Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
वहीदा रहमान ‘दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार। पर्दे की बात | 26.September | 4 pm 26.09.2023 4:39
इस साल ‘दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार के लिए अभिनेत्री वहीदा रहमान को चुना गया है। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।
स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, रिवील किया बच्ची का नाम। पर्दे की बात | 26.September | 12 pm 26.09.2023 5:00
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बीते काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी का नाम भी बताया है।
Raghav Chadha and Parineeti Chopra wedding: राघव के नाम की चुनरी में दिखीं परिणीति चोपड़ा। पर्दे की बात | 25.September | 4 pm 25.09.2023 4:54
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार सुबह अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। परिणीति और राघव रविवार शाम उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे।
बप्पा का आशीर्वाद लेने एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे शाहरुख खान। पर्दे की बात | 25.September | 12:00 pm 25.09.2023 5:02
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति बप्पा की स्थापना हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड की अन्य हस्तियों के अलावा किंगखान यानी शाहरुख खान भी पहुंचे थे।
थिएटर में कमाल दिखाने के बाद OTT पर आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’। पर्दे की बात | 22.September | 4 pm 22.09.2023 4:41
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा देखने के लिए मिला। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला, जिसके बाद अब ये मूवी ओटीटी पर धमाल मचाने आ गई है।
थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है ‘जाने जान’। पर्दे की बात | 22.September | 12 pm 22.09.2023 4:53
करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘जाने जान’ रिलीज हो चुकी है। ये एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक मां और उसकी बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें मां का किरदार करीना कपूर ने निभाया है। किरदार का नाम माया डिसूजा दिखाया है। दोनों को एक मर्डर केस में उलझा हुआ दिखाया गया है, जिसकी पुलिस जांच चल रही है।
उंचाई से गिरकर हुआ अखिल मिश्रा उर्फ ‘थ्री इडियट्स’ वाले दुबे जी का निधन। पर्दे की बात | 21.September | 4 pm 21.09.2023 4:47
‘थ्री इडियट्स’ में दुबे जी का रोल निभाने वाले अभिनेता अखिल मिश्रा की एक दुर्घटना में मौत हो गई। वह 67 वर्ष के थे।
दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर आई नन्ही परी। पर्दे की बात | 21.September | 12 pm 21.09.2023 5:10
दिशा और राहुल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। राहुल वैद्य ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने आज बुधवार 20 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।
डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘जवान’। पर्दे की बात | 20.September | 4 pm 20.09.2023 4:38
फिल्म 'जवान' को डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर रिलीज किए जाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डायरेक्टर एटली कुमार फिल्म के नए कट पर काम कर रहे हैं।
करीना संग रोमांस करने में छूट गये थे विजय वर्मा के पसीने। पर्दे की बात | 20.September | 12 pm 20.09.2023 5:05
विजय वर्मा ने करीना संग अपने रोमांटिक सीन पर खुलासा किया है। विजय वर्मा ने बताया कि करीना कपूर के साथ काम करना उनके लिए बड़ा सपना पूरा होने जैसा है। एक्टर ने कहा कि उस सीन को शूट करते हुए उनके पसीने छूट गए थे।
इंडियन सिनेमा पर बायोपिक, ‘मेड इन इंडिया’ बनाएंगे एस.एस.राजामौली। पर्दे की बात | 19.September | 4 pm 19.09.2023 4:29
‘बाहुबली 1’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी बड़ी फिल्में देने के बाद फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली एक और बड़ी फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म निर्माता ने मंगलवार को इस नई फिल्म का ऐलान किया है, जो इंडियन सिनेमा पर एक बायोपिक होने वाली है। इसका नाम ‘मेड इन इंडिया’ होगा।
आज ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी फिल्म ‘जवान’। पर्दे की बात | 19.September | 12 pm 19.09.2023 4:55
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं। ‘जवान’ साल 2023 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के काफी करीब पहुंच चुकी है।
स्वरा भास्कर ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें। पर्दे की बात | 18.September | 4 pm 18.09.2023 4:27
अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंटीमेट बेबी शॉवर सेरेमनी की झलक शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है।
जरीन खान के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट। पर्दे की बात | 18.September | 12 pm 18.09.2023 5:20
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ कोलकाता की एक अदालत ने गिरफ्तारी वॉरेंट जारी किया है। उन पर कथित तौर पर धोखाधड़ी का आरोप है। दरअसल जरीन खान के खिलाफ साल 2018 में एक मामला दर्ज करवाया गया था।
1000 करोड़ के स्कैम में फंस गए गोविंदा। पर्दे की बात | 15.September | 4 pm 15.09.2023 4:36
90 के दशक के पॉपुलर एक्टर गोविंदा इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। उनका परिवार मुश्किल में फंस गया है। एक्टर का नाम 1000 करोड़ के पैन इंडिया ऑनलाइन पॉन्जी स्कैम में सामने आया है।
शाहरुख की ‘जवान’ 400 करोड़ के क्लब में…पर्दे की बात | 15.September | 12 pm 15.09.2023 3:43
फिल्म 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। जल्द ही शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।
“बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से पूछ,” जवान की स्क्रिप्ट में पहले से नहीं था यह डायलॉग। पर्दे की बात | 14.September | 4 pm 14.09.2023 4:43
फिल्म ‘जवान’ के सीन और डायलॉग काफी पॉपुलर हुए हैं। इसी में एक डायलॉग था, ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से पूछ…।’ इसे समीर वानखेड़े से जोड़ा गया था। ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि ये डायलॉग स्क्रिप्ट में था ही नहीं।
Welcome 3 में कास्ट न किए जाने पर छलका नाना पाटेकर का दर्द…पर्दे की बात | 13.September | 4 pm 13.09.2023 4:21
नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर सामने आ चुका है। लेकिन इस पार्ट में उदय भाई यानी नाना पाटेकर नजर नहीं आने वाले हैं।
‘शोले’ एक्टर बीरबल खोसला का निधन…पर्दे की बात | 13.September | 12 pm 13.09.2023 4:40
हिंदी सिनेमा के मश्हूर अभिनेता बीरबल खोसला का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। जिसके चलते 12 सितंबर शाम 5 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
बेटे की शादी में रिश्तेदारों पर भड़क गए थे सनी देओल। पर्दे की बात | 12.September | 4 pm 12.09.2023 4:24
फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज से पहले सनी देओल के बेटे करण की शादी हुई थी। एक्टर ने अपने बेटे की शादी को काफी प्राइवेट रखा था लेकिन फिर भी शादी की रस्मों के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें लीक करने के लिए वह अपने रिश्तेदारों पर भड़क गए थे।
देश-विदेश में बजा शाहरुख खान की ‘जवान’ का डंका…पर्दे की बात | 12.September | 12 pm 12.09.2023 5:05
किंग खान की फिल्म ‘जवान’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ये ही कारण है कि फिल्म ने महज 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 530 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘गदर-2’ की सफलता को नसीरुद्दीन शाह ने बताया ‘डिस्टर्बिंग’। पर्दे की बात | 11.September | 4 pm 11.09.2023 4:20
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब हाल ही एक्टर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने ‘गदर 2’ की सक्सेस को लेकर चौंकाने वाली बात कही है।
शाहरुख ने जी 20 के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद…पर्दे की बात | 11.September | 12 pm 11.09.2023 4:33
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई। जी20 की सफलता और सभी देशों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए उनकी तारीफ। हर भारतीय इस समय गर्व महसूस कर रहा है। आपकी लीडरशिप में हम सभी का साथ में विकास होगा। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर।
जवान बनी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म…पर्दे की बात | 8.September | 12 pm 08.09.2023 4:54
साल 2023 में शाहरुख ने दमदार कमबैक किया है। पहले ‘पठान’ और अब उनकी फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने वाली है। ‘जवान’ 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन इस फिल्म ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।
वायरल हो रहा है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन कार्ड। पर्दे की बात | 07.September | 4 pm 07.09.2023 4:27
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की लव स्टोरी अगले पड़ाव पर पहुंचने वाली है। कुछ महीनों पहले ही दोनों ने दिल्ली में सगाई की थी और अब जल्द ही वह शादी करने वाले हैं। इनके रिसेप्शन का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें रिसेप्शन की तारीख से लेकर वेन्यू का खुलासा हो गया है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.