Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने मोदी से की अपील…पर्दे की बात | 27.December | 4 pm 27.12.2022

Entertainment News: सुशांत सिंह राजपूत मामला (Sushant Singh Rajput Case) फिर से गरमा गया है। कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) की मोर्चरी में काम करने वाले रूपकुमार शाह (Roopkumar Shah) नाम के कर्मचारी ने सनसनीखेज दावा किया है। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने इस मामले में सीबीआई से दोबारा जांच (CBI Enquiry) करने की मांग की है।

Avatar 2 ने तोड़ा The Kashmir Files का रिकॉर्ड…पर्दे की बात | 27. December | 12 pm 27.12.2022

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है और भारत में भी फिल्म जमकर दर्शक बटोर रही है। इस फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के लिए 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था।

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या को बीजेपी मंत्री ने बताया लव जिहाद…पर्दे की बात | 26.December | 4 pm 26.12.2022

Entertainment News: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के अचानक आत्महत्या (Tunisha Sharma Suicide Case) कर लेने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan On Tunisha Sharma) ने तुनिषा शर्मा के मामले को लव जिहाद से जोड़ दिया।

Santa बनीं Urfi, अनोखा लुक…पर्दे की बात | 26. December | 12 pm 26.12.2022

उर्फी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी रेड कलर की लेदर ड्रेस में नजर आ रही हैं। ये ड्रेस जंपसूट स्टाइल की है

मुश्किल में जैकलीन, मां से मिलने नहीं जा सकतीं। पर्दे की बात | 23.December | 4 pm 23.12.2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने अपनी मां से मिलने बहरीन जाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। हालांकि एक्ट्रेस ने याचिका वापस ले ली क्योंकि अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी कथित संलिप्तता के कारण याचिका को खारिज कर दिया है।

‘Besharam Rang’ के बाद पठान का ‘Jhoome Jo’ Out… पर्दे की बात | 22. December | 4 pm 22.12.2022

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ जबस रिलीज हुआ है तब से सुर्खियों में है, अब इस फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है।

23 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर देखिए अक्षय कुमार की ‘रामसेतु’। पर्दे की बात | 22.December | 12 pm 22.12.2022

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘रामसेतु’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ’रामसेतु’ 23 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म अब ओटीटी पर आने वाली है। ये फिल्म इस साल 23 अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

अयोध्या के संत ने दी शाहरुख खान को धमकी….पर्दे की बात | 21.December | 4 pm 21.12.2022

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस आचार्य (Sant Jagat Guru Paramhans Acharya) का बयान सामने आया है। जिसमें वह शाहरुख को धमकी देते दिख रहे हैं। शादी के दो साल के बाद एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया (Gauhar Khan Instagram) अकाउंट के जरिए...

OTT पर Govinda Mera Naam ने तोड़े सभी रिकॉर्ड्स…पर्दे की बात | 01. December | 12 pm 21.12.2022

विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को भले ही समीक्षकों से अच्छे रिव्यू न मिले हों लेकिन OTT पर यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है।

जॉनी डेप के साथ समझौता करना चाहती हैं अंबर हर्ड। पर्दे की बात | 20.December | 4 pm 20.12.2022

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी जंग किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच कोर्ट में हुई कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हुए थे। दोनों लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन अब एम्बर हर्ड ने इस मामले में समझौता करने का फैसला कर लिया है।

महादेव फेम Mohit Raina लेने जा रहे हैं तलाक?…पर्दे की बात | 20. December | 12 pm 20.12.2022

पिछले काफी वक्त से मोहित और अदिति के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, मोहित रैना तलाक लेने जा रहे हैं।

भारत की सरगम कौशल बनीं Mrs World…पर्दे की बात | 19. December | 4 pm 19.12.2022

जम्मू की बेटी सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया है

किसने दी केआरके को मारने को धमकी? पर्दे की बात | 19.December | 12 pm 19.12.2022

कमाल आर. खान ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर मुझे धमकाया जा रहा है, तो फिर सुशांत सिंह को भी धमकाया गया होगा। अगर मुझे मारने की कोशिश की जा रही है, तो फिर शायद सुशांत को भी मारा गया होगा।

‘पठान’ पर मचे बवाल के बीच, क्या बोले अमिताभ बच्चन? पर्दे की बात | 16.December | 4 pm 16.12.2022

International Kolkata Film Festival: इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के 28 वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर अपनी बात रखी। ऐसा माना जा रहा है कि बिग बी (Big B On Movie Pathaan) ने फिल्म पठान पर मचे घमासान पर निशाना साधते हुए यह बात कही।

Netflix पर जल्द आने वाली है Sidharth की Mission Majnu…पर्दे की बात | 16. December | 12 pm 16.12.2022

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा किया कि मिशन मजनू 20 जनवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर आ जाएगी।

‘पठान’ पर बढ़ता विवाद, क्या बोले “बाहुबली” के निर्माता? पर्दे की बात | 15.December | 4 pm 15.12.2022

Pathaan Song Controversy: ‘पठान’ फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ (Pathaan Besharam Rang) को लेकर दिन पर दिन विवाद खड़े होते जा रहे हैं। Narottam Mishra की चेतावनी पर भड़के "बाहुबली" (Bahubali) के निर्माता | शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर ये गाना रिलीज होते ही कॉंट्रोवर्सी में घिर गया है।

TV पर वापसी कर सकते हैं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Mohsin Khan …पर्दे की बात | 15. December | 12 pm 15.12.2022

मोहसिन खान अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़े रहते हैं। मोहसिन के चाहने वाले के लिए अच्छी खबर है। छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं वो भी एकता कपूर के नए सीरियल से।

2022 की Top 10 फिल्में, क्या कहता है IMDb? पर्दे की बात | 14.December | 4 pm 14.12.2022

IMDb ने इस साल की टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 10 टॉप फिल्में। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ (Pathan) का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) विवादों में आ गया है। ‘साथ निभाना साथिया’ (Sath Nibhana Sathiya) एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की हल्दी लगे हुए और अब दुल्हन के जोड़...

Anupama में आने वाला है एक बड़ा ट्विस्ट…पर्दे की बात | 14. December | 12 pm 14.12.2022

स्टार प्लस के सीरियल में एक बार फिर ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं जिसे देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट खूब बढ़ जाएगी। अनुपमा सीरियल के आने वाले एपिसोड में खूब ड्रामे देखने को मिलेंगे।

“मेरे कपड़ों से दिक्कत है, लेकिन…” पर्दे की बात | 13.December | 4 pm 13.12.2022

अपनी अदाओं और कपड़ों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली उर्फी जावेद कानूनी पचड़े में पड़ती नज़र आ रही हैं। पब्लिक प्लेस और सोशल मीडिया में गैर कानूनी और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए एक वकील ने मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करवाई है।

Munmun Dutta ने Paparazzi को सुनाई खरी-खोटी… पर्दे की बात | 13. December | 12 pm 13.12.2022

यहां मीडिया से बात करने के दौरान एक्ट्रेस का मुड कुछ अच्छा मालूम नहीं पड़ा। इसी के चलते उन्होंने कई कैमरों के सामने पैपराजी को जमकर खरी खोटी सुना डाली।

वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान…पर्दे की बात | 12.December | 4 pm 12.12.2022

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले वह मक्का में उमराह करने पहुंचे थे। अब शाहरुख वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं।

Happy Birthday Superstar Rajnikanth…पर्दे की बात | 12. December | 12 pm 12.12.2022

सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikant) एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) में भी अपना लोहा मनवाया है।आज रजनीकांत अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं।

माथे में टीका लगाकर पूजा करते दिखे आमिर खान…पर्दे की बात | 09.December | 4 pm 09.12.2022

Entertainment News: आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव (Kiran Rao) के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस, आमिर खान प्रोडक्शंस (Amir Khan Production) के लिए एक नए ऑफिस का उद्घाटन किया।

Kapil Sharma की फिल्म Zwigato के नाम एक और उपलब्धी…पर्दे की बात | 09. December | 12 pm 09.12.2022

कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज़्विगाटो’ (Zwigato) ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियन प्रीमियर के बाद अब अपने नाम एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.