद कर दिया।इंस्टाग्राम पर टाइगर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, इस साल ने मुझे मजबूत बना दिया है

Bigg Boss 16 में करण जौहर सलमान खान को कर सकते हैं रिप्लेस। पर्दे की बात | 30.December | 4 pm 30.12.2022

बिग बॉस का 16वां सीजन अपने आखिरी पढ़ाव पर है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि सलमान खान अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे, उनकी जगह मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ले सकते हैं। सलमान खान कई सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं।

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीज़ान खान के पक्ष में आईं उर्फी जावेद। पर्दे की बात | 29.December | 4 pm 29.12.2022

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के बाद से शीजान खान पुलिस हिरासत में हैं। अब उर्फी जावेद शीजान खान के सपोर्ट में उतरी हैं। उनका कहना है कि शीजान भले ही गलत हों, लेकिन वह तुनिषा की मौत के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Tunisha Sharma Suicide Case में ये क्या बोल गईं Kangana? पर्दे की बात | 29.December | 12 pm 29.12.2022

क्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर तुनिशा की मौत को हत्या करार दे दिया है। साथ ही अदाकारा ने अपनी इस लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं को बचाने की अपील भी कर डाली है

Bigg Boss के घर पर होगी तोड़फोड़? पर्दे की बात | 28.December | 4 pm 28.12.2022

बिग बॉस 16 में आए दिन कुछ न कुछ पंगे हो रहे हैं। बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और विकास के बीच जमकर बेहस देखने को मिली। अब आने वाले एपिसोड में भी अर्चना और विकास के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं देखने को मिलने वाली है। जिसमें अर्चना उनसे कहेंगी कि वह कभी पिता नहीं बन सकते।

Salman Khan के जन्मदिन में फैंस पर बरसे लाठी डंडे…पर्दे की बात | 28. December | 12 pm 28.12.2022

फिल्म अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए मंगलवार को मुंबई स्थित उनके घर के बाहर जुटी भीड़ के बेकाबू हो जाने पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान कई प्रशंसक सड़क पर गिर पड़े और कई अन्य लोग जख्मी हो गये। विभिन्न शहरों के आए प्रशंसकों ने अपने विशेष तरीके से स्टार को बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके मुंबई स्थित आवास पर कतार में लग गए।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.