Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

लोकल ट्रेन में मिला था देव आनंद को पहला ब्रेक। पर्दे की बात | 14.October | 1 pm 14.10.2023

मायानगरी मुंबई से प्यार करने वालों की तादाद लाखों में है। जिनमें हर खासो-आम शख्स शामिल है। बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर कहे जाने वाले देव आनंद भी मुंबई के इन्हीं दिवानों में से एक थे। भरी बरसात में बॉम्बे में कदम रखने वाले देव साहब ने चॉल में रहकर स्ट्रगल किया। लोकल ट्रेनों और ट्रामो का सफर तय किया और इन्हीं लोकल ट्रेनों में उनकी पहली बड़ी हिट फिल्म उन्हें ऑफर हुई।

भारत-पाक मैच से पहले सजेगी सुरों की महफिल, अरिजीत सिंह से लेकर महादेवन तक आएंगे नजर। पर्दे की बात | 13.October | 4 pm 13.10.2023

14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मैच होने वाला है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। मैच से पहले बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार सिंगर्स धमाल मचाने वाले हैं। अरिजीत सिंह से लेकर शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह अपनी आवाज से समां बांधने वाले हैं।

आमिर खान के साथ फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आ सकती हैं जेनेलिया डिसूजा। पर्दे की बात | 13.October | 12 pm 13.10.2023

आमिर खान अपकमिंग मूवी ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा को लीड एक्ट्रेस के लिए फाइनल किया गया है लेकिन, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

रोहित शर्मा की बायोपिक में विराट कोहली का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर? पर्दे की बात | 12.October | 4 pm 12.10.2023

शाहिद को लेकर खबर आ रही है कि वह रोहित शर्मा की बायोपिक में विराट कोहली का किरदार करने वाले हैं, इसपर भी एक्टर ने प्रतिक्रिया दी है।

नागा चैतन्य से पैचअप की खबरों पर लगाया लगाम, सामंथा ने हटवाया टैटू। पर्दे की बात | 12.October | 12 pm 12.10.2023

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने करियर से ब्रेक लेकर छुट्टीयां इंज्वाय कर रही हैं। इसी बीच खबरें उनकी अपने एक्स पति के साथ पैचअप की खबरें सामने आई। लोगों का कहना है कि दोनों तलाक के बाद एक बार फिर साथ आ गए हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स पर भड़कीं आशा पारेख। पर्दे की बात | 11.October | 4 pm 11.10.2023

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे सवाल किया है। आशा ने उनसे पूछा है कि फिल्म से मिले प्रॉफिट से मेकर्स ने जम्मू-कश्मीर में रह रहे हिंदुओं के भले के लिए कितना योगदान दिया है।

इजराइल में थे ‘नागिन’ एक्ट्रेस के रिश्तेदार, बच्चों के सामने ही कर दी हत्या। पर्दे की बात | 11.October | 12 pm 11.10.2023

‘नागिन’ एक्ट्रेस मधुरा नाइक ने अपने परिवार के दो सदस्यों को खो दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि, इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के बीच उनकी बहन और जीजा की मौत हो गई है।

खुद पर लगे ‘मोदी भक्त’ के टैग पर क्या बोले अक्षय कुमार? पर्दे की बात | 10.October | 4 pm 10.10.2023

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा अन्य कई मुद्दों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 3 साल पहले लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के बारे में बात की।

अस्पताल में भर्ती हैं शहनाज गिल, लाइव आकर दी जानकारी। पर्दे की बात | 10.October | 12 pm 10.10.2023

शहनाज गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शहनाज इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और इस बात की जानकारी खुद उन्होंने फैंस को दी है।

अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला का प्रचार करते नजर आए अक्षय कुमार, दोगलेपन को लेकर हो गए ट्रोल। पर्दे की बात | 09.October | 4 pm 09.10.2023

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वो एक पान मसाला की ऐड को लेकर हैडलाइन्स में आ गए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ अजय देवगन और शाहरुख खान को भी देखा जा रहा है।

शाहरुख खान को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी। पर्दे की बात | 09.October | 12 pm 09.10.2023

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र सुरकार की ओर से उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई है।

रिया चक्रवर्ती ने बताया जेल में कैसे कटते थे दिन। पर्दे की बात | 06.October | 4 pm 06.10.2023

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है। रिया ने बताया कि उन्होंने जेल में नागिन डांस किया था। सोशल मीडिया और मीडिया में हुई ट्रोलिंग पर भी रिया चक्रवर्ती ने अपने दिल की बात बताई।

कपिल शर्मा, हुमा कुरैश, और हिना खान को भी आया ED का बुलावा। पर्दे की बात | 06.October | 12 pm 06.10.2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैश, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हिना खान को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से समन भेजा गया है। ईडी ने तीनों को ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पूछताछ का फरमान जारी किया है।

एयरपोर्ट के VIP रिजर्व लाउंज में नहीं मिली नीना गुप्ता को एंट्री। पर्दे की बात | 05.October | 4 pm 05.10.2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़े अपडेट्स इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में एंट्री ना मिलने का दर्द बयां किया है।

डेब्यू फिल्म में ही ऋषि कपूर से दुश्मनी ले बैठे थे शाहरुख खान। पर्दे की बात | 05.October | 12 pm 05.10.2023

शाहरुख खान और ऋषि कपूर दोनों बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम हैं। हालांकि दोनों की कामयाबी का दौर अलग-अलग रहा। शाहरुख खान की पहली रिलीज फिल्म ऋषि कपूर के साथ ही थी। शाहरुख खान ने साल 1992 में राज कंवर निर्देशित फिल्म दीवाना से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। दीवाना सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर हिट हुए। शाहरुख अपने डेब्यू को लेकर इतने गंभीर थे कि उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अनबन भी कर ली थी।

सड़क हादसे का शिकार हो गईं ‘स्वदेस’ में शाहरुख खान के साथ काम करने वाली गायत्री जोशी। पर्दे की बात | 04.October | 4 pm 04.10.2023

एक्ट्रेस गायत्री जोशी सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। इटली में हुए भीषण कार हादसे में गायत्री तो सुरक्षित हैं लेकिन दूसरी कार में सवार एक कपल की मौत हो गई है। इस हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या सच में उर्फी जावेद ने कर ली सगाई? पर्दे की बात | 04.October | 12 pm 04.10.2023

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी उन तस्वीरों को देखकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीक से सगाई कर ली है।

बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, श्रीदेवी की मौत को बताया ‘एक्सीडेंटल’। पर्दे की बात | 03.October | 4 pm 03.10.2023

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर पिछले पांच सालों से पत्नी के निधन की वजह पर चुप्पी बनाए हुए थे लेकिन अब जाकर उन्होंने इस पर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। उनका कहना है कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं थी।

इंटरव्यू क्यों नहीं देती हैं नयनतारा? पर्दे की बात | 03.October | 12 pm 03.10.2023

नयनतारा अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि वो इंटरव्यू क्यों नहीं देती हैं? दरअसल, नयनतारा का वीडियो ‘रेडिट’ पर पोस्ट किया गया है। इसमें उन्हें मीडिया को इंटरव्यू ना देने को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है।

22 दिसंबर को रिलीज हो रही है प्रभास की फिल्म ‘सलार’। पर्दे की बात | 29.September | 4 pm 29.09.2023

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सलार’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। पहले ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। होम्बले फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म ‘सालार पार्ट 1 – सीजफायर’ 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

नहीं रहे ‘हैरी पॉटर’ फेम माइकल गैंबोन। पर्दे की बात | 29.September | 12 pm 29.09.2023

‘हैरी पॉटर’ एक्टर माइकल गैंबोन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह हैरी पॉर्टर की आठ फिल्मों में से छह में काम कर चुके थे। उन्होंने हॉगवर्ट्स के हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाया था।

Animal Teaser Out: जबरदस्त एक्शन मोड में रणबीर कपूर। पर्दे की बात | 28.September | 4 pm 28.09.2023

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर मेकर्स की ओर से एक्टर और उनके फैंस को धमाकेदार गिफ्ट दिया गया है। ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर वीडियो है।

‘जवान’ की टिकट पर ‘Buy 1 Get 1’ का ऑफर। पर्दे की बात | 28.September | 12 pm 28.09.2023

किंग खान ने ऐलान किया है कि अब ‘जवान’ का टिकट खरीदने वाले को एक के साथ एक टिकट फ्री में दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

जल्द शुरू हो रहा है ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन, 200 कपड़ों के साथ एंट्री लेंगी अंकिता लोखंडे। पर्दे की बात | 27.September | 4 pm 27.09.2023

टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम कंफर्म हो चुका है।

चंडीगढ़ नहीं मुंबई में होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन। पर्दे की बात | 27.September | 12 pm 27.09.2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनके रिसेप्शन लुक को देखने के लिए बेताब हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक कपल 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन करने वाला था। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वो ये कि दोनों का वेडिंग रिसेप्शन चंडीगढ़ नहीं, बल्कि मुंबई में होगा।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.