Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
सामने आई ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज डेट, 2025 में देगी दस्तक। पर्दे की बात | 04.December | 4 pm 04.12.2023 5:27
‘मिशन रानीगंज’ की असफलता के बाद अक्षय कुमार इन दिनों ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पहले मेकर्स ने इसे दिवाली 2024 पर रिलीज किए जाने का प्लान बनाया था। लेकिन, अब इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। मूवी की नई रिलीज डेट का ऐलान अक्षय कुमार ने किया है। ये अब 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पीएम मोदी की श्रीराम से तुलना करने पर ट्रोल हुई थी कंगना रनौत, अब दिया जवाब। पर्दे की बात | 04.December | 12 pm 04.12.2023 5:01
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है और पीएम को भगवान राम बताया है, जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। जिस पर एक्ट्रेसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Animal Box Office Collection: पहले ही दिन 100 करोंड़ का बिजनेस कर सकती है ‘एनिमल’। पर्दे की बात | 01.December | 4 pm 01.12.2023 4:45
रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म रणबीर के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर Animal पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ से अधिक का ब...
‘Animal’ की आंधी में ‘Sam Bahadur’ अडिग, मिल रहे अच्छे रिव्यू। पर्दे की बात | 01.December | 12 pm 01.12.2023 5:05
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स ने विक्की की फिल्म को 3.5 और 4 स्टार तक दिए हैं।
Koffee with Karan Season 8: रानी मुखर्जी ने बताया, करण जौहर ने हाथ से छीन ली थी खाने की प्लेट। पर्दे की बात | 30.November | 4 pm 30.11.2023 4:30
Koffee With Karan 8 के छठे एपिसोड में काजोल और रानी मुखर्जी गेस्ट बनकर आए। काजोल और रानी दोनों ही करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड्स हैं और सालों से इनकी दोस्ती बरकरार है। शो में तीनों ने मिलकर खूब मस्ती की और अपने पुराने दिनों की यादों का ताजा किया।
Randeep Hooda Wedding: मणिपुर में पारंपरिक तरीके से रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने की शादी। पर्दे की बात | 30.November | 12 pm 30.11.2023 5:12
रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी कर ली है। उन्होंने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में मणिपुर में फेरे लिए हैं। इस खास मौके की तस्वीरें एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद फिर बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा। पर्दे की बात | 29.November | 4 pm 29.11.2023 4:41
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से एक बार फिर सलमान खान को धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। अब ‘टाइगर 3’ स्टार Y+ सुरक्षा में रहेंगे।
अनिल कपूर ने बांधे बॉबी देओल की तारीफों के पुल। पर्दे की बात | 29.November | 12 pm 29.11.2023 4:49
बहुचर्चित फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर का किरदार काफी दिलचस्प लग रहा है। लेकिन बॉबी देओल ने अपने दमदार लुक से सबको हैरान कर दिया है।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल। पर्दे की बात | 28.November | 4 pm 28.11.2023 4:57
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से दिल्ली से सटे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 62 वर्षीय रोहित लंबे समय से दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं।
मेघना गुलजार ने माना, दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना ‘छपाक’ पर पड़ा था भारी। पर्दे की बात | 28.November | 12 pm 28.11.2023 4:43
जानी-मानी फिल्ममेकर मेघना गुलजार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर सर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के स्पेशल कार्यक्रम ‘एक्सप्रेस अड्डा’ में मेघना गुलजार ने दीपिका पादुकोण के ‘छपाक’ के प्रमोशन के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जाने पर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘जानी दुश्मन’, ‘नौकर बीवी का’ और ‘राज तिलक’ जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का निधन। पर्दे की बात | 24.November | 4 24.11.2023 4:58
फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वह एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अरमान कोहली के पिता थे।
Animal Trailer: दमदार ट्रेलर, फिल्म तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड्स। पर्दे की बात | 24.November | 12 pm 24.11.2023 4:51
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर का हर सीन काफी दमदार है। रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है। वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट। पर्दे की बात | 23.November | 4 pm 23.11.2023 5:07
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। इस एक्शन थ्रिलर एनिमल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स की ओर से दी गई है।
शाहरुख खान ने बताई ट्रिक, बिना टिकट थिएटर में कैसे देखें फिल्म। पर्दे की बात | 23.November | 12 pm 23.11.2023 4:50
शाहरुख ने अपने एक फैन को बिना टिकट लिए थिएटर में फिल्म देखने का तरीका भी बताया। शाहरुख खान के फैन ने सवाल किया था कि क्या थिएटर में ‘डंकी’ देखने का कोई गैरकानूनी तरीका है।
जन्मदिन के मौके पर कार्तिक आर्यन को करण जौहर का तोहफा, नाराजगी भूलकर फिल्म में साथ करेंगे काम। पर्दे की बात | 22.November | 4 pm 22.11.2023 5:05
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है और अपने जन्मदिन पर उन्होंने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। ‘दोस्ताना 2’ के कास्टिंग विवाद के दो साल बाद अब वह फिल्ममेकर करण जौहर के साथ फिल्म कर रहे हैं।
तृषा कृष्णन को लेकर भद्दी टिप्पणी करने वाले एक्टर मंसूर अली खान के खिलाफ मामला दर्ज। पर्दे की बात | 22.November | 12 pm 22.11.2023 4:19
साउथ एक्टर मंसूर अली खान ने के खिलाफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर मामला दर्ज हो गया है। नुंगमबक्कम पुलिस ने मंसूर अली खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।
International Emmy Awards 2023: अवार्ड लेकर भावुक हो गईं एकता कपूर। पर्दे की बात | 21.November | 4 pm 21.11.2023 4:49
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 के विजेता घोषित कर दिए जा चुके हैं। इंडियन स्टैंडअप वीर दास और प्रोड्यूसर/डायरेक्टर एकता कपूर को ये अवॉर्ड मिला है। एकता कपूर डायरेक्टरेट अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस बार करीब 20 देशों से 56 केंडिडेट्स नॉमिनेट हुए थे। जिसमें से दो अवॉर्ड्स भारत आए हैं।
IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को फिल्म फेस्टिवल में विशेष सम्मान। पर्दे की बात | 21.November | 12 pm 21.11.2023 4:20
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि माधुरी दीक्षित को सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बेडरूम सीन को लेकर तृषा कृष्णन के को-एक्टर ने कही भद्दी बात, “मैं फिल्म में तृषा को उठाकर…।” पर्दे की बात | 20.November | 4 pm 20.11.2023 4:52
साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कृष्णन अचानक तब सुर्खियों में आई जब उनके को-एक्टर मंसूर अली खान ने उनको लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। एक्टर का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वर्ल्ड कप मैच के बीच क्यों सुर्खियों में आ गए शाहरुख खान? पर्दे की बात | 20.November | 12 pm 20.11.2023 5:15
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत ही यादगार रहा है। पठान और जवान जैसी दो ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद एक्टर अब राकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किंग खान के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
आमिर खान ने क्यों की थी घर से भागकर शादी? पर्दे की बात | 18.November | 4 pm 18.11.2023 2:57
आमिर खान को भले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr Perfectionist) कहा जाता है। मगर निजी जिंदगी में वो इतने परफेक्ट साबित नहीं हो पाए हैं। कम से कम प्यार और शादी के मामले में तो ऐसा ही है। फिल्म स्टार बनने से पहले आमिर ने जिस लड़की से घरवालों के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। सुपर स्टार बनने के बाद उसी को अब तक का सबसे महंगा तलाक (Divorce) दिया। मगर जिस किरण राव (Kiran Rao) के लि...
डेविड बेकहम के लिए शाहरुख खान ने होस्ट की प्राइवेट डिनर पार्टी। पर्दे की बात | 17.November | 4 pm 17.11.2023 4:19
शाहरुख खान ने फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए मन्नत में एक प्राइवेट पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर फुटबॉलर डेविड बेकहम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें कार में मन्नत में जाते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों को भी इनवाइट किया गया था।
डॉन 3 में रनवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा। पर्दे की बात | 17.November | 12 pm 17.11.2023 5:06
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब मूवी को लेकर खबरें सामने आ रही है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं।
सारा अली खान की मां का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं करीना कपूर। पर्दे की बात | 16.November | 4 pm 16.11.2023 4:46
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, आलिया भट्ट के साथ ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन के चौथे एपिसोड में नजर आने वाली हैं। एपिसोड के प्रोमो में करीना और आलिया की बातें काफी दिलचस्प लग रही हैं। करीना ने ये भी कहा कि उन्हें सारा अली खान की ऑनस्क्रीन मां बनने में कोई परेशानी नहीं है।
फैन को थप्पड़ मारते दिखे नाना पाटेकर, अब दे रहे हैं सफाई। पर्दे की बात | 16.November | 12 pm 16.11.2023 4:52
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो सेल्फी लेने आए शख्स को थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे। मामला वाराणसी में फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग के दौरान का था। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब बढ़ते इस पूरे मामले को लेकर नाना पाटेकर ने सफाई दी और माफी मांगी है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.