Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पठान का धमाकेदार बिजनेस। पर्दे की बात | 02.February | 4 pm 02.02.2023 5:06
शाहरुख खान की ‘पठान’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है। पहले 7 दिनों में फिल्म ने भारत को अन्य देशों को मिलाकर 634 करोड़ रुपये का कमाए। अगर बात केवल भारत की करें तो फिल्म ने आठ दिनों में 349.75 करोड़ कमाए।
बिलखती दिखी राखी सावंत, “बोलीं शादी खतरे में है” …पर्दे की बात | 2. February| 12 pm 02.02.2023 4:47
राखी रोती बिलखती नजर आ रही हैं। वह पैपराजी से कह रही हैं कि ‘मेरी शादी खतरे में है। मुझे मेरी शादी बचानी है। शादी कोई मजाक या खेल नहीं है। किसी को क्या मिलता है मेरी जिंदगी में आकर।
अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर क्या बोले वरुण धवन? पर्दे की बात | 01.February | 4 pm 01.02.2023 5:16
बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स हाल ही में माता-पिता बने हैं। एक्टर वरुण धवन ने साल 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की थी। लेकिन अभी उनके घर में किलकारी नहीं गूंजी है और फैंस को उनके बच्चे का इंतजार है। इसे लेकर पैपराजी ने वरुण से उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया। वरुण धवन ने इसपर मजेदार जवाब दिया। वरुण ने कहा कि वह अपनी पत्नी से कहेंगे कि फैमिली प्लानिंग करो। क्योंकि उन्ह...
अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं मनोज तिवारी। पर्दे की बात | 01.February | 12 pm 01.02.2023 5:23
भोजपुरी के सुपरस्टार से बीजेपी सांसद बने मनोज तिवारी आज यानि 1 फरवरी को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मनोज तिवारी के लिए सिंगर से एक्टर और एक्टर से राजनेता बनने का ये सफर बहुत ही संघर्षों भरा रहा है। मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरूआत एक सिंगर के तौर पर की थी। उन्होंने कई धार्मिक भजनों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों में भी कई हिट गाने दिए है।
चप्पल पहन Range Rover Velar खरीदने शोरूम पहुंचे जाकिर खान। पर्दे की बात | 31.January | 4 pm 31.01.2023 4:49
जाकिर खान स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया का जाना माना नाम है। जाकिर खान ने हाल ही में एक एसयूवी लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार खरीदी है। मजेदार बात यह है कि वो इस 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाली एसयूवी को लेने के लिए शोरूम में चप्पल पहनकर ही पहुंच गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
Shehzada की रिलीज Postpone…पर्दे की बात | 31. January| 12 pm 31.01.2023 5:04
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज एक हफ्ते पोस्टपोन हो गई है। फिल्म अब 17 फरवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पठान की सफलता को देखते हुए फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते टाल दिया गया है। वहीं कुछ लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि ‘डर का माहौल है।’
सुपरस्टार यश बनेंगे ‘रामायण’ में ‘रावण’। पर्दे की बात | 30.January | 4 pm 30.01.2023 4:47
नितेश तिवारी और मधु मंटेना 'रामायण' फिल्म बनाने वाले हैं, इस फिल्म में रावण के किरदार के लिए केजीएफ स्टार यश को चुना गया है, मेकर्स को उम्मीद है कि यश इस रोल के लिए मान जाएंगे।
Rakhi Sawant की मां का निधन…पर्दे की बात | 30. January| 12 pm 30.01.2023 4:36
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हो गया।
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं अन्नू कपूर। पर्दे की बात | 27.January | 4 pm 27.01.2023 4:15
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद 26 जनवरी को उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Pathaan ने कई कीर्तिमान किये अपने नाम…पर्दे की बात | 27. January| 12 pm 27.01.2023 5:06
यशराज फिल्म्स ने कहा कि ‘पठान’ ने कई नए कीर्तिमान अपने नाम किए हैं जिनमें ‘भारत में सबसे अधिक सिनेमाघरों में सर्वकालिक हिंदी प्रदर्शित’ और ‘गैर-अवकाश वाले दिन प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करना’ शामिल है।निर्माण कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई शाहरुख खान के साथ ही अन्य कलाकारों जान अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद...
रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी ‘पठान’…पर्दे की बात | 25.January | 4 pm 25.01.2023 5:05
Pathaan Controversy: ‘पठान’ के निर्माताओं की एंटी-पायरेसी याचिका (Anti-Piracy Petition) के बावजूद फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक (Pathaan Movie Leak Online) होने की खबर सामने आई है। ‘पठान’ रिलीज (Pathaan Movie Release) से एक दिन पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी।
शाहरुख खान की पठान 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली है…पर्दे की बात | 25. January| 12 pm 25.01.2023 4:55
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म ‘पठान‘ के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि किंग खान इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ के फिल्ममेकर ने मांगी सुरक्षा। पर्दे की बात | 24.January | 4 pm 24.01.2023 4:43
मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इस पर विवाद छिड़ गया है। कुछ दिन पहले मुंबई के एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा हो गया था। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस...
South Actor Sudhir Verma ने की आत्महत्या…पर्दे की बात | 24. January| 12 pm 24.01.2023 5:03
साउध एक्टर सुधीर वर्मा ने 23 जनवरी को अपने विशाखापट्टनम में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर की पुष्टि तेलुगू फिल्मों के डायरेक्टर वेंकी कुदुमुला ने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, “कई बार सबसे प्यारी मुस्कराहट में बहुत दर्द छिपा होता है…आपको यह नहीं करना चाहिए था…आपकी आत्मा को शांति मिले।”
अथिया राहुल की शादी में आ सकते हैं ये बड़े सितारे…पर्दे की बात | 23.January | 4 pm 23.01.2023 4:56
Athiya Shetty KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Daughter) की लाडली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग सात फेरे ले रही हैं। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर हो रही है।
रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है पठान। पर्दे की बात | 20.January | 4 pm 20.01.2023 5:08
उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 19 जनवरी को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली। अंबानी परिवार ने बेटे की सगाई पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के लोग शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे और पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कैटरीना...
Farhan Live को 10 साल हुए पूरे…पर्दे की बात | 20. January| 12 pm 20.01.2023 5:19
आप सभी सह-कलाकारों, संगीतकारों, इंजीनियरों, बैकलाइन क्रू और प्रबंधन को, जो एक दशक की लंबी यात्रा का हिस्सा रहे हैं और उन सभी दर्शकों को धन्यवाद, जिन्होंने प्रत्येक प्रदर्शन को यादगार बना दिया है। फरहान ने अपनी पोस्ट में एक पुरानी तस्वीर के साथ एक हालिया तस्वीर पोस्ट की।
शादी के बाद बदला राखी का लुक, हिजाब पहनकर पहुंचीं अस्पताल…पर्दे की बात | 19.January | 4 pm 19.01.2023 5:18
Entertainment News: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत हाल (Rakhi Sawant) ही में हिजाब पहनकर अपनी मां से मिलने अस्पताल (Rakhi Sawant Mother) पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Rakhi Sawant Video Viral) हो रहा है।
“Sukesh Chandrashekhar ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया”- Jacqueline…पर्दे की बात | 19. January| 12 pm 19.01.2023 5:05
इंडिया टुडे ने दावा किया है कि उनके पास जैकलीन फर्नांडीज के स्टेटमेंट की कॉपी है। जैकलीन ने कथित तौर पर अपनी गवाही में कहा, “सुकेश चंद्रशेखर ने मेरी भावनाओं के साथ खेला, मेरे करियर और आजीविका को बर्बाद कर दिया।” जैकलीन फर्नांडीज ने यह भी दावा किया कि उन्हें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की “झूठी पहचान” द्वारा गुमराह किया था।
अब किसके ऊपर भड़क उठीं जया बच्चन? पर्दे की बात | 18.January | 4 pm 18.01.2023 5:07
हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन आए दिन अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर जया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर स्टाफ मेंबर्स पर भड़क रही हैं।
अरिजीत सिंह को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी? पर्दे की बात | 17.January | 4 pm 17.01.2023 5:04
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का नए साल पर कोलकाता में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द हो गया था। अब ममता बनर्जी ने सिंगर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "सिंगर, जिन्होंने मुशिर्दाबाद में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा, उन्होंने सरकार की तरफ से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।”
RRR से बाहर निकाले जाने पर आहत Karan Johar…पर्दे की बात | 17. January| 12 pm 17.01.2023 5:11
राजामौली ने आरआरआर के प्रजेंटर के रूप में पेन स्टूडियो के जयंतीलाल गडा को चुना।इवेंट में, करण ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता से पूछा कि उन्होंने उन्हें RRR के हिंदी संस्करण के अधिकार क्यों नहीं दिए, जबकि उन्होंने अपनी पिछली दो फिल्मों (बाहुबली, बाहुबली 2) के हिंदी वर्जन का प्रजेंटर बनाया था। चुटीले पल में, राजामौली ने जवाब दिया कि धर्मा प्रोडक्शंस ने बाहुबली की दो फिल्मों के जरिए करोड़ों कमाए, लेकिन ब...
आखिरकार आदिल ने किया कबूल, राखी संग रचाई है शादी…पर्दे की बात | 16. January| 4 pm 16.01.2023 5:08
अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माना है कि राखी सावंत के साथ उनकी शादी हुई है।आदिल ने राखी सावंत के साथ निकाह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- फाइनली एक अनाउंसमेंट… मैंने ये कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है राखी।
क्यों हुआ Shehnaz का पारा हाई, Paprazzi को लगाई फटकार…पर्दे की बात | 16. January| 12 pm 16.01.2023 5:05
एक मीडिया पर्सन शहनाज से सवाल पूछ ही रहा होता है कि एक दूसरा व्यक्ति शहनाज का नाम ले लेकर उनसे सवाल करने की कोशिश करता है।जिसे लेकर शहनाज का पारा हाई हो गया और उन्होंने पैपराजी की क्लास लगा दी। वीडियो में एक्ट्रेस कहती है कि ‘एक मिनट, ये जो भी बोल रहा है यह उसका अपमान है।
सुर्खियों में अनुष्का शर्मा, सेल्स टैक्स से जुड़ा है मामला। पर्दे की बात | 13.January | 4 pm 13.01.2023 5:06
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सुर्खियों में हैं और वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि सेल्स टैक्स से जुड़ा हुआ है। दरअसल सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने साल 2012 और 2016 में अनुष्का शर्मा को टैक्स जमा करने को लेकर नोटिस भेजा था।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.