Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

जब बॉलीवुड ने पकड़ी नुसरत फतेह अली खान की चोरी। सुर्खियां | 15.November | 08:30 pm 15.11.2023

मशहूर पाकिस्तानी गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के बारे कहा जाता है कि उनके कई गानों को बॉलीवुड (Bollywood) ने हूबहू कॉपी कर लिया है। मगर क्या आप जानते हैं कि खुद नुसरत फतेह अली खान के सुपरहिट गाने 'दम मस्त कलंदर मस्त-मस्त' (Dum Mast Kalander) की धुन बॉलीवुड के एक गाने से प्रेरित है। संगीत जगत का ये बड़ा राज उस वक्त बेनकाब हुआ, जब नुसरत फतेह अली खान ने संगीतकार वीजू शाह (Viju Shah) पर 'तू चीज बड़ी...

वो लड़ाई जिसके बाद टूट गई नरगिस-राजेंद्र कुमार की जोड़ी। पर्दे की बात | 15.November | 6 pm 15.11.2023

बॉलीवुड में जुबली कुमार (Jublee Kumar) के नाम से मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के साथ काम करने के लिए उस दौर का नायिकाएं बेताब रहती थीं। कहा जाता था कि राजेंद्र कुमार का फिल्म में होना उस फिल्म के सिल्वर जुबली (Silver Jublee) की गारंटी थी। मगर अपने प्यार यानि अभिनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) की खातिर नरगिस (Nargis) ने राजेंद्र कुमार संग फिल्में करने से इंकार कर दिया था। मगर वक्त ने ऐस...

परवीन बॉबी का वो इल्जाम, “अमिताभ लेना चाहते हैं जान।” पर्दे की बात | 12.November | 08:30 pm 12.11.2023

4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़, गुजरात में जन्मी परवीन बॉबी (Parveen Boby) की जिंदगी के कई ऐसे फैक्ट्स और किस्से हैं, जो अब भी ज्यादातर लोग नहीं जानते। मिसाल के तौरपर अमिताभ बच्चन (Big B) से जुड़ा वो किस्सा, जब परवीन बॉबी ने बिग बी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप मढ़ दिया था। परवीन ने बिग बी के साथ बिग कई सफल फिल्में की थी, लेकिन बाद में वे उन्हें अपना दुश्मन समझने लगी थीं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि यह ब...

किशोर कुमार की वो चाय वाली आशिकी। पर्दे की बात | 11.November | 6 pm 11.11.2023

के एल सहगल (K L Saigal) से लेकर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) तक फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के सिगर्स के अजीबो गरीब शौक हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। दिग्गज गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) का ऐसा ही एक शौक था चाय को लेकर। चाय भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि अपने ड्राइवर अब्दुल के हाथों की चाय, जिसे पीए बिना किशोर दा गाना ही रिकॉर्ड नहीं करते थे। ऐसे में एक दिन जब किशोर दा के इस चाय प्रेम का राज खुला त...

बॉलीवुड की बदनाम मोहब्बतें। पर्दे की बात | 11.November | 7 pm 11.11.2023

मोनिका बेदी (Monika Bedi) हो या मंदाकिनी (Mandakini) , किमी काटकर (Kimi Katkar) हो या ममता कुलकर्णी (Mamata Kulkarni), बॉलीवुड की ऐसी कई अदाकाराएं हैं, जिनका दिल अंडरवर्ल्ड डॉन से जा टकराया। कोई दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के इश्क में गिरफ्तार हुआ तो कोई अबू सलेम (Abu Salem) के, तो कोई हाजी मस्तान (Haji Mastan) से दिल लगा बैठी। मगर माफिया (Mafia) से ग्लैमर (Glamour) की ये यारी, अंत में रुसवाई क...

जय-वीरू या गब्बर नहीं, एक विज्ञापन से हिट हुई ‘शोले’। पर्दे की बात | 11.November | 5 pm 11.11.2023

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) को सुपरहिट का तमगा देने वाली फिल्मों में एक थी शोले (Sholay)। गब्बर सिंह, (Gabbar Singh) जय-वीरू (Jai-Veeru), बसंती (Basanti) और ठाकुर जैसे किरदारों से सजी बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में शुमार की जाने वाली शोले को रिलीज़ होने के तुरंत बाद फ्लॉप (Flop) घोषित कर दिया गया था..जिसके बाद परेशान होकर फिल्म के लेखक सलीम-जावेद (Salim-Javed) ने एक ऐसा विज्ञ...

मधुबाला के अंतिम दिन और किशोर कुमार की बेरुखी। पर्दे की बात | 11.November | 3 pm 11.11.2023

मशहूर गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) और दिग्गज अदाकारा मधुबाला (Madhubala), अपने दौर का मोस्ट पॉपुलर रियल लाइफ बॉलीवुड कपल (Most Popular Real Life Bollywood Couple) ... जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) से दिल टूटा तो मोहब्बत की मारी मधुबाला को किशोर कुमार के प्यार ने ही सहारा दिया... मगर फिर ऐसा क्या गया कि अपने अंतिम समय में मधुबाला बीमारी और दर्द से तड़पती रहीं और किशोर कुमार उन्हें देखने भी ना आए...

190 मिलियन के पार पहुंचा दीपिका पादुकोण का ‘Just looking like a wow’ ट्रेंड। पर्दे की बात | 10.November | 4 pm 10.11.2023

पिछले कुछ दिनों से ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव’ ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसपर दीपिका पादुकोण ने भी एक वीडियो बनाया था, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। देखते ही देखते दीपिका के वीडियो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर से ज्यादा दीपिका का वीडियो देखा गया है।

जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। पर्दे की बात | 10.November | 12 pm 10.11.2023

अनुष्का शर्मा को लेकर पिछले काफी दिनों से मीडिया में खबरें हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इस खबर पर ना तो विराट कोहली और ना ही एक्ट्रेस ने किसी तरह का कोई ऑफिशियल ऐलान किया। और ना ही इसका अभी तक खंडन किया है। इसी बीच अब अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी पर मुहर लगा दी है।

Koffee With Karan: कार्तिक आर्यन से ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा अली खान। पर्दे की बात | 09.November | 4 pm 09.11.2023

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस चर्चित शो का तीसरा एपिसोड भी सामने आ गया है। इस एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे ने शिरकत की। जहां दोनों अपनी पर्सनल और प्रॉफेशन लाइफ के बारे में बात करती नजर आईं। इसी दौरान सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में करीना कपूर, शेयर किया दमदार पोस्टर। पर्दे की बात | 09.November | 12 pm 09.11.2023

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन में करीना कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म में करीना कपूर की एंट्री हो चुकी है।

स्क्रिप्ट पूरी हुए बिना ही रिलीज कर दी ‘The Ladykillers’, मात्र 38,000 रूपए से हुई ओपनिंग। पर्दे की बात | 08.November | 4 pm 08.11.2023

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडीकिलर’ 6 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म की ओपनिंग महज 38,000 से हुई। फिल्म के कुल 500 टिकट बिके थे। अजय बहल ने बताया कि फिल्म को पूरा किए बिना ही थिएटर में रिलीज कर दिया गया।

सवालों की लिस्ट तैयार, जल्द ही होगी एल्विश यादव से पूछताछ। पर्दे की बात | 08.November | 12 pm 08.11.2023

नोएडा रेव पार्टी में सांप और सांप के जहर की सप्लाई करने के आरोप में मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव फंसते ही जा रहे हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश को नोटिस जारी किया है। अब एल्विश को पुलिस के समक्ष पेश होकर कई सवालों के जवाब देने होंगे।

सबकी पसंदीदा ‘अनुपमा’ ने किया ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार, पीएम मोदी ने भी सराहा। पर्दे की बात | 07.November | 4 pm 07.11.2023

प्रधानमंत्री हमेशा भारत में बने सामान को बढ़ावा देते हैं और देशवासियों से भी देश में बने प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने को कहते हैं। अब टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में पीएम मोदी की इस मुहीम का असर देखने को मिला है। जिससे पीएम काफी खुश नजर आए।

पैर में लगी चोट पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, “कुछ चोट निशान छोड़ते हैं…” पर्दे की बात | 07.November | 12 pm 07.11.2023

बीते दिनों मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह जिम लुक में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुई थी। इस वीडियो में उनकी जांघों पर एक बड़ा सा काला निशान था। अब मलाइका अरोड़ा ने खुद इस पर खुलकर बात की है।

रश्मिका मंदाना का AI Deepfake वीडियो हो रहा वायरल, भड़क उठे बिग बी। पर्दे की बात | 06.November | 4 pm 06.11.2023

रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस एडिटेड वीडियो पर एक्ट्रेस के चाहने वाले बेहद नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी रश्मिका मंदाना के फेक वायरल वीडियो पर चिंता जाहिर की है।

रणबीर कपूर के ट्रोल होने पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी। पर्दे की बात | 06.November | 12 pm 06.11.2023

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बेटी के फेस रिवील को लेकर बात की। वहीं एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी लताड़ लगाई है।

कंगना रनौत ने दिया इशारा, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव। पर्दे की बात | 03.November | 4 pm 03.11.2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा कंगना ने खुद कहा है।

सलमान खान की फिल्म से सिंगिंग डेब्यू करेंगे एमसी स्टैन। पर्दे की बात | 03.November | 12 pm 03.11.2023

एमसी स्टैन अपना बॉलीवुड सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। एमसी स्टैन ने इंस्टा स्टोरी पर इसकी जानकारी फैंस को दी। एमसी स्टैन सलमान खान की फिल्म ‘फर्रे’ के जरिए बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू कर रहे हैं।

Dunki Teaser: किंग खान के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, रिलीज हुआ ‘डंकी’ का टीजर। पर्दे की बात | 02.November | 4 pm 02.11.2023

किंग खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर ‘डंकी’ का ड्रॉप 1 रिलीज किया गया है। टीजर की बात करें तो इसमें 5 दोस्तों की कहनी को दिखाया गया है। जो इंग्लैड जाने का सपना देख रहे होते हैं।

Shahrukh Khan Birthday: आधी रात को विश करने मन्नत पहुंचे किंग खान के फैंस। पर्दे की बात | 02.November | 12 pm 02.11.2023

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान 58 साल को हो गए हैं। इस खास मौके पर फैंस ने उनके घर पहुंचकर आधी रात को सरप्राइज दिया और इस देखने के बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने फैंस के सरप्राइज को स्वीकार किया और आधी रात को ही वो घर के बाहर आए।

इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाने वाले रैपर शुभ पर फूटा कंगना का गुस्सा। पर्दे की बात | 01.November | 4 pm 01.11.2023

कैनेडियन पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले वह भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटाने के कारण मुसीबत में फंस गए थे। अब उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाया है। कंगना रनौत ने शुभ की इस हरकत को शर्मनाक बताया है।

बॉलीवुड की वह हसीनाएं जिनका आज है करवा चौथ का पहला व्रत। पर्दे की बात | 01.November | 12 pm 01.11.2023

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस त्योहार को मनाती हैं। इस साल परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेस का ये पहले करवा चौथ है और फैंस इनका करवा चौथ का लुक देखने के लिए बेताब हैं।

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप पर पहली बार अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी। पर्दे की बात | 31.October | 4 pm 31.10.2023

अंकिता लोखंडे ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उनका सुशांत संग ब्रेकअप हुआ था।

किंग खान के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगा ‘डंकी’ का टीजर। पर्दे की बात | 31.October | 12 pm 31.10.2023

शाहरुख खान साल के अंत में एक और नई फिल्म डंकी लेकर आ रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.