Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Singham Again: रोहित शेट्टी ने शेयर किया रणवीर सिंह का लुक। पर्दे की बात | 30.October | 4 pm 30.10.2023

रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। कॉप यूनिवर्स की ये तीसरी फिल्म है। ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी हिट फिल्में पहले बनाई जा चुकी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ का ऐलान किया और इस पर वो जमकर मेहनत कर रहे हैं।

विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ के आगे हल्की पड़ी कंगना रनौत की ‘तेजस’। पर्दे की बात | 30.October | 12 pm 30.10.2023

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे 27 अक्टूबर को विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ के साथ रिलीज किया गया। ऐसे में विक्रांत की मूवी कमाई के मामले में बाजी मार ले गई है। पहले हफ्ते की कमाई में कंगना की मूवी औंधे मुंह गिरी है।

भल्लालदेव से लंगड़ा त्यागी तक हीरो पर भारी पड़ चुके हैं ये विलेन। पर्दे की बात | 28.October | 4 pm 28.10.2023

शोले (Sholey) के गब्बर सिंह (Gabbar Singh), ओमकारा (Omkara) के लंगड़ा त्यागी (Langda Tyagi) और पदमावत (Padmavat) के खिलजी (Khilji) के किरदार को भला कौन भूल सकता है। इनमें शोले से लेकर डर, ओमकारा, गजनी, पदमावत और बाहुबली जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड की इन फिल्मों में विलेन, हीरो पर भारी पड़ा।

दीपिका ने किया एक्स रिलेशनशिप्स का जिक्र, भड़क उठे रणवीर सिंह। पर्दे की बात | 27.October | 4 pm 27.10.2023

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में शिरकत की थी। इस दौरान जब एक्ट्रेस अपनी एक्स रिलेशनशिप्स का जिक्र करती हैं तो रणवीर को उन पर गुस्सा आ जाता है।

‘तेजस’ और ’12वीं फेल’ में होगी कांटे की टक्कर। पर्दे की बात | 27.October | 12 pm 27.10.2023

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है। वो है कंगना रनौत की ‘तेजस’ और विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’। दोनों ही फिल्में 27 अक्टूबर यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं।

बिग बॉस विनर एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी। पर्दे की बात | 26.October | 4 pm 26.10.2023

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव को कुछ अज्ञात लोगों ने कॉल कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। जिसके बाद एल्विश ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। एल्विश का कहना है कि उन्हें नहीं पता फोन किसने किया या करवाया है।

चुनाव आयोग ने राजकुमार राव को बनाया नेशनल आइकन। पर्दे की बात | 26.October | 12 pm 26.10.2023

भारत निर्वाचन आयोग अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल ऑइकन नियुक्त करेगा। बता दें कि नेशनल आइकन वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं।

खुद पर लगे टॉक्सिक पति के टैग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी। पर्दे की बात | 25.October | 4 pm 25.10.2023

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर ने आलिया भट्ट के लिपिस्टिक वाले बयान बयान पर चुप्पी तोड़ी है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

250 करोड़ क्लब में शामिल हुई थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’। पर्दे की बात | 25.October | 12 pm 25.10.2023

थलापति विजय की फिल्म लियो इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। दर्शक इस तमिल फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। लियो की रिलीज का आज 7वां दिन है और इसकी साथ विजय की फिल्म के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

कैसे टूटी थी गांधी परिवार संग अमिताभ बच्चन की दोस्ती? पर्दे की बात | 24.October | 2 pm 24.10.2023

बॉलीवुड (Bollywood News) और राजनीति (Indian Politics) दोनों ही जगहों पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की दोस्ती एक मिसाल मानी जाती है। कहा जाता है कि बिग बी (Big B) की सलाह पर राहुल गांधी के पापा ने अपने मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh) के हाथों से वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) तक छीन लिया था। फिर ऐसा क्य...

रिलीज हुआ Tiger 3 का पहला गाना, ‘लेके प्रभु का नाम’। पर्दे की बात | 23.October | 4 pm 23.10.2023

Tiger 3 का पहला गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों से कमाल का रिस्पांस और कैटरीना संग उनके बीच में कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

Happy Birthday Prabhas: फिल्मों में नहीं आना चाहते थे प्रभास, होटल खोलने का था सपना। पर्दे की बात | 23.October | 12 pm 23.10.2023

23 अक्टूबर, 1979 को जन्मे प्रभास आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो आज भले ही बड़े पर्दे पर राज करते हैं और किसी पहचान के मोहताज नहीं, लेकिन कभी ऐसा रहा था कि वो फिल्मों में आना ही नहीं चाहते थे और 4 साल तक उनका करियर रिस्क में था।

अजय-काजोल को क्यों करनी पड़ी थी दुनिया से छिपकर शादी? पर्दे की बात | 21.October | 6 pm 21.10.2023

फिल्म हलचल की शूटिंग के दौरान अजय (Ajay devgan) और अभिनेत्री (Kajol) एक दूसरे के करीब आ गए थे... दोनो ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था... और फिर एक दिन दुनिया की नजरों से छुपकर शादी रचा ली.

Ganapath Movie: एक्शन प्रेमियों के लिए मनोरंजन का पैकेज है ‘गणपत’। पर्दे की बात | 20.October | 4 pm 20.10.2023

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘गणपत’ की रिलीज को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में थे। मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और इसकी रिलीज के साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया है। फिल्म एक्शन के डबल डोज से भरपूर है।

राज कुंद्रा ने की अलग होने की बात, “हम अलग हो गए हैं। मुश्किल परिस्थिति में हमें समय दें…” पर्दे की बात | 20.October | 12 pm 20.10.2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जल्द ही फिल्म ‘UT69’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज के बीच राज और शिल्पा से जुड़ा एक ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो इनका रिश्ता टूटने की गवाही दे रहा है।

रोहित शेट्टी के सिंघम क्लब में शामिल हुए टाइगर श्रॉफ, सामने आया धमाकेदार पोस्टर। पर्दे की बात | 19.October | 4 pm 19.10.2023

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक पोस्टर अजय देवगन ने शेयर किया है। पोस्ट में उनकी बैक टू बैक तीन फोटोज देखने के लिए मिल रहे हैं। इन पोस्टर्स को खुद टाइगर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ट्रोल किए जाने पर राज कुंद्रा का छलका दर्द, “मेरे बच्चे, मेरी बीवी और मेरी फैमिली पर मत जाओ…” पर्दे की बात | 19.October | 12 pm 19.10.2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी बायोपिक का नाम ‘यूटी69’ है। इसका ट्रेलर 18 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में गुजारी उनकी जिंदगी की झलक दिखाई गई है।

करण जौहर से विवेक अग्निहोत्री की नाराजगी, फोटो से ही कर दिया क्रॉप। पर्दे की बात | 18.October | 4 pm 18.10.2023

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने करण जौहर को क्रॉप किया हुआ है।

National Film Award: खास पोशाक में नजर आईं आलिया भट्ट, हर तरफ हो रही चर्चा। पर्दे की बात | 18.October | 12 pm 18.10.2023

17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट, वहीदा रहमान, अल्लू अर्जुन, पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन समेत कई बेहतरीन एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया गया।

पैपराजी से बोलीं जया बच्चन, “अभी आप लोग इतना डायरेक्शन मत दीजिए।” पर्दे की बात | 17.October | 4 pm 17.10.2023

जया बच्चन और पैपराजी का एक अलग ही नाता रहा है। अक्सर वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिनमें जया, पैपराजी को हड़काती दिखती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ है, जया पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आई हैं।

अब अगले साल रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’। पर्दे की बात | 17.October | 12 pm 17.10.2023

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट में बदलाव किए गए हैं। इस बात की जानकारी कंगना रनौत ने खुद पोस्ट शेयर करते हुए दी है। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पहले इसी साल नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी।

Tiger 3 Trailer Out: परिवार और देश के लिए लड़ते नजर आएंगे सलमान खान। पर्दे की बात | 16.October | 4 pm 16.10.2023

Tiger 3 के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर ऐक्शन से भरपूर है। इसमें सलमान को ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ को भी ऐक्शन अवतार में देखा जा सकता है।

Bigg Boss 17 की कंटेस्टेंट जो जेल में बिता चुकी हैं जिंदगी के 9 महीने। पर्दे की बात | 16.October | 12 pm 16.10.2023

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। शो को ‘दिल’, ‘दिमाग’ और ‘दम’ तीन भागों में बांटा गया है। शो के प्रीमियर में एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा (Jigna Vora) और क्रिमिनल वकील सना रईस खान ने शिरकत की।

जब परवीन बॉबी ने किया था ऐलान, “अमिताभ लेना चाहते हैं मेरी जान।” पर्दे की बात | 15.October | 4 pm 15.10.2023

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को करोड़ों फैन्स सिने जगत का भगवान मानते हैं। हर रविवार उनके बंगले के बाहर सैकड़ों की भीड़ बस एक झलक पाने के लिए जुटी रहती है। मगर एक वक्त ऐसा भी था कि बिग बी की को-स्टार रह चुकी परवीन बॉबी ने उन पर ऐसा इल्जाम लगाया कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री चौंक उठी।

निकाह, तलाक और हलाला, मीना कुमारी की बेनकाब शादी। पर्दे की बात | 14.October | 2 pm 14.10.2023

मीना कुमारी, बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा, जिन्हें जीते जी भी दर्द मिला और मरते-मरते भी। पाकीजा जैसी पाक मोहब्बत ने उन्हें एक छोटी सी बात पर ठुकरा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा की इस ट्रेजिडी क्वीन को हलाला के दर्द से भी गुजरना पड़ा था।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.